Saturday, September 26, 2026
  • About
  • Contact
  • Home
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

2026 में बदलेगी उत्तराखंड की सेहत की तस्वीर, डॉक्टरों से लेकर संसाधनों तक बड़ा विस्तार

नए मेडिकल कॉलेज, डॉक्टरों की भर्ती और अस्पतालों में सख्त व्यवस्थाओं के निर्देश

January 1, 2026
in उत्तराखंड
2026 में बदलेगी उत्तराखंड की सेहत की तस्वीर, डॉक्टरों से लेकर संसाधनों तक बड़ा विस्तार
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून।
उत्तराखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा देने के उद्देश्य से चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग ने वर्ष 2026 के लिए व्यापक कार्ययोजना तैयार कर ली है। राज्य सरकार का लक्ष्य है कि प्रदेश के प्रत्येक नागरिक तक सुलभ, सस्ती और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाई जाएं। इसी क्रम में स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश पर विभाग ने स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने की दिशा में ठोस कदम उठाने की तैयारी शुरू कर दी है।

2026 में धरातल पर उतरेंगी बड़ी स्वास्थ्य योजनाएं

साल 2026 चिकित्सा एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के लिए बेहद अहम माना जा रहा है। इस वर्ष राजकीय मेडिकल कॉलेज पिथौरागढ़ और राजकीय मेडिकल कॉलेज रुद्रपुर का संचालन शुरू किया जाएगा। इन मेडिकल कॉलेजों के शुरू होने से जहां चिकित्सा शिक्षा का दायरा बढ़ेगा, वहीं आम जनता को भी अत्याधुनिक अस्पताल सुविधाओं का लाभ मिलेगा।
इसके साथ ही उधम सिंह नगर जिले में ऋषिकेश एम्स का सैटेलाइट सेंटर स्थापित करने का लक्ष्य भी वर्ष 2026 में रखा गया है।

You might also like

ब्रेकिंग : इन चार जिलों में कल सभी स्कूल रहेंगे बंद, आदेश जारी

दिव्यांगजनों की शिकायतों पर देहरादून में बड़ा एक्शन, Joint Mobile Court में 32 मामलों की सुनवाई

ब्लड कैंसर पर जागरूकता की हुंकार, इन्दिरेश अस्पताल में गूंजा ‘कैंसर हारेगा, जिंदगी जीतेगी

अस्पतालों में डॉक्टरों की मौजूदगी सुनिश्चित करने के लिए सख्त व्यवस्था

राज्य में लंबे समय से यह शिकायत सामने आती रही है कि अस्पतालों में डॉक्टर समय पर उपलब्ध नहीं रहते। इस समस्या के समाधान के लिए स्वास्थ्य विभाग ने 1 जनवरी 2026 से सभी सरकारी अस्पतालों में बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य कर दी है।
बायोमेट्रिक हाजिरी के आधार पर ही वेतन जारी किया जाएगा। इसके प्रभावी क्रियान्वयन के लिए शासन और महानिदेशालय स्तर पर हर महीने समीक्षा की जाएगी, जिससे मरीजों को समय पर उपचार मिल सके।

विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी दूर करने पर विशेष जोर

उत्तराखंड में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी एक बड़ी चुनौती रही है। इसे देखते हुए सरकार ने विशेषज्ञ चिकित्सकों के लिए अलग कैडर बनाने का निर्णय लिया है।
साथ ही, राजकीय मेडिकल कॉलेजों में कार्यरत फैकल्टी के लिए अलग स्थानांतरण नीति भी बनाई जाएगी। वर्ष 2026 में बड़े पैमाने पर विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति की जाएगी, जिससे जिला चिकित्सालयों से लेकर सीएचसी तक विशेषज्ञ सेवाएं उपलब्ध हो सकें।

हजारों पदों पर होगी भर्ती

साल 2026 में चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग में डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ की बड़े स्तर पर भर्ती की जाएगी।

  • चिकित्साधिकारी के 287 पद
  • नर्सिंग अधिकारी के 103 पद
  • डेंटल हाइजीनिस्ट के 30 पद
  • एएनएम के 180 पद
  • चिकित्सा शिक्षा विभाग में नर्सिंग अधिकारियों के 587 पद

इसके अलावा आईपीएचएस मानकों के अनुसार लैब टेक्नीशियन, ओटी टेक्नीशियन, डायलिसिस, ईसीजी, एक्स-रे टेक्नीशियन और ऑप्टोमेट्रिस्ट के पद सृजित किए जाएंगे। वहीं, आउटसोर्स माध्यम से प्रदेशभर में करीब 2000 वार्ड बॉय की भी नियुक्ति की जाएगी।

अस्पतालों में सफाई, भोजन और सुविधाओं पर रहेगा विशेष ध्यान

स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने बताया कि वर्ष 2026 में हर जिले के लिए अलग-अलग कार्ययोजना तैयार की जाएगी।
अस्पतालों में स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा, मरीजों के भोजन की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए मानक मेन्यू तय होगा और अस्पतालों में प्रतिदिन चादर बदलना अनिवार्य किया जाएगा।
इसके साथ ही जिला चिकित्सालय से लेकर सीएससी तक एमआरआई, सीटी स्कैन, डिजिटल एक्स-रे जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

स्वास्थ्य मंत्री का बयान

स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि “साल 2026 उत्तराखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए अपार संभावनाओं का वर्ष है। नए साल में संसाधनों, मानव शक्ति और आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा, ताकि आम व्यक्ति को स्थानीय स्तर पर बेहतर इलाज मिल सके।”

Tags: AIIMS Satellite CentreBiometrics Attendance HospitalDoctors Recruitment 2026Health Services ImprovementMedical College UttarakhandUttarakhand Health Department 2026Uttarakhand health news
Previous Post

शर्मनाक: जिम ट्रेनर पर छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Next Post

गृह–कार्मिक विभाग से लेकर जिलों तक, जनवरी में बदल सकती है उत्तराखंड की प्रशासनिक तस्वीर

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

ब्रेकिंग : इन चार जिलों में कल सभी स्कूल रहेंगे बंद, आदेश जारी
उत्तराखंड

ब्रेकिंग : इन चार जिलों में कल सभी स्कूल रहेंगे बंद, आदेश जारी

by Seemaukb
September 25, 2026
दिव्यांगजनों की शिकायतों पर देहरादून में बड़ा एक्शन, Joint Mobile Court में 32 मामलों की सुनवाई
उत्तराखंड

दिव्यांगजनों की शिकायतों पर देहरादून में बड़ा एक्शन, Joint Mobile Court में 32 मामलों की सुनवाई

by Seemaukb
September 25, 2026
Next Post
ब्रिडकुल MD पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप; शासन ने तत्काल हटाया, विभाग में हड़कंप

गृह–कार्मिक विभाग से लेकर जिलों तक, जनवरी में बदल सकती है उत्तराखंड की प्रशासनिक तस्वीर

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

बड़ी खबर: निजी स्कूलों की लूट के खिलाफ यूकेडी के तल्ख तेवर

बड़ी खबर: निजी स्कूलों की लूट के खिलाफ यूकेडी के तल्ख तेवर

April 6, 2023
अंकिता केस में बड़ा मोड़: कोर्ट ने सील किया उर्मिला सनावर का मोबाइल, राठौर की गैरहाजिरी पर सवाल

अंकिता केस में बड़ा मोड़: कोर्ट ने सील किया उर्मिला सनावर का मोबाइल, राठौर की गैरहाजिरी पर सवाल

January 16, 2026

Don't miss it

ब्रेकिंग : इन चार जिलों में कल सभी स्कूल रहेंगे बंद, आदेश जारी
उत्तराखंड

ब्रेकिंग : इन चार जिलों में कल सभी स्कूल रहेंगे बंद, आदेश जारी

September 25, 2026
80 रन पर 6 विकेट, फिर मयंक का तूफान! पिथौरागढ़ हरिकेन्स ने यूएसएन इंडियंस से छीन ली जीत
Uncategorized

80 रन पर 6 विकेट, फिर मयंक का तूफान! पिथौरागढ़ हरिकेन्स ने यूएसएन इंडियंस से छीन ली जीत

September 25, 2026
दिव्यांगजनों की शिकायतों पर देहरादून में बड़ा एक्शन, Joint Mobile Court में 32 मामलों की सुनवाई
उत्तराखंड

दिव्यांगजनों की शिकायतों पर देहरादून में बड़ा एक्शन, Joint Mobile Court में 32 मामलों की सुनवाई

September 25, 2026
ग्लासगो के मैट पर दिखेगा हर्ष का दम, कॉमनवेल्थ में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे SGRRU के कराटे चैंपियन
क्रिकेट

ग्लासगो के मैट पर दिखेगा हर्ष का दम, कॉमनवेल्थ में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे SGRRU के कराटे चैंपियन

September 25, 2026
ब्लड कैंसर पर जागरूकता की हुंकार, इन्दिरेश अस्पताल में गूंजा ‘कैंसर हारेगा, जिंदगी जीतेगी
उत्तराखंड

ब्लड कैंसर पर जागरूकता की हुंकार, इन्दिरेश अस्पताल में गूंजा ‘कैंसर हारेगा, जिंदगी जीतेगी

September 25, 2026
17/3 से जीत तक… युवराज की कप्तानी पारी ने पलटा मैच, हरिद्वार एल्मास की लगातार तीसरी जीत
क्रिकेट

17/3 से जीत तक… युवराज की कप्तानी पारी ने पलटा मैच, हरिद्वार एल्मास की लगातार तीसरी जीत

September 25, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Uttarakhand Broadcast

Uttarakhand Broadcast एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ आपको उत्तराखंड, भारत और दुनिया भर की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, शिक्षा और स्थानीय अपडेट्स सबसे पहले और सटीक जानकारी के साथ मिलते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाना है।

Recent Posts

  • ब्रेकिंग : इन चार जिलों में कल सभी स्कूल रहेंगे बंद, आदेश जारी
  • 80 रन पर 6 विकेट, फिर मयंक का तूफान! पिथौरागढ़ हरिकेन्स ने यूएसएन इंडियंस से छीन ली जीत
  • दिव्यांगजनों की शिकायतों पर देहरादून में बड़ा एक्शन, Joint Mobile Court में 32 मामलों की सुनवाई

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.