Wednesday, May 13, 2026
  • About
  • Contact
  • Home
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

बड़ी खबर: राजधानी में पकड़ी गई नामी कंपनी की नकली दवाओं की खेप

October 18, 2023
in उत्तराखंड
बड़ी खबर: राजधानी में पकड़ी गई नामी कंपनी की नकली दवाओं की खेप
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

 राजधानी में पकड़ी गई नामी कंपनी की नकली दवाओं की खेप

देहरादून: रायपुर से पकड़ी गई नामी कंपनी की नकली दवाओं की खेप पहाड़ से लेकर बिहार तक जाती थी। कई और राज्यों में भी इस फर्जी कंपनी का मार्केट था। पुलिस जीएसटी से इसकी जानकारी जुटा रही है। हालांकि, अभी जीएसटी का जवाब आना बाकी है।

इसके अलावा खातों में लेनदेन की जानकारी के लिए भी बैंकों से संपर्क किया गया है। ताकि, इनके खातों में जिन जगहों से पैसे आए उन तक भी पुलिस पहुंच सके। शनिवार को रायपुर पुलिस ने नकली दवा बनाने वाली एक कंपनी का गोदाम, फैक्टरी पकड़ा। यहां पर गुरुग्राम की जगसनपाल फार्मास्यूटिकल कंपनी के नाम से कई नकली दवाएं बनाई जा रही थीं। पुलिस ने फैक्टरी से 29 लाख कैप्सूल और कच्चा माल बरामद किया था। इस माल की कुल कीमत करीब चार करोड़ रुपये बताई जा रही है।

पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ में भी कई खुलासे हुए। इनमें पता चला था कि आरोपी इन दवाओं की सप्लाई बिहार तक करते थे। यही नहीं अब पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि इन दवाओं की बड़े पैमाने पर पहाड़ के मार्केट में भी खेप भेजी जाती थी। पुलिस अब ड्रग विभाग के साथ मिलकर वहां भी कार्रवाई करने जा रही है।

You might also like

बड़ी खबर: रिश्वत मांगने के आरोप में ट्रांसपोर्ट इंस्पेक्टर को घंटों ऑफिस में रखा बंद। हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा

मौसम अपडेट: आज और कल भारी बारिश का अलर्ट, रहे सावधान

जनगणना में लापरवाही पड़ी भारी, 11 कर्मचारियों के खिलाफ FIR

कई ट्रांजेक्शन बिहार से भी हुई

इसके साथ ही जीएसटी से इनके कारोबार का पता लगाने के लिए जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने आरोपियों के 23 बैंक खाते फ्रीज कराए थे, जिनमें 75 लाख रुपये जमा थे। इन खातों के ट्रांजेक्शन की डिटेल जुटाई जा रही है। ताकि, आरोपियों के क्लाइंट के बारे में पता लगाया जा सके। बताया जा रहा है कि इनमें कई ट्रांजेक्शन बिहार से भी हुई हैं। पुलिस इन आरोपियों की संपत्तियों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है।

कुरियर का भी करते हैं इस्तेमाल

आमतौर पर इस तरह की दवा बनाने वाले जालसाज कुरियर का भी इस्तेमाल करते हैं। ताकि, जीएसटी व अन्य चेकपोस्ट पर माल न पकड़ा जा सके। पिछले साल हरिद्वार में हुई इस तरह की कार्रवाई में इस बात का खुलासा हुआ था। मंगलौर में दवा बनाते पकड़े गए आरोपियों ने खुलासा किया था कि वे छोटे-छोटे पार्सल को कुरियर के माध्यम से विभिन्न राज्यों को भेजते हैं। ऐसे में उन्हें न तो टैक्स देना पड़ता है और न ही यह कारोबार किसी की निगाह में आता है। इस बात की जांच रायपुर में पकड़े गए आरोपियों के संबंध में भी की जा रही है। इस बात की प्रबल संभावना है कि इन लोगों ने भी कुरियर सेवा का इस्तेमाल किया होगा।

Tags: dehradun newsDehradun news todayToday Uttarakhand news in Hinditoday's latest Uttarakhand news Hindi samachar

Previous Post

शहीद स्मारक के निर्माण हेतु श्री दरबार साहिब की पवित्र माटी रवाना

Next Post

बड़ी खबर: डीएम सोनिका ने ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेट में राजस्व वादों को लेकर की समीक्षा बैठक

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

बड़ी खबर: रिश्वत मांगने के आरोप में ट्रांसपोर्ट इंस्पेक्टर को घंटों ऑफिस में रखा बंद। हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा
उत्तराखंड

बड़ी खबर: रिश्वत मांगने के आरोप में ट्रांसपोर्ट इंस्पेक्टर को घंटों ऑफिस में रखा बंद। हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा

by Seemaukb
May 12, 2026
मौसम अपडेट: आज और कल भारी बारिश का अलर्ट, रहे सावधान
उत्तराखंड

मौसम अपडेट: आज और कल भारी बारिश का अलर्ट, रहे सावधान

by Seemaukb
May 12, 2026
Next Post
बड़ी खबर: डीएम सोनिका ने ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेट में राजस्व वादों को लेकर की समीक्षा बैठक

बड़ी खबर: डीएम सोनिका ने ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेट में राजस्व वादों को लेकर की समीक्षा बैठक

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

बड़ी खबर: देहरादून में बड़ा रजिस्ट्री घोटाला: एसआईटी ने पकड़ा नया फर्जीवाड़ा, 1948 और 1958 की रजिस्ट्रियों के मूल दस्तावेज गायब

बड़ी खबर: देहरादून में बड़ा रजिस्ट्री घोटाला: एसआईटी ने पकड़ा नया फर्जीवाड़ा, 1948 और 1958 की रजिस्ट्रियों के मूल दस्तावेज गायब

March 2, 2025
शर्मनाक : जिस्मफिरोशी के गौरखधंधे का पुलिस ने किया पर्दाफाश

शर्मनाक : जिस्मफिरोशी के गौरखधंधे का पुलिस ने किया पर्दाफाश

July 12, 2024

Don't miss it

बड़ी खबर: रिश्वत मांगने के आरोप में ट्रांसपोर्ट इंस्पेक्टर को घंटों ऑफिस में रखा बंद। हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा
उत्तराखंड

बड़ी खबर: रिश्वत मांगने के आरोप में ट्रांसपोर्ट इंस्पेक्टर को घंटों ऑफिस में रखा बंद। हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा

May 12, 2026
मौसम अपडेट: आज और कल भारी बारिश का अलर्ट, रहे सावधान
उत्तराखंड

मौसम अपडेट: आज और कल भारी बारिश का अलर्ट, रहे सावधान

May 12, 2026
शिशु के जन्म से पहले ही होगी हार्ट डिजीज की पहचान, इन्दिरेश अस्पताल में विशेषज्ञों का बड़ा दावा
हेल्थ

शिशु के जन्म से पहले ही होगी हार्ट डिजीज की पहचान, इन्दिरेश अस्पताल में विशेषज्ञों का बड़ा दावा

May 10, 2026
दून–पांवटा हाईवे बना मौत का रास्ता, 10 दिन में 8 हादसे — साइन बोर्ड न होने पर मैनेजर पर FIR
उत्तराखंड

जनगणना में लापरवाही पड़ी भारी, 11 कर्मचारियों के खिलाफ FIR

May 10, 2026
1995 के सर्टिफिकेट से नौकरी! मेडिकल जांच में खुली शिक्षा विभाग की बड़ी पोल
क्राइम

1995 के सर्टिफिकेट से नौकरी! मेडिकल जांच में खुली शिक्षा विभाग की बड़ी पोल

May 10, 2026
दून–पांवटा हाईवे बना मौत का रास्ता, 10 दिन में 8 हादसे — साइन बोर्ड न होने पर मैनेजर पर FIR
क्राइम

बड़ी खबर : देहरादून में जनगणना ड्यूटी से गायब 11 कर्मचारियों पर मुकदमा

May 10, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Uttarakhand Broadcast

Uttarakhand Broadcast एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ आपको उत्तराखंड, भारत और दुनिया भर की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, शिक्षा और स्थानीय अपडेट्स सबसे पहले और सटीक जानकारी के साथ मिलते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाना है।

Recent Posts

  • बड़ी खबर: रिश्वत मांगने के आरोप में ट्रांसपोर्ट इंस्पेक्टर को घंटों ऑफिस में रखा बंद। हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा
  • मौसम अपडेट: आज और कल भारी बारिश का अलर्ट, रहे सावधान
  • शिशु के जन्म से पहले ही होगी हार्ट डिजीज की पहचान, इन्दिरेश अस्पताल में विशेषज्ञों का बड़ा दावा

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Apr    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.