Tuesday, August 11, 2026
  • About
  • Contact
  • Home
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

मणिपुर की घटना के विरोध में मानव श्रृंखला कई जनसंगठन और विपक्षी दल बने मानव श्रृंखला का हिस्सा

July 30, 2023
in उत्तराखंड
मणिपुर की घटना के विरोध में मानव श्रृंखला कई जनसंगठन और विपक्षी दल बने मानव श्रृंखला का हिस्सा
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून: मणिपुर में दो महिलाओं की निर्वस्त्र करने और वहां की घटनाओं पर केन्द्र सरकार की चुप्पी के खिलाफ रविवार को देहरादून में जन संगठनों की ओर से मानव श्रृंखला का आयोजन किया गया। इस आयोजन में विपक्षी दलों ने भी हिस्सा लिया। 500 से ज्यादा लोग मानव श्रृंखला का हिस्सा बने। बीज बचाओ आंदोलन के प्रणेता धूम सिंह नेगी, प्रसिद्ध पर्यावरणविद् डॉ. रवि चोपड़ा, पूर्व मुख्य सचिव एस.के. दास, पूर्व अपर मुख्य सचिव विभा पुरी, पूरी गढ़वाल कमिश्नर एसएस पांगती, पूर्व शिक्षा निदेशक नन्द नन्दन पांडेय, महिला मंच की अध्यक्ष कमला पंत आदि खास तौर से मानव श्रृंखला में शामिल हुए। 

देहरादून और राज्यभर के दो दर्जन से ज्यादा जन संगठनों से जुड़े लोग सुबह गांधी पार्क के गेट के बाहर जमा हुए। यहां जनगीतों और मणिपुर को लेकर हाल में रची गई कविताओं के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इसके बाद राजपुर रोड पर गांधी पार्क से घंटाघर और घंटाघर से वापस एस्लेहॉल तक मानव श्रृंखला बनाई गई। इस दौरान लोग लगातार मणिपुर की घटनाओं के खिलाफ नारे लगा रहे थे। मणिपुर की एन. बीरेन सिंह की सरकार को बर्खास्त करने के साथ ही प्रधानमंत्री और गृहमंत्री से भी इस्तीफा देने की मांग की जा रही थी।

You might also like

अब दफ्तरों के चक्कर नहीं! दिव्यांगजनों की शिकायतों के लिए सितंबर में लगेगा मोबाइल कोर्ट

किसानों के लिए बड़ी खबर! देहरादून में बढ़ेगी अरहर-उड़द-मसूर की खेती, 2030-31 तक उत्पादन बढ़ाने का लक्ष्य

SIR Voter List 2026: मतदाता घबराएं नहीं! Anomaly और No-Mapping पर CDO ने दिया बड़ा अपडेट

मानव श्रृंखला के दौरान पूरी तरह से शांति व्यवस्था बनी रही। हालांकि राजपुर रोड और घंटाघर चौक पर कुछ देर के लिए ट्रैफिक बाधित हुआ। लेकिन बड़ी संख्या में तैनात पुलिस ने ट्रैफिक को दूसरे रास्तों से निकाल दिया। मानव श्रृंखला बनाने के बाद लोग एक बार फिर गांधी पार्क में जमा हुए। यहां एक प्रस्ताव पढ़कर सुनाया गया और इस आंदोलन को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया। उत्तराखंड इंसानियत मंच और उत्तराखंड महिला मंच ने जल्दी ही संयुक्त रूप से आंदोलन के अगले चरण की रणनीति बनाने की बात कही।

प्रस्ताव में कहा गया कि मणिपुर मंे महिलाओं को निर्वस्त्र करने की घटना क्रूरता की सीमा को पार करने वाली घटना है। यह मानव मूल्यों में तेजी से आई गिरावट का नतीजा है। यह महिला सम्मान और बेटी बचाओ के खोखले नारों का भी उपहास है। वह वीभत्स घटना 4 मई को हुई थी। इस बारे में पुलिस में रिपोर्ट भी दर्ज थी। इतनी बड़ी घटना हुई है तो ऐसा नहीं हो सकता कि पुलिस ने ऊपर के अधिकारियों को सूचना नहीं दी होगी। अधिकारियों ने यह सूचना सरकार तक भी पहुंचाई होगी। यानी कि दिल्ली में बैठे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को यह जानकारी थी, इसके बाद भी 18 जुलाई को वीडियो वायरल होने के बाद कुछ गिरफ्तारियां की गई। प्रस्ताव के अनुसार मणिपुर से आने वाली खबरें साफ बता रही हैं कि इस मामले मंे अब भी लीपापोती की जा रही है। भीड़ में नजर आ रहे एक-एक व्यक्ति की पहचान कर उन्हें सलाखों की पीछे पहुंचाने की प्रस्ताव में मांग की गई। इसके साथ ही मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह के इस्तीफे की भी मांग की गई। राष्ट्रपति से अनुरोध किया गया कि यदि बीरेन सिंह इस्तीफा नहीं देते तो उनकी सरकार को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त किया जाए।

मानव श्रृंखला के आयोजन में मुख्य रूप से उत्तराखंड महिला मंच, उत्तराखंड इंसानियत मंच, सर्वोदय मंडल, जनवादी महिला समिति, स्त्री मुक्ति लीग, उत्तराखंड जनजाति कल्याण समिति, रंग कल्याण संस्था, जोहार क्लब, नुमाइंदा ग्रुप ऑफ उत्तराखंड, भारत की नौजवान सभा, चेतना आंदोलन, सर्वोदय मंडल, सीटू, अखिल भारतीय किसान सभा, एसफआई, भारत ज्ञान विज्ञान समिति, एनएपीएसआर, जन संवाद समिति, सिख वेलफेयर सोसायटी, विकल्प, उत्तराखंड अगेंस्ट करप्शन, मसीह समाज, संवेदना, उत्तराखंड पीपुल्स फोरम आदि ने हिस्सा लिया। राजनीतिक दलों की ओर से कांग्रेस, सीपीआई, सीपीएम, सीपीआई एमएल के प्रतिनिधियों ने मानव श्रृंखला में हिस्सा लिया। 

जो प्रमुख लोग मानव श्रृंखला का हिस्सा बने उनमें गीता गैरोला, निर्मला बिष्ट, उमा भट्ट, राजीव नयन बहुगुणा, अरण्य रंजन समून, शंकर गोपाल, समर भंडारी, विजय भट्ट, इंद्रेश नौटियाल, नितिन मलेठा, हिमांशु चौहान, त्रिलोचन भट्ट, गंगाधर नौटियाल, शंकर गोपाल, गिरधर पंडित, आरिफ खान, नगर काजी, पद्मा गुप्ता, एडवोकेट जितेन्द्र, लेखराज, राजेश पाल, जयकृत कंडवाल, सतीश धौलाखंडी, स्वाति नेगी, पद्मा गुप्ता, आदि शामिल थे।

Tags: Dehradun news todaylatest Uttarakhand news in Hinditoday's latest Uttarakhand news Hindi samacharUttarakhand broadcast
Previous Post

महिला स्वास्थ्य संबंधी खबरों के लिए सोशल मीडिया से ज़्यादा प्रिंट मीडिया में बढ़ रहा लोगों का भरोसा

Next Post

चाय बागान की जांच सीबीआई को सौंपे सरकार: विकेश नेगी

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

अब दफ्तरों के चक्कर नहीं! दिव्यांगजनों की शिकायतों के लिए सितंबर में लगेगा मोबाइल कोर्ट
उत्तराखंड

अब दफ्तरों के चक्कर नहीं! दिव्यांगजनों की शिकायतों के लिए सितंबर में लगेगा मोबाइल कोर्ट

by Seemaukb
August 11, 2026
किसानों के लिए बड़ी खबर! देहरादून में बढ़ेगी अरहर-उड़द-मसूर की खेती, 2030-31 तक उत्पादन बढ़ाने का लक्ष्य
उत्तराखंड

किसानों के लिए बड़ी खबर! देहरादून में बढ़ेगी अरहर-उड़द-मसूर की खेती, 2030-31 तक उत्पादन बढ़ाने का लक्ष्य

by Seemaukb
August 11, 2026
Next Post
चाय बागान की जांच सीबीआई को सौंपे सरकार: विकेश नेगी

चाय बागान की जांच सीबीआई को सौंपे सरकार: विकेश नेगी

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

हादसा :  कबाड़ में आई मोटर से हुआ ब्लास्ट,8 गंभीर रूप से घायल,देखिए खौफनाक वीडियो

हादसा : कबाड़ में आई मोटर से हुआ ब्लास्ट,8 गंभीर रूप से घायल,देखिए खौफनाक वीडियो

May 9, 2024
खुलासा:  16 हजार केस उत्तराखंड के फ़ैमिली कोर्ट में पेंडिंग

खुलासा: 16 हजार केस उत्तराखंड के फ़ैमिली कोर्ट में पेंडिंग

May 13, 2022

Don't miss it

कहीं फार्मासिस्ट नहीं, कहीं एक्सपायर दवाइयां! मसूरी में मेडिकल स्टोरों की जांच से मचा हड़कंप
क्राइम

कहीं फार्मासिस्ट नहीं, कहीं एक्सपायर दवाइयां! मसूरी में मेडिकल स्टोरों की जांच से मचा हड़कंप

August 11, 2026
अब दफ्तरों के चक्कर नहीं! दिव्यांगजनों की शिकायतों के लिए सितंबर में लगेगा मोबाइल कोर्ट
उत्तराखंड

अब दफ्तरों के चक्कर नहीं! दिव्यांगजनों की शिकायतों के लिए सितंबर में लगेगा मोबाइल कोर्ट

August 11, 2026
किसानों के लिए बड़ी खबर! देहरादून में बढ़ेगी अरहर-उड़द-मसूर की खेती, 2030-31 तक उत्पादन बढ़ाने का लक्ष्य
उत्तराखंड

किसानों के लिए बड़ी खबर! देहरादून में बढ़ेगी अरहर-उड़द-मसूर की खेती, 2030-31 तक उत्पादन बढ़ाने का लक्ष्य

August 11, 2026
सोना-चांदी खरीदने का सुनहरा मौका? 2 अगस्त के लेटेस्ट रेट ने दी राहत
मनी और निवेश

सोना-चांदी की कीमतों में तूफानी तेजी! 7 दिन में इतना महंगा हुआ Gold-Silver

August 11, 2026
एक ही बस, दो जांच और खुल गई पोल! रिश्वत के आरोपों से मचा हड़कंप
क्राइम

एक ही बस, दो जांच और खुल गई पोल! रिश्वत के आरोपों से मचा हड़कंप

August 11, 2026
JPSC-JSSC विवाद पर घिरी सरकार! छात्रों के आंदोलन पर खड़गे ने पूछा- कार्रवाई का आदेश किसने दिया?
देश-दुनिया

JPSC-JSSC विवाद पर घिरी सरकार! छात्रों के आंदोलन पर खड़गे ने पूछा- कार्रवाई का आदेश किसने दिया?

August 11, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Uttarakhand Broadcast

Uttarakhand Broadcast एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ आपको उत्तराखंड, भारत और दुनिया भर की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, शिक्षा और स्थानीय अपडेट्स सबसे पहले और सटीक जानकारी के साथ मिलते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाना है।

Recent Posts

  • कहीं फार्मासिस्ट नहीं, कहीं एक्सपायर दवाइयां! मसूरी में मेडिकल स्टोरों की जांच से मचा हड़कंप
  • अब दफ्तरों के चक्कर नहीं! दिव्यांगजनों की शिकायतों के लिए सितंबर में लगेगा मोबाइल कोर्ट
  • किसानों के लिए बड़ी खबर! देहरादून में बढ़ेगी अरहर-उड़द-मसूर की खेती, 2030-31 तक उत्पादन बढ़ाने का लक्ष्य

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.