Thursday, November 26, 2026
  • About
  • Contact
  • Home
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

बारिश बनी आफत! पुश्ता ढहने से 5 मकान क्षतिग्रस्त, रातों-रात मौके पर पहुंचे डीएम

July 12, 2026
in मौसम
बारिश बनी आफत! पुश्ता ढहने से 5 मकान क्षतिग्रस्त, रातों-रात मौके पर पहुंचे डीएम
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच शनिवार रात बड़ा हादसा हो गया। शहर के पठरिया पीर क्षेत्र स्थित विजय कॉलोनी की नई बस्ती में एक पुश्ता अचानक भरभराकर ढह गया, जिससे चार से पांच मकान क्षतिग्रस्त हो गए। घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान देर रात मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा लिया।

रात करीब 9:30 बजे हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार शनिवार (11 जुलाई) रात करीब 9:30 बजे पठरिया पीर क्षेत्र की विजय कॉलोनी स्थित नई बस्ती में भारी बारिश के कारण पुश्ता ढह गया। पुश्ते का मलबा नीचे बने मकानों पर गिरने से चार से पांच मकान क्षतिग्रस्त हो गए। प्रारंभिक सूचना में एक महिला के मलबे में दबने की बात सामने आई थी, जिसके बाद राहत एवं बचाव अभियान तत्काल शुरू किया गया।

You might also like

Weather news update: सात जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार, उत्तराखंड में फिर बढ़ेगी ठिठुरन

उत्तराखंड के 5 जिलों में बिगड़ेगा मौसम, बारिश-बर्फबारी के आसार; कोहरे का अलर्ट

बंगाल की खाड़ी में उठेगा चक्रवाती तूफान! आंध्र प्रदेश पर मंडराया खतरा

महिला घायल, अस्पताल में उपचार के बाद हालत सामान्य

हादसे में नई बस्ती विजय कॉलोनी निवासी 62 वर्षीय श्रीमती विमला देवी, पत्नी स्वर्गीय बृजेश, को हल्की चोटें आईं। उन्हें 108 एंबुलेंस सेवा की सहायता से तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। उपचार के बाद उनकी हालत सामान्य बताई गई है। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

डीएम डॉ. आशीष चौहान ने संभाली कमान

घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान देर रात घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी की और अधिकारियों को प्रभावित लोगों की हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

पुलिस, एसडीआरएफ और बचाव दल ने चलाया अभियान

सूचना मिलते ही जिला आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम सक्रिय हो गया। कोतवाली नगर पुलिस, एसडीआरएफ और अन्य बचाव दल मौके पर पहुंचे तथा मलबे में दबे लोगों की तलाश के लिए तत्काल अभियान चलाया। राहत एवं बचाव कार्य देर रात तक जारी रहा।

प्रशासन ने खाली कराए आसपास के मकान

संभावित खतरे को देखते हुए प्रशासन ने पुश्ते के समीप स्थित सभी मकानों को खाली करा दिया है। प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है और क्षेत्र में किसी को भी रहने की अनुमति नहीं दी गई है।

तकनीकी जांच के दिए गए निर्देश

जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को पुश्ते की तकनीकी जांच कराने, क्षेत्र की लगातार निगरानी रखने और आवश्यक सुरक्षा उपाय तत्काल लागू करने के निर्देश दिए हैं। फिलहाल पुलिस, एसडीआरएफ और प्रशासन की टीमें मौके पर तैनात हैं तथा स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

Tags: Dehradun Breaking NewsDehradun Rain NewsDehradun Wall CollapseDM Ashish ChauhanHeavy rain UttarakhandPathariya Peer NewsSDRF rescueUttarakhand Rain UpdateVijay Colony Dehradun
Previous Post

हादसा: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने चार युवकों को रौंदा, चारों की मौत

Next Post

CM धामी पहुंचे SGRR इंटरनेशनल स्कूल सहसपुर, शिक्षा और संस्कार की मिसाल देख बोले- यही है उत्तराखंड का भविष्य

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

Weather news update: सात जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार, उत्तराखंड में फिर बढ़ेगी ठिठुरन
मौसम

Weather news update: सात जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार, उत्तराखंड में फिर बढ़ेगी ठिठुरन

by Seemaukb
November 13, 2026
उत्तराखंड के 5 जिलों में बिगड़ेगा मौसम, बारिश-बर्फबारी के आसार; कोहरे का अलर्ट
मौसम

उत्तराखंड के 5 जिलों में बिगड़ेगा मौसम, बारिश-बर्फबारी के आसार; कोहरे का अलर्ट

by Seemaukb
November 9, 2026
Next Post
CM धामी पहुंचे SGRR इंटरनेशनल स्कूल सहसपुर, शिक्षा और संस्कार की मिसाल देख बोले- यही है उत्तराखंड का भविष्य

CM धामी पहुंचे SGRR इंटरनेशनल स्कूल सहसपुर, शिक्षा और संस्कार की मिसाल देख बोले- यही है उत्तराखंड का भविष्य

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

ब्रेकिंग: 100% दिव्यांग, एक युवती की दिव्यांग पेंशन और बीपीएल राशन खा गया आधार कार्ड ..

ब्रेकिंग: 100% दिव्यांग, एक युवती की दिव्यांग पेंशन और बीपीएल राशन खा गया आधार कार्ड ..

June 4, 2022
गर्व:  आईआईएम में उत्तराखंड की बेटी ने हासिल किया गोल्डमेडल

गर्व: आईआईएम में उत्तराखंड की बेटी ने हासिल किया गोल्डमेडल

April 26, 2022

Don't miss it

ऊर्जा निगमों में बड़ा फेरबदल! आनंद बर्द्धन से जिम्मेदारी वापस, मीनाक्षी सुंदरम को कमान
उत्तराखंड

ऊर्जा निगमों में बड़ा फेरबदल! आनंद बर्द्धन से जिम्मेदारी वापस, मीनाक्षी सुंदरम को कमान

November 26, 2026
₹5 लाख जमा करें और पाएं ₹75 हजार तक ब्याज! PNB की 680 दिन वाली FD में 7.55% रिटर्न
मनी और निवेश

₹5 लाख जमा करें और पाएं ₹75 हजार तक ब्याज! PNB की 680 दिन वाली FD में 7.55% रिटर्न

November 26, 2026
Hyundai की सस्ती इलेक्ट्रिक SUV का इंतजार खत्म! इस दिन उठेगा पर्दा, मिलेंगे धांसू फीचर्स
टेक न्यूज़

Hyundai की सस्ती इलेक्ट्रिक SUV का इंतजार खत्म! इस दिन उठेगा पर्दा, मिलेंगे धांसू फीचर्स

November 26, 2026
उत्तराखंड में 14 मदरसों को नोटिस, एक सप्ताह बाद भी जवाब नहीं; अब कार्रवाई की तैयारी
उत्तराखंड

उत्तराखंड में 14 मदरसों को नोटिस, एक सप्ताह बाद भी जवाब नहीं; अब कार्रवाई की तैयारी

November 26, 2026
ना वीजा, ना पासपोर्ट… फिर भारत में कैसे बन गए आधार-पैन? अलीगढ़ में 11 पकड़े
देश-दुनिया

ना वीजा, ना पासपोर्ट… फिर भारत में कैसे बन गए आधार-पैन? अलीगढ़ में 11 पकड़े

November 26, 2026
संविधान दिवस पर CM धामी का बड़ा ऐलान, अभियोजन विभाग को मिलेंगे 25 लाख रुपये; तीन सुविधाओं पर फोकस
उत्तराखंड

संविधान दिवस पर CM धामी का बड़ा ऐलान, अभियोजन विभाग को मिलेंगे 25 लाख रुपये; तीन सुविधाओं पर फोकस

November 26, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Uttarakhand Broadcast

Uttarakhand Broadcast एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ आपको उत्तराखंड, भारत और दुनिया भर की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, शिक्षा और स्थानीय अपडेट्स सबसे पहले और सटीक जानकारी के साथ मिलते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाना है।

Recent Posts

  • ऊर्जा निगमों में बड़ा फेरबदल! आनंद बर्द्धन से जिम्मेदारी वापस, मीनाक्षी सुंदरम को कमान
  • ₹5 लाख जमा करें और पाएं ₹75 हजार तक ब्याज! PNB की 680 दिन वाली FD में 7.55% रिटर्न
  • Hyundai की सस्ती इलेक्ट्रिक SUV का इंतजार खत्म! इस दिन उठेगा पर्दा, मिलेंगे धांसू फीचर्स

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.