Thursday, October 15, 2026
  • About
  • Contact
  • Home
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

लक्सर में ग्राम पंचायत घोटाला! लाखों की गड़बड़ी पर ग्राम प्रधान बसंती देवी पद से बर्खास्त

May 29, 2026
in उत्तराखंड
Breaking: हरिद्वार में प्रशासनिक फेरबदल से मची हलचल, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हरिद्वार। जनपद हरिद्वार में विकास कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम पंचायत अकोढ़ा खुर्द, विकासखंड लक्सर की ग्राम प्रधान बसंती देवी को पद से हटाने के आदेश जारी किए हैं। यह कार्रवाई ग्राम पंचायत में हुए वित्तीय एवं प्रशासनिक अनियमितताओं की जांच में गंभीर गड़बड़ियां सामने आने के बाद की गई।

सीसी सड़क निर्माण में मिली गंभीर खामियां

मामला कश्यप बस्ती में सीसी सड़क निर्माण कार्य में घटिया सामग्री इस्तेमाल किए जाने की शिकायत से जुड़ा है। शिकायत के बाद सहायक जिला पंचायत राज अधिकारी की जांच आख्या के आधार पर जिला पंचायत राज अधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, हरिद्वार को जांच अधिकारी नामित किया।

You might also like

नन्दलाल जोशी पर फिर भरोसा, निर्विरोध बने महामंत्री! जल संस्थान कर्मचारियों में खुशी की लहर

10 हजार युवाओं की हुंकार, नशामुक्त होगा उत्तराखंड! डीएम और ललित जोशी ने दिलाई शपथ

मेरी जान खतरे में, बच्चों को भी मार देंगे!’ रो पड़े सुमित हृदयेश, गैरसैंण में आत्मदाह की चेतावनी

जांच के दौरान ग्राम पंचायत के अभिलेखों, वित्तीय लेन-देन, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और योजनाओं के क्रियान्वयन की विस्तृत जांच की गई। जांच में पाया गया कि कई विकास कार्यों, विशेष रूप से सीसी सड़क निर्माण में गुणवत्ता मानकों की अनदेखी की गई। सड़क किनारे नाली निर्माण में तकनीकी त्रुटियां भी सामने आईं।

एक ही सड़क दिखाकर किया गया भुगतान

जांच रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि कई स्थानों पर एक ही सड़क को अलग-अलग दर्शाकर भुगतान किया गया। इसके अलावा ग्राम पंचायत के महत्वपूर्ण अभिलेख जैसे बैंक पासबुक, कैशबुक, स्टॉक रजिस्टर, कार्य पंजिका और वित्तीय वर्ष 2022-23 एवं 2023-24 से जुड़े रिकॉर्ड समय पर प्रस्तुत नहीं किए गए।

अधिकारियों के अनुसार, अभिलेखों के रख-रखाव में गंभीर लापरवाही बरती गई, जिससे वित्तीय अनियमितताओं की आशंका और मजबूत हुई।

ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर भी मिली विसंगतियां

जांच में ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर दर्ज सूचनाओं और धरातल पर हुए कार्यों के बीच भारी अंतर पाया गया। कई कार्य वित्तीय वर्ष 2023-24 में दर्शाए गए, जबकि उनका भुगतान और क्रियान्वयन बाद के वर्षों में किया गया।

इसके साथ ही योजनाओं के चयन और अनुमोदन में निर्धारित प्रक्रियाओं का पालन नहीं करने की बात भी सामने आई।

निजी लाभ पहुंचाने के आरोप

जांच रिपोर्ट के अनुसार कुछ निर्माण कार्य सार्वजनिक हित के बजाय निजी व्यक्तियों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से किए गए। कई सड़कें निजी भूमि और व्यक्तिगत पहुंच मार्ग के रूप में बनाई गईं, जो नियमों के विरुद्ध पाया गया।

ग्राम प्रधान प्रथम दृष्टया दोषी

जांच में ग्राम प्रधान श्रीमती बसंती देवी को प्रथम दृष्टया दोषी पाया गया। उनके द्वारा प्रस्तुत स्पष्टीकरण को असंतोषजनक बताते हुए आरोपों का संतोषजनक खंडन नहीं माना गया।

वहीं ग्राम पंचायत विकास अधिकारी शंकरदीप की भूमिका भी अभिलेखों के रख-रखाव और प्रस्तुतिकरण में लापरवाहीपूर्ण पाई गई। अन्य संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों की भूमिका भी निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और निगरानी में कमजोर पाई गई है।

जिलाधिकारी ने दिए सख्त निर्देश

उत्तराखंड पंचायतीराज अधिनियम, 2016 की धारा-138(1) के तहत कार्रवाई करते हुए जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधान बसंती देवी को पद से हटाने के आदेश जारी किए हैं। साथ ही वित्तीय अनियमितताओं से जुड़ी धनराशि की वसूली और अन्य संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों की भूमिका की जांच के निर्देश भी दिए गए हैं।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने स्पष्ट कहा है कि जनपद में विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की अनियमितता, भ्रष्टाचार या लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Tags: Akodha Khurd Gram PanchayatBasanti DeviCC Road Construction ScamE Gram SwarajGram Pradhan RemovedHaridwar DM ActionHaridwar newsLaksar Gram Panchayat ScamLaksar NewsPanchayat CorruptionPanchayati Raj UttarakhandUttarakhand news
Previous Post

लक्सर क्षेत्र के 12 गांवों में जमीन खरीद-फरोख्त और निर्माण पर रोक

Next Post

कुंभ मेला-2027 की तैयारियों में तेजी, भूपतवाला से धनौरी तक निर्माण कार्यों का अपर मेलाधिकारी ने लिया जायजा

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

नन्दलाल जोशी पर फिर भरोसा, निर्विरोध बने महामंत्री! जल संस्थान कर्मचारियों में खुशी की लहर
उत्तराखंड

नन्दलाल जोशी पर फिर भरोसा, निर्विरोध बने महामंत्री! जल संस्थान कर्मचारियों में खुशी की लहर

by Seemaukb
October 14, 2026
10 हजार युवाओं की हुंकार, नशामुक्त होगा उत्तराखंड! डीएम और ललित जोशी ने दिलाई शपथ
उत्तराखंड

10 हजार युवाओं की हुंकार, नशामुक्त होगा उत्तराखंड! डीएम और ललित जोशी ने दिलाई शपथ

by Seemaukb
October 14, 2026
Next Post
कुंभ मेला-2027 की तैयारियों में तेजी, भूपतवाला से धनौरी तक निर्माण कार्यों का अपर मेलाधिकारी ने लिया जायजा

कुंभ मेला-2027 की तैयारियों में तेजी, भूपतवाला से धनौरी तक निर्माण कार्यों का अपर मेलाधिकारी ने लिया जायजा

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

देहरादून में इंटरनेशनल स्कूल के स्टोर रूम में लगी भीषण आग, बच्चों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

देहरादून में इंटरनेशनल स्कूल के स्टोर रूम में लगी भीषण आग, बच्चों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

September 3, 2025
पीपी एक्ट में प्रकरण डालकर अपनी जिम्मेदारियों से नहीं हो सकते विभाग विमुखःडीएम

बच्चों को आधुनिक शिक्षा प्रणाली के साथ सर्वांगीण विकास पर चलायी जा रही हैं एक्टिविटी : डीएम।

December 24, 2024

Don't miss it

नन्दलाल जोशी पर फिर भरोसा, निर्विरोध बने महामंत्री! जल संस्थान कर्मचारियों में खुशी की लहर
उत्तराखंड

नन्दलाल जोशी पर फिर भरोसा, निर्विरोध बने महामंत्री! जल संस्थान कर्मचारियों में खुशी की लहर

October 14, 2026
10 हजार युवाओं की हुंकार, नशामुक्त होगा उत्तराखंड! डीएम और ललित जोशी ने दिलाई शपथ
उत्तराखंड

10 हजार युवाओं की हुंकार, नशामुक्त होगा उत्तराखंड! डीएम और ललित जोशी ने दिलाई शपथ

October 14, 2026
मेरी जान खतरे में, बच्चों को भी मार देंगे!’ रो पड़े सुमित हृदयेश, गैरसैंण में आत्मदाह की चेतावनी
उत्तराखंड

मेरी जान खतरे में, बच्चों को भी मार देंगे!’ रो पड़े सुमित हृदयेश, गैरसैंण में आत्मदाह की चेतावनी

October 14, 2026
कचरा फेंकने वालों सावधान! देहरादून में DM ने चिन्हित कर कार्रवाई के दिए सख्त निर्देश
उत्तराखंड

देहरादून में राशन की गुणवत्ता पर DM का डंडा! SDM करेंगे गोदामों की जांच, एक हफ्ते में देनी होगी रिपोर्ट

October 14, 2026
कोयले की किल्लत से बिजली संकट गहराया! कहीं 7 तो कहीं 12 घंटे कटौती, उद्योगों पर दोहरी मार
देश-दुनिया

कोयले की किल्लत से बिजली संकट गहराया! कहीं 7 तो कहीं 12 घंटे कटौती, उद्योगों पर दोहरी मार

October 14, 2026
हिजाब या स्कूल यूनिफॉर्म? धर्मनिरपेक्ष शिक्षा पर छिड़ी बहस
देश-दुनिया

हिजाब या स्कूल यूनिफॉर्म? धर्मनिरपेक्ष शिक्षा पर छिड़ी बहस

October 14, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Uttarakhand Broadcast

Uttarakhand Broadcast एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ आपको उत्तराखंड, भारत और दुनिया भर की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, शिक्षा और स्थानीय अपडेट्स सबसे पहले और सटीक जानकारी के साथ मिलते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाना है।

Recent Posts

  • नन्दलाल जोशी पर फिर भरोसा, निर्विरोध बने महामंत्री! जल संस्थान कर्मचारियों में खुशी की लहर
  • 10 हजार युवाओं की हुंकार, नशामुक्त होगा उत्तराखंड! डीएम और ललित जोशी ने दिलाई शपथ
  • मेरी जान खतरे में, बच्चों को भी मार देंगे!’ रो पड़े सुमित हृदयेश, गैरसैंण में आत्मदाह की चेतावनी

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.