Saturday, October 10, 2026
  • About
  • Contact
  • Home
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

देहरादून को मिला नया नेतृत्वः डॉ. आशीष चौहान ने संभाली जिलाधिकारी की कमान

जनसेवा, तकनीक और पारदर्शिता पर रहेगा फोकस, संभाली डीएम की जिम्मेदारी

May 25, 2026
in उत्तराखंड
देहरादून को मिला नया नेतृत्वः डॉ. आशीष चौहान ने संभाली जिलाधिकारी की कमान
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। देहरादून जनपद को नया प्रशासनिक नेतृत्व मिल गया है। भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) 2012 बैच के अधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने सोमवार को देहरादून के नए जिलाधिकारी के रूप में कार्यभार ग्रहण कर लिया। वहीं पूर्व जिलाधिकारी सविन बंसल का स्थानांतरण सचिवालय में किया गया है।

कार्यभार संभालने से पहले डॉ. चौहान ने कोषागार का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों-कर्मचारियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की। उन्होंने रिकॉर्ड के सुरक्षित एवं व्यवस्थित संरक्षण के साथ-साथ पेंशनरों के डिजिटल सत्यापन पर विशेष जोर दिया।

You might also like

SGRR कॉलेज ऑफ नर्सिंग में नए विद्यार्थियों का धमाकेदार स्वागत, सीनियर्स के डांस-सॉन्ग ने लूटी महफिल

देहरादून में उत्तरकाशी का जलवा! मोरी की सेब चटनी ने लूटी महफिल, पहाड़ी स्वाद के मुरीद हुए लोग

वोट की ताकत बताएंगे, मतदान का संकल्प दिलाएंगे! दिव्यांगजनों से लेकर 46 गांवों तक चुनावी जागरूकता की मुहिम तेज

नव नियुक्त जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी। इसके अलावा चारधाम यात्रा प्रबंधन को और मजबूत बनाना, आपदा प्रबंधन कार्यों को तेजी से पूरा करना तथा विकास योजनाओं को गति देना भी उनकी प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा।

सविन बंसल को भावुक विदाई

सितंबर 2024 से देहरादून के जिलाधिकारी रहे सविन बंसल ने अपने कार्यकाल में प्रशासन को आमजन के करीब लाने का प्रयास किया। उनके नेतृत्व में कई जनहितकारी और सामाजिक पहलें शुरू की गईं।

बालिकाओं की शिक्षा और भविष्य को सुरक्षित करने के उद्देश्य से शुरू की गई ‘नंदा-सुनंदा’ पहल काफी चर्चा में रही। वहीं भिक्षावृत्ति और कूड़ा बीनने वाले बच्चों के पुनर्वास के लिए भी विशेष अभियान चलाया गया, जिसके तहत बच्चों को शिक्षा और सुरक्षित वातावरण से जोड़ने का कार्य किया गया।

जनसुनवाई, त्वरित शिकायत निस्तारण और जरूरतमंदों तक योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करने जैसी पहलों के कारण सविन बंसल को “पीपुल्स एडमिनिस्ट्रेटर” के रूप में पहचान मिली। उनके स्थानांतरण की खबर के बाद अधिकारियों, कर्मचारियों और आमजन ने भावुकता के साथ उन्हें विदाई दी।

नवाचार आधारित कार्यशैली के लिए पहचाने जाते हैं डॉ. चौहान

डॉ. आशीष चौहान इससे पहले पिथौरागढ़, उत्तरकाशी और पौड़ी जैसे चुनौतीपूर्ण जिलों में जिलाधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उनके कार्यकाल में तकनीक आधारित जनहितकारी पहलें, स्वास्थ्य सेवाओं में नवाचार, सड़क सुरक्षा और पर्यटन विकास के क्षेत्र में कई उल्लेखनीय कार्य हुए।

पौड़ी में उनके नेतृत्व में शुरू किया गया ‘सेफ सफर ऐप’ सड़क सुरक्षा की दिशा में अभिनव पहल माना गया। यह ऐप विवाह समारोहों में किराये पर चलने वाले वाहनों की निगरानी और पंजीकरण के लिए विकसित किया गया था, जिससे ओवरलोडिंग और नशे में वाहन संचालन जैसी घटनाओं पर नियंत्रण लगाने में मदद मिली।

इसके अलावा वर्ष 2023 में शुरू किया गया ‘काव्या ऐप’ हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की पहचान और निगरानी के लिए बेहद प्रभावी साबित हुआ। पहाड़ी क्षेत्रों में सुरक्षित प्रसव सुनिश्चित करने की दिशा में इस पहल को काफी सराहना मिली।

पर्यटन विकास में भी निभाई अहम भूमिका

पौड़ी में हिमालय दर्शन स्थल के समीप विकसित हो रहा ‘त्रिशूल पार्क’ भी डॉ. चौहान की दूरदर्शी सोच का उदाहरण माना जा रहा है। धार्मिक और प्राकृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बनाए जा रहे इस पार्क में 56 फीट ऊंचा भव्य त्रिशूल स्थापित किया गया है, जो भविष्य में प्रमुख आकर्षण का केंद्र बनने जा रहा है।

जनता को नई उम्मीदें

तकनीक और मानवीय संवेदनशीलता के संतुलन के लिए पहचाने जाने वाले डॉ. आशीष चौहान से अब देहरादून में भी जनहितकारी, पारदर्शी और नवाचार आधारित प्रशासनिक कार्यशैली की उम्मीदें बढ़ गई हैं।

Tags: Ashish Chauhan IASbreaking news UttarakhandChar Dham Yatra ManagementDehradun District MagistrateDehradun DMDehradun latest newsDehradun New DMdehradun newsDr. Ashish ChauhanIAS Ashish ChauhanKavya AppNew District Magistrate DehradunPauri DMSafe Safar AppSavin Bansal TransferUttarakhand administrationUttarakhand governmentUttarakhand IAS TransferUttarakhand newsUttarakhand updates
Previous Post

चारधाम यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब: गंगोत्री-यमुनोत्री में 7.44 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

Next Post

अजब-गजब : पिथौरागढ़ डीएम ने जनसुनवाई में मोबाइल बाहर जमा करवाने के दिये निर्देश

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

SGRR कॉलेज ऑफ नर्सिंग में नए विद्यार्थियों का धमाकेदार स्वागत, सीनियर्स के डांस-सॉन्ग ने लूटी महफिल
उत्तराखंड

SGRR कॉलेज ऑफ नर्सिंग में नए विद्यार्थियों का धमाकेदार स्वागत, सीनियर्स के डांस-सॉन्ग ने लूटी महफिल

by Seemaukb
October 9, 2026
देहरादून में उत्तरकाशी का जलवा! मोरी की सेब चटनी ने लूटी महफिल, पहाड़ी स्वाद के मुरीद हुए लोग
उत्तराखंड

देहरादून में उत्तरकाशी का जलवा! मोरी की सेब चटनी ने लूटी महफिल, पहाड़ी स्वाद के मुरीद हुए लोग

by Seemaukb
October 9, 2026
Next Post
अजब-गजब : पिथौरागढ़ डीएम ने जनसुनवाई में मोबाइल बाहर जमा करवाने के दिये निर्देश

अजब-गजब : पिथौरागढ़ डीएम ने जनसुनवाई में मोबाइल बाहर जमा करवाने के दिये निर्देश

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

Viral video: महोत्सव में शराब के नशे में धुत पुलिस कर्मी को लेकर मची अफरातफरी। महिला से छेड़खानी करने का आरोप

Viral video: महोत्सव में शराब के नशे में धुत पुलिस कर्मी को लेकर मची अफरातफरी। महिला से छेड़खानी करने का आरोप

November 25, 2022
बिग ब्रेकिंग:-  मोरी ब्लॉक के सावणी गांव में लगी आग से प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता प्रदान करने के सीएम धामी ने दिए निर्देश

बिग ब्रेकिंग : धामी सरकार ने सख्त भू कानून को मंजूरी दी, राज्य के संसाधनों की सुरक्षा का ऐतिहासिक फैसला

February 19, 2025

Don't miss it

कचरा फेंकने वालों सावधान! देहरादून में DM ने चिन्हित कर कार्रवाई के दिए सख्त निर्देश
क्राइम

देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन! 244 मुकदमे, 281 गिरफ्तार; अब स्कूल-कॉलेजों में होगी ड्रग्स टेस्टिंग

October 9, 2026
सावधान: 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, भारी बारिश की चेतावनी
मौसम

उत्तराखंड में अगले 3 घंटे भारी! देहरादून-हरिद्वार समेत 3 जिलों में आंधी, ओले और तेज बारिश का अलर्ट

October 9, 2026
SGRR कॉलेज ऑफ नर्सिंग में नए विद्यार्थियों का धमाकेदार स्वागत, सीनियर्स के डांस-सॉन्ग ने लूटी महफिल
उत्तराखंड

SGRR कॉलेज ऑफ नर्सिंग में नए विद्यार्थियों का धमाकेदार स्वागत, सीनियर्स के डांस-सॉन्ग ने लूटी महफिल

October 9, 2026
देहरादून में दिनदहाड़े खूनी खेल! घर में घुसा बदमाश, बुजुर्ग दंपति समेत 3 की हत्या से मचा हड़कंप
क्राइम

खौफनाक वारदात! घरेलू विवाद में पति ने कि 22 वर्षीय पत्नी की हत्या

October 9, 2026
देहरादून में उत्तरकाशी का जलवा! मोरी की सेब चटनी ने लूटी महफिल, पहाड़ी स्वाद के मुरीद हुए लोग
उत्तराखंड

देहरादून में उत्तरकाशी का जलवा! मोरी की सेब चटनी ने लूटी महफिल, पहाड़ी स्वाद के मुरीद हुए लोग

October 9, 2026
वोट की ताकत बताएंगे, मतदान का संकल्प दिलाएंगे! दिव्यांगजनों से लेकर 46 गांवों तक चुनावी जागरूकता की मुहिम तेज
उत्तराखंड

वोट की ताकत बताएंगे, मतदान का संकल्प दिलाएंगे! दिव्यांगजनों से लेकर 46 गांवों तक चुनावी जागरूकता की मुहिम तेज

October 9, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Uttarakhand Broadcast

Uttarakhand Broadcast एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ आपको उत्तराखंड, भारत और दुनिया भर की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, शिक्षा और स्थानीय अपडेट्स सबसे पहले और सटीक जानकारी के साथ मिलते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाना है।

Recent Posts

  • देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन! 244 मुकदमे, 281 गिरफ्तार; अब स्कूल-कॉलेजों में होगी ड्रग्स टेस्टिंग
  • उत्तराखंड में अगले 3 घंटे भारी! देहरादून-हरिद्वार समेत 3 जिलों में आंधी, ओले और तेज बारिश का अलर्ट
  • SGRR कॉलेज ऑफ नर्सिंग में नए विद्यार्थियों का धमाकेदार स्वागत, सीनियर्स के डांस-सॉन्ग ने लूटी महफिल

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.