Wednesday, November 11, 2026
  • About
  • Contact
  • Home
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

शर्मनाक: चलती बस में शिक्षिका से छेड़खानी।चेहरे पर स्प्रे कर किया बेहोश

July 1, 2023
in क्राइम
शर्मनाक: चलती बस में शिक्षिका से छेड़खानी।चेहरे पर स्प्रे कर किया बेहोश
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रोडवेज की चलती बस में नशीला पदार्थ सुंघाकर दून की शिक्षिका से छेड़खानी का मामला सामने आया है। आरोप है कि तीन लोगों ने चेहरे पर स्प्रे कर पहले उन्हें बेहोश किया फिर डाट काली मंदिर के पास टनल आने पर बस की लाइट बंद करवाकर छेड़खानी की। मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शहर कोतवाल विद्याभूषण नेगी ने बताया, कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली शिक्षिका ने शिकायत की है। वह सहारनपुर जिले के एक स्कूल में पढ़ाती हैं। उन्होंने बताया, 21 जून की सुबह वह घर से स्कूल जाने के लिए पति के साथ देहरादून आईएसबीटी पहुंचीं।

You might also like

एक कमरे के बंटवारे पर खूनी खेल! देहरादून में मामा ने भांजे की ले ली जान

40 हजार के कर्ज ने ली कांस्टेबल की जान! लोन ऐप संचालकों की धमकी से टूट गया पुलिसकर्मी

दिल्ली-UP में कई केस, उत्तराखंड का इनामी नशा तस्कर गाजियाबाद से गिरफ्तार

पति को भी बताई थी ये बात

घर से निकलने पर उन्हें एहसास हुआ कि कोई पीछा कर रहा है। पति को भी उन्होंने यह बात बताई। पति उन्हें बस में बैठाकर लौट गए। दोपहर बाद स्कूल से घर आने के लिए वह उत्तराखंड परिवहन निगम की बस में सवार हुईं कंडक्टर ने उन्हें अपनी बगल वाली सीट पर बैठा दिया।

शिक्षिका ने बताया कि उनके पास बैठे एक व्यक्ति ने तीन सवारियों के लिए कंडक्टर को 500 रुपये दिए। इसके बाद कंडक्टर उठ गया और शिक्षिका के अलावा दो अन्य लोग वहां बैठ गए। एक व्यक्ति उनकी पीछे वाली सीट पर बैठा। शिक्षिका का आरोप है कि इसी दौरान पास बैठे एक व्यक्ति ने उनके चेहरे पर स्प्रे डाला। इससे वह बेहोशी की हालत में चली गईं। केवल आवाज सुन पा रही थीं। बीच में एक बार होश आया तो खिड़की के पास बैठे व्यक्ति ने रुमाल में स्प्रे कर उनके नाक पर लगा दिया।

महिला ने बताया कि देहरादून से पहले डाट काली मंदिर के पास टनल आने पर उनमें से एक व्यक्ति ने कंडक्टर से बस की लाइट बंद करने को कहा। आरोप है कि अंधेरा होने पर एक व्यक्ति ने उनके साथ छेड़खानी शुरू कर दी। विरोध करने पर हाथ पकड़ लिया। शिक्षिका ने आशंका जताई है कि आरोपियों ने इस दौरान वीडियो भी बनाया है। उनका कहना है कि कई दिनों से अज्ञात लोग उनका पीछा भी कर रहे थे।

संजय गुप्ता, मंडलीय प्रबंधक, उत्तराखंड परिवहन निगम ने कहा कि रोडवेज की बस में यदि ऐसी कोई घटना हुई तो यह गंभीर है। अगर इसमें परिचालक की भूमिका मिली तो निलंबन की कार्रवाई की जाएगी।

 

Tags: crime news Hindi samacharCrime news in Uttarakhandlatest Uttarakhand crime news in HindiUttarakhand broadcast
Previous Post

बड़ी खबर: उत्तराखंड शासन में 36आईएएस और पीसीएस के तबादले

Next Post

Uttarakhand Weather: मौसम विभाग ने भारी बारिश की दी चेतावनी।यलो अलर्ट जारी

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

एक कमरे के बंटवारे पर खूनी खेल! देहरादून में मामा ने भांजे की ले ली जान
क्राइम

एक कमरे के बंटवारे पर खूनी खेल! देहरादून में मामा ने भांजे की ले ली जान

by Seemaukb
November 10, 2026
जनरेटर रूम बना मौत का कमरा! देहरादून में दो इंजीनियरों की मौत, गैस से दम घुटने की आशंका
क्राइम

40 हजार के कर्ज ने ली कांस्टेबल की जान! लोन ऐप संचालकों की धमकी से टूट गया पुलिसकर्मी

by Seemaukb
November 10, 2026
Next Post
Weather News: मौसम विभाग ने पर्वतीय जिलों में जताए बारिश के आसार। येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी

Uttarakhand Weather: मौसम विभाग ने भारी बारिश की दी चेतावनी।यलो अलर्ट जारी

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

बड़ी खबर:  अरबन बैंक घोटाले में 4 दोषियों को 5-5 साल की सजा। एक आरोपी को दोषमुक्त मानते हुए किया रिहा

बड़ी खबर: अरबन बैंक घोटाले में 4 दोषियों को 5-5 साल की सजा। एक आरोपी को दोषमुक्त मानते हुए किया रिहा

June 22, 2022
शर्मनाक: 12 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म का प्रयास। मुकदमा दर्ज

शर्मनाक: यहां सौतेले चाचा ने किया नाबालिग भतीजी के साथ दुष्कर्म।हुआ गिरफ्तार

April 9, 2023

Don't miss it

एक कमरे के बंटवारे पर खूनी खेल! देहरादून में मामा ने भांजे की ले ली जान
क्राइम

एक कमरे के बंटवारे पर खूनी खेल! देहरादून में मामा ने भांजे की ले ली जान

November 10, 2026
रोजगार नहीं दे सकते तो पद पर क्यों रहें?’ PCS अफसर ने 22 साल बाद छोड़ी नौकरी
उत्तराखंड

रोजगार नहीं दे सकते तो पद पर क्यों रहें?’ PCS अफसर ने 22 साल बाद छोड़ी नौकरी

November 10, 2026
जनरेटर रूम बना मौत का कमरा! देहरादून में दो इंजीनियरों की मौत, गैस से दम घुटने की आशंका
क्राइम

40 हजार के कर्ज ने ली कांस्टेबल की जान! लोन ऐप संचालकों की धमकी से टूट गया पुलिसकर्मी

November 10, 2026
भाईदूज पर छुट्टी नहीं! वायरल आदेश को शासन ने बताया फर्जी
उत्तराखंड

भाईदूज पर छुट्टी नहीं! वायरल आदेश को शासन ने बताया फर्जी

November 9, 2026
उत्तराखंड में वोटर लिस्ट का बड़ा अपडेट, 1 लाख से ज्यादा नाम बाहर; 71.58 लाख मतदाताओं की फाइनल लिस्ट जारी
उत्तराखंड

जनगणना 2027: 16 नवंबर से खुद दर्ज करें जानकारी, दिसंबर से घर-घर पहुंचेगी टीम

November 9, 2026
उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस पर शहीदों को नमन, आंदोलनकारियों का हुआ सम्मान
उत्तराखंड

उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस पर शहीदों को नमन, आंदोलनकारियों का हुआ सम्मान

November 9, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Uttarakhand Broadcast

Uttarakhand Broadcast एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ आपको उत्तराखंड, भारत और दुनिया भर की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, शिक्षा और स्थानीय अपडेट्स सबसे पहले और सटीक जानकारी के साथ मिलते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाना है।

Recent Posts

  • एक कमरे के बंटवारे पर खूनी खेल! देहरादून में मामा ने भांजे की ले ली जान
  • रोजगार नहीं दे सकते तो पद पर क्यों रहें?’ PCS अफसर ने 22 साल बाद छोड़ी नौकरी
  • 40 हजार के कर्ज ने ली कांस्टेबल की जान! लोन ऐप संचालकों की धमकी से टूट गया पुलिसकर्मी

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.