Thursday, June 25, 2026
  • About
  • Contact
  • Home
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

हरिद्वार के मदरसों में डबल एंट्री का खेल! एक ही छात्र दो-दो मदरसों में दर्ज

लक्सर में तीन मान्यताओं पर चल रहे थे छह मदरसे, पीएम पोषण योजना की रकम रोकी गई

May 10, 2026
in क्राइम
एक्शन:  23 मदरसों की फंडिंग बंद, जांच शुरू होते ही 10 संचालकों ने दिए बंदी नोटिस
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हरिद्वार। जिले में पीएम पोषण योजना के तहत संचालित मदरसों की जांच में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। प्रारंभिक जांच में 11 मदरसों में 206 से अधिक बच्चों के फर्जी पंजीकरण पकड़े गए हैं। कई बच्चों के नाम एक ही समय में अलग-अलग मदरसों में दर्ज पाए गए, जिससे सरकारी धनराशि लेने का खेल उजागर हुआ है।

सबसे चौंकाने वाला मामला लक्सर क्षेत्र में सामने आया, जहां तीन मदरसों की मान्यता पर अलग-अलग स्थानों में कुल छह मदरसे संचालित किए जा रहे थे। प्रशासन की जांच में जिले के 131 मदरसों में से 23 मदरसे संदिग्ध पाए गए हैं। फिलहाल 11 मदरसों की पीएम पोषण योजना की मार्च और अप्रैल माह की धनराशि पर रोक लगा दी गई है।

You might also like

नगरासू गुरुद्वारा विवाद: चार निहंग अब भी डटे, समाधान के लिए गुरुद्वारे में पहुंचा चार सदस्यीय जत्था

नगरासू गुरुद्वारे में घमासान: कब्जे, मारपीट और बंधक बनाने के आरोपों से मचा हड़कंप

बड़ी खबर : मोरी में 3.39 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

जांच में सामने आया कि कुछ मदरसों ने वास्तविक छात्र संख्या से अधिक बच्चों का रिकॉर्ड तैयार किया था, ताकि पीएम पोषण योजना के तहत ज्यादा सरकारी राशि हासिल की जा सके। विभागीय अधिकारियों के अनुसार कक्षा 1 से 5 तक प्रति छात्र करीब 7 रुपये और कक्षा 6 से 8 तक करीब 10 रुपये प्रतिदिन भोजन मद में दिए जाते हैं। इसी योजना का फायदा उठाने के लिए फर्जी छात्र संख्या दर्शाने का मामला सामने आया।

प्रारंभिक जांच के दौरान कई मदरसों के दस्तावेज, उपस्थिति पंजिका और छात्र संख्या में भारी अंतर पाया गया। कुछ बच्चों के नाम दो-दो मदरसों में दर्ज मिले, जिससे साफ हो गया कि सरकारी रिकॉर्ड में हेरफेर कर धनराशि लेने की कोशिश की गई।

वहीं, सुल्तानपुर स्थित जशोधरपुर गांव के केजीएन हाईस्कूल में शनिवार को अल्पसंख्यक बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुरजीत सिंह ने मदरसा संचालकों की बैठक लेकर मान्यता संबंधी नियमों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सभी मदरसे शिक्षा विभाग से मान्यता लेकर ही संचालित किए जाएं। धार्मिक शिक्षा के लिए अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण से भी मान्यता ली जा सकती है।

डीईओ बेसिक अमित चंद ने कहा कि जिले के सभी मदरसों की चरणबद्ध तरीके से जांच कराई जा रही है। जिन मदरसों में गड़बड़ी मिली है, वहां पीएम पोषण योजना की धनराशि रोक दी गई है। जांच में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ प्रशासनिक और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Tags: Haridwar Education NewsHaridwar fraud caseHaridwar Madarsa Fake RegistrationHaridwar Madarsa NewsLaksar Madarsa NewsMadarsa Fake Students CasePM Poshan Scam HaridwarPM Poshan Yojana FraudUttarakhand Breaking NewsUttarakhand Madarsa जांच
Previous Post

उत्तराखंड में साइबर अपराध पर सख्ती: अब गुमनाम रहकर भी कर सकेंगे ऑनलाइन उत्पीड़न की शिकायत

Next Post

जिंदा पत्नी का गंगा में कर दिया पिंडदान! हरकी पैड़ी पर वायरल VIDEO से मचा हड़कंप

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

नगरासू गुरुद्वारे में घमासान: कब्जे, मारपीट और बंधक बनाने के आरोपों से मचा हड़कंप
क्राइम

नगरासू गुरुद्वारा विवाद: चार निहंग अब भी डटे, समाधान के लिए गुरुद्वारे में पहुंचा चार सदस्यीय जत्था

by Seemaukb
June 23, 2026
नगरासू गुरुद्वारे में घमासान: कब्जे, मारपीट और बंधक बनाने के आरोपों से मचा हड़कंप
क्राइम

नगरासू गुरुद्वारे में घमासान: कब्जे, मारपीट और बंधक बनाने के आरोपों से मचा हड़कंप

by Seemaukb
June 21, 2026
Next Post
जिंदा पत्नी का गंगा में कर दिया पिंडदान! हरकी पैड़ी पर वायरल VIDEO से मचा हड़कंप

जिंदा पत्नी का गंगा में कर दिया पिंडदान! हरकी पैड़ी पर वायरल VIDEO से मचा हड़कंप

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

हरिद्वार में लिपिक रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार, सतर्कता टीम की बड़ी कार्रवाई

हरिद्वार में लिपिक रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार, सतर्कता टीम की बड़ी कार्रवाई

July 4, 2025
देहरादून में डीएम का बड़ा एक्शन! सुस्त अफसरों को चेतावनी, समय पर काम नहीं तो रुकेगा वेतन

देहरादून में डीएम का बड़ा एक्शन! सुस्त अफसरों को चेतावनी, समय पर काम नहीं तो रुकेगा वेतन

June 18, 2026

Don't miss it

दुखद: उत्तराखंड के पूर्व कृषि निदेशक गौरी शंकर का निधन, कृषि जगत में शोक की लहर
उत्तराखंड

दुखद: उत्तराखंड के पूर्व कृषि निदेशक गौरी शंकर का निधन, कृषि जगत में शोक की लहर

June 24, 2026
श्रमिकों की बल्ले-बल्ले! अब 1 साल में ग्रेच्युटी, PF-बीमा का भी बड़ा फायदा
देश-दुनिया

8th Pay Commission से पहले खुशखबरी! इन कर्मचारियों को फिर मिलेगी OPS, सरकार ने जारी किया आदेश

June 24, 2026
Gold Silver Price Crash: 3 दिन में ₹11,000 टूटी चांदी, सोने ने भी निवेशकों को दिया बड़ा झटका
देश-दुनिया

Gold Silver Price Crash: 3 दिन में ₹11,000 टूटी चांदी, सोने ने भी निवेशकों को दिया बड़ा झटका

June 24, 2026
दयारा बुग्याल का रहस्य: 27 दिन बाद भी नहीं मिला बबीता का सुराग, ‘परियों’ की कहानी फिर चर्चा में
उत्तराखंड

दयारा बुग्याल का रहस्य: 27 दिन बाद भी नहीं मिला बबीता का सुराग, ‘परियों’ की कहानी फिर चर्चा में

June 24, 2026
हल्द्वानी में आग का कहर: चंद मिनटों में राख हुआ लाखों का कारोबार
उत्तराखंड

हल्द्वानी में आग का कहर: चंद मिनटों में राख हुआ लाखों का कारोबार

June 24, 2026
बड़ी खबर : महिलाओं पर हिंसा करने वालों की अब खैर नहीं! देहरादून में सखी सेंटर हुआ एक्टिव
उत्तराखंड

बड़ी खबर : महिलाओं पर हिंसा करने वालों की अब खैर नहीं! देहरादून में सखी सेंटर हुआ एक्टिव

June 23, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Uttarakhand Broadcast

Uttarakhand Broadcast एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ आपको उत्तराखंड, भारत और दुनिया भर की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, शिक्षा और स्थानीय अपडेट्स सबसे पहले और सटीक जानकारी के साथ मिलते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाना है।

Recent Posts

  • दुखद: उत्तराखंड के पूर्व कृषि निदेशक गौरी शंकर का निधन, कृषि जगत में शोक की लहर
  • 8th Pay Commission से पहले खुशखबरी! इन कर्मचारियों को फिर मिलेगी OPS, सरकार ने जारी किया आदेश
  • Gold Silver Price Crash: 3 दिन में ₹11,000 टूटी चांदी, सोने ने भी निवेशकों को दिया बड़ा झटका

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
« May    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.