Tuesday, October 27, 2026
  • About
  • Contact
  • Home
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

बड़ी खबर: सीएम ने अधिकारियों को दिए निर्देश। जानिए क्या कहा

May 11, 2022
in राजनीती
बड़ी खबर: सीएम ने अधिकारियों को दिए निर्देश। जानिए क्या कहा
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सीएम ने गुड गर्वनेंस को लेकर अधिकारियो को अहम निर्देश दिए है।

उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) ने अधिकारियों को निर्देश दिए कहा कि शासन-प्रशासन के निचले स्तर तक गुड गर्वनेंस दिखनी चाहिए। 

You might also like

Rekha Arya Controversy: 22 साल बाद आरोपों का तूफान, CM धामी के एक सवाल ने बढ़ाई सियासी हलचल!

डोभाल पर राहुल के बयान से सियासी संग्राम, हरदा बोले- विरोध करना नासमझी!

यशपाल बेनाम किसके साथ जाएंगे? हरक सिंह रावत के दावे ने बढ़ाई राजनीतिक सरगर्मी

साथ ही उन्होंने कहा कि प्रशासनिक अधिकारी अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक जाकर उनकी समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करें। जिलों व तहसीलों मे भी आम जनता से मिलने के लिए समय निर्धारित किया जाए। 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) ने गुड गर्वनेंस के संबंध में सचिवालय में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि तहसील दिवसों का रोस्टर तय किया जाए। बहुउद्देशीय शिविरों का नियमित तौर पर आयोजन किया जाए। इनका रोस्टर बनाकर व्यापक प्रचार प्रसार किया जाए ताकि आमजन इनसे लाभान्वित हो सके। लोगों की शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

पेंडेंसी पर तय होगी जवाबदेही

मुख्यमंत्री (Pushkar Singh Dhami) ने निर्देश दिये कि सीएम हेल्पलाईन 1905 व अपणि सरकार पेर्टल पर प्राप्त शिकायतों का क्वालिटी निस्तारण हो। पेंडेंसी कम से कम रहे। अधिक पेंडेंसी रहने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही सुनिश्चित की जाएगी। लोगों को अधिक से अधिक सहूलियत मिले। हम सभी जनता के लिये हैं, लोगों की सेवा के लिये हैं। जनता से जुड़ी प्रक्रियाओं का सरलीकरण किया जाए। गैर जरूरी औपचारिकताओं को समाप्त किया जाए। प्रत्येक सोमवार को सचिव स्तर पर उनके विभाग से संबंधित जनशिकायतों के निवारण की समीक्षा की जाए। मुख्यमंत्री (puskar singh Dhami) ने अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी को समाज कल्याण और स्वास्थ्य विभाग की अलग से समीक्षा करने के निर्देश दिये।

सेवा का अधिकार को और मजबूत किया जाए

मुख्यमंत्री (Pushkar Singh Dhami) ने कहा कि गुड गवर्नेंस लोगों को महसूस होनी चाहिए। इसमें फील्ड लेवल अधिकारियों व कार्मिकों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्हें अच्छा परिणाम देने के लिए प्रेरित किया जाए। डीएम इसमें कुशल टीम लीडर की तरह काम करें। साथ ही प्रत्येक स्तर पर प्रभावी और सतत मॉनिटरिंग की जाए। अपणि सरकार पोर्टल में और अधिक सेवाओं को जोड़ा जाए। सेवा का अधिकार एक्ट को और मजबूत किये जाने की जरूरत है। उच्च स्तरीय बैठकों में स्पष्ट निर्णय लिये जाएं और उनका क्रियान्वयन टाईम लिमिट में सुनिश्चित किया जाए। सूचना तकनीक का अधिक से अधिक उपयोग किया जाए। प्रत्येक विभाग के पास ये डाटा रहना चाहिए कि उनके यहां कितनी पेंडेंसी है। सचिव स्तर से इसकी समीक्षा की जाए। कोई भी फाईल अनावश्यक पेंडिंग न रहे। ई-ऑफिस का अधिक से अधिक उपयोग किया जाए। इससे फाईल ट्रेकिंग आसानी से होती है।

लोगों को उनके घर में ही सेवाएं मिलें, इसके लिए योजना बनाई जाए

मुख्यमंत्री (Pushkar Singh Dhami) ने कहा कि घर-घर जाकर आम जन को जरूरी सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए पुख्ता योजना तैयार की जाए। पहले इसे पायलट आधार पर चलाया जाए, बेहतर परिणाम मिलने पर पूरी तरह से लागू की जा सकती है। इससे प्रदेश के युवाओं को रोजगार भी मिलेगा। तमाम योजनाओं का फायदा, लाभान्वितों को डीबीटी के माध्यम से सच्चे मायनों में मिले, इसकी पुख्ता व्यवस्था की जाए। सचिवालय में सप्ताह में एक दिन नो मीटिंग डे निर्धारित किया जाए, इस दिन सभी अधिकारी अपने कार्यालय में आगंतुकों से मिलने के लिए उपस्थित रहें।

वरिष्ठ अधिकारी सरकारी स्कूलो में जाकर बच्चों को प्रेरित करें

मुख्यमंत्री (Pushkar Singh Dhami) ने कहा कि वरिष्ठ अधिकारी समय-समय पर सरकारी स्कूलों में जाएं और बच्चों को पढ़ाएं। उन्हें जीवन में अपने लक्ष्यों को हासिल करने के लिए प्रेरित करें। इससे बच्चों को बड़ी प्रेरणा मिलेगी। गुड गवर्नेंस तभी सम्भव है जब हम सभी के व्यवहार में सुधार आएगा और हम आम जन की समस्याओं के प्रति संवेदनशील बनेंगे। जनसेवा हमारा मिशन होना चाहिए। योजनाओं के आउटकम पर विशेष ध्यान दिया जाए। किस तरह से मितव्ययता रखते हुए रेवेन्यू बढ़ाया जा सकता है, इस पर फोकस किया जाए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मिनिमम गवर्मेंट, मेक्सीमम गवर्नेंस की न केवल बात की है बल्कि उसे प्रभावी तरीके से लागू भी किया है। हमें प्रदेश में भी इस दिशा में काम करना है। सीएम हेल्पलाईन 1905 और 1064 को और प्रभावी बनाने की जरूरत है। जो समस्याएं जिस स्तर की हों, उनका समाधान उसी स्तर पर हो जाना चाहिए। अंतर्विभागीय समन्वय को बढ़ाने की भी आवश्यकता है।

बैठक में मुख्य सचिव डा. एस.एस. संधु, अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, सचिव शैलेश बगोली, आर मीनाक्षी सुंदरम, नीतेश झा, राधिका झा, दिलीप जावलकर, निदेशक आईटीडीए अमित कुमार सिन्हा सहित शासन के वरिष्ठ अधिकारी और वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित अन्य बैठक में मंडलायुक्त और चम्पावत जिले को छोड़कर सभी जिलों के जिलाधिकारी उपस्थित थे।

Tags: letest Uttrakhand politics news in Hinditoday's latest Uttarakhand politics newsUttarakhad broadcast news
Previous Post

दुखद: 19 वर्षीय किशोर की शक्ति नहर में डूबने से मौत

Next Post

बड़ी खबर: सीएम धामी का नामांकन रद्द कराएगी कांग्रेस

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

Rekha Arya Controversy: 22 साल बाद आरोपों का तूफान, CM धामी के एक सवाल ने बढ़ाई सियासी हलचल!
राजनीती

Rekha Arya Controversy: 22 साल बाद आरोपों का तूफान, CM धामी के एक सवाल ने बढ़ाई सियासी हलचल!

by Seemaukb
October 22, 2026
डोभाल पर राहुल के बयान से सियासी संग्राम, हरदा बोले- विरोध करना नासमझी!
राजनीती

डोभाल पर राहुल के बयान से सियासी संग्राम, हरदा बोले- विरोध करना नासमझी!

by Seemaukb
October 21, 2026
Next Post
बड़ी खबर:  सीएम धामी का नामांकन रद्द कराएगी कांग्रेस

बड़ी खबर: सीएम धामी का नामांकन रद्द कराएगी कांग्रेस

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

बिग ब्रेकिंग: नर्सिंग अधिकारी के पदों पर बंपर भर्ती,ऐसे करे आवेदन

बिग ब्रेकिंग: नर्सिंग अधिकारी के पदों पर बंपर भर्ती,ऐसे करे आवेदन

November 30, 2023
कॉल रिकॉर्डिंग, VIP दावा और CBI की मांग—अंकिता केस में सरकार के जवाब से क्यों नहीं थमा बवाल?

कॉल रिकॉर्डिंग, VIP दावा और CBI की मांग—अंकिता केस में सरकार के जवाब से क्यों नहीं थमा बवाल?

January 2, 2026

Don't miss it

SIR पर चुनाव आयोग का सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा, ज्ञानेश कुमार पर लगे आरोपों को किया खारिज
देश-दुनिया

SIR पर चुनाव आयोग का सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा, ज्ञानेश कुमार पर लगे आरोपों को किया खारिज

October 26, 2026
अमेरिकी दबाव में भारत सरकार ने ट्रेड डील पर हस्ताक्षर किए तो देशव्यापी आंदोलन की तैयारी — कार्तिक उपाध्याय
उत्तराखंड

अमेरिकी दबाव में भारत सरकार ने ट्रेड डील पर हस्ताक्षर किए तो देशव्यापी आंदोलन की तैयारी — कार्तिक उपाध्याय

October 26, 2026
500 मीटर दूर नदी या महज 10 मीटर? बालाजी स्टोन क्रशर की दो रिपोर्टों पर घमासान, अधिकारियों की जांच की मांग
उत्तराखंड

500 मीटर दूर नदी या महज 10 मीटर? बालाजी स्टोन क्रशर की दो रिपोर्टों पर घमासान, अधिकारियों की जांच की मांग

October 26, 2026
उत्तराखंड में अफसरों के तबादलों पर आयोग का पहरा! 1 नवंबर तक निपटा लें फेरबदल, जनवरी में चुनावी बिगुल के आसार
उत्तराखंड

उत्तराखंड में अफसरों के तबादलों पर आयोग का पहरा! 1 नवंबर तक निपटा लें फेरबदल, जनवरी में चुनावी बिगुल के आसार

October 26, 2026
जनरेटर रूम बना मौत का कमरा! देहरादून में दो इंजीनियरों की मौत, गैस से दम घुटने की आशंका
हादसा

3 दिन, 2 भीषण हादसे और 5 मौतें! हल्द्वानी-लालकुआं मार्ग पर सफर या मौत से सामना?

October 26, 2026
हरिद्वार में लग्जरी बसों पर परिवहन विभाग का हंटर, 35 के चालान और 3 बसें सीज—अब नियम तोड़े तो खैर नहीं!
उत्तराखंड

हरिद्वार में लग्जरी बसों पर परिवहन विभाग का हंटर, 35 के चालान और 3 बसें सीज—अब नियम तोड़े तो खैर नहीं!

October 26, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Uttarakhand Broadcast

Uttarakhand Broadcast एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ आपको उत्तराखंड, भारत और दुनिया भर की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, शिक्षा और स्थानीय अपडेट्स सबसे पहले और सटीक जानकारी के साथ मिलते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाना है।

Recent Posts

  • SIR पर चुनाव आयोग का सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा, ज्ञानेश कुमार पर लगे आरोपों को किया खारिज
  • अमेरिकी दबाव में भारत सरकार ने ट्रेड डील पर हस्ताक्षर किए तो देशव्यापी आंदोलन की तैयारी — कार्तिक उपाध्याय
  • 500 मीटर दूर नदी या महज 10 मीटर? बालाजी स्टोन क्रशर की दो रिपोर्टों पर घमासान, अधिकारियों की जांच की मांग

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.