Tuesday, September 22, 2026
  • About
  • Contact
  • Home
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

अस्पताल की इमरजेंसी बनी जंग का मैदान, ईंट-पत्थर और हथियार लेकर पहुंचे हमलावर

September 22, 2026
in क्राइम
अस्पताल की इमरजेंसी बनी जंग का मैदान, ईंट-पत्थर और हथियार लेकर पहुंचे हमलावर
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हरिद्वार: मेला अस्पताल परिसर स्थित जिला अस्पताल में देर रात दो पक्षों के बीच विवाद के बाद जमकर हंगामा हुआ। मामला उस समय गंभीर हो गया, जब एक पक्ष के लोग दूसरे पक्ष का पीछा करते हुए अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर पहुंच गए। आरोप है कि हमलावरों के हाथों में ईंट-पत्थर और धारदार हथियार थे। इस दौरान इमरजेंसी के शीशे भी क्षतिग्रस्त हो गए। पूरी घटना अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है।

जानकारी के मुताबिक, देर रात दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद दोनों पक्ष मेडिकल कराने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे। रात करीब 12 बजे अस्पताल परिसर में एक बार फिर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और एक पक्ष के कई लोग अस्पताल परिसर में पहुंच गए।

You might also like

IIT बॉम्बे छात्र की मौत पर विवाद: माता-पिता ने लगाए जातिगत उत्पीड़न के आरोप

पति-पत्नी के विवाद का खूनी अंजाम! गोली लगने से 26 वर्षीय काजल की मौत, पति फरार

मरीज के इलाज पर आरोग्यम अस्पताल में बवाल, विधायक के बेटे और डॉक्टर पक्ष भिड़े; हथियार लहराने का आरोप

स्थिति बिगड़ती देख कुछ लोग भागकर जिला अस्पताल की इमरजेंसी के अंदर चले गए। अस्पताल कर्मचारियों ने तत्काल इमरजेंसी का लोहे का गेट बंद कर दिया, जिससे बाहर मौजूद भीड़ अंदर प्रवेश नहीं कर सकी। इसी दौरान बाहर से ईंट-पत्थर फेंके गए और इमरजेंसी के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए।

सीसीटीवी फुटेज में कई लोग अस्पताल की ओर आते दिखाई दे रहे हैं। कुछ लोगों के हाथों में ईंट-पत्थर नजर आ रहे हैं, जबकि एक व्यक्ति के हाथ में धारदार लोहे का हथियार दिखाई दे रहा है। वीडियो में हेलमेट पहने एक व्यक्ति इमरजेंसी के गेट के पास धारदार हथियार लहराता और गेट खोलने का प्रयास करता नजर आ रहा है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।

मेला अस्पताल के सीएमएस डॉ. शशिकांत ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में बड़ी संख्या में लोग अस्पताल की ओर आते दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि कई लोगों के हाथों में ईंट-पत्थर और लोहे के धारदार हथियार नजर आ रहे हैं। भीड़ ने इमरजेंसी कक्ष के शीशे पर ईंट-पत्थर मारे और अस्पताल में घुसने का प्रयास किया। ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी ने समय रहते गेट बंद कर दिया, जिससे हमलावर इमरजेंसी के अंदर नहीं पहुंच सके।

जिला अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजेश गुप्ता ने बताया कि घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। अस्पताल प्रशासन की ओर से सीसीटीवी फुटेज पुलिस को उपलब्ध कराया जाएगा, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

वहीं, सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि वायरल वीडियो का संज्ञान लिया गया है। उन्होंने कहा कि यदि मामला महिला पर फायरिंग की घटना से जुड़ा है तो उस मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। अस्पताल में मारपीट और हंगामा करने वाले लोगों की भी पहचान कराई जा रही है और उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

घटना के दौरान अस्पताल के कर्मचारियों की सूझबूझ से इमरजेंसी के भीतर मौजूद मरीजों और चिकित्साकर्मियों की सुरक्षा बनी रही। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हंगामा और तोड़फोड़ करने वाले लोगों की पहचान में जुटी है।

Tags: CCTV VideoDistrict Hospital Haridwarharidwar crime newsHaridwar District HospitalHaridwar Hospital FightHaridwar newsHospital ViolenceUttarakhand crimeUttarakhand news
Previous Post

बड़ी खबर : ज्योलीकोट जल संकट पर शासन सख्त, अधीक्षण अभियंता समेत 6 अधिकारी निलंबित

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत पर विवाद: माता-पिता ने लगाए जातिगत उत्पीड़न के आरोप
क्राइम

IIT बॉम्बे छात्र की मौत पर विवाद: माता-पिता ने लगाए जातिगत उत्पीड़न के आरोप

by Seemaukb
September 21, 2026
पति-पत्नी के विवाद का खूनी अंजाम! गोली लगने से 26 वर्षीय काजल की मौत, पति फरार
क्राइम

पति-पत्नी के विवाद का खूनी अंजाम! गोली लगने से 26 वर्षीय काजल की मौत, पति फरार

by Seemaukb
September 21, 2026

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

शर्मनाक: पिता ने अपनी ही नाबालिग बेटी के साथ किया दुष्कर्म। हुआ गिरफ्तार

शर्मनाक: पिता ने अपनी ही नाबालिग बेटी के साथ किया दुष्कर्म। हुआ गिरफ्तार

July 3, 2023
बिग ब्रेकिंग: फर्जी कैफे संचालक की 2.20 करोड़ की संपत्ति जब्त, उद्योगपति सुधीर विंडलास पर भी ईडी की नजर

बिग ब्रेकिंग: फर्जी कैफे संचालक की 2.20 करोड़ की संपत्ति जब्त, उद्योगपति सुधीर विंडलास पर भी ईडी की नजर

October 4, 2025

Don't miss it

अस्पताल की इमरजेंसी बनी जंग का मैदान, ईंट-पत्थर और हथियार लेकर पहुंचे हमलावर
क्राइम

अस्पताल की इमरजेंसी बनी जंग का मैदान, ईंट-पत्थर और हथियार लेकर पहुंचे हमलावर

September 22, 2026
बड़ी खबर : ज्योलीकोट जल संकट पर शासन सख्त, अधीक्षण अभियंता समेत 6 अधिकारी निलंबित
उत्तराखंड

बड़ी खबर : ज्योलीकोट जल संकट पर शासन सख्त, अधीक्षण अभियंता समेत 6 अधिकारी निलंबित

September 21, 2026
सैन्यधाम पर कांग्रेस का हल्लाबोल, पूछा- आखिर कितना खर्च हुआ, हिसाब कब मिलेगा?
उत्तराखंड

सैन्यधाम पर कांग्रेस का हल्लाबोल, पूछा- आखिर कितना खर्च हुआ, हिसाब कब मिलेगा?

September 21, 2026
मसूरी जाने वालों के लिए बड़ी खबर! नया हाईवे, दो सुरंगें और सफर होगा बेहद आसान
उत्तराखंड

मसूरी जाने वालों के लिए बड़ी खबर! नया हाईवे, दो सुरंगें और सफर होगा बेहद आसान

September 21, 2026
IIT बॉम्बे छात्र की मौत पर विवाद: माता-पिता ने लगाए जातिगत उत्पीड़न के आरोप
क्राइम

IIT बॉम्बे छात्र की मौत पर विवाद: माता-पिता ने लगाए जातिगत उत्पीड़न के आरोप

September 21, 2026
पति-पत्नी के विवाद का खूनी अंजाम! गोली लगने से 26 वर्षीय काजल की मौत, पति फरार
क्राइम

पति-पत्नी के विवाद का खूनी अंजाम! गोली लगने से 26 वर्षीय काजल की मौत, पति फरार

September 21, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Uttarakhand Broadcast

Uttarakhand Broadcast एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ आपको उत्तराखंड, भारत और दुनिया भर की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, शिक्षा और स्थानीय अपडेट्स सबसे पहले और सटीक जानकारी के साथ मिलते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाना है।

Recent Posts

  • अस्पताल की इमरजेंसी बनी जंग का मैदान, ईंट-पत्थर और हथियार लेकर पहुंचे हमलावर
  • बड़ी खबर : ज्योलीकोट जल संकट पर शासन सख्त, अधीक्षण अभियंता समेत 6 अधिकारी निलंबित
  • सैन्यधाम पर कांग्रेस का हल्लाबोल, पूछा- आखिर कितना खर्च हुआ, हिसाब कब मिलेगा?

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.