Saturday, June 27, 2026
  • About
  • Contact
  • Home
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

युवा आयुष ने पोस्ट की विडियो संजीवनी अस्पताल के एमडी ने FIR कराई दर्ज:-ट्रोल हो गए मुख्यमंत्री धामी और पुलिस

July 21, 2024
in उत्तराखंड
युवा आयुष ने पोस्ट की विडियो संजीवनी अस्पताल के एमडी ने FIR कराई दर्ज:-ट्रोल हो गए मुख्यमंत्री धामी और पुलिस
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

ब्यूरो न्यूज़ उत्तराखंड ब्रॉडकास्ट

सोशल मीडिया विज्ञान का एक ऐसा अविष्कार हैं जो कभी भी किसी व्यक्ति को चर्चा में ला सकता हैं मुद्दा बना सकता हैं,कुछ ऐसा ही हुआ हैं उत्तराखंड के जनपद ऊधम सिंह नगर कोतवाली काशीपुर के प्रतापपुर चौकी क्षेत्र में।

You might also like

Petrol Pump पर मिलेगा उत्तराखंड का स्वाद! डोईवाला में खुलेगा पहला Hillans Outlet, SHG महिलाओं को मिलेगा बड़ा बाजार

UKSSSC Exam Date 2026: UKSSSC ने बदला भर्ती परीक्षाओं का शेड्यूल, जानें नई परीक्षा तिथियां और महत्वपूर्ण अपडेट

नशे के खिलाफ जंग लड़ने वाले ललित जोशी को मिला राष्ट्रीय सम्मान

यहां के एक 19 वर्षीय युवा आयुष रावत का मुख्यमंत्री धामी को लेकर इंस्टाग्राम पर किया एक वीडियो पोस्ट पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बना हुआ हैं आइए जानिए पूरा प्रकरण।

आयुष ने बनाया था एक वीडियो

बीते दिनों आयुष रावत द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को लेकर एक 9 सेकेंड का मीम बनाकर अपने इंस्टाग्राम पेज ए बॉय फॉर उत्तराखंड से पोस्ट किया,जिसे आयुष के बताएं अनुसार AI की मदद से बनाया गया हैं,लेकिन इस पर पुलिस ने एक बयान में कहा गया हैं ये किसी विशेष एप से बनाया गया हैं तो वहीं आयुष ने कहा ऐसे कई वीडियो सोशल मीडिया में हैं यहां तक की राजनीतिक व्यक्तियों और जिम्मेदार पदों पर बैठे लोगों के सोशल मीडिया में भी।

एक निजी अस्पताल के एमडी ने दर्ज कराया मुकदमा

जब आयुष ने यह वीडियो पोस्ट किया तो काशीपुर शहर के ही एक निजी अस्पताल संजीवनी अस्पताल के एमडी मुकेश चांवला द्वारा काशीपुर कोतवाली में एक प्राथमिक तहरीर दी गई जिसमें लिखा था इस वीडियो के कारण मुख्यमंत्री धामी और निर्वाचित सरकार की छवि धूमिल हो रही हैं,साथ ही मुख्यमंत्री की एक फेक आईडी बनाने का भी आरोप लगाया गया,जिसके बाद पुलिस द्वारा तत्काल आयुष रावत को घर से गिरफ्तार कर लिया गया,और अगले दिन छोड़ा गया आयुष पर चार धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया हैं।

बेरोजगार संघ आया आयुष के साथ

आयुष रावत ने अगले दिन घर पहुंचकर उत्तराखंड बेरोजगार संघ से जुड़ी काशीपुर निवासी कुसुमलता बौड़ाई से संपर्क किया,जिसके बाद कुसुम आयुष के घर उनसे और उनकी मां से मुलाकात करने पहुंची,कुसुम ने आयुष के साथ हुई इस ज्यादती को लेकर बेरोजगार संघ के पदाधिकारियों से बात करी जिसके बाद अगले दिन कुमाऊं संयोजक भूपेंद्र कोरंगा उपाध्यक्ष राम कंडवाल,भू कानून संघर्ष समिति के लुसुन तोडरिया ने देहरादून पुलिस मुख्यालय पहुंचकर मुलाकात की और मामले का संज्ञान लेने के लिए ज्ञापन दिया।

पुलिस की तत्परता और कार्यवाही पर सवाल

आयुष ने बताया पुलिस ने शाम 7:15 बजे आयुष को उसके घर से सिविल ड्रेस में जाकर प्राइवेट नंबर गाड़ी में गिरफ्तार किया,साथ ही उसके ऊपर हाथो और लातों से बल प्रयोग भी किया,और रात 8 बजकर 50 मिनट में भारत के नए कानून के तहत 4 धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया।

आयुष की मां के भी आरोप गंभीर

आयुष की मां ने भी पुलिस पर अपने प्रति अभद्र व्यवहार करने और बेटे से पेशेवर अपराधी की बर्ताव करने और गिरफ्तारी का कारण न बताने जैसे गभीर आरोप लगाएं हैं।

इसके बाद से अब लगातार सोशल मीडिया,मीडिया और न्यूज पोर्टल में पुलिस की तत्परता और कार्यवाही के तरीके को लेकर सवाल उठ रहें हैं,आयुष ने बताया प्रतापपुर चौकी में तैनात पुलिस कर्मचारी नीमा बोरा द्वारा उन्हें पीटा गया साथ ही कुड़ेश्वरी चौकी में भी पुलिस के एक जवान द्वारा उसे लात मारी गई,आयुष ने चौकियों की सीसीटीवी फुटेज को भी सुरक्षित रखने की मांग की हैं।

युवा कर रहें एफआईआर का विरोध ,सीएम धामी के प्रति आक्रोश

सोशल मीडिया में अब युवा वर्ग लगातार इस एफआईआर को लेकर मुख्यमंत्री धामी को ट्रोल कर रहें हैं,युवा कह रहें यह तानाशाही हैं,कोई लिख रहा जो मुख्यमंत्री थोड़ी आलोचना नहीं सह पा रहा तो वह आखिर राज्य की समस्याओं का भार कैसे सह पाएगा,लोगो ने इसे दमन करना बताया है।

सीएम धामी की छवी धूमिल करने के लिए तो नही कराया मामला दर्ज

चर्चा यह भी हैं की क्या इस घटना की जानकारी स्वयं मुख्यमंत्री धामी को भी होगी की उनकी एक वीडियो को लेकर एक 19 वर्ष के युवा आयुष रावत पर एक एफआईआर दर्ज हो गई हैं लोगों का मानना हैं इसका संज्ञान मुख्यमंत्री धामी को लेना चाहिए क्योंकि जिस तरीके से मुकदमें के बाद मुख्यमंत्री के प्रति युवाओं में आक्रोश हैं और भिन्न भिन्न प्रकार की बातें मुख्यमंत्री के लिए लिखी जा रही है तो यह मुख्यमंत्री के खिलाफ एक साजिश भी हो सकती हैं,क्योंकि सीएम ऐसा कृत्य 19 वर्ष के युवा के लिए नहीं करेंगे,चाहे तो वह एक बार सामान्य तरीके से आयुष की काउंसलिंग पुलिस से करा लेते लेकिन धाराएं लगाकर युवा का भविष्य खराब नहीं करते,जिसके बाद यह कयास भी चर्चाओं में हैं की हो सकता हैं मुख्यमंत्री धामी की छवी को धूमिल करने के उद्देश्य से भी यह मुकदमा दर्ज कराया हो सकता हैं।

मामले में नया मोड़,अस्पताल के एमडी की भी हो जांच

आयुष रावत पर मुकदमें के बाद मामला मीडिया में आया,काशीपुर से लेकर हल्द्वानी सहित देहरादून की प्रमुखता से देखी जाने वाली मीडिया और आज तक राष्ट्रीय चैनल भी आयुष के पास पहुंचा,जिसके बाद लोग मामला दर्ज करने वाले संजीवनी अस्पताल के एमडी डॉ मुकेश चांवला की पड़ताल करने लगे,आयुष के समर्थन में आएं बेरोजगार संघ संयोजक कोरंगा और कुसुमलता बौड़ाई का कहना हैं उक्त एमडी पर पूर्व में अस्पताल की ही महिला कर्मचारी द्वारा गंभीर आरोप लगाएं गए जो सभी मीडिया ने प्रमुखता से छापा गया था अस्पताल को लेकर मामला स्वास्थ्य प्राधिकरण तक पहुंचा इसकी भी जांच होनी चाहिए जिसके लिए आगे वह कदम बढ़ाएंगे।

 

एमडी ने कहा मेरठ से लौटे हैं अब देखेंगे पूरा प्रकरण

जब हमने इस पूरे प्रकरण को लेकर आज संजीवनी अस्पताल के एमडी डॉ मुकेश चांवला से बात की तो उन्होंने कहा की सोशल मीडिया में उन्होंने ये वीडियो को देखा तो उन्हें ठीक नहीं लगा जिसको लेकर उन्होंने काशीपुर कोतवाली में तहरीर दी थी,उसके बाद पुलिस ने क्या किया,मारपीट की,गिरफ्तार किया धाराएं लगाई यह पुलिस का मामला हैं,वह देर रात ही मेरठ से काशीपुर पहुंचें हैं तो वह अब पूरे मामले को देखेंगे।

उनसे जब यह पूछा गया की वह एक अस्पताल के एमडी हैं उम्र में अनुभवी हैं तो 19 वर्ष के युवा पर 4 गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज हो जाता हैं उस गंभीरता को समझते होंगे उसे वह कैसे देखते हैं,उन्होंने कहां हैं वह आज सब पता करेंगे आयुष का कहना हैं पुलिस ने उसे पीटा हैं सोचकर मुकदमा वापस लेने पर भी विचार किया का सकता हैं।

पुलिस की बात

थप्पड़ मारने वाली महिला पुलिस को जब हमने आयुष से नंबर लेकर कॉल किया तो वह बोलीं आरोप तो कोई भी लगा देगा मेडिकल तो हुआ हैं उसका और वैसे भी बयान बड़े अधिकारी सर लोगो का लीजिए,आयुष ने यह भी कहा जब उसे अगले दिन मेडिकल के लिए ले जाया गया तो न उसकी काउंसलिंग डॉ द्वारा सही तरह से की गई और न ही उसे डॉ द्वारा देखा गया सिर्फ ये पूछा कहीं खून तो नहीं निकल रहा इसके बाद डॉ पर भी सवाल होने लगे हैं।

इस मामले के बाद यह आसानी से कहा जा सकता हैं मुख्यमंत्री धामी हमेशा ही युवाओं के निशाने में किसी न किसी तरीके से आ ही जाते हैं,कुछ ऐसी घटनाएं होते रहती हैं की युवा सोशल मीडिया में उनका जबरदस्त विरोध करने उतर आते हैं।

राज्य की तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहिए उत्तराखंड ब्रॉडकास्ट से,खबरों के लिए संपर्क करें +917505446477,+919258656798

Previous Post

कांग्रेस प्रवक्ता गरिमा दसौनी ने याद दिलाया चमोली करंट हादसा कहा विडंबना हैं एक वर्ष बाद भी नही पता अपराधी कौन?

Next Post

दर्जनों ने ली रीजनल पार्टी की सदस्यता रक्षा मोर्चा के केंद्रीय उपाध्यक्ष आरआरपी में शामिल।

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

Petrol Pump पर मिलेगा उत्तराखंड का स्वाद! डोईवाला में खुलेगा पहला Hillans Outlet, SHG महिलाओं को मिलेगा बड़ा बाजार
उत्तराखंड

Petrol Pump पर मिलेगा उत्तराखंड का स्वाद! डोईवाला में खुलेगा पहला Hillans Outlet, SHG महिलाओं को मिलेगा बड़ा बाजार

by Seemaukb
June 27, 2026
बड़ी खबर: Uksssc ने जारी की अनुदेशक संवर्ग की औपबंधिक श्रेष्ठता सूची। इस दिन होगी चयनित अभ्यर्थियों के अभिलेखों की सन्निरीक्षा
उत्तराखंड

UKSSSC Exam Date 2026: UKSSSC ने बदला भर्ती परीक्षाओं का शेड्यूल, जानें नई परीक्षा तिथियां और महत्वपूर्ण अपडेट

by Seemaukb
June 26, 2026
Next Post
दर्जनों ने ली रीजनल पार्टी की सदस्यता रक्षा मोर्चा के केंद्रीय उपाध्यक्ष आरआरपी में शामिल।

दर्जनों ने ली रीजनल पार्टी की सदस्यता रक्षा मोर्चा के केंद्रीय उपाध्यक्ष आरआरपी में शामिल।

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

ब्रेकिंग: दोबारा होगी पटवारी/लेखपाल की परीक्षा, पढ़िए संपूर्ण जानकारी, आरोपी अधिकारी भी निलंबित

गुड न्यूज: UKPSC ने निकाली भर्तियां।जल्द करे आवेदन

February 1, 2023
सुकन्या समृद्धि योजना के बदले नियम: 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम,नही तो होगा भारी नुकसान

सुकन्या समृद्धि योजना के बदले नियम: 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम,नही तो होगा भारी नुकसान

September 4, 2024

Don't miss it

Petrol Pump पर मिलेगा उत्तराखंड का स्वाद! डोईवाला में खुलेगा पहला Hillans Outlet, SHG महिलाओं को मिलेगा बड़ा बाजार
उत्तराखंड

Petrol Pump पर मिलेगा उत्तराखंड का स्वाद! डोईवाला में खुलेगा पहला Hillans Outlet, SHG महिलाओं को मिलेगा बड़ा बाजार

June 27, 2026
Gold-Silver Price : सोना हुआ सस्ता, खरीदारी का सुनहरा मौका! जानिए आज आपके शहर में क्या है गोल्ड-चांदी का भाव
देश-दुनिया

Gold-Silver Crash 2026: आखिर क्यों औंधे मुंह गिरे सोना-चांदी के दाम? जानिए पूरी वजह

June 27, 2026
देहरादून में चमत्कारी सर्जरी! महिला के पेट से निकला 15 किलो का विशाल ट्यूमर
हेल्थ

देहरादून में चमत्कारी सर्जरी! महिला के पेट से निकला 15 किलो का विशाल ट्यूमर

June 27, 2026
Ram Mandir Donation Theft: धीरेंद्र शास्त्री बोले- श्रद्धा से खिलवाड़ करने वालों का पूरा वंश भुगतेगा अंजाम
देश-दुनिया

Ram Mandir Donation Theft: धीरेंद्र शास्त्री बोले- श्रद्धा से खिलवाड़ करने वालों का पूरा वंश भुगतेगा अंजाम

June 27, 2026
उत्तराखंड में पर्यटकों का हंगामा! श्रीनगर गढ़वाल में ओवरटेकिंग विवाद के बाद मारपीट, 10 हिरासत में
क्राइम

उत्तराखंड में पर्यटकों का हंगामा! श्रीनगर गढ़वाल में ओवरटेकिंग विवाद के बाद मारपीट, 10 हिरासत में

June 27, 2026
बड़ी खबर: Uksssc ने जारी की अनुदेशक संवर्ग की औपबंधिक श्रेष्ठता सूची। इस दिन होगी चयनित अभ्यर्थियों के अभिलेखों की सन्निरीक्षा
उत्तराखंड

UKSSSC Exam Date 2026: UKSSSC ने बदला भर्ती परीक्षाओं का शेड्यूल, जानें नई परीक्षा तिथियां और महत्वपूर्ण अपडेट

June 26, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Uttarakhand Broadcast

Uttarakhand Broadcast एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ आपको उत्तराखंड, भारत और दुनिया भर की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, शिक्षा और स्थानीय अपडेट्स सबसे पहले और सटीक जानकारी के साथ मिलते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाना है।

Recent Posts

  • Petrol Pump पर मिलेगा उत्तराखंड का स्वाद! डोईवाला में खुलेगा पहला Hillans Outlet, SHG महिलाओं को मिलेगा बड़ा बाजार
  • Gold-Silver Crash 2026: आखिर क्यों औंधे मुंह गिरे सोना-चांदी के दाम? जानिए पूरी वजह
  • देहरादून में चमत्कारी सर्जरी! महिला के पेट से निकला 15 किलो का विशाल ट्यूमर

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
« May    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.