Saturday, November 28, 2026
  • About
  • Contact
  • Home
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

जागेश्वर की 9 मूर्तियों पर घमासान! दिल्ली ले जाने की तैयारी, हरीश रावत ने दी खुली चेतावनी

November 28, 2026
in उत्तराखंड, राजनीती
जागेश्वर की 9 मूर्तियों पर घमासान! दिल्ली ले जाने की तैयारी, हरीश रावत ने दी खुली चेतावनी
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

You might also like

UKPSC का बड़ा ऐलान! 11 भर्ती परीक्षाओं की तारीखें तय, जानिए कब होगा कौन-सा एग्जाम

चंपावत दुष्कर्म मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, 20 साल की सजा रद्द कर आरोपी को किया बरी

ब्रेकिंग : उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 IAS-PCS अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी

देहरादून/अल्मोड़ा: उत्तराखंड के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल जागेश्वर धाम में स्थित पुरातत्व संग्रहालय की 9 प्राचीन मूर्तियों को दिल्ली स्थानांतरित किए जाने की खबर से विवाद खड़ा हो गया है। मूर्तियों को संग्रहालय से ले जाने के लिए एक टीम के जागेश्वर पहुंचने के बाद स्थानीय लोगों और पुजारियों ने इसका विरोध शुरू कर दिया है। मामले ने अब राजनीतिक तूल भी पकड़ लिया है। पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने मूर्तियों को दिल्ली भेजने के फैसले पर कड़ी आपत्ति जताते हुए राज्य सरकार से इस प्रक्रिया को तत्काल रोकने की मांग की है।

जानकारी के अनुसार, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) द्वारा संचालित जागेश्वर पुरातत्व संग्रहालय में रखी गई 9 प्राचीन मूर्तियों को दिल्ली स्थानांतरित करने के लिए एक टीम जागेश्वर पहुंची थी। इसकी जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों और मंदिर के पुजारियों ने विरोध जताना शुरू कर दिया। विरोध कर रहे लोगों का कहना है कि ये मूर्तियां केवल पुरातात्विक धरोहर नहीं, बल्कि जागेश्वर की धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक पहचान का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं।

इस मामले को लेकर हरीश रावत ने सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि उन्हें जागेश्वर धाम के पंडितों से जानकारी मिली है कि संग्रहालय में रखी 9 प्राचीन मूर्तियों को दिल्ली ले जाने के लिए टीम पहुंची है। उन्होंने स्थानीय लोगों और पुजारियों के विरोध का वीडियो भी साझा किया।

हरीश रावत ने कहा कि जागेश्वर धाम अत्यंत प्राचीन और पवित्र धार्मिक स्थल है। इससे केवल उत्तराखंड ही नहीं, बल्कि देश-विदेश के श्रद्धालुओं की गहरी आस्था जुड़ी हुई है। ऐसे में यहां की अमूल्य प्राचीन मूर्तियों को किसी भी हालत में दिल्ली स्थानांतरित नहीं किया जाना चाहिए।

उन्होंने राज्य सरकार से जनभावनाओं का सम्मान करते हुए मूर्तियों को ले जाने की प्रक्रिया तत्काल रोकने की मांग की है। साथ ही इस संबंध में कुमाऊं कमिश्नर से बातचीत कर मामले का संज्ञान लेने को कहा है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गोविंद सिंह कुंजवाल से भी तत्काल जागेश्वर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेने और विरोध कर रहे स्थानीय लोगों के साथ खड़े रहने की अपील की है। हरीश रावत ने चेतावनी दी कि यदि जरूरत पड़ी तो वह स्वयं भी जागेश्वर धाम पहुंचेंगे।

वहीं, स्थानीय लोगों और पुजारियों का विरोध लगातार जारी है। उनका कहना है कि मूर्तियों को दिल्ली ले जाने से क्षेत्र की धार्मिक भावनाएं आहत होंगी। लोग इसे जागेश्वर की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान से जुड़ा मामला बता रहे हैं। विरोध कर रहे लोगों ने शासन-प्रशासन से लिखित आश्वासन देने की मांग की है। उनका कहना है कि जब तक उन्हें स्पष्ट आश्वासन नहीं मिलता, तब तक मूर्तियों को यहां से नहीं ले जाने दिया जाएगा।

फिलहाल इस मामले में प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। स्थानीय लोगों और पुजारियों के विरोध के चलते मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। अब देखना होगा कि शासन-प्रशासन इस विवाद को सुलझाने के लिए क्या कदम उठाता है।

Tags: Almora NewsArchaeological Survey of IndiaHarish RawatJageshwar DhamJageshwar TempleUttarakhand newsUttarakhand politics
Previous Post

Royal Enfield Himalayan 750 लॉन्च: 55HP का दमदार इंजन, क्रूज कंट्रोल और 3 वेरिएंट में आई नई एडवेंचर बाइक

Next Post

दर्दनाक सड़क हादसा: खाई में गिरी कार, 7 लोगों की मौत, 4 घायल

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

UKPSC का बड़ा ऐलान! 11 भर्ती परीक्षाओं की तारीखें तय, जानिए कब होगा कौन-सा एग्जाम
उत्तराखंड

UKPSC का बड़ा ऐलान! 11 भर्ती परीक्षाओं की तारीखें तय, जानिए कब होगा कौन-सा एग्जाम

by Seemaukb
November 28, 2026
आठ साल तक काम कराया, फिर नौकरी से निकाला! हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य प्राधिकरण के निदेशक को किया तलब
उत्तराखंड

चंपावत दुष्कर्म मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, 20 साल की सजा रद्द कर आरोपी को किया बरी

by Seemaukb
November 28, 2026
Next Post
मसूरी में सफाई कर्मी की मौत का रहस्य गहराया, दोस्त हिरासत में; पिकअप से टक्कर का शक

दर्दनाक सड़क हादसा: खाई में गिरी कार, 7 लोगों की मौत, 4 घायल

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

April New Rules : देशभर में1 अप्रैल से नया नियम। होंगे 10 बड़े बदलाव

April New Rules : देशभर में1 अप्रैल से नया नियम। होंगे 10 बड़े बदलाव

March 24, 2023
बिग ब्रेकिंग: 23 जनवरी को होंगे नगर निकाय चुनाव,25 को होगी मतगणना

बिग ब्रेकिंग: 23 जनवरी को होंगे नगर निकाय चुनाव,25 को होगी मतगणना

December 23, 2024

Don't miss it

UKPSC का बड़ा ऐलान! 11 भर्ती परीक्षाओं की तारीखें तय, जानिए कब होगा कौन-सा एग्जाम
उत्तराखंड

UKPSC का बड़ा ऐलान! 11 भर्ती परीक्षाओं की तारीखें तय, जानिए कब होगा कौन-सा एग्जाम

November 28, 2026
आठ साल तक काम कराया, फिर नौकरी से निकाला! हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य प्राधिकरण के निदेशक को किया तलब
उत्तराखंड

चंपावत दुष्कर्म मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, 20 साल की सजा रद्द कर आरोपी को किया बरी

November 28, 2026
मसूरी में सफाई कर्मी की मौत का रहस्य गहराया, दोस्त हिरासत में; पिकअप से टक्कर का शक
हादसा

दर्दनाक सड़क हादसा: खाई में गिरी कार, 7 लोगों की मौत, 4 घायल

November 28, 2026
जागेश्वर की 9 मूर्तियों पर घमासान! दिल्ली ले जाने की तैयारी, हरीश रावत ने दी खुली चेतावनी
उत्तराखंड

जागेश्वर की 9 मूर्तियों पर घमासान! दिल्ली ले जाने की तैयारी, हरीश रावत ने दी खुली चेतावनी

November 28, 2026
Royal Enfield Himalayan 750 लॉन्च: 55HP का दमदार इंजन, क्रूज कंट्रोल और 3 वेरिएंट में आई नई एडवेंचर बाइक
टेक न्यूज़

Royal Enfield Himalayan 750 लॉन्च: 55HP का दमदार इंजन, क्रूज कंट्रोल और 3 वेरिएंट में आई नई एडवेंचर बाइक

November 28, 2026
रेशमबाड़ी हत्याकांड: फरार हत्यारोपी का पुलिस से आमना-सामना, गोली लगते ही हुआ गिरफ्तार
क्राइम

रेशमबाड़ी हत्याकांड: फरार हत्यारोपी का पुलिस से आमना-सामना, गोली लगते ही हुआ गिरफ्तार

November 28, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Uttarakhand Broadcast

Uttarakhand Broadcast एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ आपको उत्तराखंड, भारत और दुनिया भर की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, शिक्षा और स्थानीय अपडेट्स सबसे पहले और सटीक जानकारी के साथ मिलते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाना है।

Recent Posts

  • UKPSC का बड़ा ऐलान! 11 भर्ती परीक्षाओं की तारीखें तय, जानिए कब होगा कौन-सा एग्जाम
  • चंपावत दुष्कर्म मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, 20 साल की सजा रद्द कर आरोपी को किया बरी
  • दर्दनाक सड़क हादसा: खाई में गिरी कार, 7 लोगों की मौत, 4 घायल

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.