Saturday, June 27, 2026
  • About
  • Contact
  • Home
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

देहरादून में श्री झण्डे जी महोत्सव की रौनक बढ़ी, दर्शन के लिए उमड़ रहे श्रद्धालु

श्री दरबार साहिब में माथा टेकने पहुंच रहे दूनवासी, मेले में बाजार और झूलों का भी आकर्षण

March 15, 2026
in उत्तराखंड
देहरादून में श्री झण्डे जी महोत्सव की रौनक बढ़ी, दर्शन के लिए उमड़ रहे श्रद्धालु
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। ऐतिहासिक श्री झण्डे जी महोत्सव इन दिनों पूरे उत्साह और आस्था के साथ मनाया जा रहा है। 8 मार्च को श्री दरबार साहिब परिसर में श्री झण्डे जी के आरोहण के साथ शुरू हुआ यह भव्य महोत्सव अब अपने उत्कर्ष पर पहुंच गया है। देश-विदेश से आई संगतें श्री झण्डे जी आरोहण का साक्षी बनने के बाद अपने-अपने गृह क्षेत्रों को लौट चुकी हैं, लेकिन अब देहरादून और आसपास के इलाकों से श्रद्धालुओं का तांता लगातार श्री दरबार साहिब की ओर बढ़ रहा है।

श्रद्धालु बड़ी श्रद्धा और आस्था के साथ दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज में माथा टेककर आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं और अपनी मनोकामनाएं मांग रहे हैं। इससे मेले की रौनक दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है।

You might also like

Petrol Pump पर मिलेगा उत्तराखंड का स्वाद! डोईवाला में खुलेगा पहला Hillans Outlet, SHG महिलाओं को मिलेगा बड़ा बाजार

UKSSSC Exam Date 2026: UKSSSC ने बदला भर्ती परीक्षाओं का शेड्यूल, जानें नई परीक्षा तिथियां और महत्वपूर्ण अपडेट

नशे के खिलाफ जंग लड़ने वाले ललित जोशी को मिला राष्ट्रीय सम्मान

पहले रविवार को उमड़ी भारी भीड़

8 मार्च को झण्डा आरोहण के बाद 15 मार्च को पहला रविवार होने के कारण मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। अवकाश का दिन होने की वजह से सुबह से ही दरबार साहिब परिसर और मेला स्थल पर श्रद्धालुओं की चहल-पहल बनी रही। शनिवार को भी देहरादून और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग दर्शन के लिए पहुंचे और श्री झण्डे जी पर शीश नवाकर अपनी मनौतियां मांगीं।

श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज ने दिया आशीर्वाद

दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज के सज्जादे गद्दीनशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने श्रद्धालुओं को दर्शन देकर आशीर्वाद प्रदान किया और श्री झण्डे जी मेले की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि श्री गुरु राम राय जी महाराज की कृपा से हर भक्त की झोली भरती है और उनकी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

मेले का बाजार बना आकर्षण का केंद्र

श्री झण्डे जी महोत्सव के अवसर पर लगा विशाल बाजार इन दिनों दूनवासियों से गुलजार है। मेले में दूर-दराज से आए व्यापारियों की दुकानों पर खरीदारी के लिए अच्छी खासी भीड़ उमड़ रही है।

रंग-बिरंगी दुकानों में पारंपरिक सामान, खिलौने, मिठाइयां और घरेलू वस्तुएं लोगों को आकर्षित कर रही हैं। पिछले कुछ दिनों से मेला स्थल पर इतनी भीड़ उमड़ रही है कि वहां तिल रखने की भी जगह नहीं बच रही।

बच्चों और युवाओं के लिए झूले बने खास आकर्षण

मेले में लगे विभिन्न झूले और मनोरंजन के साधन बच्चों और युवाओं के लिए खास आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। झूलों की रौनक और बच्चों की खिलखिलाहट पूरे मेले के वातावरण को जीवंत बना रही है।

रात में जगमगाता सरोवर बना लोगों की पसंद

वहीं श्री दरबार साहिब स्थित पवित्र सरोवर की सुंदरता इन दिनों देखते ही बन रही है। आकर्षक विद्युत सज्जा और रोशनी से जगमगाता सरोवर रात के समय अद्भुत और मनमोहक दृश्य प्रस्तुत करता है।

सरोवर के चारों ओर श्रद्धालु ठहरकर इस दिव्य आभा का आनंद लेते नजर आते हैं। बड़ी संख्या में लोग यहां परिवार और मित्रों के साथ तस्वीरें खिंचवाते भी दिखाई दे रहे हैं।

शाम ढलते ही बढ़ जाती है मेले की रौनक

शाम होते ही मेला स्थल की रौनक और भी बढ़ जाती है। श्रद्धालु दर्शन के साथ-साथ मेले की चहल-पहल और बाजार की रौनक का आनंद लेते नजर आते हैं। आस्था, उल्लास और सांस्कृतिक रंगों से सजा यह ऐतिहासिक मेला दूनवासियों के साथ-साथ बाहर से आए आगंतुकों के लिए भी विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

Tags: Darbar Sahib Dehradundehradun newsGuru Ram Rai Ji MaharajJhande Ji FestivalJhande Ji Mela DehradunShri Jhande Ji Mela
Previous Post

गैस एजेंसियों पर प्रशासन सख्त: अब सीधे नहीं मिलेगा सिलेंडर, 30 अधिकारियों की QRT तैनात

Next Post

प्रयास वेलफेयर सोसाइटी ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को किया सम्मानित

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

Petrol Pump पर मिलेगा उत्तराखंड का स्वाद! डोईवाला में खुलेगा पहला Hillans Outlet, SHG महिलाओं को मिलेगा बड़ा बाजार
उत्तराखंड

Petrol Pump पर मिलेगा उत्तराखंड का स्वाद! डोईवाला में खुलेगा पहला Hillans Outlet, SHG महिलाओं को मिलेगा बड़ा बाजार

by Seemaukb
June 27, 2026
बड़ी खबर: Uksssc ने जारी की अनुदेशक संवर्ग की औपबंधिक श्रेष्ठता सूची। इस दिन होगी चयनित अभ्यर्थियों के अभिलेखों की सन्निरीक्षा
उत्तराखंड

UKSSSC Exam Date 2026: UKSSSC ने बदला भर्ती परीक्षाओं का शेड्यूल, जानें नई परीक्षा तिथियां और महत्वपूर्ण अपडेट

by Seemaukb
June 26, 2026
Next Post
प्रयास वेलफेयर सोसाइटी ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को किया सम्मानित

प्रयास वेलफेयर सोसाइटी ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को किया सम्मानित

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

बड़ी ख़बर:-कांग्रेस को चुनाव से पूर्व आज लग सकता हैं एक बड़ा खटका,कांग्रेस के ये प्रदेश प्रवक्ता जल्द दे सकते हैं इस्तीफा

कांग्रेस के लिए नैनीताल लोकसभा सीट का आवंटन बना चिंता का विषय:दीपक बलुटिया आज भी दिनभर चर्चित नाम

March 13, 2024
कौन बनेगा उत्तराखंड का नया मुख्यमंत्री??

बिग ब्रेकिंग : बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बदलाव को लेकर कयास तेज

April 16, 2022

Don't miss it

Petrol Pump पर मिलेगा उत्तराखंड का स्वाद! डोईवाला में खुलेगा पहला Hillans Outlet, SHG महिलाओं को मिलेगा बड़ा बाजार
उत्तराखंड

Petrol Pump पर मिलेगा उत्तराखंड का स्वाद! डोईवाला में खुलेगा पहला Hillans Outlet, SHG महिलाओं को मिलेगा बड़ा बाजार

June 27, 2026
Gold-Silver Price : सोना हुआ सस्ता, खरीदारी का सुनहरा मौका! जानिए आज आपके शहर में क्या है गोल्ड-चांदी का भाव
देश-दुनिया

Gold-Silver Crash 2026: आखिर क्यों औंधे मुंह गिरे सोना-चांदी के दाम? जानिए पूरी वजह

June 27, 2026
देहरादून में चमत्कारी सर्जरी! महिला के पेट से निकला 15 किलो का विशाल ट्यूमर
हेल्थ

देहरादून में चमत्कारी सर्जरी! महिला के पेट से निकला 15 किलो का विशाल ट्यूमर

June 27, 2026
Ram Mandir Donation Theft: धीरेंद्र शास्त्री बोले- श्रद्धा से खिलवाड़ करने वालों का पूरा वंश भुगतेगा अंजाम
देश-दुनिया

Ram Mandir Donation Theft: धीरेंद्र शास्त्री बोले- श्रद्धा से खिलवाड़ करने वालों का पूरा वंश भुगतेगा अंजाम

June 27, 2026
उत्तराखंड में पर्यटकों का हंगामा! श्रीनगर गढ़वाल में ओवरटेकिंग विवाद के बाद मारपीट, 10 हिरासत में
क्राइम

उत्तराखंड में पर्यटकों का हंगामा! श्रीनगर गढ़वाल में ओवरटेकिंग विवाद के बाद मारपीट, 10 हिरासत में

June 27, 2026
बड़ी खबर: Uksssc ने जारी की अनुदेशक संवर्ग की औपबंधिक श्रेष्ठता सूची। इस दिन होगी चयनित अभ्यर्थियों के अभिलेखों की सन्निरीक्षा
उत्तराखंड

UKSSSC Exam Date 2026: UKSSSC ने बदला भर्ती परीक्षाओं का शेड्यूल, जानें नई परीक्षा तिथियां और महत्वपूर्ण अपडेट

June 26, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Uttarakhand Broadcast

Uttarakhand Broadcast एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ आपको उत्तराखंड, भारत और दुनिया भर की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, शिक्षा और स्थानीय अपडेट्स सबसे पहले और सटीक जानकारी के साथ मिलते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाना है।

Recent Posts

  • Petrol Pump पर मिलेगा उत्तराखंड का स्वाद! डोईवाला में खुलेगा पहला Hillans Outlet, SHG महिलाओं को मिलेगा बड़ा बाजार
  • Gold-Silver Crash 2026: आखिर क्यों औंधे मुंह गिरे सोना-चांदी के दाम? जानिए पूरी वजह
  • देहरादून में चमत्कारी सर्जरी! महिला के पेट से निकला 15 किलो का विशाल ट्यूमर

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
« May    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.