Sunday, July 12, 2026
  • About
  • Contact
  • Home
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

हादसा: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने चार युवकों को रौंदा, चारों की मौत

July 12, 2026
in हादसा
नशा मुक्ति केंद्र बना मौत का अड्डा! रुड़की में मरीज की बेरहमी से हत्या, बाथरूम में मिला शव
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हल्द्वानी: उत्तराखंड के हल्द्वानी में शनिवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने चार परिवारों की खुशियां छीन लीं। गौलापार-तीनपानी फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की चपेट में आने से चार दोस्तों की मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो डिवाइडर पर चढ़ गई और उसका एक पहिया उखड़कर दूर जा गिरा। हादसे में युवकों की स्कूटी भी वाहन के नीचे दब गई।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चारों युवकों को बचाया नहीं जा सका।

You might also like

Uttarakhand Road Accident: टक्कर के बाद धू-धू कर जले कार और बाइक, दो युवकों की दर्दनाक मौत

बड़ी खबर : बद्रीनाथ हाईवे पर ‘काल’ बनकर टूटा पहाड़, चलती कार पर गिरा बोल्डर, टला बड़ा हादसा

Haridwar Road Accident:  रोडवेज बस और पिकअप की भीषण टक्कर, 3 की मौत, 5 गंभीर  रूप से घायल

तीनपानी फ्लाईओवर पर हुआ हादसा

पुलिस के अनुसार, गोरापड़ाव हाथीखाल निवासी 17 वर्षीय राहुल राजपूत, गोरापड़ाव निवासी 25 वर्षीय शिवम, बेरीपड़ाव निवासी 20 वर्षीय अंशु आर्य और 18 वर्षीय आदित्य टम्टा आपस में घनिष्ठ मित्र थे। शनिवार रात करीब 10 बजे चारों तीनपानी फ्लाईओवर पर मौजूद थे।

इसी दौरान बरेली की ओर से काठगोदाम जा रही एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर चारों युवकों को टक्कर मारते हुए निकल गई। हादसा इतना भयावह था कि स्कॉर्पियो भी डिवाइडर पर चढ़ गई।

अस्पताल में तोड़ा दम

हादसे की सूचना पर मंडी चौकी और बनभूलपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। चारों घायलों को तत्काल डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने राहुल राजपूत, शिवम और अंशु आर्य को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल आदित्य टम्टा को आईसीयू में भर्ती कराया गया, लेकिन देर रात उपचार के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया।

चालक हिरासत में, CCTV फुटेज की जांच

हादसे के समय स्कॉर्पियो में दो लोग सवार थे। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

प्रारंभिक पूछताछ में चालक ने दावा किया कि स्कूटी सवार युवक कथित रूप से गलत दिशा से लालकुआं की ओर जा रहे थे। चालक के अनुसार तेज बारिश के कारण वह उन्हें समय रहते नहीं देख सका, जिससे हादसा हो गया।

हालांकि पुलिस ने चालक के इस दावे की पुष्टि नहीं की है। दुर्घटना की वास्तविक वजह जानने के लिए घटनास्थल और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। साथ ही वाहन की गति और अन्य तकनीकी पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

क्षेत्र में पसरा मातम

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा बेहद भयावह था। टक्कर के बाद स्कॉर्पियो का एक पहिया उखड़कर दूर जा गिरा और स्कूटी वाहन के नीचे दब गई।

एक साथ चार दोस्तों की मौत से उनके परिवारों और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस ने चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है। मामले की जांच जारी है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Tags: CCTV InvestigationHaldwani Breaking NewsHaldwani newsHaldwani Road AccidentRoad accident UttarakhandScorpio Accident HaldwaniThreepani Flyover Accidentuttarakhand road accident
Previous Post

बड़ी खबर : सहसपुर में एक्शन मोड में दिखे मुख्यमंत्री धामी, जनता की शिकायतों पर मौके पर दिए बड़े फैसले

Next Post

बारिश बनी आफत! पुश्ता ढहने से 5 मकान क्षतिग्रस्त, रातों-रात मौके पर पहुंचे डीएम

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

Uttarakhand Road Accident: टक्कर के बाद धू-धू कर जले कार और बाइक, दो युवकों की दर्दनाक मौत
हादसा

Uttarakhand Road Accident: टक्कर के बाद धू-धू कर जले कार और बाइक, दो युवकों की दर्दनाक मौत

by Seemaukb
July 3, 2026
बड़ी खबर : बद्रीनाथ हाईवे पर ‘काल’ बनकर टूटा पहाड़, चलती कार पर गिरा बोल्डर, टला बड़ा हादसा
हादसा

बड़ी खबर : बद्रीनाथ हाईवे पर ‘काल’ बनकर टूटा पहाड़, चलती कार पर गिरा बोल्डर, टला बड़ा हादसा

by Seemaukb
June 29, 2026
Next Post
बारिश बनी आफत! पुश्ता ढहने से 5 मकान क्षतिग्रस्त, रातों-रात मौके पर पहुंचे डीएम

बारिश बनी आफत! पुश्ता ढहने से 5 मकान क्षतिग्रस्त, रातों-रात मौके पर पहुंचे डीएम

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

सुशीला तिवारी के बाहर खड़ी एंबुलेंस संचालकों की गुंडागर्दी,नंबर के नाम पर लूटे जा रहें रात में मरीज, प्रशासन ले संज्ञान

सुशीला तिवारी के बाहर खड़ी एंबुलेंस संचालकों की गुंडागर्दी,नंबर के नाम पर लूटे जा रहें रात में मरीज, प्रशासन ले संज्ञान

August 2, 2024
श्री दरबार साहिब के सज्जादानशीन, गद्दीनशीन श्री महाराज जी को शुभकामनाएं देने देश विदेश से उमड़े श्रद्धालु

श्री दरबार साहिब के सज्जादानशीन, गद्दीनशीन श्री महाराज जी को शुभकामनाएं देने देश विदेश से उमड़े श्रद्धालु

February 10, 2025

Don't miss it

बारिश बनी आफत! पुश्ता ढहने से 5 मकान क्षतिग्रस्त, रातों-रात मौके पर पहुंचे डीएम
मौसम

बारिश बनी आफत! पुश्ता ढहने से 5 मकान क्षतिग्रस्त, रातों-रात मौके पर पहुंचे डीएम

July 12, 2026
नशा मुक्ति केंद्र बना मौत का अड्डा! रुड़की में मरीज की बेरहमी से हत्या, बाथरूम में मिला शव
हादसा

हादसा: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने चार युवकों को रौंदा, चारों की मौत

July 12, 2026
बड़ी खबर : सहसपुर में एक्शन मोड में दिखे मुख्यमंत्री धामी, जनता की शिकायतों पर मौके पर दिए बड़े फैसले
उत्तराखंड

बड़ी खबर : सहसपुर में एक्शन मोड में दिखे मुख्यमंत्री धामी, जनता की शिकायतों पर मौके पर दिए बड़े फैसले

July 11, 2026
श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने किया ‘आखर’ शब्दकोश ऐप का लोकार्पण, गढ़वाली-कुमाऊँनी-जौनसारी भाषा को मिलेगा डिजिटल मंच
उत्तराखंड

श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने किया ‘आखर’ शब्दकोश ऐप का लोकार्पण, गढ़वाली-कुमाऊँनी-जौनसारी भाषा को मिलेगा डिजिटल मंच

July 11, 2026
पुराना ₹50-₹100 का नोट बेचकर बन सकते हैं मालामाल! जानिए किन नोटों की है सबसे ज्यादा डिमांड
देश-दुनिया

पुराना ₹50-₹100 का नोट बेचकर बन सकते हैं मालामाल! जानिए किन नोटों की है सबसे ज्यादा डिमांड

July 11, 2026
Second Hand Car Market: सेकंड हैंड बाजार में SUV का जलवा, इन हैचबैक कारों पर भी टूट रहे खरीदार
टेक न्यूज़

Second Hand Car Market: सेकंड हैंड बाजार में SUV का जलवा, इन हैचबैक कारों पर भी टूट रहे खरीदार

July 11, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Uttarakhand Broadcast

Uttarakhand Broadcast एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ आपको उत्तराखंड, भारत और दुनिया भर की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, शिक्षा और स्थानीय अपडेट्स सबसे पहले और सटीक जानकारी के साथ मिलते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाना है।

Recent Posts

  • बारिश बनी आफत! पुश्ता ढहने से 5 मकान क्षतिग्रस्त, रातों-रात मौके पर पहुंचे डीएम
  • हादसा: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने चार युवकों को रौंदा, चारों की मौत
  • बड़ी खबर : सहसपुर में एक्शन मोड में दिखे मुख्यमंत्री धामी, जनता की शिकायतों पर मौके पर दिए बड़े फैसले

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
« Jun    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.