Dehradun police transfer: देहरादून में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने कमान संभालने के बाद लगातार सख्त फैसले लेते हुए निरीक्षकों (इंस्पेक्टर) और उप निरीक्षकों (सब इंस्पेक्टर) के ताबड़तोड़ तबादले किए हैं।
गुरुवार देर रात जारी आदेश में दो इंस्पेक्टर और 11 सब इंस्पेक्टरों के ट्रांसफर किए गए हैं। इस बड़े बदलाव को पुलिस विभाग में कार्यप्रणाली सुधार और कानून-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
कोतवाली पटेल नगर में नया प्रभारी
पटेल नगर कोतवाली में प्रभारी निरीक्षक के पद पर बदलाव किया गया है। पहले यहां तैनात चंद्रभान अधिकारी का तबादला हरिद्वार कर दिया गया है। उनकी जगह अब निरीक्षक विनोद गुसाईं को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
एसएसपी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे तत्काल अपने-अपने नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण कर अनुपालन रिपोर्ट प्रस्तुत करें।
इन इंस्पेक्टरों के हुए तबादले
- निरीक्षक विनोद गुसाईं को प्रभारी निरीक्षक विकासनगर से प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पटेल नगर बनाया गया
- निरीक्षक राजीव रौथाण को पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक विकासनगर भेजा गया
सब इंस्पेक्टरों के तबादले की सूची
- उपनिरीक्षक नवीन डंगवाल → जौलीग्रांट से रानीपोखरी (वरिष्ठ उपनिरीक्षक)
- उपनिरीक्षक दुर्गेश कोठियाल → विकासनगर से बसंत विहार
- उपनिरीक्षक अजय भट्ट → बसंत विहार से विकासनगर
- महिला उपनिरीक्षक शिल्पा सैनी → डालनवाला से साइबर क्राइम सेल
- उपनिरीक्षक जैनेंद्र राणा → ऋषिकेश से बिधौली चौकी, प्रेमनगर
- उपनिरीक्षक प्रवीण सैनी → बिधौली चौकी से ऋषिकेश
- उपनिरीक्षक चिंतामणि मैथानी → एसओजी ग्रामीण से जॉलीग्रांट चौकी प्रभारी
- उपनिरीक्षक शिवदत्त जमलोकी → पटेल नगर से डोईवाला
- महिला उपनिरीक्षक मीनू यादव → ऋषिकेश से रायवाला
- उपनिरीक्षक सूरज कंडारी → पुलिस लाइन से चकराता
- अपर उपनिरीक्षक बलवीर सिंह → पुलिस लाइन से चकराता
कानून व्यवस्था सुधारने की दिशा में कदम
एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने स्पष्ट किया है कि यह तबादले प्रशासनिक आवश्यकता और बेहतर पुलिसिंग के उद्देश्य से किए गए हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि सभी कर्मियों को तत्काल प्रभाव से नए स्थानों के लिए रवाना किया जाए।
पुलिस विभाग में इस तरह के व्यापक फेरबदल को शहर में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।













