Friday, August 21, 2026
  • About
  • Contact
  • Home
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

कैंसर पीड़ित परिवार को जिला प्रशासन का सहारा, 71 हजार का ऋण माफ; 50 हजार की अतिरिक्त आर्थिक सहायता

पति कैंसर से पीड़ित, घर पर आर्थिक संकट का पहाड़; जिला प्रशासन ने बढ़ाया मदद का हाथ

May 16, 2026
in उत्तराखंड
कैंसर पीड़ित परिवार को जिला प्रशासन का सहारा, 71 हजार का ऋण माफ; 50 हजार की अतिरिक्त आर्थिक सहायता
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सविन बंसल के नेतृत्व में जिला प्रशासन देहरादून ने एक बार फिर मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए आर्थिक संकट से जूझ रहे कैंसर पीड़ित परिवार को बड़ी राहत प्रदान की है। जिला प्रशासन ने सीएसआर फंड के माध्यम से परिवार पर बकाया करीब 71 हजार रुपये का ऋण जमा कराकर उन्हें कर्जमुक्त किया, वहीं रायफल क्लब मद से 50 हजार रुपये की अतिरिक्त आर्थिक सहायता भी उपलब्ध कराई गई।

देहरादून के रायपुर विकासखंड अंतर्गत मालदेवता निवासी संध्या रमोला ने जिलाधिकारी के समक्ष प्रार्थना पत्र देकर अपनी आर्थिक और पारिवारिक स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि उनके पति गले के कैंसर से पीड़ित हैं और उनका उपचार हिमालय अस्पताल में चल रहा है। लगातार कीमोथेरेपी और गंभीर बीमारी के चलते उनके पति काम करने में असमर्थ हो गए हैं, जिससे परिवार की आय पूरी तरह प्रभावित हो गई।

You might also like

दिव्यांगजनों के लिए बड़ा निर्देश! योजनाओं और सुविधाओं का लाभ अब समय पर दिलाने के आदेश

MDDA में बड़ा एक्शन! 399 फाइलें फिर खुलेंगी, Online Map Approval में होगा बड़ा सुधार

पैरामेडिकल दाखिले से पहले सावधान! HNBGU ने कॉलेजों की संबद्धता को लेकर किया बड़ा अलर्ट

संध्या रमोला ने बताया कि उनके दो छोटे बच्चे हैं, जिनमें एक की उम्र करीब तीन वर्ष और दूसरा छह वर्ष का है। इलाज, दवाइयों और घरेलू खर्चों के कारण परिवार आर्थिक तंगी से गुजर रहा था। उन्होंने वर्ष 2024 और 2025 में स्वरोजगार और स्वयं सहायता समूह संचालन के लिए बैंक से ऋण लिया था, लेकिन पति की बीमारी के कारण वे किश्तें जमा नहीं कर सकीं। इसके चलते बैंक द्वारा लगभग 71 हजार रुपये जमा करने का नोटिस जारी किया गया था और लगातार दबाव बनाए जाने से परिवार मानसिक तनाव में भी था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी सविन बंसल ने तत्काल राहत प्रदान करने के निर्देश दिए। जिला प्रशासन ने सीएसआर फंड से पूरी ऋण राशि सीधे संबंधित खाते में जमा कराई और बैंक को नो ड्यूज प्रमाण पत्र जारी करने के निर्देश भी दिए। इसके अतिरिक्त रायफल क्लब मद से संध्या रमोला के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता भी उपलब्ध कराई गई।

जिलाधिकारी सविन बंसल ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुरूप जरूरतमंद, असहाय और आकस्मिक संकट का सामना कर रहे परिवारों तक हरसंभव सहायता पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि यदि कोई पात्र व्यक्ति योजनाओं के लाभ से वंचित रह जाता है तो जिला प्रशासन अपने स्तर पर मदद उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

जिला प्रशासन द्वारा समय-समय पर गंभीर बीमारियों से पीड़ित व्यक्तियों, दिव्यांगजनों, निराश्रित महिलाओं और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को विभिन्न माध्यमों से सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। प्रशासन की यह पहल संवेदनशील शासन व्यवस्था और सामाजिक उत्तरदायित्व का प्रभावी उदाहरण बनकर सामने आ रही है।

Tags: (UTTARAKHAND LATEST NEWSbreaking newscancer patient helpcancer treatment supportCSR fund reliefDehradun DMdehradun newsDehradun updatesdistrict administrationfinancial assistancegovernment helpHindi Newshumanitarian newslatest newsMaldevta newsSavin Bansalsocial welfareUttarakhand administrationUttarakhand newsViral News
Previous Post

SIR Verification Alert: उत्तराखंड के 9 लाख वोटरों पर फोकस, ये कागज नहीं तो बढ़ सकती है परेशानी

Next Post

Uttarakhand: प्रदेश के श्रमिकों को बड़ी राहत, धामी सरकार ने न्यूनतम वेतन बढ़ाया, एक अप्रैल 2026 से होगा लागू

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

दिव्यांगजनों के लिए बड़ा निर्देश! योजनाओं और सुविधाओं का लाभ अब समय पर दिलाने के आदेश
उत्तराखंड

दिव्यांगजनों के लिए बड़ा निर्देश! योजनाओं और सुविधाओं का लाभ अब समय पर दिलाने के आदेश

by Seemaukb
August 20, 2026
MDDA में बड़ा एक्शन! 399 फाइलें फिर खुलेंगी, Online Map Approval में होगा बड़ा सुधार
उत्तराखंड

MDDA में बड़ा एक्शन! 399 फाइलें फिर खुलेंगी, Online Map Approval में होगा बड़ा सुधार

by Seemaukb
August 20, 2026
Next Post
ब्रेकिंग : पढ़िए धामी कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

Uttarakhand: प्रदेश के श्रमिकों को बड़ी राहत, धामी सरकार ने न्यूनतम वेतन बढ़ाया, एक अप्रैल 2026 से होगा लागू

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

Dehradun News: दून एयरपोर्ट पर सुखोई फाइटर जेट की इमरजेंसी लैंडिंग। जानिए कारण 

Dehradun News: दून एयरपोर्ट पर सुखोई फाइटर जेट की इमरजेंसी लैंडिंग। जानिए कारण 

November 11, 2025
गुड न्यूज: उत्तराखंड वन विकास निगम में समूह-ग की बंपर भर्तियां। पढ़िए पूरी खबर

गुड न्यूज: उत्तराखंड वन विकास निगम में समूह-ग की बंपर भर्तियां। पढ़िए पूरी खबर

June 4, 2022

Don't miss it

दिव्यांगजनों के लिए बड़ा निर्देश! योजनाओं और सुविधाओं का लाभ अब समय पर दिलाने के आदेश
उत्तराखंड

दिव्यांगजनों के लिए बड़ा निर्देश! योजनाओं और सुविधाओं का लाभ अब समय पर दिलाने के आदेश

August 20, 2026
MDDA में बड़ा एक्शन! 399 फाइलें फिर खुलेंगी, Online Map Approval में होगा बड़ा सुधार
उत्तराखंड

MDDA में बड़ा एक्शन! 399 फाइलें फिर खुलेंगी, Online Map Approval में होगा बड़ा सुधार

August 20, 2026
केंद्र पर सुप्रीम कोर्ट सख्त! प्रिया त्यागी को Permanent Commission देने पर आया बड़ा आदेश
देश-दुनिया

केंद्र पर सुप्रीम कोर्ट सख्त! प्रिया त्यागी को Permanent Commission देने पर आया बड़ा आदेश

August 20, 2026
पहले पत्नी का कत्ल, फिर ट्रेन के आगे मौत! पति के 3.52 मिनट के VIDEO ने खोला बड़ा राज
क्राइम

पहले पत्नी का कत्ल, फिर ट्रेन के आगे मौत! पति के 3.52 मिनट के VIDEO ने खोला बड़ा राज

August 20, 2026
पैरामेडिकल दाखिले से पहले सावधान! HNBGU ने कॉलेजों की संबद्धता को लेकर किया बड़ा अलर्ट
उत्तराखंड

पैरामेडिकल दाखिले से पहले सावधान! HNBGU ने कॉलेजों की संबद्धता को लेकर किया बड़ा अलर्ट

August 20, 2026
ब्रेकिंग : इस जिले में कल सभी स्कूल रहेंगे बंद
शिक्षा

ब्रेकिंग : भारी बारिश के चलते कल इस जिले में सभी स्कूल रहेंगे बंद

August 19, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Uttarakhand Broadcast

Uttarakhand Broadcast एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ आपको उत्तराखंड, भारत और दुनिया भर की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, शिक्षा और स्थानीय अपडेट्स सबसे पहले और सटीक जानकारी के साथ मिलते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाना है।

Recent Posts

  • दिव्यांगजनों के लिए बड़ा निर्देश! योजनाओं और सुविधाओं का लाभ अब समय पर दिलाने के आदेश
  • MDDA में बड़ा एक्शन! 399 फाइलें फिर खुलेंगी, Online Map Approval में होगा बड़ा सुधार
  • केंद्र पर सुप्रीम कोर्ट सख्त! प्रिया त्यागी को Permanent Commission देने पर आया बड़ा आदेश

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.