Friday, May 29, 2026
  • About
  • Contact
  • Home
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

Breaking: हरिद्वार में प्रशासनिक फेरबदल से मची हलचल, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जारी किए आदेश, तत्काल प्रभाव से लागू

May 29, 2026
in उत्तराखंड
Breaking: हरिद्वार में प्रशासनिक फेरबदल से मची हलचल, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

Haridwar News: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी और सुचारु बनाने के उद्देश्य से बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा गुरुवार को जारी आदेश में कई उप जिलाधिकारियों (SDM) और प्रशासनिक अधिकारियों के दायित्वों में आंशिक बदलाव किए गए हैं। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।

प्रशासनिक स्तर पर हुए इस बदलाव को जिले में बेहतर कार्य संचालन, जनहित और प्रशासनिक मजबूती से जोड़कर देखा जा रहा है। शासन के निर्देशों के क्रम में यह फेरबदल किया गया है, जिससे विभिन्न विभागों और तहसीलों में कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।

You might also like

कुंभ मेला-2027 की तैयारियों में तेजी, भूपतवाला से धनौरी तक निर्माण कार्यों का अपर मेलाधिकारी ने लिया जायजा

लक्सर में ग्राम पंचायत घोटाला! लाखों की गड़बड़ी पर ग्राम प्रधान बसंती देवी पद से बर्खास्त

लक्सर क्षेत्र के 12 गांवों में जमीन खरीद-फरोख्त और निर्माण पर रोक

पी. आर. चौहान को पौड़ी किया गया कार्यमुक्त

जारी आदेश के अनुसार शासन के निर्देशों के तहत स्थानांतरित हुए अपर जिलाधिकारी प्रशासन पी. आर. चौहान को अपर जिलाधिकारी पौड़ी के लिए कार्यमुक्त कर दिया गया है। उनके स्थान पर उपजिलाधिकारी पद से पदोन्नत हुए जितेंद्र कुमार ने अपर जिलाधिकारी प्रशासन का पदभार संभाल लिया है।

जितेंद्र कुमार की नियुक्ति को प्रशासनिक अनुभव और कार्यकुशलता के आधार पर महत्वपूर्ण माना जा रहा है। जिले में प्रशासनिक जिम्मेदारियों को लेकर यह बदलाव काफी अहम माना जा रहा है।

हरगिरि को मिला नगर मजिस्ट्रेट का अतिरिक्त दायित्व

जिलाधिकारी कार्यालय से जारी आदेश में डिप्टी कलेक्टर मुख्यालय हरगिरि को नगर मजिस्ट्रेट का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है। इसके साथ ही उन्हें अपर उप जिलाधिकारी रुड़की के पद से कार्यमुक्त कर दिया गया है।

वहीं उप जिलाधिकारी भगवानपुर देवेंद्र सिंह नेगी को अपर उप जिलाधिकारी रुड़की का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। प्रशासनिक हलकों में इसे कार्यों के बेहतर समन्वय और प्रभावी निगरानी के लिए उठाया गया कदम माना जा रहा है।

योगेश सिंह मेहरा बने हरिद्वार के नए SDM

देहरादून से स्थानांतरित होकर आए योगेश सिंह मेहरा को उप जिलाधिकारी हरिद्वार नियुक्त किया गया है। माना जा रहा है कि उनके अनुभव का लाभ हरिद्वार प्रशासन को मिलेगा।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा कि प्रशासनिक कार्यों के बेहतर संचालन, पारदर्शिता और जनहित को ध्यान में रखते हुए यह फेरबदल किया गया है। सभी अधिकारियों को नए दायित्व तत्काल प्रभाव से ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने की तैयारी

हरिद्वार जिले में हुए इस प्रशासनिक फेरबदल को आगामी व्यवस्थाओं और प्रशासनिक चुनौतियों को देखते हुए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। जिले में लगातार बढ़ते कार्यभार और जनहित से जुड़े मामलों को तेज़ी से निपटाने के लिए प्रशासनिक स्तर पर यह बदलाव किए गए हैं।

सूत्रों के अनुसार आने वाले समय में प्रशासनिक व्यवस्था में और भी बदलाव देखने को मिल सकते हैं, ताकि विभिन्न विभागों में कार्यकुशलता बढ़ाई जा सके।

Tags: DM Mayur DixitHaridwar administrationHaridwar latest newsHaridwar newsHaridwar SDM TransferSDM HaridwarSDM Transfer NewsUttarakhand Administrative TransferUttarakhand Breaking NewsUttarakhand IAS TransferUttarakhand newsउत्तराखंड ब्रेकिंग न्यूज़प्रशासनिक फेरबदलहरिद्वार समाचार
Previous Post

पब्बर नदी बनी मौत का जाल! अचानक छोड़े पानी में बह गई ढाई साल की मासूम

Next Post

अल्मोड़ा में एचपीवी टीकाकरण अभियान जारी, 1773 छात्राओं को लग चुका टीका

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

कुंभ मेला-2027 की तैयारियों में तेजी, भूपतवाला से धनौरी तक निर्माण कार्यों का अपर मेलाधिकारी ने लिया जायजा
उत्तराखंड

कुंभ मेला-2027 की तैयारियों में तेजी, भूपतवाला से धनौरी तक निर्माण कार्यों का अपर मेलाधिकारी ने लिया जायजा

by Seemaukb
May 29, 2026
Breaking: हरिद्वार में प्रशासनिक फेरबदल से मची हलचल, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी
उत्तराखंड

लक्सर में ग्राम पंचायत घोटाला! लाखों की गड़बड़ी पर ग्राम प्रधान बसंती देवी पद से बर्खास्त

by Seemaukb
May 29, 2026
Next Post
अल्मोड़ा में एचपीवी टीकाकरण अभियान जारी, 1773 छात्राओं को लग चुका टीका

अल्मोड़ा में एचपीवी टीकाकरण अभियान जारी, 1773 छात्राओं को लग चुका टीका

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

बड़ी खबर : चार धाम यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर गंगोत्री विधायक ने दिए अहम सुझाव।

बड़ी खबर : चार धाम यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर गंगोत्री विधायक ने दिए अहम सुझाव।

April 7, 2022
देहरादून में होने वाली Fake Wedding कैंसिल, पुलिस ने बताया अवैध आयोजन

देहरादून में होने वाली Fake Wedding कैंसिल, पुलिस ने बताया अवैध आयोजन

September 5, 2025

Don't miss it

कुंभ मेला-2027 की तैयारियों में तेजी, भूपतवाला से धनौरी तक निर्माण कार्यों का अपर मेलाधिकारी ने लिया जायजा
उत्तराखंड

कुंभ मेला-2027 की तैयारियों में तेजी, भूपतवाला से धनौरी तक निर्माण कार्यों का अपर मेलाधिकारी ने लिया जायजा

May 29, 2026
Breaking: हरिद्वार में प्रशासनिक फेरबदल से मची हलचल, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी
उत्तराखंड

लक्सर में ग्राम पंचायत घोटाला! लाखों की गड़बड़ी पर ग्राम प्रधान बसंती देवी पद से बर्खास्त

May 29, 2026
लक्सर क्षेत्र के 12 गांवों में जमीन खरीद-फरोख्त और निर्माण पर रोक
उत्तराखंड

लक्सर क्षेत्र के 12 गांवों में जमीन खरीद-फरोख्त और निर्माण पर रोक

May 29, 2026
अल्मोड़ा में एचपीवी टीकाकरण अभियान जारी, 1773 छात्राओं को लग चुका टीका
हेल्थ

अल्मोड़ा में एचपीवी टीकाकरण अभियान जारी, 1773 छात्राओं को लग चुका टीका

May 29, 2026
Breaking: हरिद्वार में प्रशासनिक फेरबदल से मची हलचल, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी
उत्तराखंड

Breaking: हरिद्वार में प्रशासनिक फेरबदल से मची हलचल, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

May 29, 2026
नशा मुक्ति केंद्र बना मौत का अड्डा! रुड़की में मरीज की बेरहमी से हत्या, बाथरूम में मिला शव
उत्तराखंड

पब्बर नदी बनी मौत का जाल! अचानक छोड़े पानी में बह गई ढाई साल की मासूम

May 29, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Uttarakhand Broadcast

Uttarakhand Broadcast एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ आपको उत्तराखंड, भारत और दुनिया भर की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, शिक्षा और स्थानीय अपडेट्स सबसे पहले और सटीक जानकारी के साथ मिलते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाना है।

Recent Posts

  • कुंभ मेला-2027 की तैयारियों में तेजी, भूपतवाला से धनौरी तक निर्माण कार्यों का अपर मेलाधिकारी ने लिया जायजा
  • लक्सर में ग्राम पंचायत घोटाला! लाखों की गड़बड़ी पर ग्राम प्रधान बसंती देवी पद से बर्खास्त
  • लक्सर क्षेत्र के 12 गांवों में जमीन खरीद-फरोख्त और निर्माण पर रोक

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Apr    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.