Wednesday, March 11, 2026
  • About
  • Term & Condition
  • Privacy Policy
  • Contact
  • Home
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • मार्केट
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • वेल्थ
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • मार्केट
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • वेल्थ
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

बड़ी खबर: सीएम धामी ने एसीएस राधा रतूड़ी को दी सीएम दफ्तर की कमान

April 20, 2022
in राजनीती
बड़ी खबर: सीएम धामी ने एसीएस राधा रतूड़ी को दी सीएम दफ्तर की कमान
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सत्ता की कमान संभालने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami)  ने अपने पहले प्रशासनिक फेरबदल में दो महिला आईएएस अधिकारियों पर भरोसा जताया है। त्रिवेंद्र राज में मुख्यमंत्री कार्यालय की कमान संभाल चुकी राधा रतूड़ी (Radha ratudi) एक बार फिर चतुर्थ तल की जिम्मेदारी संभालेंगी। वहीं, सचिव राधिका झा को स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा सरीखा अहम जिम्मा दिया गया है। वह विशेष आयुक्त नई दिल्ली के पद पर भी बनी रहेंगी।

आपको बता दे कि केंद्र में प्रतिनियुक्ति के लिए अनापत्ति लेने के बाद से ही अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन (Anand Vardhan) की मुख्यमंत्री कार्यालय से विदाई की संभावनाएं जताई जा रही थीं।

You might also like

गैरसैंण में गरमाएगा सदन: बजट सत्र के दूसरे दिन 600 सवाल, कई अहम अध्यादेश होंगे पेश

गैरसैंण में गूंजे सियासी सुर: 1.11 लाख करोड़ का बजट पेश करेगी धामी सरकार, सत्र से पहले कांग्रेस का हंगामा

हरिद्वार में आज अमित शाह का बड़ा दौरा, वैरागी द्वीप में जनसभा और नेताओं संग मंथन

 

मुख्यमंत्री ने उनके विकल्प के तौर पर अनुभवी और निर्विवाद छवि की आईएएस अधिकारी राधा रतूड़ी (Radha ratudi) को अपने दफ्तर की कमान सौंपी है। 

 

एक अन्य महिला अधिकारी सौजन्या को भी सचिव वित्त, निर्वाचन, मुख्य निर्वाचन अधिकारी की जिम्मेदारी के साथ अब एमएसएमई का भी दायित्व सौंप दिया गया।  हालांकि सौजन्या के भी देर सबेर प्रतिनियुक्ति पर जाने की चर्चाएं हैं।

 

ज्यादातर मंत्रियों की पसंदीदा नौकरशाह आर मीनाक्षी सुंदरम (Meenakshi Sundaram) की मुख्यमंत्री कार्यालय में एंट्री हुई। सचिव शैलेश बगौली भी बाकी महकमों के साथ सीएम कार्यालय में बने हुए हैं। इन दो अफसरों के साथ आईपीएस अभिनव कुमार की अपने कार्यालय में तैनाती कर मुख्यमंत्री उन पर विश्वास जताया है। 

हाल में एक महिला डाक्टर का तबादला करने को लेकर चर्चाओं में रहे आईएएस डॉ. पंकज पांडेय (Pankaj Pandey) से स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा की जिम्मेदारी बेशक हटा ली गई है, लेकिन उन्हें कई अहम विभागों का जिम्मा भी दिया गया है। सचिव हरिचंद्र सेमवाल को भी हैवीवेट किया गया है। उन्हें आबकारी एवं आयुक्त आबकारी की जिम्मेदारी दी गई है। सचिव चंद्रेश कुमार यादव (chandresh Kumar Yadav) और विजय कुमार यादव को कुछ हल्का किया गया है।

सीएम (cm) दफ्तर से आनंद बर्द्धन विदा, राधा रतूड़ी की वापसी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला प्रशासनिक फेरबदल मंगलवार देर रात हो गया। शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 22 अधिकारियों के विभाग बदल दिए हैं। अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की मुख्यमंत्री कार्यालय से विदाई हो गई है। उनकी जगह सीएम दफ्तर की कमान अब अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी संभालेंगी। रतूड़ी त्रिवेंद्र सरकार में भी मुख्यमंत्री कार्यालय में तैनात रहीं। आईएएस अधिकारी डॉ. पंकज पांडेय से स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा व सचिव का प्रभार हटा दिया गया है। वह हाल ही में एक महिला चिकित्सक के तबादले को लेकर चर्चाएं में थे। डॉ. पांडेय को सचिव औद्योगिक विकास, औद्योगिक विकास (खनन) आयुष व आयुष शिक्षा सरीखे अहम विभाग दिए गए हैं।

शैलेश बगोली मुख्यमंत्री कार्यालय के साथ को सचिव कार्मिक एवं सतर्कता, गोपन, कृषि, कृषक कल्याण व उच्च शिक्षा विभाग भी देखेंगे। उनसे शहरी विकास आवास, मुख्य प्रशासक उत्तराखंड आवास एवं नगर विकास प्राधिकरण का दायित्व हटा दिया गया है। प्रमुख सचिव रमेश कुमार सुधांशु से गृह एवं कारागर जिम्मेदारी वापस लेकर उसे एसीएस राधा रतूड़ी को दिया गया है। रतूड़ी ऊर्जा, वैकल्पिक ऊर्जा उच्च शिक्षा, अध्यक्ष उत्तराखंड परिवहन निगम व आयुक्त समाज कल्याण की जिम्मेदार से मुक्त कर दी गई हैं। उनके पास सचिवालय प्रशासन का दायित्व बना रहेगा। मुख्य सचिव एसएस संधु मुख्य स्थानिक आयुक्त नई दिल्ली की जिम्मेदारी भी देखेंगे। उनके पास मुख्य निवेश आयुक्त का दायित्व बना रहेगा। एसीएस मनीषा पंवार से ग्राम्य विकास व कृषि उत्पादन आयुक्त का जिम्मा हटा दिया गया है। उन्हें शेष विभागों के साथ अवस्थापना विकास आयुक्त, एवं अध्यक्ष उत्तराखंड परिवहन निगम का दायित्व दिया गया है।

Tags: latest Uttarakhand politics news Hindi samacharpolitics news in Hinditoday's latest politics newsUttarakhand poltics news
Previous Post

बड़ी खबर: आईसीयू के इंतजार में मरीज ने तोड़ा दम।

Next Post

ब्रेकिंग: ये विधायक धामी के लिए सुबह 8:30 बजे यमुना कॉलोनी विधानसभा अध्यक्ष को सौंपेंगे इस्तीफा।

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

गैरसैंण में गरमाएगा सदन: बजट सत्र के दूसरे दिन 600 सवाल, कई अहम अध्यादेश होंगे पेश
राजनीती

गैरसैंण में गरमाएगा सदन: बजट सत्र के दूसरे दिन 600 सवाल, कई अहम अध्यादेश होंगे पेश

by Seemaukb
March 10, 2026
गैरसैंण में गूंजे सियासी सुर: 1.11 लाख करोड़ का बजट पेश करेगी धामी सरकार, सत्र से पहले कांग्रेस का हंगामा
राजनीती

गैरसैंण में गूंजे सियासी सुर: 1.11 लाख करोड़ का बजट पेश करेगी धामी सरकार, सत्र से पहले कांग्रेस का हंगामा

by Seemaukb
March 9, 2026
Next Post
बिग ब्रेकिंग: नौकरशाही में बड़े बदलाव की तैयारी!!

ब्रेकिंग: ये विधायक धामी के लिए सुबह 8:30 बजे यमुना कॉलोनी विधानसभा अध्यक्ष को सौंपेंगे इस्तीफा।

Discussion about this post

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • नौकरी
  • मार्केट
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • वेल्थ
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

बड़ी खबर: तीन बार से अधिक ट्रांजेक्शन करने पर खाताधारकों को लगेगा चार्ज

बड़ी खबर: तीन बार से अधिक ट्रांजेक्शन करने पर खाताधारकों को लगेगा चार्ज

June 14, 2022
Mental Stress : मेमोरी तेज करने के लिए रोज करे ये 5 एक्सरसाइज

Mental Stress : मेमोरी तेज करने के लिए रोज करे ये 5 एक्सरसाइज

December 26, 2023

Don't miss it

अल्मोड़ा में पत्रकारिता का गिरता स्तर, लोकतंत्र के लिए खतरे की घंटी – संजय पाण्डे
उत्तराखंड

अल्मोड़ा में पत्रकारिता का गिरता स्तर, लोकतंत्र के लिए खतरे की घंटी – संजय पाण्डे

March 11, 2026
काशीपुर में खौफनाक मंजर: गुलदार बच्चे को उठा ले गया, मां ने छीनकर बचाई जान
क्राइम

काशीपुर में खौफनाक मंजर: गुलदार बच्चे को उठा ले गया, मां ने छीनकर बचाई जान

March 11, 2026
देहरादून के रेंजर ग्राउंड में हादसा: लोहे का गेट गिरने से चालक की मौत
हादसा

देहरादून के रेंजर ग्राउंड में हादसा: लोहे का गेट गिरने से चालक की मौत

March 11, 2026
रातों-रात अमीर बनने का सपना पड़ा भारी, ऑनलाइन गेम में उड़ गए 1.77 करोड़
Uncategorized

रातों-रात अमीर बनने का सपना पड़ा भारी, ऑनलाइन गेम में उड़ गए 1.77 करोड़

March 11, 2026
उत्तराखंड बजट 2026:  सीएम धामी ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, स्वास्थ्य-महिला योजनाओं पर जोर
उत्तराखंड

उत्तराखंड में अब धोखे से शादी नहीं: पहचान छिपाई तो जेल, लिव-इन पर भी सख्त कानून

March 11, 2026
देहरादून में ऐतिहासिक नगर परिक्रमा: पुष्प वर्षा के बीच गूंजे श्री गुरु राम राय जी महाराज के जयकारे
उत्तराखंड

देहरादून में ऐतिहासिक नगर परिक्रमा: पुष्प वर्षा के बीच गूंजे श्री गुरु राम राय जी महाराज के जयकारे

March 10, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Recent Posts

  • अल्मोड़ा में पत्रकारिता का गिरता स्तर, लोकतंत्र के लिए खतरे की घंटी – संजय पाण्डे
  • काशीपुर में खौफनाक मंजर: गुलदार बच्चे को उठा ले गया, मां ने छीनकर बचाई जान
  • देहरादून के रेंजर ग्राउंड में हादसा: लोहे का गेट गिरने से चालक की मौत

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • नौकरी
  • मार्केट
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • वेल्थ
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
« Feb    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • राजनीती
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • हादसा
  • क्रिकेट
  • नौकरी
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.