Thursday, October 1, 2026
  • About
  • Contact
  • Home
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

ICU में बंद AC, मरीज बेहाल… डीएम के औचक निरीक्षण में उजागर हुई स्वास्थ्य व्यवस्था की सच्चाई

July 2, 2026
in उत्तराखंड, हेल्थ
ICU में बंद AC, मरीज बेहाल… डीएम के औचक निरीक्षण में उजागर हुई स्वास्थ्य व्यवस्था की सच्चाई
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। राजधानी देहरादून के कोरोनेशन जिला अस्पताल (Coronation Hospital Dehradun) में बुधवार रात जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान के औचक निरीक्षण में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की गंभीर खामियां सामने आईं। निरीक्षण के दौरान आईसीयू में एसी बंद मिला, वार्डों में गंदगी, अधूरे रजिस्टर, फटे कंबल और मरीजों की देखभाल में लापरवाही देख जिलाधिकारी ने अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। साथ ही दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

ICU में बंद मिला AC, मरीज उमस में बेहाल

रात करीब 8 बजे पहुंचे जिलाधिकारी ने सबसे पहले आईसीयू का निरीक्षण किया। यहां एयर कंडीशनर बंद होने से मरीज उमस और घुटन में इलाज कराने को मजबूर मिले। जानकारी मिलने के बावजूद एसी चालू नहीं कराने पर जिलाधिकारी ने PRO के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश देते हुए सीएमएस से स्पष्टीकरण मांगा।

You might also like

मातृ मृत्यु के 12 मामलों ने बढ़ाई चिंता, देहरादून DM ने कसा शिकंजा; लापरवाही पर ANM निलंबित

विश्व हृदय दिवस: श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में हृदय रोगों से बचाव का संदेश, दीक्षा-भावना ने जीती पोस्टर प्रतियोगिता

दून के रोजगार मेले में युवाओं की बल्ले-बल्ले, 200 से ज्यादा चयनित; 19 को दुबई में मिला कंस्ट्रक्शन जॉब

निरीक्षण के दौरान यह भी सामने आया कि 29 जून के बाद से आईसीयू स्टॉक रजिस्टर अपडेट नहीं किया गया था, जबकि उपस्थिति रजिस्टर में भी कई अनियमितताएं मिलीं।

अनावश्यक रेफर की तैयारी पर डीएम नाराज

पुरुष वार्ड में लीवर रोग से पीड़ित एक मरीज को ऐसे समय रेफर किया जा रहा था, जब उसका इलाज अस्पताल में ही संभव था। इस पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताई और मरीजों को बिना उचित कारण रेफर करने की प्रवृत्ति पर रोक लगाने के निर्देश दिए।

इसके अलावा मरीजों को दिए जा रहे फटे कंबल देखकर उन्होंने तत्काल सभी खराब कंबलों को हटाकर नष्ट करने और जिम्मेदार अधिकारियों से जवाब तलब करने के आदेश दिए।

लिफ्ट में गंदगी, महिला शौचालय में पुरुष यूरिनल

निरीक्षण के दौरान अस्पताल की लिफ्ट में पान की पीक और गंदगी देखकर जिलाधिकारी नाराज हो गए। सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा में लिफ्ट में CCTV कैमरा नहीं लगा होना भी बड़ी लापरवाही पाई गई।

महिला शौचालय में पुरुषों का यूरिनल लगा होने पर भी उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तत्काल व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए।

लावारिस मरीज के लिए बने देवदूत

सर्जरी वार्ड में निरीक्षण के दौरान एक लावारिस मरीज की हालत गंभीर मिली। मरीज का ब्लड शुगर लेवल 40 से भी नीचे पहुंच चुका था और उसकी देखभाल करने वाला कोई मौजूद नहीं था। मरीज के आसपास गंदगी और बासी भोजन रखा हुआ था।

जिलाधिकारी के हस्तक्षेप के बाद मरीज को तत्काल आपातकालीन चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई गई। बताया गया कि प्रशासनिक टीम के अस्पताल पहुंचने की सूचना मिलते ही निरीक्षण से कुछ मिनट पहले वार्ड में जल्दबाजी में सफाई कराई गई।

CMO-CMS की संयुक्त समिति करेगी जांच

निरीक्षण में सामने आई कमियों को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) और मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (CMS) की संयुक्त समिति गठित कर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। साथ ही अस्पताल की सभी व्यवस्थागत खामियों को तत्काल दूर करने और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विभिन्न वार्डों में भर्ती मरीजों से बातचीत कर अस्पताल की सुविधाओं का फीडबैक भी लिया। इस दौरान आकस्मिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनीष शर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Tags: Coronation Hospital DehradunDehradun Hospital Newsdehradun newsDM Ashish ChauhanICU InspectionUttarakhand health news
Previous Post

Bombay High Court Verdict: हेलमेट नहीं पहनेंगे पगड़ीधारी सिख, हाईकोर्ट ने याचिका की खारिज

Next Post

देहरादून में कचरा प्रबंधन पर सख्त हुए डीएम, अनधिकृत डंपिंग और मानकविहीन प्लांटों पर होगी कड़ी कार्रवाई

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

1 अक्टूबर से खनन सत्र शुरू, अवैध खनन पर डीएम का शिकंजा; क्रशरों में धर्मकांटा, 1000 पौधे अनिवार्य
हेल्थ

मातृ मृत्यु के 12 मामलों ने बढ़ाई चिंता, देहरादून DM ने कसा शिकंजा; लापरवाही पर ANM निलंबित

by Seemaukb
September 30, 2026
विश्व हृदय दिवस: श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में हृदय रोगों से बचाव का संदेश, दीक्षा-भावना ने जीती पोस्टर प्रतियोगिता
उत्तराखंड

विश्व हृदय दिवस: श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में हृदय रोगों से बचाव का संदेश, दीक्षा-भावना ने जीती पोस्टर प्रतियोगिता

by Seemaukb
September 30, 2026
Next Post
मानसून में लापरवाही नहीं चलेगी: डीएम ने अफसरों को चेताया, हादसा हुआ तो तय होगी जिम्मेदारी

देहरादून में कचरा प्रबंधन पर सख्त हुए डीएम, अनधिकृत डंपिंग और मानकविहीन प्लांटों पर होगी कड़ी कार्रवाई

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

बड़ी खबर:  नेपाल के नाइट क्लब में दिखे राहुल गांधी। भारत में सियासी घमासान।

बड़ी खबर: नेपाल के नाइट क्लब में दिखे राहुल गांधी। भारत में सियासी घमासान।

May 4, 2022
सांसद का गोद लिया जंगलिया गांव बना चर्चा का विषय,निवर्तमान सांसद अजय भट्ट को देना पड़ रहा हैं हिसाब

सांसद का गोद लिया जंगलिया गांव बना चर्चा का विषय,निवर्तमान सांसद अजय भट्ट को देना पड़ रहा हैं हिसाब

April 15, 2024

Don't miss it

1 अक्टूबर से खनन सत्र शुरू, अवैध खनन पर डीएम का शिकंजा; क्रशरों में धर्मकांटा, 1000 पौधे अनिवार्य
हेल्थ

मातृ मृत्यु के 12 मामलों ने बढ़ाई चिंता, देहरादून DM ने कसा शिकंजा; लापरवाही पर ANM निलंबित

September 30, 2026
UPL 2026: लीडरबोर्ड में चमके उत्तराखंड के क्रिकेट सितारे, बल्लेबाजी में विजय शर्मा का जलवा तो गेंदबाजी में रविंदर नेगी सबसे आगे
क्रिकेट

UPL 2026: लीडरबोर्ड में चमके उत्तराखंड के क्रिकेट सितारे, बल्लेबाजी में विजय शर्मा का जलवा तो गेंदबाजी में रविंदर नेगी सबसे आगे

September 30, 2026
विश्व हृदय दिवस: श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में हृदय रोगों से बचाव का संदेश, दीक्षा-भावना ने जीती पोस्टर प्रतियोगिता
उत्तराखंड

विश्व हृदय दिवस: श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में हृदय रोगों से बचाव का संदेश, दीक्षा-भावना ने जीती पोस्टर प्रतियोगिता

September 30, 2026
शेयर बाजार में सुनामी! सेंसेक्स 1000 अंक धड़ाम, निफ्टी 23 हजार के नीचे
मनी और निवेश

शेयर बाजार में फिर भूचाल! निफ्टी 23 हजार के नीचे, महंगा तेल और FII बिकवाली ने बढ़ाई टेंशन

September 30, 2026
बच्ची ने कहा- ‘अंकल बूढ़े होने तक जेल में रहें’, कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद; जज ने लिखी भावुक चिट्ठी
क्राइम

बच्ची ने कहा- ‘अंकल बूढ़े होने तक जेल में रहें’, कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद; जज ने लिखी भावुक चिट्ठी

September 30, 2026
UPL 2026 में चौके-छक्कों की बरसात, यूएसएन-देहरादून-नैनीताल ने मारी बाजी; 10 ओवर के मैचों में दिखा जबरदस्त रोमांच
क्रिकेट

UPL 2026 में चौके-छक्कों की बरसात, यूएसएन-देहरादून-नैनीताल ने मारी बाजी; 10 ओवर के मैचों में दिखा जबरदस्त रोमांच

September 30, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Uttarakhand Broadcast

Uttarakhand Broadcast एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ आपको उत्तराखंड, भारत और दुनिया भर की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, शिक्षा और स्थानीय अपडेट्स सबसे पहले और सटीक जानकारी के साथ मिलते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाना है।

Recent Posts

  • मातृ मृत्यु के 12 मामलों ने बढ़ाई चिंता, देहरादून DM ने कसा शिकंजा; लापरवाही पर ANM निलंबित
  • UPL 2026: लीडरबोर्ड में चमके उत्तराखंड के क्रिकेट सितारे, बल्लेबाजी में विजय शर्मा का जलवा तो गेंदबाजी में रविंदर नेगी सबसे आगे
  • विश्व हृदय दिवस: श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में हृदय रोगों से बचाव का संदेश, दीक्षा-भावना ने जीती पोस्टर प्रतियोगिता

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.