Tuesday, November 24, 2026
  • About
  • Contact
  • Home
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

MBBS डॉक्टरों से लेकर EV Policy तक बड़ा फैसला! उत्तराखंड कैबिनेट में आज कई अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर?

August 25, 2026
in उत्तराखंड
ब्रेकिंग : पढ़िए धामी कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले 
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंगलवार को सचिवालय में उत्तराखंड मंत्रिमंडल की महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है। सुबह 10:30 बजे से प्रस्तावित इस कैबिनेट बैठक में कई अहम नीतिगत और विभागीय प्रस्तावों पर चर्चा होने की संभावना है। आगामी विधानसभा मानसून सत्र के मद्देनजर भी यह बैठक बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

मानसून सत्र की तारीख और स्थान पर हो सकती है चर्चा

कैबिनेट बैठक में उत्तराखंड विधानसभा के आगामी मानसून सत्र की तारीख और स्थान को लेकर चर्चा होने की संभावना है। इसके अलावा विभिन्न विभागों की ओर से तैयार किए गए महत्वपूर्ण प्रस्तावों को भी मंत्रिमंडल के समक्ष रखा जा सकता है।

You might also like

उत्तराखंड में जनवरी के आखिरी दिनों में लग सकता है चुनावी ब्रेक! मार्च में होगी वोटिंग?

180 दिन से शिकायत पेंडिंग, डीएम का चढ़ा पारा! समाधान दिवस में यूपीसीएल समेत कई विभागों की खुली पोल

चुनाव से पहले महिलाओं की बल्ले-बल्ले! खाते में आएंगे 10 हजार रुपये

MBBS डॉक्टरों के लिए 3 साल की सेवा का प्रस्ताव

स्वास्थ्य विभाग से जुड़े एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव पर भी कैबिनेट की मुहर लगने की संभावना है। प्रस्ताव के अनुसार राजकीय मेडिकल कॉलेजों से MBBS की पढ़ाई पूरी करने वाले छात्रों को पर्वतीय क्षेत्रों में कम से कम तीन साल तक सेवा देना अनिवार्य किया जा सकता है।

दरअसल, बॉन्ड के तहत सेवा शुरू करने के बाद कई MBBS डॉक्टर कुछ समय बाद ही पोस्ट ग्रेजुएशन (PG) में प्रवेश के लिए आवेदन कर देते हैं और उच्च शिक्षा के लिए चले जाते हैं। इससे पर्वतीय क्षेत्रों में डॉक्टरों की कमी बनी रहती है। इसी समस्या को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने तीन साल की अनिवार्य सेवा से संबंधित प्रस्ताव तैयार किया है। प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद डॉक्टरों को निर्धारित सेवा पूरी करने के बाद ही PG के लिए अनुमति दिए जाने का प्रावधान किया जा सकता है।

संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण पर भी नजर

प्रदेश के संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण से संबंधित मामला भी कैबिनेट के समक्ष रखा जा सकता है। इस मुद्दे पर मंत्रिमंडल की बैठक में महत्वपूर्ण चर्चा होने की संभावना है।

परिवहन निगम कर्मचारियों के वेतन पर हो सकता है फैसला

उत्तराखंड परिवहन निगम के कर्मचारियों को पिछले दो से तीन महीनों से वेतन नहीं मिलने का मामला भी महत्वपूर्ण है। आगामी त्योहारों को देखते हुए राज्य सरकार परिवहन निगम कर्मचारियों के वेतन भुगतान के लिए आवश्यक धनराशि जारी करने को मंजूरी दे सकती है।

चीनी, फल और सब्जियों की बढ़ती कीमतों पर चर्चा संभव

प्रदेश में बढ़ती महंगाई को लेकर भी बैठक में चर्चा हो सकती है। खासतौर पर चीनी की कीमत, जमाखोरी और फल-सब्जियों के बढ़ते दाम से जुड़े मुद्दे कैबिनेट के सामने आ सकते हैं।

EV Policy और शिक्षकों के तबादले से जुड़े प्रस्ताव

कैबिनेट बैठक में नियोजन विभाग की ओर से तैयार की गई विभिन्न नीतियों पर भी विचार हो सकता है। इनमें EV Policy (Electric Vehicle Policy) से जुड़ा प्रस्ताव अहम माना जा रहा है।

इसके साथ ही शिक्षा विभाग में शिक्षकों के तबादलों में पारदर्शिता लाने से संबंधित प्रस्ताव पर भी मंत्रिमंडल की मुहर लगने की संभावना है।

इन विभागों के प्रस्तावों पर भी हो सकती है चर्चा

कैबिनेट बैठक में परिवहन, शहरी विकास, उद्योग, कार्मिक, स्वास्थ्य, शिक्षा और आवास समेत कई विभागों के प्रस्तावों पर चर्चा संभव है। इसके अलावा आलंबन गांव योजना के तहत महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग को भूमि उपलब्ध कराने से संबंधित प्रस्ताव पर भी निर्णय लिया जा सकता है।

हालांकि, इन सभी प्रस्तावों पर अंतिम निर्णय मंत्रिमंडल की बैठक में चर्चा के बाद ही स्पष्ट होगा।

 

 

Tags: breaking newscabinet meeting todayContract Employees Regularizationdehradun newsEV Policy UttarakhandMBBS Doctors BondPushkar Singh DhamiTeacher Transfer PolicyUttarakhand cabinet meetingUttarakhand governmentUttarakhand Monsoon SessionUttarakhand news
Previous Post

चांदी के भाव में बड़ा ‘क्रैश’! हाई से ₹1.75 लाख सस्ती, सोना हुआ महंगा

Next Post

30 मशीनें, महिलाओं की नई उड़ान! सहसपुर में खुलेंगे कमाई के नए रास्ते

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

उत्तराखंड में जनवरी के आखिरी दिनों में लग सकता है चुनावी ब्रेक! मार्च में होगी वोटिंग?
उत्तराखंड

उत्तराखंड में जनवरी के आखिरी दिनों में लग सकता है चुनावी ब्रेक! मार्च में होगी वोटिंग?

by Seemaukb
November 24, 2026
180 दिन से शिकायत पेंडिंग, डीएम का चढ़ा पारा! समाधान दिवस में यूपीसीएल समेत कई विभागों की खुली पोल
उत्तराखंड

180 दिन से शिकायत पेंडिंग, डीएम का चढ़ा पारा! समाधान दिवस में यूपीसीएल समेत कई विभागों की खुली पोल

by Seemaukb
November 24, 2026
Next Post
30 मशीनें, महिलाओं की नई उड़ान! सहसपुर में खुलेंगे कमाई के नए रास्ते

30 मशीनें, महिलाओं की नई उड़ान! सहसपुर में खुलेंगे कमाई के नए रास्ते

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

Update- अपना डेटा सुरक्षित रखने के लिए बचे इन 3 तरीकों से। पढ़िए पूरी जानकारी

Aadhaar Card Limit Changes: आधार कार्ड में हुई गलती को कितनी बार बदल सकते है।जानिए ये नियम

January 28, 2023
कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल का बड़ा बयान “जहाँ खड़े होंगे लाइन वही से शुरू होगी”

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल का बड़ा बयान “जहाँ खड़े होंगे लाइन वही से शुरू होगी”

April 18, 2022

Don't miss it

सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! आज फिर गिरे भाव, जानें 10 ग्राम सोने और 1 किलो चांदी का नया रेट
बाजार समाचार

Gold Rate Today: सोना ₹1.26 लाख के पार, अब आएगी तेजी या गिरावट?

November 24, 2026
40 लाख का लेनदेन, दुकान का इंतजार! पूर्व मेयर के खिलाफ शिकायत से मचा हड़कंप
क्राइम

बैंक लॉकर से 50 लाख के जेवर गायब, पत्नी और मैनेजर पर FIR!

November 24, 2026
पार्किंग विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग, भाई-बहन बाल-बाल बचे; आरोपी गिरफ्तार
क्राइम

पार्किंग विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग, भाई-बहन बाल-बाल बचे; आरोपी गिरफ्तार

November 24, 2026
उत्तराखंड में जनवरी के आखिरी दिनों में लग सकता है चुनावी ब्रेक! मार्च में होगी वोटिंग?
उत्तराखंड

उत्तराखंड में जनवरी के आखिरी दिनों में लग सकता है चुनावी ब्रेक! मार्च में होगी वोटिंग?

November 24, 2026
180 दिन से शिकायत पेंडिंग, डीएम का चढ़ा पारा! समाधान दिवस में यूपीसीएल समेत कई विभागों की खुली पोल
उत्तराखंड

180 दिन से शिकायत पेंडिंग, डीएम का चढ़ा पारा! समाधान दिवस में यूपीसीएल समेत कई विभागों की खुली पोल

November 24, 2026
चुनाव से पहले महिलाओं की बल्ले-बल्ले! खाते में आएंगे 10 हजार रुपये
उत्तराखंड

चुनाव से पहले महिलाओं की बल्ले-बल्ले! खाते में आएंगे 10 हजार रुपये

November 23, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Uttarakhand Broadcast

Uttarakhand Broadcast एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ आपको उत्तराखंड, भारत और दुनिया भर की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, शिक्षा और स्थानीय अपडेट्स सबसे पहले और सटीक जानकारी के साथ मिलते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाना है।

Recent Posts

  • Gold Rate Today: सोना ₹1.26 लाख के पार, अब आएगी तेजी या गिरावट?
  • बैंक लॉकर से 50 लाख के जेवर गायब, पत्नी और मैनेजर पर FIR!
  • पार्किंग विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग, भाई-बहन बाल-बाल बचे; आरोपी गिरफ्तार

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.