Thursday, October 15, 2026
  • About
  • Contact
  • Home
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

देहरादून में ग्रामीण उद्यमों को नई उड़ान: दून बासमती और पोषक आटा उत्पादों का भव्य शुभारंभ

स्थानीय उत्पाद, महिला शक्ति और सामुदायिक संस्थाएं बनीं ग्रामीण विकास की मजबूत आधारशिला – सीडीओ अभिनव शाह

December 24, 2025
in उत्तराखंड
देहरादून में ग्रामीण उद्यमों को नई उड़ान: दून बासमती और पोषक आटा उत्पादों का भव्य शुभारंभ
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून, उत्तराखंड में पारंपरिक कृषि, महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण आजीविका को मजबूती देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए देहरादून में पारंपरिक दून बासमती चावल एवं विभिन्न पोषक आटा उत्पादों का औपचारिक शुभारंभ किया गया। विकास भवन परिसर स्थित हिलांस बेकरी एवं आउटलेट में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) अभिनव शाह ने इन उत्पादों का लोकार्पण किया।

इस अवसर पर दून बासमती चावल, गेहूं आटा, मक्का आटा, मल्टीग्रेन आटा एवं मंडुवा (फिंगर मिलेट) आटा को बाजार में प्रस्तुत किया गया। ये सभी उत्पाद सक्षम क्लस्टर लेवल फेडरेशन, स्वाभिमान महिला क्लस्टर लेवल फेडरेशन तथा उड़ान क्लस्टर लेवल फेडरेशन द्वारा उत्पादित एवं प्रसंस्कृत किए गए हैं।

You might also like

अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग तेज, इंडिया गेट पर रातभर धरना; माता-पिता हिरासत में लेने के बाद रिहा

नन्दलाल जोशी पर फिर भरोसा, निर्विरोध बने महामंत्री! जल संस्थान कर्मचारियों में खुशी की लहर

10 हजार युवाओं की हुंकार, नशामुक्त होगा उत्तराखंड! डीएम और ललित जोशी ने दिलाई शपथ

रीप परियोजना के तहत महिला उद्यमों को मिल रहा संबल

यह पहल ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना (REAP) के अंतर्गत उत्तराखंड ग्राम्य विकास समिति द्वारा ग्राम्य विकास विभाग, उत्तराखंड सरकार के सहयोग से संचालित की जा रही है। परियोजना का उद्देश्य महिला नेतृत्व वाले उद्यमों को मजबूत कर उन्हें सीधे बाजार से जोड़ना है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीडीओ अभिनव शाह ने कहा कि

“स्थानीय उत्पादों और पारंपरिक फसलों को बढ़ावा देने से न केवल किसानों को उचित मूल्य मिलता है, बल्कि महिला स्वयं सहायता समूहों की आर्थिक स्थिति भी सुदृढ़ होती है। सामुदायिक संस्थाएं ग्रामीण विकास की असली ताकत हैं।”

स्थानीय किसानों से सीधी खरीद, मूल्य संवर्धन को बढ़ावा

रीप परियोजना के अंतर्गत क्लस्टर लेवल फेडरेशनों को प्रसंस्करण इकाइयों की स्थापना हेतु वित्तीय एवं तकनीकी सहयोग प्रदान किया गया है।

  • उड़ान सीएलएफ द्वारा स्थापित आटा प्रसंस्करण इकाई से स्थानीय किसानों से सीधे गेहूं, मक्का और मंडुवा की खरीद संभव हो सकी है।
  • सक्षम सीएलएफ पारंपरिक दून बासमती चावल के उत्पादन, प्रसंस्करण और विपणन को बढ़ावा दे रही है।
  • वहीं स्वाभिमान महिला सीएलएफ मिलेट आधारित उत्पादों के माध्यम से पोषण सुरक्षा और पारंपरिक खाद्य प्रणाली के पुनर्जीवन में अहम भूमिका निभा रही है।

2500 से अधिक महिलाएं हो रहीं लाभान्वित

इन महिला-नेतृत्व वाले उद्यमों के माध्यम से कच्चे माल की आपूर्ति, प्रसंस्करण, पैकेजिंग और विपणन गतिविधियों में 2500 से अधिक महिलाएं प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से लाभान्वित हो रही हैं। सभी उत्पादों का विपणन हिलांस ब्रांड के अंतर्गत किया जा रहा है, जिससे उपभोक्ताओं को शुद्ध, उच्च गुणवत्ता वाले हिमालयी स्थानीय उत्पाद उपलब्ध हो रहे हैं।

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिल रही नई गति

कार्यक्रम में जिला परियोजना प्रबंधक कैलाश चंद्र भट्ट ने कहा कि यह पहल स्थानीय समुदायों को सशक्त बनाने, उत्पादक संस्थाओं को मजबूत करने और पारंपरिक व मूल्यवर्धित उत्पादों को बाजार तक पहुंचाने की दिशा में एक प्रभावी कदम है।

इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार, जिला मिशन प्रबंधक/सहायक परियोजना निदेशक सोनम गुप्ता सिंघल, रीप स्टाफ एवं विभिन्न क्लस्टर लेवल फेडरेशनों के बोर्ड सदस्य उपस्थित रहे।

Tags: Dehradun Agriculture Newsdehradun newsDoon Basmati RiceHillans Brandlocal products UttarakhandMillet ProductsREAP ProjectUttarakhand Rural DevelopmentWomen SHG Uttarakhand
Previous Post

Ankita Murder Case: वीआईपी नाम को लेकर उबाल, उत्तराखंडभर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन

Next Post

अंकिता हत्याकांड में नया मोड़: नेताओं के नाम, वायरल दावे और दर्ज FIR ने बढ़ाया तनाव

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग तेज, इंडिया गेट पर रातभर धरना; माता-पिता हिरासत में लेने के बाद रिहा
उत्तराखंड

अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग तेज, इंडिया गेट पर रातभर धरना; माता-पिता हिरासत में लेने के बाद रिहा

by Seemaukb
October 15, 2026
नन्दलाल जोशी पर फिर भरोसा, निर्विरोध बने महामंत्री! जल संस्थान कर्मचारियों में खुशी की लहर
उत्तराखंड

नन्दलाल जोशी पर फिर भरोसा, निर्विरोध बने महामंत्री! जल संस्थान कर्मचारियों में खुशी की लहर

by Seemaukb
October 14, 2026
Next Post
अंकिता हत्याकांड में नया मोड़: नेताओं के नाम, वायरल दावे और दर्ज FIR ने बढ़ाया तनाव

अंकिता हत्याकांड में नया मोड़: नेताओं के नाम, वायरल दावे और दर्ज FIR ने बढ़ाया तनाव

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

लालकुआं : असुरक्षित बेटियों के प्रति युवाओं में आक्रोश,दुष्कर्मों पर लगे रोक राज्यपाल को भेजा ज्ञापन

लालकुआं : असुरक्षित बेटियों के प्रति युवाओं में आक्रोश,दुष्कर्मों पर लगे रोक राज्यपाल को भेजा ज्ञापन

May 23, 2024
देहरादून में भू-कानून का सख्त क्रैकडाउन: प्रशासन ने 200 हेक्टेयर भूमि पर किया कब्जा, 280 मामलों का निपटारा फास्टट्रैक पर

हनोल बनेगा भव्य टूरिस्ट डेस्टिनेशन: स्थानिकों के सुझावों के आधार पर बनेगा मास्टर प्लान

March 15, 2025

Don't miss it

फांसी की सजा से टूटी मुस्कान-साहिल की हिम्मत! जेलर से पूछा- अपील कैसे होगी?
क्राइम

फांसी की सजा से टूटी मुस्कान-साहिल की हिम्मत! जेलर से पूछा- अपील कैसे होगी?

October 15, 2026
अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग तेज, इंडिया गेट पर रातभर धरना; माता-पिता हिरासत में लेने के बाद रिहा
उत्तराखंड

अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग तेज, इंडिया गेट पर रातभर धरना; माता-पिता हिरासत में लेने के बाद रिहा

October 15, 2026
नन्दलाल जोशी पर फिर भरोसा, निर्विरोध बने महामंत्री! जल संस्थान कर्मचारियों में खुशी की लहर
उत्तराखंड

नन्दलाल जोशी पर फिर भरोसा, निर्विरोध बने महामंत्री! जल संस्थान कर्मचारियों में खुशी की लहर

October 14, 2026
10 हजार युवाओं की हुंकार, नशामुक्त होगा उत्तराखंड! डीएम और ललित जोशी ने दिलाई शपथ
उत्तराखंड

10 हजार युवाओं की हुंकार, नशामुक्त होगा उत्तराखंड! डीएम और ललित जोशी ने दिलाई शपथ

October 14, 2026
मेरी जान खतरे में, बच्चों को भी मार देंगे!’ रो पड़े सुमित हृदयेश, गैरसैंण में आत्मदाह की चेतावनी
उत्तराखंड

मेरी जान खतरे में, बच्चों को भी मार देंगे!’ रो पड़े सुमित हृदयेश, गैरसैंण में आत्मदाह की चेतावनी

October 14, 2026
कचरा फेंकने वालों सावधान! देहरादून में DM ने चिन्हित कर कार्रवाई के दिए सख्त निर्देश
उत्तराखंड

देहरादून में राशन की गुणवत्ता पर DM का डंडा! SDM करेंगे गोदामों की जांच, एक हफ्ते में देनी होगी रिपोर्ट

October 14, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Uttarakhand Broadcast

Uttarakhand Broadcast एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ आपको उत्तराखंड, भारत और दुनिया भर की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, शिक्षा और स्थानीय अपडेट्स सबसे पहले और सटीक जानकारी के साथ मिलते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाना है।

Recent Posts

  • फांसी की सजा से टूटी मुस्कान-साहिल की हिम्मत! जेलर से पूछा- अपील कैसे होगी?
  • अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग तेज, इंडिया गेट पर रातभर धरना; माता-पिता हिरासत में लेने के बाद रिहा
  • नन्दलाल जोशी पर फिर भरोसा, निर्विरोध बने महामंत्री! जल संस्थान कर्मचारियों में खुशी की लहर

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.