Friday, September 18, 2026
  • About
  • Contact
  • Home
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

पुराने तालाब की बदली तस्वीर, ₹8.64 करोड़ का जल सृष्टि पार्क तैयार; धामी ने किया लोकार्पण

September 18, 2026
in उत्तराखंड
पुराने तालाब की बदली तस्वीर, ₹8.64 करोड़ का जल सृष्टि पार्क तैयार; धामी ने किया लोकार्पण
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मियांवाला, देहरादून में मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा करीब ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री की घोषणा के तहत विकसित किए गए इस पार्क में पुराने तालाब को पुनर्जीवित करते हुए आधुनिक सुविधाओं का विकास किया गया है। पार्क में पेडल बोटिंग, आइलैंड, जॉगिंग ट्रैक, योगा डेक, चिल्ड्रन पार्क और फ्लावर गार्डन जैसी सुविधाएं लोगों के आकर्षण का केंद्र रहेंगी।

मुख्यमंत्री धामी ने क्षेत्रवासियों को पार्क की सौगात मिलने पर बधाई देते हुए कहा कि ‘जल सृष्टि पार्क’ प्राकृतिक सौंदर्य और आधुनिक सुविधाओं का सुंदर समन्वय है। उन्होंने कहा कि पार्क को इस तरह विकसित किया गया है कि बच्चों, युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों समेत हर आयु वर्ग के लोगों को यहां बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

You might also like

एसजीआरआर विश्वविद्यालय में यूथ कनेक्ट: युवाओं को दी जड़ों से जुड़कर स्किल्स और इनोवेशन की उड़ान भरने की सीख

बड़ी खबर : वन भूमि हस्तांतरण के लंबित मामलों पर डीएम सख्त, रिजर्व लैंड बैंक जल्द अपडेट करने के निर्देश

दिव्यांग और बुजुर्ग ध्यान दें! देहरादून में 11 शिविर, ऐसे मिलेगा मुफ्त सहायक उपकरण

मुख्यमंत्री ने पार्क की सबसे खास विशेषता के तौर पर पुराने तालाब के पुनर्जीवन का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि निर्माण के दौरान पुराने जल स्रोत को समाप्त करने के बजाय उसे नया जीवन दिया गया है। तालाब के बीच आइलैंड विकसित किया गया है, जबकि लोगों के मनोरंजन के लिए पेडल बोटिंग की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे रायपुर क्षेत्र के लोगों को देहरादून में ही खूबसूरत प्राकृतिक वातावरण के साथ ‘नैनीताल जैसी फीलिंग’ का अनुभव मिलेगा।

धामी ने कहा कि भारतीय संस्कृति में जल और जंगल का विशेष महत्व रहा है। पुराने तालाबों और जल स्रोतों का संरक्षण केवल पर्यावरण बचाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह हमारी विरासत और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को सुरक्षित करने से भी जुड़ा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन बनाकर आगे बढ़ने के लिए प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास का अर्थ केवल कंक्रीट के ढांचे तैयार करना नहीं है, बल्कि ऐसा विकास करना है जिससे लोगों का जीवन आसान हो, शहर सुंदर बने और पर्यावरण सुरक्षित रहे। जल सृष्टि पार्क को उन्होंने इसी सोच का उदाहरण बताया।

उन्होंने कहा कि रायपुर क्षेत्र में सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा, पार्क, सीवर और बाढ़ सुरक्षा से जुड़े विभिन्न कार्यों को गति दी जा रही है। क्षेत्र में सड़कों के डामरीकरण, नवीनीकरण और चौड़ीकरण के साथ सीवर व्यवस्था को बेहतर बनाने का कार्य जारी है। पेयजल व्यवस्था को मजबूत करने के लिए नए ट्यूबवेल और ओवरहेड टैंक बनाए गए हैं। साथ ही पुरानी पाइपलाइनों को बदलने और नई पेयजल लाइनें बिछाने का कार्य भी किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री के अनुसार डिफेंस कॉलोनी, सिंयावाला और नेहरू कॉलोनी सहित विभिन्न क्षेत्रों में पार्कों के निर्माण एवं सौंदर्यीकरण के कार्य किए गए हैं। वहीं आईटी पार्क से पॉलीटेक्निक होते हुए मंगलूवाला की ओर सड़क व्यवस्था को बेहतर बनाने के कार्य भी आगे बढ़ाए जा रहे हैं।

धामी ने कहा कि देहरादून के लगातार विस्तार और बढ़ती आबादी को देखते हुए भविष्य की पेयजल जरूरतों को पूरा करने के लिए सौंग डैम जैसी महत्वपूर्ण परियोजना पर भी काम आगे बढ़ रहा है। इसके अलावा बरसात के दौरान बाढ़ और जलभराव की समस्या से राहत दिलाने के लिए रायपुर क्षेत्र में नदियों और बरसाती नालों पर बाढ़ सुरक्षा एवं चैनलाइजेशन के कार्य किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने एमडीडीए के अधिकारियों, इंजीनियरों और कर्मचारियों को जल सृष्टि पार्क के विकास के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में यह पार्क रायपुर क्षेत्र के साथ-साथ पूरे देहरादून के लोगों के लिए आकर्षण का प्रमुख केंद्र बन सकता है।

उन्होंने क्षेत्रवासियों से पार्क को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने की अपील भी की। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार पार्क का निर्माण कर सकती है और सुविधाएं उपलब्ध करा सकती है, लेकिन लंबे समय तक उसकी स्वच्छता और सुंदरता बनाए रखना समाज की साझा जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से पार्क को सरकारी संपत्ति के बजाय अपना पार्क समझकर उसकी देखभाल करने का आग्रह किया।

मुख्यमंत्री ने बच्चों और युवाओं से पार्क का अधिक से अधिक उपयोग करने की अपील करते हुए कहा कि वे यहां खेलें, दौड़ें, योग करें और प्रकृति के बीच समय बिताएं। साथ ही जलाशय और पार्क की स्वच्छता बनाए रखने में अपनी भूमिका निभाएं।

करीब ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित जल सृष्टि पार्क में पुराने तालाब के पुनर्जीवन के साथ जॉगिंग ट्रैक, योगा डेक, चिल्ड्रन पार्क, एजुकेशनल फ्लावर गार्डन, लैंडस्केपिंग, हरित क्षेत्र और बैठने की सुविधाएं विकसित की गई हैं। तालाब के मध्य आइलैंड और पेडल बोटिंग की सुविधा पार्क को अलग पहचान देती है। एमडीडीए ने पुराने जल स्रोत के संरक्षण को आधुनिक शहरी सुविधाओं से जोड़ते हुए इसे पर्यावरण, स्वास्थ्य, मनोरंजन और प्राकृतिक सौंदर्य के केंद्र के रूप में विकसित किया है।

कार्यक्रम में विधायक उमेश शर्मा काऊ, मेयर सौरभ थपलियाल, एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Tags: CM Pushkar Singh DhamiDehradun developmentdehradun newsJal Srishti ParkJal Srishti Park DehradunMDDAMiyanwala DehradunRaipur DehradunUttarakhand CMUttarakhand news
Previous Post

एसजीआरआर विश्वविद्यालय में यूथ कनेक्ट: युवाओं को दी जड़ों से जुड़कर स्किल्स और इनोवेशन की उड़ान भरने की सीख

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

एसजीआरआर विश्वविद्यालय में यूथ कनेक्ट: युवाओं को दी जड़ों से जुड़कर स्किल्स और इनोवेशन की उड़ान भरने की सीख
उत्तराखंड

एसजीआरआर विश्वविद्यालय में यूथ कनेक्ट: युवाओं को दी जड़ों से जुड़कर स्किल्स और इनोवेशन की उड़ान भरने की सीख

by Seemaukb
September 18, 2026
देहरादून में ‘गड्ढों’ की खैर नहीं! 40 टीमें स्ट्रीट लाइट पर तैनात, रात में अफसर करेंगे निगरानी
उत्तराखंड

बड़ी खबर : वन भूमि हस्तांतरण के लंबित मामलों पर डीएम सख्त, रिजर्व लैंड बैंक जल्द अपडेट करने के निर्देश

by Seemaukb
September 18, 2026

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

उत्तराखंड पंचायत चुनाव 2025: मतदाता सूची को लेकर फैलाई जा रही भ्रामक सूचनाओं पर आयोग ने जारी किया खंडन

उत्तराखंड पंचायत चुनाव: डबल वोटर लिस्ट पर हाईकोर्ट में अवमानना याचिका, जल्द सुनवाई की उम्मीद

July 26, 2025
बड़ी खबर: हरिद्वार में लूट की घटना को लुटेरे नहीं दे पाए अंजाम।कार मौके पर छोड़ भागने को मजबूर हुए लुटेरे

बड़ी खबर: हरिद्वार में लूट की घटना को लुटेरे नहीं दे पाए अंजाम।कार मौके पर छोड़ भागने को मजबूर हुए लुटेरे

December 1, 2022

Don't miss it

पुराने तालाब की बदली तस्वीर, ₹8.64 करोड़ का जल सृष्टि पार्क तैयार; धामी ने किया लोकार्पण
उत्तराखंड

पुराने तालाब की बदली तस्वीर, ₹8.64 करोड़ का जल सृष्टि पार्क तैयार; धामी ने किया लोकार्पण

September 18, 2026
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में यूथ कनेक्ट: युवाओं को दी जड़ों से जुड़कर स्किल्स और इनोवेशन की उड़ान भरने की सीख
उत्तराखंड

एसजीआरआर विश्वविद्यालय में यूथ कनेक्ट: युवाओं को दी जड़ों से जुड़कर स्किल्स और इनोवेशन की उड़ान भरने की सीख

September 18, 2026
देहरादून में ‘गड्ढों’ की खैर नहीं! 40 टीमें स्ट्रीट लाइट पर तैनात, रात में अफसर करेंगे निगरानी
उत्तराखंड

बड़ी खबर : वन भूमि हस्तांतरण के लंबित मामलों पर डीएम सख्त, रिजर्व लैंड बैंक जल्द अपडेट करने के निर्देश

September 18, 2026
दिव्यांग और बुजुर्ग ध्यान दें! देहरादून में 11 शिविर, ऐसे मिलेगा मुफ्त सहायक उपकरण
उत्तराखंड

दिव्यांग और बुजुर्ग ध्यान दें! देहरादून में 11 शिविर, ऐसे मिलेगा मुफ्त सहायक उपकरण

September 18, 2026
कृषि-उद्यान में करोड़ों के खेल का दावा, किसान मंच का सरकार से सीधा सवाल—“दस्तावेज दिखाइए, सच सामने लाइए
उत्तराखंड

कृषि-उद्यान में करोड़ों के खेल का दावा, किसान मंच का सरकार से सीधा सवाल—“दस्तावेज दिखाइए, सच सामने लाइए

September 18, 2026
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने छात्रों की स्वास्थ्य संबंधी जिज्ञासाओं का किया समाधान
हेल्थ

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने छात्रों की स्वास्थ्य संबंधी जिज्ञासाओं का किया समाधान

September 17, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Uttarakhand Broadcast

Uttarakhand Broadcast एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ आपको उत्तराखंड, भारत और दुनिया भर की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, शिक्षा और स्थानीय अपडेट्स सबसे पहले और सटीक जानकारी के साथ मिलते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाना है।

Recent Posts

  • पुराने तालाब की बदली तस्वीर, ₹8.64 करोड़ का जल सृष्टि पार्क तैयार; धामी ने किया लोकार्पण
  • एसजीआरआर विश्वविद्यालय में यूथ कनेक्ट: युवाओं को दी जड़ों से जुड़कर स्किल्स और इनोवेशन की उड़ान भरने की सीख
  • बड़ी खबर : वन भूमि हस्तांतरण के लंबित मामलों पर डीएम सख्त, रिजर्व लैंड बैंक जल्द अपडेट करने के निर्देश

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.