Sunday, March 15, 2026
  • About
  • Term & Condition
  • Privacy Policy
  • Contact
  • Home
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • मार्केट
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • वेल्थ
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • मार्केट
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • वेल्थ
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

पूर्व आईपीएस के बेटे ने वन कर्मचारियों से करी गाली-गलौज, वीडियो वायरल।

April 4, 2022
in उत्तराखंड
पूर्व आईपीएस के बेटे ने वन कर्मचारियों से करी गाली-गलौज, वीडियो वायरल।
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

You might also like

ओटीपी लेकर ‘गायब’ हुआ सिलेंडर! Dehradun में गैस एजेंसियों पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग APS मुख्य परीक्षा में जबरदस्त उपस्थिति, 97% से ज्यादा अभ्यर्थी पहुंचे परीक्षा देने

गैस सिलेंडर को लेकर बड़ा आदेश: अब एजेंसी से सीधे नहीं मिलेगा सिलेंडर

ऋषिकेश। प्रदेश में नौकरशाही अधिकारियों पर किस कदर हावी यह तो डा० निधि प्रकरण से जाहिर हो ही गया था। डॉ निधि उनियाल के इस्तीफे के बाद आलोचना झेल रही।

धामी सरकार का यह मामला शांत भी नहीं हुआ था कि सोशल मीडिया पर एक और ताजा प्रकरण वायरल हो रहा है। जिसमें रात के समय पर्यटकों को टाइगर रिजर्व क्षेत्र में घुसने से रोकने के बाद उल्टा दो वन दरोगाओं को सस्पेंड कर दिया गया। इतना ही नहीं अपने कर्तव्य का पालन कर रहे दोनों वन कर्मियों पर पुलिस ने भी मारपीट सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

घटना बीते 29 मार्च राजाजी नेशनल टाइगर रिजर्व पार्क के गौहरमाफी रेंज की है, जब रात्रि 9:30 बजे करीब ऋषिकेश-पौड़ी बॉर्डर पर बैराज पुल पार लगे राजाजी नेशनल टाइगर रिजर्व पार्क के एंट्री पोस्ट पर दो वन दरोगा कुछ अन्य कर्मचारियों सहित ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान UP 80FX 3666 नंबर की एक कार चेक पोस्ट पर रूकी और ड्यूटी कर रहे वन दरोगा अनिल कुमार और हरीश कुमार से बैरियल खोलने के लिए कहने लगे और रात्रि में ही टाइगर रिजर्व क्षेत्र में प्रवेश करने की जिद करने लगे। वन दरोगा अनिल कुमार ने उन्हें नियमों का हवाला दिया कि सूर्यास्त के बाद टाइगर रिजर्व क्षेत्र में पर्यटकों की आवाजाही पर रोक है, रात्रि में टाइगर रिजर्व क्षेत्र में प्रवेश करना जोखिम भरा है जिस कारण सूर्यास्त के बाद पार्क में प्रवेश वर्जित है। लेकिन कार में मौजूद एक पर्यटक ने अपने आप को यूपी के एक पूर्व आईपीएस अधिकारी का बेटा होने की धौंस जताते हुए वन विभाग के दोनों वन दरोगा और सुरक्षा कर्मचारियों के साथ ड्यूटी के दौरान ही मारपीट और जमकर गोली-गलोज करी। जिसका की वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें एक युवक वन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों को गाली गलौज देता हुआ सुनाई दे रहा है। आरोप है कि नशे में धुत आगरा के पूर्व आईपीएस के इस बेटे ने रात्रि में प्रतिबंधित राजाजी नेशनल टाइगर रिजर्व क्षेत्र में घुसने की जिद करी। कर्मचारियों द्वारा रोके जाने पर युवक ने विभागीय कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज करने के बाद उल्टा लक्ष्मण झूला थाने में वन कर्मियों के खिलाफ ही मुकदमा दर्ज करा दिया और पुलिस ने भी दोनों वन दरोगाओं पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया जबकि एक वन दरोगा शारीरिक रूप से विकलांग है और इतना ही नहीं कुछ ही देर बाद राजाजी नेशनल टाइगर रिजर्व पार्क के उपनिदेशक अमित कुंवर ने आदेश जारी कर इमानदारी से ड्यूटी कर रहे हैं दोनों वन दरोगाओं को सस्पेंड कर दिया। हालांकि वन दरोगा अनिल कुमार ने आरोपी पूर्व आईपीएस के बेटे और उसके साथियों पर संबंधित वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर दिया था। बावजूद इसके विभाग द्वारा उल्टा अपनी ड्यूटी निभा रहे इन कर्मचारियों के ही निलंबन के आदेश जारी हो गए।

यह घटना अपने आप में हैरान करने वाली है कि प्रदेश में ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठता से ड्यूटी कर रहे कर्मचारी किस तरह अधिकारियों के उत्पीड़न का शिकार हो रहे हैं। वन विभाग ने भी दोषी पर्यटकों पर कार्रवाई करने के बजाए दबाव में अपने ही कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया।

शारीरिक रूप से विकलांग हैं वन दरोगा अनिल कुमार।

पुलिस ने जिन दो वन दरोगा पर मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है उनमें से वन दरोगागा अनिल कुमार का एक हाथ नहीं है। वन विभाग में भर्ती होने के बाद एक हादसे में उन्होंने अपना एक हाथ गवां दिया था। लेकिन पुलिस ने भी पड़ताल किए बिना ही दोनों दरोगाओं के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और धमकी देना सहित आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया। लक्ष्मण झूला थाना प्रभारी वीरेंद्र रमोला ने बताया कि घटनाक्रम की सीसीटीवी फुटेज निकाली गई है, मामले की जांच चल रही है।

नियमों के विरुद्ध उपनिदेशक ने किया वन दरोगा को सस्पेंड

जानकारों की माने तो वन दरोगा एक अधिकारी श्रेणी के समकक्ष होता है, जिसको सस्पेंड करने का अधिकार निदेशक को होता है। उपनिदेशक को यह अधिकार प्राप्त नहीं है कि वह फॉरेस्टर रैंक के अधिकारी को सस्पेंड कर सके। लेकिन मनमाने तरीके उपनिदेशक अमित कुमार ने दोषी पर्यटकों के पर कार्यवाही करने के बजाए आगरा के एक रिटायर्ड आईपीएस के दबाव में अपने दोनों वन दरोगा को सस्पेंड कर दिया। 

इसके बाद मामला सोशल मीडिया पर वायरल गया।

कर्मचारी संगठन ने दी आंदोलन की चेतावनी* 

ईमानदारी से ड्यूटी कर रहे दोनों वन दरोगा को सस्पेंड करने के बाद वन आरक्षी, वन बीट अधिकारी संघ और सहायक 1 कर्मचारी संगठन निलंबित दोनों वन दरोगाओं के निलंबन पर भड़क उठे हैं। अवैधानिक तरीके से हुए इस निलंबन के खिलाफ संगठन लामबंद हो गया है। वन आरक्षी, वन बीट अधिकारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष काका कश्यप व सचिव फरमान अली ने विभागीय अधिकारी पर आरोप लगाया है कि दोनों कर्मचारी इमानदारी से ड्यूटी निभा रहे थे और रात्रि में राजा जी पार्क क्षेत्र मैं प्रवेश वर्जित है। जिस कारण पर्यटकों को वर्जित क्षेत्र में घुसने नहीं दिया गया। उन व्यक्तियों ने ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों के साथ अभद्रता और गाली-गलौज करी जिसका संगठन पुरजोर विरोध करता है, लेकिन उपनिदेशक ने दोषी पर्यटकों पर कारवाई करने के बजाय अपने ही कर्मचारियों को निलंबित कर दिया। जिससे कि ईमानदारी से कार्य करने वाली कर्मचारियों का मनोबल गिरता है। यदि शीघ्र ही दोनों का निलंबन वापस नहीं लिया गया तो संगठन कार्य बहिष्कार को मजबूर होगा। खबर लिखे जाने तक उत्तराखंड ब्रॉडकास्ट ने इस पूरे घटनाक्रम पर जब राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क के उप निदेशक से बात करी तो अमित कुंवर ने बताया कि पर्यटकों ने लक्ष्मण झूला थाने में वन दरोगाओं के  खिलाफ तहरीर दी थी जिसके बाद दोनों वन कर्मियों को सस्पेंड कर दिया है, जांच की जा रही है। यदि जांच में दरोगा निर्दोष पाए जाते हैं तो शीघ्र बहाली की जाएगी।

https://uttarakhandbroadcast.com/wp-content/uploads/2022/04/VID-20220404-WA0006.mp4
Tags: Latest Uttarakhand newstoday's latest Uttarakhand newsUttarakhand news in HindiUttarakhand Van vibhagUttrakhand IPS news
Previous Post

बड़ी खबर: सहकारी बैंकों में भर्ती प्रक्रिया में कार्यवाही न होने पर प्रबंधन समिति भंग करने की चेतावनी

Next Post

बड़ी खबर : कैबिनेट मंत्री के आईएसबीटी औचक निरीक्षण से अफसरों में मचा हड़कंप

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

ओटीपी लेकर ‘गायब’ हुआ सिलेंडर! Dehradun में गैस एजेंसियों पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई
उत्तराखंड

ओटीपी लेकर ‘गायब’ हुआ सिलेंडर! Dehradun में गैस एजेंसियों पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई

by Seemaukb
March 14, 2026
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग APS मुख्य परीक्षा में जबरदस्त उपस्थिति, 97% से ज्यादा अभ्यर्थी पहुंचे परीक्षा देने
उत्तराखंड

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग APS मुख्य परीक्षा में जबरदस्त उपस्थिति, 97% से ज्यादा अभ्यर्थी पहुंचे परीक्षा देने

by Seemaukb
March 14, 2026
Next Post
बड़ी खबर : कैबिनेट मंत्री के आईएसबीटी औचक निरीक्षण से अफसरों में मचा हड़कंप

बड़ी खबर : कैबिनेट मंत्री के आईएसबीटी औचक निरीक्षण से अफसरों में मचा हड़कंप

Discussion about this post

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • नौकरी
  • मार्केट
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • वेल्थ
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

बड़ी खबर: देहरादून में महिला की हत्या, नहीं हो सकी शिनाख्त

अपराध: पब्जी की लगी लत। मां ने खेलने से रोका तो बेटे ने गोली मारकर कर दी हत्या

June 9, 2022
बड़ी खबर: अज्ञात व्यक्ति ने डीएम के व्हाट्सएप नम्बर से किया अधिकारियों को मैसेज।

बड़ी खबर: अज्ञात व्यक्ति ने डीएम के व्हाट्सएप नम्बर से किया अधिकारियों को मैसेज।

April 21, 2022

Don't miss it

ओटीपी लेकर ‘गायब’ हुआ सिलेंडर! Dehradun में गैस एजेंसियों पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई
उत्तराखंड

ओटीपी लेकर ‘गायब’ हुआ सिलेंडर! Dehradun में गैस एजेंसियों पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई

March 14, 2026
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग APS मुख्य परीक्षा में जबरदस्त उपस्थिति, 97% से ज्यादा अभ्यर्थी पहुंचे परीक्षा देने
उत्तराखंड

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग APS मुख्य परीक्षा में जबरदस्त उपस्थिति, 97% से ज्यादा अभ्यर्थी पहुंचे परीक्षा देने

March 14, 2026
फर्जी जन्म प्रमाण पत्र का खेल बेनकाब: हरिद्वार में धोखाधड़ी करने वालों पर FIR के आदेश
क्राइम

फर्जी जन्म प्रमाण पत्र का खेल बेनकाब: हरिद्वार में धोखाधड़ी करने वालों पर FIR के आदेश

March 14, 2026
देहरादून में खेल का उत्सव: CIMS-UIHMT स्पोर्ट्स मीट का भव्य समापन, विजेताओं पर बरसे मेडल
क्रिकेट

देहरादून में खेल का उत्सव: CIMS-UIHMT स्पोर्ट्स मीट का भव्य समापन, विजेताओं पर बरसे मेडल

March 14, 2026
दून में गैस सप्लाई लड़खड़ाई: दो दिन का बैकलॉग, कमर्शियल सिलिंडरों की सप्लाई पर रोक
उत्तराखंड

गैस सिलेंडर को लेकर बड़ा आदेश: अब एजेंसी से सीधे नहीं मिलेगा सिलेंडर

March 14, 2026
गैरसैंण में गरमाएगा सदन: बजट सत्र के दूसरे दिन 600 सवाल, कई अहम अध्यादेश होंगे पेश
उत्तराखंड

गैरसैंण से बड़ी खबर: 1.11 लाख करोड़ का बजट पारित, आधी रात बाद स्थगित हुआ सत्र

March 14, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Recent Posts

  • ओटीपी लेकर ‘गायब’ हुआ सिलेंडर! Dehradun में गैस एजेंसियों पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई
  • उत्तराखंड लोक सेवा आयोग APS मुख्य परीक्षा में जबरदस्त उपस्थिति, 97% से ज्यादा अभ्यर्थी पहुंचे परीक्षा देने
  • फर्जी जन्म प्रमाण पत्र का खेल बेनकाब: हरिद्वार में धोखाधड़ी करने वालों पर FIR के आदेश

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • नौकरी
  • मार्केट
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • वेल्थ
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
« Feb    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • राजनीती
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • हादसा
  • क्रिकेट
  • नौकरी
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.