You might also like
नैनीताल: उत्तराखंड में प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल का सिलसिला लगातार जारी है। शनिवार को जिलाधिकारी वंदना सिंह द्वारा नैनीताल जनपद के सात उपजिलाधिकारियों (एसडीएम) के तबादले किए गए। इससे ठीक एक दिन पहले शुक्रवार को जिले के कई तहसीलदारों का भी स्थानांतरण किया गया था।
जारी आदेश के अनुसार, सभी उपजिलाधिकारियों को अपने-अपने नवीन कार्यस्थलों पर शीघ्र कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
नई तैनातियों का विवरण इस प्रकार है:
-
राहुल शाह: उप जिलाधिकारी, रामनगर से स्थानांतरित होकर अब हल्द्वानी के उप जिलाधिकारी बनाए गए हैं।
-
परितोष वर्मा: उप जिलाधिकारी, हल्द्वानी से स्थानांतरित होकर अब कालाढूंगी के एसडीएम होंगे।
-
तुषार सैनी: उप जिलाधिकारी (न्यायिक), हल्द्वानी से स्थानांतरित होकर अब कैचीधाम के एसडीएम नियुक्त किए गए हैं।
-
प्रमोद कुमार: उप जिलाधिकारी (न्यायिक), नैनीताल से स्थानांतरित होकर अब रामनगर के एसडीएम बने हैं।
-
रेखा कोहली: उप जिलाधिकारी, कालाढूंगी से स्थानांतरित होकर अब न्यायिक हल्द्वानी में नई जिम्मेदारी संभालेंगी।
-
विपिन चन्द्र पन्त: उप जिलाधिकारी, श्री कैचीधाम से स्थानांतरित होकर अब प्रभारी अधिकारी, जिला कार्यालय, नैनीताल बनाए गए हैं।
-
नवाजिश खलीक: प्रभारी अधिकारी मुख्यालय (उप जिलाधिकारी न्यायिक) से अब नैनीताल के एसडीएम नियुक्त किए गए हैं।
इस व्यापक प्रशासनिक फेरबदल को शासन की कार्यप्रणाली में तेजी लाने और प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से देखा जा रहा है। लगातार दो दिनों से हो रहे तबादलों से जिले के प्रशासनिक ढांचे में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है।












Discussion about this post