Thursday, October 15, 2026
  • About
  • Contact
  • Home
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

कुंभ मेला-2027 की तैयारियों में तेजी, भूपतवाला से धनौरी तक निर्माण कार्यों का अपर मेलाधिकारी ने लिया जायजा

सड़कों, पुलों और स्वच्छता व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन सख्त, अधिकारियों को दिए गुणवत्ता और समयसीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश

May 29, 2026
in उत्तराखंड
कुंभ मेला-2027 की तैयारियों में तेजी, भूपतवाला से धनौरी तक निर्माण कार्यों का अपर मेलाधिकारी ने लिया जायजा
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कुंभ मेला 2027 की तैयारियों को लेकर मेला प्रशासन पूरी सक्रियता के साथ कार्य कर रहा है। अवस्थापना विकास कार्यों को तेजी से पूर्ण कराने के साथ-साथ सड़कों, पुलों, मरम्मत एवं अनुरक्षण कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। प्रशासन द्वारा निर्माण कार्यों की नियमित समीक्षा के साथ उनकी गुणवत्ता की भी लगातार निगरानी की जा रही है।

शुक्रवार को अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती ने लोक निर्माण विभाग एवं नगर निगम के अभियंताओं के साथ भूपतवाला-सप्तसरोवर क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आंतरिक सड़कों की स्थिति, मरम्मत कार्यों और सुधार योजनाओं का जायजा लिया गया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

You might also like

नन्दलाल जोशी पर फिर भरोसा, निर्विरोध बने महामंत्री! जल संस्थान कर्मचारियों में खुशी की लहर

10 हजार युवाओं की हुंकार, नशामुक्त होगा उत्तराखंड! डीएम और ललित जोशी ने दिलाई शपथ

मेरी जान खतरे में, बच्चों को भी मार देंगे!’ रो पड़े सुमित हृदयेश, गैरसैंण में आत्मदाह की चेतावनी

अपर मेलाधिकारी ने कहा कि मेला प्रशासन क्षेत्र की सड़कों के सुधार को गंभीरता से ले रहा है। उन्होंने बताया कि मेलाधिकारी सोनिका द्वारा भी पूर्व में कई बार क्षेत्र का निरीक्षण कर स्थानीय समस्याओं का अध्ययन किया जा चुका है और सड़क सुधार कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।

निरीक्षण के दौरान भारत माता मंदिर को राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ने वाले मार्ग के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निर्माण पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि श्रद्धालुओं और यात्रियों की सुविधा को देखते हुए सड़क निर्माण कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि इस मार्ग पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन होता है, इसलिए इसकी गुणवत्ता और मजबूती बेहद महत्वपूर्ण है।

इसके अलावा कुंभ मेला-2027 के मद्देनज़र क्षेत्र में श्रद्धालुओं की सुविधाओं, स्वच्छता व्यवस्था और नालियों की नियमित सफाई सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए।

अपर मेलाधिकारी ने धनौरी-सिडकुल मार्ग पर पथरी रौ नदी पर निर्माणाधीन दो लेन मोटर पुल का भी स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यदायी संस्था को निर्माण कार्यों में तेजी लाने तथा निर्धारित समयसीमा और गुणवत्ता मानकों के अनुरूप कार्य पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता सिंचाई अनुभव नौटियाल, तकनीकी सेल के अभियंता अतुल शांडिल्य सहित लोक निर्माण विभाग और नगर निगम के अधिकारी मौजूद रहे।

Tags: उत्तराखंड समाचारकुंभ मेला 2027कुंभ मेला अपडेटकुंभ मेला इंफ्रास्ट्रक्चरदयानंद सरस्वतीधनौरी सिडकुल पुलभूपतवाला सड़क निर्माणसोनिका मेलाधिकारीहरिद्वार कुंभ तैयारीहरिद्वार प्रशासनहरिद्वार विकास कार्यहरिद्वार सड़क मरम्मत
Previous Post

लक्सर में ग्राम पंचायत घोटाला! लाखों की गड़बड़ी पर ग्राम प्रधान बसंती देवी पद से बर्खास्त

Next Post

देहरादून में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान तेज, 8 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ: डीएम आशीष चौहान

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

नन्दलाल जोशी पर फिर भरोसा, निर्विरोध बने महामंत्री! जल संस्थान कर्मचारियों में खुशी की लहर
उत्तराखंड

नन्दलाल जोशी पर फिर भरोसा, निर्विरोध बने महामंत्री! जल संस्थान कर्मचारियों में खुशी की लहर

by Seemaukb
October 14, 2026
10 हजार युवाओं की हुंकार, नशामुक्त होगा उत्तराखंड! डीएम और ललित जोशी ने दिलाई शपथ
उत्तराखंड

10 हजार युवाओं की हुंकार, नशामुक्त होगा उत्तराखंड! डीएम और ललित जोशी ने दिलाई शपथ

by Seemaukb
October 14, 2026
Next Post
देहरादून में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान तेज, 8 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ: डीएम आशीष चौहान

देहरादून में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान तेज, 8 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ: डीएम आशीष चौहान

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

बृजभूषण को मिली क्लीन चिट? कोर्ट के फैसले के बाद विनेश फोगाट का बड़ा बयान

बृजभूषण को मिली क्लीन चिट? कोर्ट के फैसले के बाद विनेश फोगाट का बड़ा बयान

August 3, 2026
बिग ब्रेकिंग : जिला प्रशासन की तड़के ही बड़ी कार्यवाही नियम विरूद्ध संचालित गैस गोदाम किया सील

बिग ब्रेकिंग : जिला प्रशासन की तड़के ही बड़ी कार्यवाही नियम विरूद्ध संचालित गैस गोदाम किया सील

January 3, 2025

Don't miss it

नन्दलाल जोशी पर फिर भरोसा, निर्विरोध बने महामंत्री! जल संस्थान कर्मचारियों में खुशी की लहर
उत्तराखंड

नन्दलाल जोशी पर फिर भरोसा, निर्विरोध बने महामंत्री! जल संस्थान कर्मचारियों में खुशी की लहर

October 14, 2026
10 हजार युवाओं की हुंकार, नशामुक्त होगा उत्तराखंड! डीएम और ललित जोशी ने दिलाई शपथ
उत्तराखंड

10 हजार युवाओं की हुंकार, नशामुक्त होगा उत्तराखंड! डीएम और ललित जोशी ने दिलाई शपथ

October 14, 2026
मेरी जान खतरे में, बच्चों को भी मार देंगे!’ रो पड़े सुमित हृदयेश, गैरसैंण में आत्मदाह की चेतावनी
उत्तराखंड

मेरी जान खतरे में, बच्चों को भी मार देंगे!’ रो पड़े सुमित हृदयेश, गैरसैंण में आत्मदाह की चेतावनी

October 14, 2026
कचरा फेंकने वालों सावधान! देहरादून में DM ने चिन्हित कर कार्रवाई के दिए सख्त निर्देश
उत्तराखंड

देहरादून में राशन की गुणवत्ता पर DM का डंडा! SDM करेंगे गोदामों की जांच, एक हफ्ते में देनी होगी रिपोर्ट

October 14, 2026
कोयले की किल्लत से बिजली संकट गहराया! कहीं 7 तो कहीं 12 घंटे कटौती, उद्योगों पर दोहरी मार
देश-दुनिया

कोयले की किल्लत से बिजली संकट गहराया! कहीं 7 तो कहीं 12 घंटे कटौती, उद्योगों पर दोहरी मार

October 14, 2026
हिजाब या स्कूल यूनिफॉर्म? धर्मनिरपेक्ष शिक्षा पर छिड़ी बहस
देश-दुनिया

हिजाब या स्कूल यूनिफॉर्म? धर्मनिरपेक्ष शिक्षा पर छिड़ी बहस

October 14, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Uttarakhand Broadcast

Uttarakhand Broadcast एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ आपको उत्तराखंड, भारत और दुनिया भर की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, शिक्षा और स्थानीय अपडेट्स सबसे पहले और सटीक जानकारी के साथ मिलते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाना है।

Recent Posts

  • नन्दलाल जोशी पर फिर भरोसा, निर्विरोध बने महामंत्री! जल संस्थान कर्मचारियों में खुशी की लहर
  • 10 हजार युवाओं की हुंकार, नशामुक्त होगा उत्तराखंड! डीएम और ललित जोशी ने दिलाई शपथ
  • मेरी जान खतरे में, बच्चों को भी मार देंगे!’ रो पड़े सुमित हृदयेश, गैरसैंण में आत्मदाह की चेतावनी

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.