Friday, September 25, 2026
  • About
  • Contact
  • Home
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

उत्तराखंड में साइबर अपराध पर सख्ती: अब गुमनाम रहकर भी कर सकेंगे ऑनलाइन उत्पीड़न की शिकायत

फेक लोन ऐप्स से रहें सावधान! मोबाइल का डेटा चुराकर कर रहे ब्लैकमेल

May 9, 2026
in उत्तराखंड
उत्तराखंड में साइबर अपराध पर सख्ती: अब गुमनाम रहकर भी कर सकेंगे ऑनलाइन उत्पीड़न की शिकायत
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। डिजिटल दौर में ऑनलाइन उत्पीड़न और साइबर अपराध के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। कई लोग पहचान उजागर होने के डर और शर्म की वजह से शिकायत दर्ज नहीं करा पाते। ऐसे पीड़ितों को राहत देने के लिए भारत सरकार के राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर अब गुमनाम रूप से शिकायत दर्ज कराने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर विशेष रूप से महिलाओं और बच्चों से जुड़े साइबर अपराधों की शिकायत बिना पहचान बताए दर्ज की जा सकती है। इसके लिए पीड़ित को साइबर क्राइम पोर्टल पर जाकर “Women/Children Related Crime” सेक्शन खोलना होगा। इसके बाद “Register Anonymously” विकल्प चुनकर शिकायत प्रक्रिया शुरू की जा सकती है।

You might also like

ब्रेकिंग : इन चार जिलों में कल सभी स्कूल रहेंगे बंद, आदेश जारी

दिव्यांगजनों की शिकायतों पर देहरादून में बड़ा एक्शन, Joint Mobile Court में 32 मामलों की सुनवाई

ब्लड कैंसर पर जागरूकता की हुंकार, इन्दिरेश अस्पताल में गूंजा ‘कैंसर हारेगा, जिंदगी जीतेगी

शिकायत दर्ज करते समय घटना का प्रकार, तारीख, समय और संबंधित सोशल मीडिया या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जानकारी भरनी होती है। साथ ही राज्य और जिला चुनने के बाद आरोपी की आईडी, प्रोफाइल लिंक या यूआरएल भी अपलोड किया जा सकता है। पीड़ित स्क्रीनशॉट, चैट रिकॉर्ड और अन्य डिजिटल साक्ष्य भी पोर्टल पर अपलोड कर सकते हैं। सभी जानकारियां सत्यापित करने के बाद “Confirm & Submit” पर क्लिक करते ही शिकायत दर्ज हो जाती है।

डिजिटल सबूत संभालकर रखना बेहद जरूरी

साइबर विशेषज्ञों का कहना है कि मजबूत डिजिटल साक्ष्य जांच और कार्रवाई में अहम भूमिका निभाते हैं। इसलिए ऑनलाइन धमकी, अश्लील संदेश, फर्जी प्रोफाइल, ब्लैकमेलिंग या सोशल मीडिया उत्पीड़न जैसे मामलों में स्क्रीनशॉट और अन्य रिकॉर्ड सुरक्षित रखना बेहद जरूरी है।

एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने कहा कि कई लोग पहचान उजागर होने के डर से शिकायत नहीं करते। इसी को ध्यान में रखते हुए साइबर क्राइम पोर्टल पर गुमनाम शिकायत की सुविधा दी गई है। उन्होंने लोगों से साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने की अपील की है। किसी भी साइबर ठगी या ऑनलाइन फ्रॉड की स्थिति में तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करने या राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी गई है।

फेक लोन ऐप्स बना रहे लोगों को शिकार

साइबर पुलिस ने फेक लोन ऐप्स को लेकर भी एडवायजरी जारी की है। पुलिस के अनुसार साइबर ठग सोशल मीडिया पर आसान और तुरंत लोन दिलाने के आकर्षक विज्ञापन दिखाकर लोगों को फर्जी ऐप डाउनलोड करने के लिए फंसा रहे हैं।

एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि जैसे ही कोई व्यक्ति संदिग्ध लिंक पर क्लिक कर ऐप इंस्टॉल करता है, ऐप मोबाइल के कॉन्टैक्ट्स, गैलरी और निजी डेटा तक पहुंच बना लेता है। इसके बाद ठग तस्वीरों को एडिट कर आपत्तिजनक फोटो तैयार करते हैं और उन्हें रिश्तेदारों व परिचितों को भेजने की धमकी देकर पैसे वसूलते हैं।

पुलिस ने लोगों को सलाह दी है कि किसी भी अनजान या बिना सत्यापन वाले लोन ऐप को डाउनलोड न करें। सोशल मीडिया पर दिखने वाले लुभावने विज्ञापनों और संदिग्ध लिंक से दूरी बनाए रखें। किसी भी ऐप को इंस्टॉल करने से पहले उसकी विश्वसनीयता और रिव्यू जरूर जांच लें।

Tags: Anonymous Cyber ComplaintChild Cyber CrimeCyber Crime Portal IndiaCyber Fraud NewsCyber Helpline 1930Cyber Police Advisorydigital safety IndiaFake Loan App AlertLoan App FraudOnline Harassment ComplaintOnline Scam AwarenessSocial Media ScamSTF UttarakhandUttarakhand Cyber CrimeWomen Cyber Safety
Previous Post

घर खरीदने वालों के लिए बड़ी राहत! उत्तराखंड RERA ने बिल्डरों पर कसी लगाम, पारदर्शिता के नए नियम लागू

Next Post

हरिद्वार के मदरसों में डबल एंट्री का खेल! एक ही छात्र दो-दो मदरसों में दर्ज

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

ब्रेकिंग : इन चार जिलों में कल सभी स्कूल रहेंगे बंद, आदेश जारी
उत्तराखंड

ब्रेकिंग : इन चार जिलों में कल सभी स्कूल रहेंगे बंद, आदेश जारी

by Seemaukb
September 25, 2026
दिव्यांगजनों की शिकायतों पर देहरादून में बड़ा एक्शन, Joint Mobile Court में 32 मामलों की सुनवाई
उत्तराखंड

दिव्यांगजनों की शिकायतों पर देहरादून में बड़ा एक्शन, Joint Mobile Court में 32 मामलों की सुनवाई

by Seemaukb
September 25, 2026
Next Post
एक्शन:  23 मदरसों की फंडिंग बंद, जांच शुरू होते ही 10 संचालकों ने दिए बंदी नोटिस

हरिद्वार के मदरसों में डबल एंट्री का खेल! एक ही छात्र दो-दो मदरसों में दर्ज

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

गजब : एनएच-74 और भर्ती घोटाले की सीबीआई जांच से मुकरने वाले त्रिवेंद्र, आज खुद कर रहे जांच की मांग

गजब : एनएच-74 और भर्ती घोटाले की सीबीआई जांच से मुकरने वाले त्रिवेंद्र, आज खुद कर रहे जांच की मांग

September 27, 2025
बिग ब्रेकिंग:  PRD जवानों की होगी सरकारी विभागों में एंट्री। साल में 300 दिन मिलेगा रोजगार

बिग ब्रेकिंग: PRD जवानों की होगी सरकारी विभागों में एंट्री। साल में 300 दिन मिलेगा रोजगार

April 29, 2022

Don't miss it

ब्रेकिंग : इन चार जिलों में कल सभी स्कूल रहेंगे बंद, आदेश जारी
उत्तराखंड

ब्रेकिंग : इन चार जिलों में कल सभी स्कूल रहेंगे बंद, आदेश जारी

September 25, 2026
80 रन पर 6 विकेट, फिर मयंक का तूफान! पिथौरागढ़ हरिकेन्स ने यूएसएन इंडियंस से छीन ली जीत
Uncategorized

80 रन पर 6 विकेट, फिर मयंक का तूफान! पिथौरागढ़ हरिकेन्स ने यूएसएन इंडियंस से छीन ली जीत

September 25, 2026
दिव्यांगजनों की शिकायतों पर देहरादून में बड़ा एक्शन, Joint Mobile Court में 32 मामलों की सुनवाई
उत्तराखंड

दिव्यांगजनों की शिकायतों पर देहरादून में बड़ा एक्शन, Joint Mobile Court में 32 मामलों की सुनवाई

September 25, 2026
ग्लासगो के मैट पर दिखेगा हर्ष का दम, कॉमनवेल्थ में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे SGRRU के कराटे चैंपियन
क्रिकेट

ग्लासगो के मैट पर दिखेगा हर्ष का दम, कॉमनवेल्थ में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे SGRRU के कराटे चैंपियन

September 25, 2026
ब्लड कैंसर पर जागरूकता की हुंकार, इन्दिरेश अस्पताल में गूंजा ‘कैंसर हारेगा, जिंदगी जीतेगी
उत्तराखंड

ब्लड कैंसर पर जागरूकता की हुंकार, इन्दिरेश अस्पताल में गूंजा ‘कैंसर हारेगा, जिंदगी जीतेगी

September 25, 2026
17/3 से जीत तक… युवराज की कप्तानी पारी ने पलटा मैच, हरिद्वार एल्मास की लगातार तीसरी जीत
क्रिकेट

17/3 से जीत तक… युवराज की कप्तानी पारी ने पलटा मैच, हरिद्वार एल्मास की लगातार तीसरी जीत

September 25, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Uttarakhand Broadcast

Uttarakhand Broadcast एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ आपको उत्तराखंड, भारत और दुनिया भर की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, शिक्षा और स्थानीय अपडेट्स सबसे पहले और सटीक जानकारी के साथ मिलते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाना है।

Recent Posts

  • ब्रेकिंग : इन चार जिलों में कल सभी स्कूल रहेंगे बंद, आदेश जारी
  • 80 रन पर 6 विकेट, फिर मयंक का तूफान! पिथौरागढ़ हरिकेन्स ने यूएसएन इंडियंस से छीन ली जीत
  • दिव्यांगजनों की शिकायतों पर देहरादून में बड़ा एक्शन, Joint Mobile Court में 32 मामलों की सुनवाई

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.