Saturday, June 27, 2026
  • About
  • Contact
  • Home
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

बड़ी खबर : धोखाधड़ी के मामले में सीबीआई द्वारा सुधीर विंडलास गिरफ्तार

December 22, 2023
in क्राइम
बड़ी खबर : धोखाधड़ी के मामले में सीबीआई द्वारा सुधीर विंडलास गिरफ्तार
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तराखंड के प्रसिद्ध उद्योगपतियों और बिल्डरों में शुमार सुधीर विंडलास और उनके सहयोगी रवि दयाल सहित पांच लोगों को सीबीआई द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। सरकार ने उनके खिलाफ अतिक्रमण और जमीन धोखाधड़ी के दर्ज मुकदमों को सीबीआई को ट्रांसफर कर दिया था। सीबीआई इस प्रकरण में लंबे समय से जांच कर रही थी और उसने (सीबीआई) सुधीर विंडलास और उनके सहयोगियों के 20 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी करते हुए यह कार्रवाई की।

सुधीर विंडलास पर जमीन धोखाधड़ी और अतिक्रमण में पूर्व मुकदमा उनके भाई समेत कुल 12 के खिलाफ राजपुर थाने में दर्ज किया गया था और तभी से उनके ऊपर गिरफ्तारी की तलवार भी लटक रही थी। अब तक उनपर चार मुकदमे दर्ज किए जा चुके हैं। सुधीर विंडलास पर धोखाधड़ी के निरंतर आरोप लगने के बाद चौथा मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच एजेंसियों के अनुसार उन्होंने उस जमीन को फर्जी तरीके से खरीदा जिसमें पहले से ही मुकदमा हो चुका था। इतना ही नहीं उन्होंने रजिस्ट्री कार्यालय से दस्तावेज भी गायब करा दिए, जो स्कैन्ड दस्तावेज से सामने आ गया।

You might also like

उत्तराखंड में पर्यटकों का हंगामा! श्रीनगर गढ़वाल में ओवरटेकिंग विवाद के बाद मारपीट, 10 हिरासत में

हरिद्वार के 54 करोड़ भूमि घोटाले में विजिलेंस का बड़ा धावा, देहरादून से दिल्ली तक ताबड़तोड़ छापेमारी

Pune Ketan Agrawal Murder Case: ‘अगर सिया दोषी है तो उसे भी किले से धक्का दे दो’, पहली बार बोले सिया गोयल के माता-पिता

जांच एजेंसियों के मुताबिक सुधीर विंडलास ने दून पैरा मेडिकल कॉलेज के मालिक संजय चौधरी के परिवार की 20 बीघा जमीन को फर्जी तरीके से अपने ड्राइवर के नाम करा दिया था। वर्ष 2010 में हुए इस फर्जीवाड़े में एसआईटी द्वारा जांच की गई और मुकदमे की संस्तुति की। परंतु कई वर्षों तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। जब पुलिस महानिदेशक को इसकी शिकायत की गई तब उनके निर्देश पर राजपुर थाने में जालसाजी के आरोप में मुकदमा दर्ज हुआ। इसके बाद एक पूर्व सैन्य अधिकारी की शिकायत पर भी उनके खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया।

इस जमीन को लेकर इसी बीच चला कि सुधीर विंडलास ने अपने भाई प्रदीप विंडलास के साथ मिलकर एक और जालसाजी की है। यहां यह बताते चलें कि संजय चौधरी के परिवार ने इस जमीन को गुप्ता परिवार से खरीदा था, और गुप्ता परिवार ने 1983 में इस जमीन को गंगबहादुर नाम के व्यक्ति से खरीदा था। सुधीर विंडलास ने इस जमीन का जून 2021 में बैनामा कराया था। जिसके लिए उसने गंगबहादुर जो अब इस दुनिया में नहीं हैं, और गुप्ता परिवार के बीच हुई जमीन खरीदने के दस्तावेज ही गायब करवा दिए और गंगबहादुर के वारिसों से इस जमीन को खुद खरीदना दर्शा दिया था। जिससे यह लगा कि संजय चौधरी के परिवार को यह जमीन कभी बेची ही नहीं गई है। जिसकी शिकायत उन्होंने पिछले साल डीआईजी रेंज कार्यालय में भी की थी।

पुलिस और संजय चौधरी की पड़ताल में गुप्ता और गंगबहादुर के बीच हुई इस जमीन के खरीद के सारे स्कैनिंग किए गए दस्तावेज मिल गए, और पूरे साक्ष्य पुलिस को लाकर दिए गए तो पुलिस भी हैरान हो गई। पुलिस महानिदेशक ने इस मामले में एक और मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए। इन आदेशों के बाद अब सुधीर विंडलास, प्रदीप विंडलास, गंगबहादुर के बेटे अमरवीर लामा, रणवीर लामा, अनूप लामा, बेटी जयमाया, निर्मला गुरुंग, रोमा, ऊषा थापा, पुष्पा लामा, मधु थापा, सुखबीर लामा की पत्नी कविता लामा, किशोर थापा की बेटी हिना थापा और सुखबीर लामा के बेटे सूरज लामा के खिलाफ जालसाजी और धोखाधड़ी के आरोप में मुदकमा दर्ज कराया है। उन पर पहला मुकदमा वर्ष 2018 में दर्ज किया गया था। इस जमीन की बाजारी कीमत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसका सर्किल रेट के हिसाब से ही दाम साढ़े पांच करोड़ रुपये है। लेकिन, यहां उन्होंने खरीद में भी गलती कर दी। गलती यह हुई कि सर्किल रेट के हिसाब से स्टांप शुल्क तो पूरा जमा किया, लेकिन इसकी कीमत केवल साढ़े तीन लाख रुपये ही दर्शायी गई थी बस इस बात में विंडलास घिर गए।

सुधीर विंडलास के खिलाफ जब चौथा मुकदमा दर्ज हो गया, तभी से उनकी गिरफ्तारी तय मानी जा रही थी। बताया जा रहा है कि उन्हें हाईकोर्ट से भी स्टे नहीं मिला। ऐसे में गिरफ्तारी से बचने को उन्होंने नेताओं से लेकर अफसरों तक के यहां गुहार लगाई। लेकिन यह गुहार भी काम आती नहीं दिखी। जब सीबीआई ने सभी मुकदमों पर काम शुरू किया तो उनकी मश्किलें बढ़ती चली गई।

Tags: latest Uttarakhand Sudhir builders news in HindiSudheer builders news in Uttarakhandtoday's latest Uttarakhand newsUttarakhand news
Previous Post

गुड न्यूज : श्री महंत इंदिरेश अस्पताल के स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का 501 मरीजों ने उठाया लाभ

Next Post

बड़ी खबर : अशासकीय विद्यालयों में शिक्षकों, प्रधानाचार्यों एवं अन्य कर्मचारियों भर्ती पर लगी रोक हटी

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

उत्तराखंड में पर्यटकों का हंगामा! श्रीनगर गढ़वाल में ओवरटेकिंग विवाद के बाद मारपीट, 10 हिरासत में
क्राइम

उत्तराखंड में पर्यटकों का हंगामा! श्रीनगर गढ़वाल में ओवरटेकिंग विवाद के बाद मारपीट, 10 हिरासत में

by Seemaukb
June 27, 2026
हरिद्वार के 54 करोड़ भूमि घोटाले में विजिलेंस का बड़ा धावा, देहरादून से दिल्ली तक ताबड़तोड़ छापेमारी
क्राइम

हरिद्वार के 54 करोड़ भूमि घोटाले में विजिलेंस का बड़ा धावा, देहरादून से दिल्ली तक ताबड़तोड़ छापेमारी

by Seemaukb
June 26, 2026
Next Post
बड़ी खबर: कर्मचारियों के लिए जारी हुए ये बड़े आदेश।पढ़िए पूरी खबर

बड़ी खबर : अशासकीय विद्यालयों में शिक्षकों, प्रधानाचार्यों एवं अन्य कर्मचारियों भर्ती पर लगी रोक हटी

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने झबरेड़ा (हरिद्वार) में लगाया निःशुल्क हेल्थ कैंप, 1205 मरीजों ने उठाया लाभ

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने झबरेड़ा (हरिद्वार) में लगाया निःशुल्क हेल्थ कैंप, 1205 मरीजों ने उठाया लाभ

November 5, 2025
बड़ी खबर: जुए में बर्बादी के बाद युवक ने उठाया खौफनाक कदम, गंगनहर में कूदा

बड़ी खबर: जुए में बर्बादी के बाद युवक ने उठाया खौफनाक कदम, गंगनहर में कूदा

April 14, 2025

Don't miss it

Petrol Pump पर मिलेगा उत्तराखंड का स्वाद! डोईवाला में खुलेगा पहला Hillans Outlet, SHG महिलाओं को मिलेगा बड़ा बाजार
उत्तराखंड

Petrol Pump पर मिलेगा उत्तराखंड का स्वाद! डोईवाला में खुलेगा पहला Hillans Outlet, SHG महिलाओं को मिलेगा बड़ा बाजार

June 27, 2026
Gold-Silver Price : सोना हुआ सस्ता, खरीदारी का सुनहरा मौका! जानिए आज आपके शहर में क्या है गोल्ड-चांदी का भाव
देश-दुनिया

Gold-Silver Crash 2026: आखिर क्यों औंधे मुंह गिरे सोना-चांदी के दाम? जानिए पूरी वजह

June 27, 2026
देहरादून में चमत्कारी सर्जरी! महिला के पेट से निकला 15 किलो का विशाल ट्यूमर
हेल्थ

देहरादून में चमत्कारी सर्जरी! महिला के पेट से निकला 15 किलो का विशाल ट्यूमर

June 27, 2026
Ram Mandir Donation Theft: धीरेंद्र शास्त्री बोले- श्रद्धा से खिलवाड़ करने वालों का पूरा वंश भुगतेगा अंजाम
देश-दुनिया

Ram Mandir Donation Theft: धीरेंद्र शास्त्री बोले- श्रद्धा से खिलवाड़ करने वालों का पूरा वंश भुगतेगा अंजाम

June 27, 2026
उत्तराखंड में पर्यटकों का हंगामा! श्रीनगर गढ़वाल में ओवरटेकिंग विवाद के बाद मारपीट, 10 हिरासत में
क्राइम

उत्तराखंड में पर्यटकों का हंगामा! श्रीनगर गढ़वाल में ओवरटेकिंग विवाद के बाद मारपीट, 10 हिरासत में

June 27, 2026
बड़ी खबर: Uksssc ने जारी की अनुदेशक संवर्ग की औपबंधिक श्रेष्ठता सूची। इस दिन होगी चयनित अभ्यर्थियों के अभिलेखों की सन्निरीक्षा
उत्तराखंड

UKSSSC Exam Date 2026: UKSSSC ने बदला भर्ती परीक्षाओं का शेड्यूल, जानें नई परीक्षा तिथियां और महत्वपूर्ण अपडेट

June 26, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Uttarakhand Broadcast

Uttarakhand Broadcast एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ आपको उत्तराखंड, भारत और दुनिया भर की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, शिक्षा और स्थानीय अपडेट्स सबसे पहले और सटीक जानकारी के साथ मिलते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाना है।

Recent Posts

  • Petrol Pump पर मिलेगा उत्तराखंड का स्वाद! डोईवाला में खुलेगा पहला Hillans Outlet, SHG महिलाओं को मिलेगा बड़ा बाजार
  • Gold-Silver Crash 2026: आखिर क्यों औंधे मुंह गिरे सोना-चांदी के दाम? जानिए पूरी वजह
  • देहरादून में चमत्कारी सर्जरी! महिला के पेट से निकला 15 किलो का विशाल ट्यूमर

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
« May    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.