Friday, October 9, 2026
  • About
  • Contact
  • Home
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

Ankita Murder Case: वीआईपी नाम को लेकर उबाल, उत्तराखंडभर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन

December 24, 2025
in उत्तराखंड
Ankita Murder Case: वीआईपी नाम को लेकर उबाल, उत्तराखंडभर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून:  अंकिता हत्याकांड से जुड़े एक कथित वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रदेश की राजनीति में फिर से भूचाल आ गया है। वीडियो में सामने आए वीआईपी नाम को लेकर जनता में भारी आक्रोश है। इसी क्रम में कांग्रेस पार्टी ने सीबीआई जांच और कथित वीआईपी का नाम सार्वजनिक करने की मांग को लेकर उत्तराखंड के सभी जिलों में प्रदर्शन तेज कर दिया है।

प्रदेशभर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और कई स्थानों पर पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया। पार्टी का आरोप है कि सरकार प्रभावशाली लोगों को बचाने का प्रयास कर रही है और मामले की निष्पक्ष जांच नहीं होने दी जा रही।

You might also like

सचिवालय कूच का असर! ग्राम प्रधानों की 10 मांगों पर सरकार ने बनाई 4 सदस्यीय समिति

मसूरी में अवैध होटल पर MDDA की कैंची, बेसमेंट समेत 12 कमरे सील,बंशीधर तिवारी- नियम तोड़े तो होगी कार्रवाई

कचरा फेंकने वालों सावधान! देहरादून में DM ने चिन्हित कर कार्रवाई के दिए सख्त निर्देश

कर्णप्रयाग में पूर्व सांसद का पुतला दहन

कर्णप्रयाग में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य बाजार में जुलूस निकालते हुए पूर्व सांसद का पुतला फूंका। कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश नेगी ने कहा कि वायरल वीडियो में जिस तरह वीआईपी की भूमिका की बात सामने आ रही है, वह बेहद गंभीर है। उन्होंने मांग की कि पूरे मामले की सीबीआई से जांच कराई जाए और दोषियों को जल्द से जल्द कड़ी सजा दी जाए।

रुद्रप्रयाग में सरकार पर आरोप, अपराधियों को बचाने का दावा

रुद्रप्रयाग के मुख्य बाजार में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं का आरोप था कि सरकार इस संवेदनशील मामले में आरोपियों को संरक्षण दे रही है। कांग्रेस ने पूर्व सांसद की गिरफ्तारी और निष्पक्ष जांच की मांग दोहराई। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि हत्याकांड में शामिल वीआईपी को फांसी जैसी सख्त सजा मिलनी चाहिए।

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता सूरज नेगी ने कहा कि “अंकिता पहाड़ की बेटी थी। उसकी निर्मम हत्या ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया है। जब तक सच्चाई सामने नहीं आएगी, कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी।”

श्रीनगर में भाजपा नेता का पुतला दहन

श्रीनगर के गोला पार्क में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा नेता का पुतला दहन किया। इस दौरान सरकार के खिलाफ तीखी नारेबाजी करते हुए कांग्रेस नेताओं ने कहा कि अंकिता हत्याकांड एक सुनियोजित आपराधिक मामला है। उन्होंने आरोप लगाया कि अब वीआईपी के नाम पर एक राष्ट्रीय नेता का चेहरा सामने आना बेहद शर्मनाक और चिंताजनक है।

कांग्रेस का ऐलान

कांग्रेस ने स्पष्ट किया है कि जब तक:

  • सीबीआई जांच शुरू नहीं होती
  • कथित वीआईपी का नाम सार्वजनिक नहीं किया जाता
  • सभी दोषियों को सख्त सजा नहीं मिलती

तब तक पार्टी प्रदेशभर में अपना आंदोलन जारी रखेगी।

Tags: demanding CBI inquiry and disclosure of the alleged VIP name.Fresh outrage erupts over the Ankita murder case as Congress workers protest across Uttarakhand
Previous Post

ठंड का डबल अटैक! मैदानी इलाकों में कोहरा, पहाड़ों में बारिश–बर्फबारी के आसार

Next Post

देहरादून में ग्रामीण उद्यमों को नई उड़ान: दून बासमती और पोषक आटा उत्पादों का भव्य शुभारंभ

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

सचिवालय कूच का असर! ग्राम प्रधानों की 10 मांगों पर सरकार ने बनाई 4 सदस्यीय समिति
उत्तराखंड

सचिवालय कूच का असर! ग्राम प्रधानों की 10 मांगों पर सरकार ने बनाई 4 सदस्यीय समिति

by Seemaukb
October 8, 2026
मसूरी में अवैध होटल पर MDDA की कैंची, बेसमेंट समेत 12 कमरे सील,बंशीधर तिवारी- नियम तोड़े तो होगी कार्रवाई
उत्तराखंड

मसूरी में अवैध होटल पर MDDA की कैंची, बेसमेंट समेत 12 कमरे सील,बंशीधर तिवारी- नियम तोड़े तो होगी कार्रवाई

by Seemaukb
October 8, 2026
Next Post
देहरादून में ग्रामीण उद्यमों को नई उड़ान: दून बासमती और पोषक आटा उत्पादों का भव्य शुभारंभ

देहरादून में ग्रामीण उद्यमों को नई उड़ान: दून बासमती और पोषक आटा उत्पादों का भव्य शुभारंभ

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

यूनिसन ग्रुप के तमाम शिक्षण संस्थानों पर आयकर का सर्वे, करोड़ों रुपये का गड़बड़झाला

यूनिसन ग्रुप के तमाम शिक्षण संस्थानों पर आयकर का सर्वे, करोड़ों रुपये का गड़बड़झाला

June 16, 2024
बड़ी खबर: उत्तराखंड में राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान जारी

बड़ी खबर: उत्तराखंड में राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान जारी

July 18, 2022

Don't miss it

सचिवालय कूच का असर! ग्राम प्रधानों की 10 मांगों पर सरकार ने बनाई 4 सदस्यीय समिति
उत्तराखंड

सचिवालय कूच का असर! ग्राम प्रधानों की 10 मांगों पर सरकार ने बनाई 4 सदस्यीय समिति

October 8, 2026
मसूरी में अवैध होटल पर MDDA की कैंची, बेसमेंट समेत 12 कमरे सील,बंशीधर तिवारी- नियम तोड़े तो होगी कार्रवाई
उत्तराखंड

मसूरी में अवैध होटल पर MDDA की कैंची, बेसमेंट समेत 12 कमरे सील,बंशीधर तिवारी- नियम तोड़े तो होगी कार्रवाई

October 8, 2026
कचरा फेंकने वालों सावधान! देहरादून में DM ने चिन्हित कर कार्रवाई के दिए सख्त निर्देश
उत्तराखंड

कचरा फेंकने वालों सावधान! देहरादून में DM ने चिन्हित कर कार्रवाई के दिए सख्त निर्देश

October 8, 2026
कल 11 बजे सायरन की आवाज से गूंजेगा उत्तराखंड, भूकंप नहीं… इस वजह से होगा अलर्ट
उत्तराखंड

कल 11 बजे सायरन की आवाज से गूंजेगा उत्तराखंड, भूकंप नहीं… इस वजह से होगा अलर्ट

October 8, 2026
ई-रवन्ना को लेकर बड़ी राहत! जाम, नो-एंट्री या VVIP मूवमेंट में फंसे तो यहां करें सूचना
उत्तराखंड

ई-रवन्ना को लेकर बड़ी राहत! जाम, नो-एंट्री या VVIP मूवमेंट में फंसे तो यहां करें सूचना

October 8, 2026
बस सड़क से गायब, भुगतान जारी! 8 साल में रोडवेज ने हिमाचल को थमा दिए 25.76 लाख
क्राइम

बस सड़क से गायब, भुगतान जारी! 8 साल में रोडवेज ने हिमाचल को थमा दिए 25.76 लाख

October 8, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Uttarakhand Broadcast

Uttarakhand Broadcast एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ आपको उत्तराखंड, भारत और दुनिया भर की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, शिक्षा और स्थानीय अपडेट्स सबसे पहले और सटीक जानकारी के साथ मिलते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाना है।

Recent Posts

  • सचिवालय कूच का असर! ग्राम प्रधानों की 10 मांगों पर सरकार ने बनाई 4 सदस्यीय समिति
  • मसूरी में अवैध होटल पर MDDA की कैंची, बेसमेंट समेत 12 कमरे सील,बंशीधर तिवारी- नियम तोड़े तो होगी कार्रवाई
  • कचरा फेंकने वालों सावधान! देहरादून में DM ने चिन्हित कर कार्रवाई के दिए सख्त निर्देश

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.