Saturday, July 25, 2026
  • About
  • Contact
  • Home
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

उत्तराखंड में हेल्थ सेक्टर में नई उड़ान: हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज से कोटाबाग तक ड्रोन से पहुंची मेडिकल सामग्री

April 23, 2025
in उत्तराखंड, हेल्थ
उत्तराखंड में हेल्थ सेक्टर में नई उड़ान: हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज से कोटाबाग तक ड्रोन से पहुंची मेडिकल सामग्री
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

You might also like

पहाड़ी खाने का बढ़ा क्रेज! हिमालयन भोजनालय में उमड़ रहे पर्यटक, महिलाओं की हो रही शानदार कमाई

उत्तराखंड पुलिस की वर्दी पहन जंतर-मंतर धरने में पहुंचा कांस्टेबल? वायरल वीडियो की जांच में जुटा पुलिस मुख्यालय

भ्रष्टाचारियों पर क्यों मेहरबान सिस्टम? 40 मामलों में अभियोजन स्वीकृति अब भी लंबित

उत्तराखंड में हेल्थ सेक्टर में नई उड़ान: हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज से कोटाबाग तक ड्रोन से पहुंची मेडिकल सामग्री

हल्द्वानी/कोटाबाग – उत्तराखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को नई रफ्तार देने की दिशा में एक और ऐतिहासिक कदम उठाया गया है। राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कोटाबाग तक ड्रोन के माध्यम से सफलतापूर्वक मेडिकल सामग्री भेजी गई। यह डेमोन्स्ट्रेशन न सिर्फ तकनीकी सफलता का प्रतीक है, बल्कि प्रदेश के दूरस्थ और दुर्गम क्षेत्रों में समय पर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा।

ड्रोन ने लगभग 40 किलोमीटर की दूरी को कुछ ही मिनटों में तय कर 5 किलोग्राम मेडिकल सामग्री को सुरक्षित और सफलतापूर्वक गंतव्य तक पहुंचाया। यह पहल राज्य के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के मार्गदर्शन में की गई, जिनकी दूरदृष्टि और नेतृत्व में स्वास्थ्य सेवाओं में निरंतर नवाचार हो रहे हैं।

प्रोजेक्ट ‘ड्रोन दीदी’ से जुड़ी यह पहल भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है, जिसका उद्देश्य है सुदूरवर्ती और दुर्गम क्षेत्रों तक समय पर जरूरी दवाइयां, ब्लड सैंपल, रिपोर्ट और अन्य चिकित्सा सामग्री पहुंचाना। इस तकनीक से न सिर्फ आपातकालीन सेवाएं सशक्त होंगी, बल्कि जीवन रक्षा की संभावनाएं भी बढ़ेंगी।

राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डा. अरूण जोशी ने बताया कि इस ड्रोन सेवा के माध्यम से 3 से 5 किलोग्राम तक की मेडिकल सामग्री को सुरक्षित रूप से भेजा जा सकता है। उन्होंने कहा, “भविष्य में योजना है कि जिन क्षेत्रों में परिवहन की सुविधा नहीं है, वहां ड्रोन के माध्यम से ब्लड, आवश्यक दवाइयां और रिपोर्ट भेजने का कार्य नियमित रूप से किया जाए। इससे दूरस्थ क्षेत्रों में इलाज की प्रक्रिया तेज और सुगम हो जाएगी।”

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने इस उपलब्धि पर कहा,
“प्रदेश में आम जन को सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। हल्द्वानी से कोटाबाग तक ड्रोन सेवा का सफल परीक्षण इसी दिशा में एक बड़ा कदम है। आपातकालीन स्थिति में यह सेवा बेहद कारगर सिद्ध होगी।”

ड्रोन तकनीक के माध्यम से भविष्य में ब्लड सेंपल की जांच के लिए उन्हें मेडिकल कॉलेज भेजना और जांच रिपोर्ट लौटाना भी आसान होगा। सरकार का लक्ष्य है कि इस सेवा को जल्द से जल्द नियमित किया जाए ताकि राज्य के हर नागरिक को समय पर इलाज मिल सके।

Tags: Dr. Dhan Singh Rawatdrone deliverydrone health initiativeHaldwani Medical CollegeIndia health technologyKotabagh CHCmedical supplies by droneProject Drone Didiremote healthcare IndiaUttarakhand health services
Previous Post

ट्रंप के आयात कर का वैश्विक अर्थव्यवस्था पर प्रभाव: एसजीआरआर विश्वविद्यालय में आयोजित हुआ विशेष व्याख्यान

Next Post

बड़ी खबर: पहलगांव आतंकी हमले के बाद देहरादून में सतर्कता बढ़ी, बॉर्डर एरिया पर कड़ी चेकिंग शुरू

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

पहाड़ी खाने का बढ़ा क्रेज! हिमालयन भोजनालय में उमड़ रहे पर्यटक, महिलाओं की हो रही शानदार कमाई
उत्तराखंड

पहाड़ी खाने का बढ़ा क्रेज! हिमालयन भोजनालय में उमड़ रहे पर्यटक, महिलाओं की हो रही शानदार कमाई

by Seemaukb
July 24, 2026
उत्तराखंड पुलिस की वर्दी पहन जंतर-मंतर धरने में पहुंचा कांस्टेबल? वायरल वीडियो की जांच में जुटा पुलिस मुख्यालय
उत्तराखंड

उत्तराखंड पुलिस की वर्दी पहन जंतर-मंतर धरने में पहुंचा कांस्टेबल? वायरल वीडियो की जांच में जुटा पुलिस मुख्यालय

by Seemaukb
July 24, 2026
Next Post
बड़ी खबर: पहलगांव आतंकी हमले के बाद देहरादून में सतर्कता बढ़ी, बॉर्डर एरिया पर कड़ी चेकिंग शुरू

बड़ी खबर: पहलगांव आतंकी हमले के बाद देहरादून में सतर्कता बढ़ी, बॉर्डर एरिया पर कड़ी चेकिंग शुरू

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 2500 से अधिक ने कराई स्वास्थ्य की जॉच

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 2500 से अधिक ने कराई स्वास्थ्य की जॉच

May 6, 2023
भर्ती में घपला… फर्जीवाड़े का खुला राज, सीएम धामी ने कसी लगाम — अब होगी सीबीसीआईडी जांच!

भर्ती में घपला… फर्जीवाड़े का खुला राज, सीएम धामी ने कसी लगाम — अब होगी सीबीसीआईडी जांच!

October 16, 2025

Don't miss it

पहाड़ी खाने का बढ़ा क्रेज! हिमालयन भोजनालय में उमड़ रहे पर्यटक, महिलाओं की हो रही शानदार कमाई
उत्तराखंड

पहाड़ी खाने का बढ़ा क्रेज! हिमालयन भोजनालय में उमड़ रहे पर्यटक, महिलाओं की हो रही शानदार कमाई

July 24, 2026
ब्रेकिंग : 40 हजार रिश्वत लेते उरेडा के परियोजना अधिकारी रंगे हाथों गिरफ्तार
क्राइम

ब्रेकिंग : 40 हजार रिश्वत लेते उरेडा के परियोजना अधिकारी रंगे हाथों गिरफ्तार

July 24, 2026
उत्तराखंड पुलिस की वर्दी पहन जंतर-मंतर धरने में पहुंचा कांस्टेबल? वायरल वीडियो की जांच में जुटा पुलिस मुख्यालय
उत्तराखंड

उत्तराखंड पुलिस की वर्दी पहन जंतर-मंतर धरने में पहुंचा कांस्टेबल? वायरल वीडियो की जांच में जुटा पुलिस मुख्यालय

July 24, 2026
सावधान! देहरादून समेत उत्तराखंड के 5 जिलों में तेज बारिश, आंधी-तूफान और बिजली गिरने का येलो अलर्ट
मौसम

उत्तराखंड में अगले 3 घंटे बेहद भारी! IMD का येलो अलर्ट, 13 जिलों में तेज बारिश-आंधी की चेतावनी

July 24, 2026
भ्रष्टाचारियों पर क्यों मेहरबान सिस्टम? 40 मामलों में अभियोजन स्वीकृति अब भी लंबित
उत्तराखंड

भ्रष्टाचारियों पर क्यों मेहरबान सिस्टम? 40 मामलों में अभियोजन स्वीकृति अब भी लंबित

July 24, 2026
शेयर बाजार में मचा हड़कंप! ट्रंप के 10% टैरिफ से एशिया धड़ाम, भारत पर मंडराया संकट
मनी और निवेश

शेयर बाजार में मचा हड़कंप! ट्रंप के 10% टैरिफ से एशिया धड़ाम, भारत पर मंडराया संकट

July 24, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Uttarakhand Broadcast

Uttarakhand Broadcast एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ आपको उत्तराखंड, भारत और दुनिया भर की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, शिक्षा और स्थानीय अपडेट्स सबसे पहले और सटीक जानकारी के साथ मिलते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाना है।

Recent Posts

  • पहाड़ी खाने का बढ़ा क्रेज! हिमालयन भोजनालय में उमड़ रहे पर्यटक, महिलाओं की हो रही शानदार कमाई
  • ब्रेकिंग : 40 हजार रिश्वत लेते उरेडा के परियोजना अधिकारी रंगे हाथों गिरफ्तार
  • उत्तराखंड पुलिस की वर्दी पहन जंतर-मंतर धरने में पहुंचा कांस्टेबल? वायरल वीडियो की जांच में जुटा पुलिस मुख्यालय

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
« Jun    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.