Friday, July 17, 2026
  • About
  • Contact
  • Home
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने कर्णप्रयाग में आयोजित किया विशाल स्वास्थ्य शिविर, 1585 मरीजों ने उठाया लाभ

May 15, 2025
in हेल्थ
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने कर्णप्रयाग में आयोजित किया विशाल स्वास्थ्य शिविर, 1585 मरीजों ने उठाया लाभ
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

You might also like

ICU में बंद AC, मरीज बेहाल… डीएम के औचक निरीक्षण में उजागर हुई स्वास्थ्य व्यवस्था की सच्चाई

देहरादून में चमत्कारी सर्जरी! महिला के पेट से निकला 15 किलो का विशाल ट्यूमर

लाल पुल बस हादसा: श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने पेश की मानवता की मिसाल, घायलों का किया निःशुल्क उपचार

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने कर्णप्रयाग में आयोजित किया विशाल स्वास्थ्य शिविर, 1585 मरीजों ने उठाया लाभ

चॉपर से पहुंचे विशेषज्ञ डॉक्टर, कैंसर जागरूकता पर दिया गया महत्वपूर्ण व्याख्यान

कर्णप्रयाग (चमोली), 15 मई 2025:
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, देहरादून द्वारा कर्णप्रयाग स्थित श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल, जयकंडी में गुरुवार को एक विशाल कैंसर जागरूकता एवं निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में क्षेत्र के 1585 से अधिक लोगों ने चिकित्सकीय परामर्श एवं स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।

दूरस्थ क्षेत्र होने के कारण अस्पताल प्रबंधन ने विशेष रूप से डॉक्टरों को हेलीकॉप्टर (चॉपर) के माध्यम से कैंप स्थल तक पहुंचाया। इस सराहनीय पहल की स्थानीय नागरिकों ने भूरी-भूरी प्रशंसा की और इसे दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवा पहुंचाने की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि बताया।

शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक कर्णप्रयाग अनिल नौटियाल, अति विशिष्ट अतिथि विधायक थराली भूपाल राम टमटा, विशिष्ट अतिथि गणेश शाह (अध्यक्ष, नगरपालिका परिषद कर्णप्रयाग), सुखबीर सिंह रौतेला (अध्यक्ष, नगर पंचायत नंदानगर), पृथ्वी सिंह रौतेला (अध्यक्ष, नगर पंचायत नंदप्रयाग) तथा प्रकाश थपलियाल (पूर्व संयुक्त सचिव, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार) ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

इस अवसर पर वरिष्ठ कैंसर सर्जन डॉ. पंकज कुमार गर्ग ने कैंसर जागरूकता पर अत्यंत महत्वपूर्ण व्याख्यान दिया। उन्होंने बताया कि समय पर पहचान और जागरूकता के माध्यम से कैंसर जैसी घातक बीमारी का इलाज संभव है। उन्होंने कैंसर के लक्षण, आधुनिक उपचार तकनीक और रोकथाम के तरीकों की विस्तृत जानकारी दी और लोगों से अपील की कि किसी भी लक्षण की अनदेखी न करें।

विधायक अनिल नौटियाल ने इस मौके पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह संस्थान पहाड़ और मैदान के लोगों के लिए एक जीवनरेखा बन चुका है। उन्होंने अस्पताल के चेयरमैन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज का विशेष धन्यवाद देते हुए आग्रह किया कि भविष्य में भी इस प्रकार के शिविरों का आयोजन किया जाए।

चिकित्सकों की टीम में शामिल विशेषज्ञ:

  • डॉ. पंकज कुमार गर्ग (कैंसर सर्जन)

  • डॉ. प्रांजल जोशी (न्यूरोलॉजिस्ट)

  • डॉ. पराग गुप्ता (हृदय रोग विशेषज्ञ)

  • डॉ. आयुष्मा पुरी (स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ)

  • डॉ. अनुराग बिजल्वाण (सर्जरी)

  • डॉ. जसकरण बजाड और डॉ. राहिल अनवर (मेडिसिन)

  • डॉ. मोहम्मद शाबान (बाल रोग)

  • डॉ. ऋषभ डोगरा (नाक-कान-गला)

  • डॉ. श्रीयांशी (नेत्र रोग)

  • डॉ. तानिया गर्ग (मानसिक रोग)

  • डॉ. मोहम्मद शिफा (हड्डी रोग)

  • डॉ. सरीता अनेजा (दंत रोग)

  • डॉ. रविन्द्र सिंह (फिजियोथेरेपी)

शिविर में निःशुल्क ईसीजी, ब्लड शुगर, बीपी जांच एवं दवाइयों का वितरण किया गया। कार्यक्रम के समन्वयक बुद्धि बल्लभ डोभाल, विद्यालय प्रधानाचार्य सुमन कुमार, संदीप सिंह, सुरेन्द्र जोशी, संगीता पंवार, ऋतु मैठाणी, नीलिमा पैलु, सोनाली बिष्ट, गंभीर सिंह, अनूप कुमार, किशन सिंह आदि का आयोजन में विशेष योगदान रहा।

अस्पताल टीम से पीआरओ जितेन्द्र यादव, हरिशंकर गौड़, दिनेश रतूड़ी एवं भूपेन्द्र रतूड़ी ने शिविर को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।

इस अवसर पर विधायक अनिल नौटियाल ने विद्यालय के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण भी किया तथा संगीत कक्ष निर्माण हेतु तीन लाख रुपये की घोषणा की।

Previous Post

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय ने अपने स्पोर्ट्स अचीवर्स को दी हेलीकाॅप्टर से हवाई सैर की सौगात

Next Post

सूचना आयोग सख्त: आदेशों की अनदेखी पर दो अधिकारियों पर लगी 25 और 10 हजार की पेनल्टी

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

ICU में बंद AC, मरीज बेहाल… डीएम के औचक निरीक्षण में उजागर हुई स्वास्थ्य व्यवस्था की सच्चाई
उत्तराखंड

ICU में बंद AC, मरीज बेहाल… डीएम के औचक निरीक्षण में उजागर हुई स्वास्थ्य व्यवस्था की सच्चाई

by Seemaukb
July 2, 2026
देहरादून में चमत्कारी सर्जरी! महिला के पेट से निकला 15 किलो का विशाल ट्यूमर
हेल्थ

देहरादून में चमत्कारी सर्जरी! महिला के पेट से निकला 15 किलो का विशाल ट्यूमर

by Seemaukb
June 27, 2026
Next Post
सूचना आयोग सख्त: आदेशों की अनदेखी पर दो अधिकारियों पर लगी 25 और 10 हजार की पेनल्टी

सूचना आयोग सख्त: आदेशों की अनदेखी पर दो अधिकारियों पर लगी 25 और 10 हजार की पेनल्टी

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

एसजीआरआरयू में एंब्रेस इक्विटी की थीम पर छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

एसजीआरआरयू में एंब्रेस इक्विटी की थीम पर छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

August 27, 2024
बड़ी खबर : IAS अधिकारी की बिगड़ी तबियत, सिनर्जी अस्पताल में भर्ती

बड़ी खबर : IAS अधिकारी की बिगड़ी तबियत, सिनर्जी अस्पताल में भर्ती

February 27, 2024

Don't miss it

हरेला पर्व पर CIMS & UIHMT ग्रुप ऑफ कॉलेजेज में पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
उत्तराखंड

हरेला पर्व पर CIMS & UIHMT ग्रुप ऑफ कॉलेजेज में पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

July 16, 2026
हरेला पर्व पर श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में पौधारोपण, कुलपति ने दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश
उत्तराखंड

हरेला पर्व पर श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में पौधारोपण, कुलपति ने दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश

July 16, 2026
हरेला पर डीएम डॉ. आशीष चौहान का बड़ा संदेश, कहा- हर नागरिक लगाए एक पौधा, तभी बचेगा पर्यावरण
उत्तराखंड

हरेला पर डीएम डॉ. आशीष चौहान का बड़ा संदेश, कहा- हर नागरिक लगाए एक पौधा, तभी बचेगा पर्यावरण

July 16, 2026
बड़ी खबर :  नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का आरोपी  गिरफ्तार
क्राइम

उत्तराखंड में भ्रष्टाचार पर बड़ा वार! बाजपुर कोर्ट का नायब नाजिर रिश्वत लेते गिरफ्तार

July 16, 2026
IMD Alert: उत्तराखंड के इन 8 जिलों में आज बरसेगा मौसम का कहर, जारी हुआ येलो अलर्ट
मौसम

अगले 3 घंटे बेहद भारी! उत्तराखंड के 8 जिलों में Orange Alert, तेज बारिश, बिजली और आंधी-तूफान का खतरा

July 16, 2026
SGRRU Dehradun ने इंजीनियरिंग शिक्षा में लगाई बड़ी छलांग, AI आधारित अत्याधुनिक भवन का हुआ लोकार्पण
उत्तराखंड

SGRRU Dehradun ने इंजीनियरिंग शिक्षा में लगाई बड़ी छलांग, AI आधारित अत्याधुनिक भवन का हुआ लोकार्पण

July 15, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Uttarakhand Broadcast

Uttarakhand Broadcast एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ आपको उत्तराखंड, भारत और दुनिया भर की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, शिक्षा और स्थानीय अपडेट्स सबसे पहले और सटीक जानकारी के साथ मिलते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाना है।

Recent Posts

  • हरेला पर्व पर CIMS & UIHMT ग्रुप ऑफ कॉलेजेज में पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
  • हरेला पर्व पर श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में पौधारोपण, कुलपति ने दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश
  • हरेला पर डीएम डॉ. आशीष चौहान का बड़ा संदेश, कहा- हर नागरिक लगाए एक पौधा, तभी बचेगा पर्यावरण

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
« Jun    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.