Thursday, November 12, 2026
  • About
  • Contact
  • Home
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

PMKSY में बड़ा खेल? जियो लाइन टैंकों की जांच में सिर्फ एक फर्म पर कार्रवाई, दो को बिना टेस्ट क्लीन चिट

कृषि मंत्री कार्यालय के निर्देशों की अनदेखी, केवल एक फर्म की जांच — दो को बिना परीक्षण ‘क्लीन चिट’

January 26, 2026
in उत्तराखंड
PMKSY में बड़ा खेल? जियो लाइन टैंकों की जांच में सिर्फ एक फर्म पर कार्रवाई, दो को बिना टेस्ट क्लीन चिट
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून।   प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (PMKSY) के अंतर्गत प्रदेश में निर्मित जियो लाइन टैंकों (Geo Line Tank) की गुणवत्ता को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। कृषि मंत्री कार्यालय द्वारा सभी जिलों एवं सभी फर्मों की गुणवत्ता जांच के स्पष्ट निर्देश दिए जाने के बावजूद, जांच प्रक्रिया में चयनात्मक रवैया अपनाए जाने के आरोप सामने आए हैं।

कृषि मंत्री कार्यालय द्वारा पत्रांक 3287, दिनांक 21 नवंबर 2025 को जारी आदेश में स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया था कि प्रदेश के समस्त जिलों में निर्मित समस्त फर्मों के जियो लाइन टैंकों की गुणवत्ता जांच कर दोषी फर्मों पर तत्काल कार्रवाई की जाए।

You might also like

धामी सरकार का बड़ा प्रशासनिक धमाका, IAS-PCS अधिकारियों के तबादले

सफाई के मामले में काशीपुर-रुद्रपुर नंबर वन, स्वच्छ सर्वेक्षण में मिला सम्मान

टिहरी बांध के लिए उजड़े, 40 साल बाद भी बेदखल जैसे हालात, अब चुनाव बहिष्कार

मंत्री निरीक्षण के बाद उठे थे गुणवत्ता पर सवाल

यह निर्देश उस समय जारी हुआ था जब कृषि मंत्री के निरीक्षण के दौरान जनपद चमोली, रुद्रप्रयाग एवं पौड़ी में बनाए गए जियो लाइन टैंकों की गुणवत्ता को लेकर गंभीर आपत्तियां सामने आई थीं। मंत्री कार्यालय को अवगत कराया गया था कि कई फर्मों द्वारा निर्मित टैंक निर्धारित तकनीकी मानकों के अनुरूप नहीं हैं।

तीन फर्में थीं अधिकृत, जांच केवल एक की

कृषि निदेशालय द्वारा 24 नवंबर 2025 को जारी पत्र के अनुसार, उस समय प्रदेश में जियो लाइन टैंक निर्माण हेतु तीन अधिकृत फर्में कार्यरत थीं—

  1. Saaransh Agro Solution, देहरादून
  2. Shalimar Enviro Pvt. Ltd., दिल्ली
  3. Varun Fertilizers Pvt. Ltd., देहरादून

हालांकि, सूचना के अधिकार (RTI) के तहत प्राप्त दस्तावेजों से खुलासा हुआ है कि केवल Varun Fertilizers Pvt. Ltd. द्वारा निर्मित टैंकों की ही भौतिक गुणवत्ता जांच कराई गई, जबकि शेष दो फर्मों को बिना किसी परीक्षण के ही संतोषजनक मान लिया गया।

जांच प्रक्रिया पर उठे गंभीर सवाल

इस पूरे प्रकरण ने प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर कई गंभीर प्रश्न खड़े कर दिए हैं—

  • जब मंत्री कार्यालय के निर्देश “समस्त फर्मों एवं समस्त जिलों” के लिए थे, तो जांच सीमित क्यों की गई?
  • दो फर्मों को गुणवत्ता परीक्षण से बाहर क्यों रखा गया?
  • क्या जांच प्रक्रिया में जानबूझकर चयनात्मकता अपनाई गई?

RTI से हुआ खुलासा

यह मामला पूर्व कृषि अधिकारी, RTI एक्टिविस्ट एवं समाजसेवी श्री चन्द्र शेखर जोशी (भीमताल) द्वारा सूचना के अधिकार के तहत प्राप्त दस्तावेजों के आधार पर सामने आया है। RTI दस्तावेजों में यह भी स्पष्ट है कि मंत्री कार्यालय ने निर्देश दिए थे कि यदि गुणवत्ता असंतोषजनक पाई जाती है तो संबंधित फर्मों को ब्लैकलिस्ट कर उनका पंजीकरण निरस्त किया जाए।

आंशिक जांच से बढ़ा संदेह

इसके विपरीत, कृषि निदेशालय द्वारा की गई आंशिक जांच से यह संदेह और गहरा होता जा रहा है कि कहीं कुछ फर्मों को संरक्षण देने का प्रयास तो नहीं किया गया।

अब यह मामला सार्वजनिक हित से सीधे तौर पर जुड़ गया है और कई अहम सवालों के जवाब अब भी बाकी हैं—

  • क्या कृषि मंत्री कार्यालय को पूरी और सही रिपोर्ट भेजी गई?
  • क्या जांच प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी थी?
  • क्या इस प्रकरण में वित्तीय अनियमितता की संभावना है?
  • और क्या अब इस पूरे मामले की स्वतंत्र एवं व्यापक जांच आवश्यक नहीं हो गई है?

किसानों के हित से जुड़ा गंभीर मामला

प्रदेश के किसानों से जुड़ी इस महत्वाकांक्षी सिंचाई योजना में यदि गुणवत्ता से समझौता किया गया है, तो यह केवल प्रशासनिक लापरवाही नहीं, बल्कि जनहित और किसान हित के साथ गंभीर खिलवाड़ है।

अब देखना होगा कि शासन इस मामले में क्या कदम उठाता है और क्या जिम्मेदार अधिकारियों व फर्मों पर निष्पक्ष कार्रवाई की जाती है या नहीं।

Previous Post

सांस्कृतिक उल्लास और सामाजिक चेतना के साथ नवम ‘घुघुति महोत्सव’ भव्य रूप से संपन्न

Next Post

श्री दरबार साहिब से लेकर एसजीआरआर विश्वविद्यालय तक आन-बान-शान के साथ फहराया गया तिरंगा

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

धामी सरकार का बड़ा प्रशासनिक धमाका, IAS-PCS अधिकारियों के तबादले
उत्तराखंड

धामी सरकार का बड़ा प्रशासनिक धमाका, IAS-PCS अधिकारियों के तबादले

by Seemaukb
November 11, 2026
सफाई के मामले में काशीपुर-रुद्रपुर नंबर वन, स्वच्छ सर्वेक्षण में मिला सम्मान
उत्तराखंड

सफाई के मामले में काशीपुर-रुद्रपुर नंबर वन, स्वच्छ सर्वेक्षण में मिला सम्मान

by Seemaukb
November 11, 2026
Next Post
श्री दरबार साहिब से लेकर एसजीआरआर विश्वविद्यालय तक आन-बान-शान के साथ फहराया गया तिरंगा

श्री दरबार साहिब से लेकर एसजीआरआर विश्वविद्यालय तक आन-बान-शान के साथ फहराया गया तिरंगा

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

ट्रैक्टर की स्टेयरिंग से लेकर संविधान तक: सीएम धामी का ग्राउंड-कनेक्टेड लीडरशिप मॉडल

ट्रैक्टर की स्टेयरिंग से लेकर संविधान तक: सीएम धामी का ग्राउंड-कनेक्टेड लीडरशिप मॉडल

June 8, 2025
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में विश्वस्तरीय एमआरआई मशीन जनता की सेवा में समर्पित

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में विश्वस्तरीय एमआरआई मशीन जनता की सेवा में समर्पित

March 15, 2024

Don't miss it

धामी सरकार का बड़ा प्रशासनिक धमाका, IAS-PCS अधिकारियों के तबादले
उत्तराखंड

धामी सरकार का बड़ा प्रशासनिक धमाका, IAS-PCS अधिकारियों के तबादले

November 11, 2026
सफाई के मामले में काशीपुर-रुद्रपुर नंबर वन, स्वच्छ सर्वेक्षण में मिला सम्मान
उत्तराखंड

सफाई के मामले में काशीपुर-रुद्रपुर नंबर वन, स्वच्छ सर्वेक्षण में मिला सम्मान

November 11, 2026
कार बाजार में बड़ा उलटफेर! पेट्रोल पीछे, CNG-हाइब्रिड और EV आगे
टेक न्यूज़

कार बाजार में बड़ा उलटफेर! पेट्रोल पीछे, CNG-हाइब्रिड और EV आगे

November 11, 2026
धामी सरकार का कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, DA में 3% इजाफा; खाते में आएगा चार महीने का एरियर
देश-दुनिया

8वें वेतन आयोग से पहले रिटायर हुए तो भी मिलेगा फायदा? बढ़ी पेंशन और एरियर पर जानें नियम

November 11, 2026
दूध खरीदने वालों को झटका, 12 नवंबर से लागू होंगे नए रेट
देश-दुनिया

दूध खरीदने वालों को झटका, 12 नवंबर से लागू होंगे नए रेट

November 11, 2026
टिहरी बांध के लिए उजड़े, 40 साल बाद भी बेदखल जैसे हालात, अब चुनाव बहिष्कार
उत्तराखंड

टिहरी बांध के लिए उजड़े, 40 साल बाद भी बेदखल जैसे हालात, अब चुनाव बहिष्कार

November 11, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Uttarakhand Broadcast

Uttarakhand Broadcast एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ आपको उत्तराखंड, भारत और दुनिया भर की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, शिक्षा और स्थानीय अपडेट्स सबसे पहले और सटीक जानकारी के साथ मिलते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाना है।

Recent Posts

  • धामी सरकार का बड़ा प्रशासनिक धमाका, IAS-PCS अधिकारियों के तबादले
  • सफाई के मामले में काशीपुर-रुद्रपुर नंबर वन, स्वच्छ सर्वेक्षण में मिला सम्मान
  • कार बाजार में बड़ा उलटफेर! पेट्रोल पीछे, CNG-हाइब्रिड और EV आगे

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.