Friday, December 12, 2025
  • About
  • Term & Condition
  • Privacy Policy
  • Contact
  • Home
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • मार्केट
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • वेल्थ
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • मार्केट
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • वेल्थ
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

फूड सेफ्टी अलर्ट : 2320 किलो नकली पनीर बरामद, पुलिस ने किया सहारनपुर की फैक्ट्री का भंडाफोड़

April 29, 2025
in क्राइम
फूड सेफ्टी अलर्ट : 2320 किलो नकली पनीर बरामद, पुलिस ने किया सहारनपुर की फैक्ट्री का भंडाफोड़
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

You might also like

छापेमारी के नाम पर राजनीति? खनन पट्टों की जांच ने खोले सत्ता संघर्ष के पन्ने

बुजुर्ग की संपत्ति पर पुत्र का कब्जा: DM ने कराई FIR, कूटरचित गिफ्ट डीड रद्द

शौर्य यात्रा में बवाल: दुर्गा चौक पर पथराव और ‘पेट्रोल बम’ जैसी चीज़ फेंके जाने से मचा हड़कंप

फूड सेफ्टी अलर्ट : 2320 किलो नकली पनीर बरामद, पुलिस ने किया सहारनपुर की फैक्ट्री का भंडाफोड़

चारधाम यात्रा से पहले देहरादून पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नकली पनीर सप्लाई करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार, तीन फरार


देहरादून (उत्तराखंड ब्रॉडकास्ट)।
चारधाम यात्रा से पहले मिलावटखोरों के खिलाफ देहरादून पुलिस और खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली पनीर की सप्लाई चेन का भंडाफोड़ किया है। कुल 2320 किलो नकली पनीर बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि तीन अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

सहारनपुर से देहरादून पहुंच रहा था जहरीला पनीर

पुलिस को खुफिया सूत्रों से जानकारी मिली थी कि सहारनपुर से नकली पनीर की एक बड़ी खेप देहरादून पहुंचने वाली है, जिसे चारधाम यात्रा के दौरान खपाने की योजना थी। एसएसपी देहरादून अजय सिंह के निर्देश पर रायपुर थाना पुलिस और एसओजी टीम ने अपर ईश्वर विहार स्थित एक दुकान पर छापेमारी की। मौके पर एक पिकअप वैन से 120 किलो नकली पनीर और दुकान में बने गोदाम से लगभग 600 किलो पनीर बरामद किया गया।

फूड सेफ्टी टीम ने की पुष्टि

मौके पर बुलाए गए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने अपनी मोबाइल टेस्टिंग वैन से पनीर का परीक्षण किया और उसे नकली व मानव स्वास्थ्य के लिए हानिकारक घोषित किया।

गिरफ्तार आरोपी

  1. अब्दुल मन्नान पुत्र सलीम अहमद, निवासी ईश्वर विहार, रायपुर रोड, देहरादून

  2. आरिफ पुत्र मेहंदी हसन, निवासी बैरागी वाला, थाना सहसपुर, देहरादून

पूछताछ में बड़ा खुलासा

पूछताछ में दोनों आरोपियों ने खुलासा किया कि यह नकली पनीर मनोज, नरेंद्र चौधरी और शाहरूख नामक व्यक्तियों ने सहारनपुर के कासमपुर में जंगलों के बीच एक फैक्ट्री में तैयार करवाया था।

सहारनपुर फैक्ट्री में छापा

इस सूचना के आधार पर देहरादून पुलिस ने सहारनपुर के मंडल उपायुक्त खाद्य सुरक्षा से संपर्क किया। फिर सहारनपुर प्रशासन की टीम ने छापा मारकर फैक्ट्री से 16 क्विंटल (1600 किलो) नकली पनीर और पनीर बनाने में इस्तेमाल होने वाले केमिकल व उपकरण जब्त किए। फैक्ट्री को सीज कर दिया गया है।

फरार आरोपी

  1. मनोज कुमार पुत्र मेहरपाल, निवासी हरबर्टपुर, विकासनगर

  2. शाहरूख पुत्र मुनफैत, निवासी कुंजा ग्रांट, विकासनगर

  3. नरेंद्र सिंह पुत्र नकली सिंह, निवासी छोटुवाला, बादामावाला, विकासनगर

बरामदगी का विवरण

  • कुल नकली पनीर: 2320 किलो (2.32 टन)

  • सप्लाई में इस्तेमाल पिकअप वाहन भी जब्त

चारधाम यात्रा से पहले बड़ी साजिश नाकाम

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर चारधाम यात्रा को लेकर खाद्य सुरक्षा और पुलिस विभाग अलर्ट मोड पर हैं। देहरादून पुलिस की इस कार्रवाई ने न केवल यात्रा के दौरान संभावित खाद्य संकट को टाला बल्कि जनता को जहरीले खाद्य पदार्थों से भी बचाया।

Tags: adulterated foodChar Dham Yatra 2025dehradun newsfake paneerfood fraud Indiafood safety Indiahealth safety newsSaharanpur factory raidtoxic paneer supplyUttarakhand police action
Previous Post

हर दिन 700 किलोमीटर की उड़ान भरती हैं रेचल कौर: बच्चों के लिए ऑफिस और ममता के बीच अनोखा संतुलन

Next Post

एसजीआरआर पब्लिक स्कूल पटेल नगर में “कक्षाओं में एआई का उपयोग” विषय पर क्षमता निर्माण कार्यशाला आयोजित

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

छापेमारी के नाम पर राजनीति? खनन पट्टों की जांच ने खोले सत्ता संघर्ष के पन्ने
उत्तराखंड

छापेमारी के नाम पर राजनीति? खनन पट्टों की जांच ने खोले सत्ता संघर्ष के पन्ने

by Seemaukb
December 11, 2025
बुजुर्ग की संपत्ति पर पुत्र का कब्जा: DM ने कराई FIR, कूटरचित गिफ्ट डीड रद्द
उत्तराखंड

बुजुर्ग की संपत्ति पर पुत्र का कब्जा: DM ने कराई FIR, कूटरचित गिफ्ट डीड रद्द

by Seemaukb
December 9, 2025
Next Post
एसजीआरआर पब्लिक स्कूल पटेल नगर में “कक्षाओं में एआई का उपयोग” विषय पर क्षमता निर्माण कार्यशाला आयोजित

एसजीआरआर पब्लिक स्कूल पटेल नगर में "कक्षाओं में एआई का उपयोग" विषय पर क्षमता निर्माण कार्यशाला आयोजित

Discussion about this post

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • नौकरी
  • मार्केट
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • वेल्थ
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

शीतकालीन यात्रा व्यवस्था हेतु डीएम ने तय की विभागों की जिम्मेदारी

अतिरिक्त कार्यों का कोई एक्सक्यूज नहीं, अपनी कोर्ट में समय देकर भू कानून सम्बन्धी वादों का करें निपटाराः डीएम

January 1, 2025
बिग ब्रेकिंग : 38वें राष्ट्रीय खेल में वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता: एथलीटों ने नए रिकॉर्ड बनाए और पदक जीते

बिग ब्रेकिंग : 38वें राष्ट्रीय खेल में वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता: एथलीटों ने नए रिकॉर्ड बनाए और पदक जीते

February 3, 2025

Don't miss it

SGRR Medical & Health Sciences में ‘एटलिटिका-2025’ का भव्य आगाज़
उत्तराखंड

SGRR Medical & Health Sciences में ‘एटलिटिका-2025’ का भव्य आगाज़

December 11, 2025
हाईकोर्ट ब्रेकिंग: नाबालिग की गिरफ्तारी पर लगाई रोक। जानिए मामला 
उत्तराखंड

PCCF–HoFF विवाद: IFS अधिकारी की याचिका हाईकोर्ट से वापस। शासन ने भी ली नई जिम्मेदारी वापस 

December 11, 2025
नौकरी पर मंडरा रहा संकट टला—हाईकोर्ट ने वन विभाग के आदेश पर लगाई ब्रेक
उत्तराखंड

नौकरी पर मंडरा रहा संकट टला—हाईकोर्ट ने वन विभाग के आदेश पर लगाई ब्रेक

December 11, 2025
जंगल का डर खत्म: अब बच्चों को स्कूल तक पहुंचाएगा वन विभाग, DFO पर गिरी गाज
उत्तराखंड

जंगल का डर खत्म: अब बच्चों को स्कूल तक पहुंचाएगा वन विभाग, DFO पर गिरी गाज

December 11, 2025
हादसा: तेज रफ्तार कार जनरेटर से भिड़ी, युवा खिलाड़ी समेत दो की दर्दनाक मौत
उत्तराखंड

हादसा: तेज रफ्तार कार जनरेटर से भिड़ी, युवा खिलाड़ी समेत दो की दर्दनाक मौत

December 11, 2025
स्कूल जाते वक्त तीन भालुओं से सामना… बच्चों ने खुद बचाई जान, दहशत में पूरा कर्णप्रयाग
उत्तराखंड

स्कूल जाते वक्त तीन भालुओं से सामना… बच्चों ने खुद बचाई जान, दहशत में पूरा कर्णप्रयाग

December 11, 2025
Uttarkhand Brodcast Logo

Recent Posts

  • SGRR Medical & Health Sciences में ‘एटलिटिका-2025’ का भव्य आगाज़
  • PCCF–HoFF विवाद: IFS अधिकारी की याचिका हाईकोर्ट से वापस। शासन ने भी ली नई जिम्मेदारी वापस 
  • नौकरी पर मंडरा रहा संकट टला—हाईकोर्ट ने वन विभाग के आदेश पर लगाई ब्रेक

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • नौकरी
  • मार्केट
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • वेल्थ
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

December 2025
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
293031  
« Nov    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • राजनीती
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • हादसा
  • क्रिकेट
  • नौकरी
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.