Thursday, September 24, 2026
  • About
  • Contact
  • Home
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

ब्रेकिंग : 15,540 राजस्व वादों पर डीएम की नजर, अब लापरवाही पड़ी भारी तो तय होगी जिम्मेदारी

September 24, 2026
in उत्तराखंड
बड़ी खबर : पढ़ाई छूटी तो प्रशासन बना सहारा, देहरादून में 112 ड्रॉपआउट छात्राओं की स्कूल में वापसी
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। राजस्व न्यायालयों में लंबे समय से लंबित मामलों को लेकर जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने सख्त रुख अपनाया है। कलेक्ट्रेट स्थित ऋषिपर्णा सभागार में हुई मासिक समीक्षा बैठक में राजस्व वादों, न्यायालयों से संबंधित मामलों और शासन स्तर से संदर्भित प्रकरणों की विस्तार से समीक्षा की गई। डीएम ने अधिकारियों को पुराने मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने और अनावश्यक रूप से लंबित मामलों में संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी तय करने के निर्देश दिए।

समीक्षा के दौरान जिले में 15,540 राजस्व वाद निस्तारण के लिए लंबित पाए गए। इस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को नियमित कोर्ट कर मामलों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्धारित प्रक्रिया के तहत निस्तारण योग्य किसी भी मामले को बिना ठोस कारण के लंबित नहीं रखा जाना चाहिए।

You might also like

ब्रेकिंग : उत्तराखंड के युवाओं के लिए रोजगार का नया रास्ता, 4 शहरों में खुलेंगे कौशल प्रशिक्षण केंद्र

बड़ी खबर : फर्जी प्रमाणपत्र मामले में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, दो लेखपाल निलंबित

बेटियों की शादी में सहारा बना अनुदान, 89 लाभार्थियों को ₹44.50 लाख

बैठक में उप जिलाधिकारी और तहसीलदार न्यायालयों में धारा 166/167 के तहत 3 से 5 वर्ष पुराने 82 वाद लंबित पाए गए। डीएम ने इन मामलों को प्राथमिकता से लेते हुए इनके निस्तारण के लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।

इसी तरह धारा 229बी के 841 वाद निस्तारण के लिए लंबित बताए गए। जिलाधिकारी ने इन मामलों का विभागवार और न्यायालयवार परीक्षण कर पुराने प्रकरणों को चिह्नित करने तथा उनके निस्तारण की कार्ययोजना तैयार करने को कहा।

धारा 176 के मामलों की समीक्षा में सामने आया कि अगस्त माह में 13 वादों का निस्तारण किया गया, जबकि अभी 1,157 वाद लंबित हैं। इनमें 3 से 5 वर्ष पुराने 179 मामले भी शामिल हैं। डीएम ने अधिकारियों को पुराने मामलों के निस्तारण के लिए विशेष प्रयास करने और अगली समीक्षा बैठक में अद्यतन रिपोर्ट के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने निर्विवाद विरासतन मामलों के शीघ्र निस्तारण पर भी विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि जिन मामलों में किसी तरह का विवाद नहीं है, उन्हें अनावश्यक रूप से लंबित रखने का कोई औचित्य नहीं है। ऐसे मामलों का त्वरित परीक्षण कर नियमानुसार निस्तारण किया जाए, ताकि लोगों को राजस्व कार्यालयों और न्यायालयों के अनावश्यक चक्कर न लगाने पड़ें।

इसके साथ ही न्यायालयों में लंबित मामलों और उनके आदेशों के अनुपालन की स्थिति की भी नियमित निगरानी के निर्देश दिए गए। डीएम ने संबंधित विभागों से न्यायालयों के आदेशों की समयबद्ध कम्प्लायंस सुनिश्चित कराने को कहा। मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव और सचिव स्तर से संदर्भित मामलों में हुई कार्रवाई की अद्यतन स्थिति भी व्यवस्थित रूप से दर्ज करने के निर्देश दिए गए।

सॉफ्टवेयर से होगी लंबित मामलों की स्मार्ट मॉनिटरिंग

जिलाधिकारी ने लंबित वादों और उनके अनुपालन की स्थिति की निगरानी के लिए सॉफ्टवेयर आधारित स्मार्ट मॉनिटरिंग सिस्टम विकसित करने के निर्देश दिए। प्रस्तावित व्यवस्था में प्रत्येक मामले की वर्तमान स्थिति, लंबित रहने का कारण, संबंधित अधिकारी और निस्तारण की निर्धारित समयसीमा जैसी जानकारी एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराने की बात कही गई है।

डीएम ने कहा कि इस व्यवस्था को एक व्यवस्थित मैनेजमेंट सिस्टम के रूप में विकसित किया जाए, जिससे प्रत्येक लंबित मामले की प्रगति पर नजर रखी जा सके और समयसीमा के भीतर कार्रवाई सुनिश्चित हो। इससे मामलों के लंबित रहने के कारणों की पहचान करने के साथ-साथ संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही भी तय करने में मदद मिलेगी।

बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के.के. मिश्रा, अपर जिलाधिकारी प्रशासन स्मृता परमार, संयुक्त मजिस्ट्रेट राहुल आनंद, नगर मजिस्ट्रेट राकेश तिवारी, उप जिलाधिकारी रविन्द्र ज्वांठा, उप जिलाधिकारी सदर अपूर्वा सिंह, उप जिलाधिकारी डोईवाला अपर्णा ढौंडियाल, उप जिलाधिकारी ऋषिकेश कुमकुम जोशी, संयुक्त निदेशक विधि गिरीश चन्द्र पंचौली, जिला शासकीय अधिवक्ता (फौजदारी) गुरू प्रसाद रतूड़ी सहित संबंधित पटल के कर्मचारी मौजूद रहे।

Tags: Dehradun administrationDehradun latest newsdehradun newsDM Ashish ChauhanRevenue CasesRevenue Court CasesRevenue Court DehradunSmart Monitoring SystemUttarakhand administrationUttarakhand news
Previous Post

बड़ी खबर : फर्जी प्रमाणपत्र मामले में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, दो लेखपाल निलंबित

Next Post

ब्रेकिंग : उत्तराखंड के युवाओं के लिए रोजगार का नया रास्ता, 4 शहरों में खुलेंगे कौशल प्रशिक्षण केंद्र

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

ब्रेकिंग : उत्तराखंड के युवाओं के लिए रोजगार का नया रास्ता, 4 शहरों में खुलेंगे कौशल प्रशिक्षण केंद्र
उत्तराखंड

ब्रेकिंग : उत्तराखंड के युवाओं के लिए रोजगार का नया रास्ता, 4 शहरों में खुलेंगे कौशल प्रशिक्षण केंद्र

by Seemaukb
September 24, 2026
बड़ी खबर : फर्जी प्रमाणपत्र मामले में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, दो लेखपाल निलंबित
उत्तराखंड

बड़ी खबर : फर्जी प्रमाणपत्र मामले में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, दो लेखपाल निलंबित

by Seemaukb
September 24, 2026
Next Post
ब्रेकिंग : उत्तराखंड के युवाओं के लिए रोजगार का नया रास्ता, 4 शहरों में खुलेंगे कौशल प्रशिक्षण केंद्र

ब्रेकिंग : उत्तराखंड के युवाओं के लिए रोजगार का नया रास्ता, 4 शहरों में खुलेंगे कौशल प्रशिक्षण केंद्र

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

दुखद: चिकित्सकों के अभाव में प्रसूता की मौत

दुखद: ड्यूटी जा रहे श्रमिक युवक को अज्ञात वाहन ने कुचला, हुई मौत

December 6, 2022
ब्रेकिंग: कल इस जिले में सभी स्कूल रहेंगे बंद

ब्रेकिंग: कल इस जिले में सभी स्कूल रहेंगे बंद

August 30, 2026

Don't miss it

ब्रेकिंग : उत्तराखंड के युवाओं के लिए रोजगार का नया रास्ता, 4 शहरों में खुलेंगे कौशल प्रशिक्षण केंद्र
उत्तराखंड

ब्रेकिंग : उत्तराखंड के युवाओं के लिए रोजगार का नया रास्ता, 4 शहरों में खुलेंगे कौशल प्रशिक्षण केंद्र

September 24, 2026
बड़ी खबर : पढ़ाई छूटी तो प्रशासन बना सहारा, देहरादून में 112 ड्रॉपआउट छात्राओं की स्कूल में वापसी
उत्तराखंड

ब्रेकिंग : 15,540 राजस्व वादों पर डीएम की नजर, अब लापरवाही पड़ी भारी तो तय होगी जिम्मेदारी

September 24, 2026
बड़ी खबर : फर्जी प्रमाणपत्र मामले में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, दो लेखपाल निलंबित
उत्तराखंड

बड़ी खबर : फर्जी प्रमाणपत्र मामले में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, दो लेखपाल निलंबित

September 24, 2026
नौकरी चाहिए तो तैयार रहें! 29 सितंबर को देहरादून में रोजगार मेला
नौकरी

नौकरी चाहिए तो तैयार रहें! 29 सितंबर को देहरादून में रोजगार मेला

September 24, 2026
बड़ी खबर : जर्जर मकानों पर प्रशासन की नजर, बिना जांच नहीं मिलेगा ‘गिरासू’ का दर्जा
उत्तराखंड

बेटियों की शादी में सहारा बना अनुदान, 89 लाभार्थियों को ₹44.50 लाख

September 23, 2026
जल जीवन मिशन पर डीएम सख्त, 23 अधूरी योजनाओं को जल्द पूरा करने का अल्टीमेटम
उत्तराखंड

आपदा के काम में लापरवाही नहीं चलेगी! डीएम ने गलत प्रस्तावों पर जताई नाराजगी, दिए सख्त निर्देश

September 23, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Uttarakhand Broadcast

Uttarakhand Broadcast एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ आपको उत्तराखंड, भारत और दुनिया भर की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, शिक्षा और स्थानीय अपडेट्स सबसे पहले और सटीक जानकारी के साथ मिलते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाना है।

Recent Posts

  • ब्रेकिंग : उत्तराखंड के युवाओं के लिए रोजगार का नया रास्ता, 4 शहरों में खुलेंगे कौशल प्रशिक्षण केंद्र
  • ब्रेकिंग : 15,540 राजस्व वादों पर डीएम की नजर, अब लापरवाही पड़ी भारी तो तय होगी जिम्मेदारी
  • बड़ी खबर : फर्जी प्रमाणपत्र मामले में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, दो लेखपाल निलंबित

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.