Tuesday, November 24, 2026
  • About
  • Contact
  • Home
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

30 मशीनें, महिलाओं की नई उड़ान! सहसपुर में खुलेंगे कमाई के नए रास्ते

August 25, 2026
in उत्तराखंड
30 मशीनें, महिलाओं की नई उड़ान! सहसपुर में खुलेंगे कमाई के नए रास्ते
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन और जिला प्रशासन देहरादून की पहल से सहसपुर में लंबे समय से बंद पड़ी सिलाई यूनिट को अब दोबारा सक्रिय किया जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा कॉमन फैसिलिटी सेंटर (CFC) को आधुनिक सिलाई मशीनों से लैस कर महिलाओं के रोजगार और स्वरोजगार का केंद्र बनाने की तैयारी अंतिम चरण में है।

सहसपुर ब्लॉक के निकट जिला उद्योग केंद्र में वर्ष 2024 में स्थापित की गई इस सिलाई यूनिट को अब आस्था कलेक्टर लेवल फेडरेशन, सहसपुर ब्लॉक को सौंप दिया गया है। केंद्र में करीब 25 से 30 आधुनिक सिलाई मशीनें उपलब्ध हैं। स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को इन मशीनों के माध्यम से प्रशिक्षण देने के साथ-साथ उत्पादन और बाजार से जोड़ने की योजना बनाई गई है।

You might also like

उत्तराखंड में जनवरी के आखिरी दिनों में लग सकता है चुनावी ब्रेक! मार्च में होगी वोटिंग?

180 दिन से शिकायत पेंडिंग, डीएम का चढ़ा पारा! समाधान दिवस में यूपीसीएल समेत कई विभागों की खुली पोल

चुनाव से पहले महिलाओं की बल्ले-बल्ले! खाते में आएंगे 10 हजार रुपये

जूट बैग से स्कूल ड्रेस तक तैयार होंगे उत्पाद

कॉमन फैसिलिटी सेंटर के माध्यम से महिलाओं को विभिन्न प्रकार के उत्पाद तैयार करने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इनमें जूट बैग, स्कूल ड्रेस, कार कवर, बाइक सीट कवर सहित अन्य सिलाई उत्पाद शामिल हैं। प्रशासन का उद्देश्य महिलाओं को केवल प्रशिक्षण तक सीमित न रखकर उन्हें उत्पादन, बाजार और नियमित आय से जोड़ना है।

पहले यह यूनिट ग्रामीण महिलाओं को सिलाई प्रशिक्षण देने के लिए संचालित की जाती थी, लेकिन बाद में यह बंद हो गई। अब जिला प्रशासन ने इसे दोबारा सक्रिय करते हुए आधुनिक सुविधाओं से लैस कॉमन फैसिलिटी सेंटर के रूप में विकसित करने की पहल की है।

निजी कंपनियों से दिलाए जाएंगे ऑर्डर

महिलाओं द्वारा तैयार किए जाने वाले उत्पादों की डिजाइनिंग और गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। जिला प्रशासन निजी कंपनियों से संपर्क कर स्वयं सहायता समूहों को ऑर्डर दिलाने की तैयारी कर रहा है।

भविष्य में सेलाकुई और आसपास के औद्योगिक क्षेत्रों से बड़े स्तर पर बल्क ऑर्डर प्राप्त करने के प्रयास किए जाएंगे। इससे महिलाओं को नियमित काम मिलने के साथ उनकी आमदनी बढ़ाने में मदद मिलेगी।

‘लखपति दीदी’ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल

प्रशासन के अनुसार यह पहल ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। महिलाओं को प्रशिक्षण के साथ उत्पादन और बाजार उपलब्ध कराने से उनकी आय बढ़ाने के प्रयास किए जाएंगे।

आधुनिक मशीनों से लैस यह केंद्र सहसपुर क्षेत्र की महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने और उन्हें ‘लखपति दीदी’ बनाने की दिशा में मददगार साबित हो सकता है।

आधुनिक मशीनों का होगा बेहतर सदुपयोग: सीडीओ

मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने बताया कि सहसपुर स्थित कॉमन फैसिलिटी सेंटर पहले ट्रेनिंग सेंटर के तौर पर कार्य कर रहा था। अब इसे समूह की महिलाओं द्वारा संचालित करने के लिए दिया जा रहा है और इसके लिए क्लस्टर का चयन भी किया जा चुका है।

उन्होंने कहा कि इस पहल से आधुनिक मशीनों का बेहतर सदुपयोग होगा। महिलाओं को जूट बैग, स्कूल ड्रेस सहित विभिन्न उत्पाद तैयार करने का प्रशिक्षण मिलेगा और वे अपने स्तर पर स्वरोजगार स्थापित कर सकेंगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि सीएफसी सेंटर के पुनः सक्रिय होने से कई महिलाओं को ‘लखपति दीदी’ बनने में मदद मिलेगी।

सिलाई में निपुण महिलाओं को मिलेगा सीधा लाभ

जिला परियोजना प्रबंधक रीप सोनम गुप्ता ने बताया कि सहसपुर बैरियर के पास जिला उद्योग केंद्र की ओर से कॉमन फैसिलिटी सेंटर स्थापित किया गया था, जिसमें आधुनिक सिलाई मशीनें उपलब्ध हैं।

उन्होंने बताया कि सहसपुर ब्लॉक की कई ग्रामीण महिलाएं पहले से ही सिलाई के काम में निपुण हैं। आधुनिक मशीनों की सुविधा मिलने से इन महिलाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते खुलेंगे और उनकी आय बढ़ाने में मदद मिलेगी।

Tags: dehradun newsDehradun women employmentSahaspur Common Facility CenterSahaspur NewsSahaspur women employmentSelf Help GroupUttarakhand newsUttarakhand Women EmpowermentWomen Employmentwomen self help group Uttarakhandकॉमन फैसिलिटी सेंटरदेहरादूनमहिला रोजगारमहिला स्वरोजगारलखपति दीदीसहसपुरसहसपुर रोजगारसिलाई यूनिटस्वयं सहायता समूह
Previous Post

MBBS डॉक्टरों से लेकर EV Policy तक बड़ा फैसला! उत्तराखंड कैबिनेट में आज कई अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर?

Next Post

ब्रेकिंग : पढ़िए धामी कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

उत्तराखंड में जनवरी के आखिरी दिनों में लग सकता है चुनावी ब्रेक! मार्च में होगी वोटिंग?
उत्तराखंड

उत्तराखंड में जनवरी के आखिरी दिनों में लग सकता है चुनावी ब्रेक! मार्च में होगी वोटिंग?

by Seemaukb
November 24, 2026
180 दिन से शिकायत पेंडिंग, डीएम का चढ़ा पारा! समाधान दिवस में यूपीसीएल समेत कई विभागों की खुली पोल
उत्तराखंड

180 दिन से शिकायत पेंडिंग, डीएम का चढ़ा पारा! समाधान दिवस में यूपीसीएल समेत कई विभागों की खुली पोल

by Seemaukb
November 24, 2026
Next Post
ब्रेकिंग : पढ़िए धामी कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले 

ब्रेकिंग : पढ़िए धामी कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

कर्मचारी उत्पीड़न:-एम्स कर्मचारीयों को नहीं मिला वेतन।श्रमआयुक्त को लिखेंगे शिकायती पत्र

कर्मचारी उत्पीड़न:-एम्स कर्मचारीयों को नहीं मिला वेतन।श्रमआयुक्त को लिखेंगे शिकायती पत्र

May 10, 2023
राजकोषीय संतुलन बनाए रखने में सक्षम है उत्तराखंड

राजकोषीय संतुलन बनाए रखने में सक्षम है उत्तराखंड

May 19, 2025

Don't miss it

सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! आज फिर गिरे भाव, जानें 10 ग्राम सोने और 1 किलो चांदी का नया रेट
बाजार समाचार

Gold Rate Today: सोना ₹1.26 लाख के पार, अब आएगी तेजी या गिरावट?

November 24, 2026
40 लाख का लेनदेन, दुकान का इंतजार! पूर्व मेयर के खिलाफ शिकायत से मचा हड़कंप
क्राइम

बैंक लॉकर से 50 लाख के जेवर गायब, पत्नी और मैनेजर पर FIR!

November 24, 2026
पार्किंग विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग, भाई-बहन बाल-बाल बचे; आरोपी गिरफ्तार
क्राइम

पार्किंग विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग, भाई-बहन बाल-बाल बचे; आरोपी गिरफ्तार

November 24, 2026
उत्तराखंड में जनवरी के आखिरी दिनों में लग सकता है चुनावी ब्रेक! मार्च में होगी वोटिंग?
उत्तराखंड

उत्तराखंड में जनवरी के आखिरी दिनों में लग सकता है चुनावी ब्रेक! मार्च में होगी वोटिंग?

November 24, 2026
180 दिन से शिकायत पेंडिंग, डीएम का चढ़ा पारा! समाधान दिवस में यूपीसीएल समेत कई विभागों की खुली पोल
उत्तराखंड

180 दिन से शिकायत पेंडिंग, डीएम का चढ़ा पारा! समाधान दिवस में यूपीसीएल समेत कई विभागों की खुली पोल

November 24, 2026
चुनाव से पहले महिलाओं की बल्ले-बल्ले! खाते में आएंगे 10 हजार रुपये
उत्तराखंड

चुनाव से पहले महिलाओं की बल्ले-बल्ले! खाते में आएंगे 10 हजार रुपये

November 23, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Uttarakhand Broadcast

Uttarakhand Broadcast एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ आपको उत्तराखंड, भारत और दुनिया भर की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, शिक्षा और स्थानीय अपडेट्स सबसे पहले और सटीक जानकारी के साथ मिलते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाना है।

Recent Posts

  • Gold Rate Today: सोना ₹1.26 लाख के पार, अब आएगी तेजी या गिरावट?
  • बैंक लॉकर से 50 लाख के जेवर गायब, पत्नी और मैनेजर पर FIR!
  • पार्किंग विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग, भाई-बहन बाल-बाल बचे; आरोपी गिरफ्तार

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.