Sunday, August 2, 2026
  • About
  • Contact
  • Home
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

बड़ी खबर : सीमांत गांवों में गूंजेगा देश की संस्कृति का रंग, 8 राज्यों के 115 युवा पहुंचे उत्तराखंड

June 15, 2026
in उत्तराखंड
बड़ी खबर : सीमांत गांवों में गूंजेगा देश की संस्कृति का रंग, 8 राज्यों के 115 युवा पहुंचे उत्तराखंड
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

Dehradun News | Vibrant Village Programme Uttarakhand | My Bharat Youth Program

देहरादून। उत्तराखंड के सीमांत क्षेत्रों में देश की सांस्कृतिक विविधता और राष्ट्रीय एकता की अनूठी झलक देखने को मिलेगी। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत मेरा युवा भारत (My Bharat), भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) तथा गृह मंत्रालय, भारत सरकार के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ‘विकसित भारत वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम’ के दूसरे चरण का शुभारंभ हो गया है। कार्यक्रम का उद्देश्य सीमांत क्षेत्रों के समग्र विकास को बढ़ावा देना और युवाओं में राष्ट्र निर्माण की भावना को मजबूत करना है।

You might also like

पेपर लीक से मनी लॉन्ड्रिंग तक: ED ने हाकम सिंह रावत की ₹63.30 लाख की संपत्ति की कुर्क

राजस्व वसूली में ढिलाई अब पड़ेगी भारी! डीएम डॉ. आशीष चौहान ने विभागों को दी सख्त चेतावनी

जिला अस्पताल के घटते राजस्व पर डीएम सख्त, जांच के आदेश; लावारिस मरीजों को लेकर भी बड़ा फैसला

देश के 8 राज्यों से पहुंचे 115 युवा प्रतिभागी

कार्यक्रम के दूसरे चरण में 115 युवा प्रतिभागी शामिल हुए हैं। इनमें गोवा, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा, मणिपुर, तेलंगाना और जम्मू-कश्मीर के युवा शामिल हैं। ये प्रतिभागी सीमांत गांवों में रहकर वहां की संस्कृति, परंपराओं और जीवनशैली को करीब से जानेंगे और अपनी सांस्कृतिक विरासत का भी परिचय देंगे।

13 सीमांत गांवों में होगा युवाओं का प्रवास

कार्यक्रम के तहत उत्तराखंड के 13 सीमांत गांवों का चयन किया गया है। प्रत्येक गांव में 7 से 8 युवाओं का एक समूह प्रवास करेगा। हर समूह के साथ एक जिला युवा अधिकारी और एक स्वयंसेवक भी मौजूद रहेगा, जो गतिविधियों के संचालन और समन्वय में सहयोग करेंगे।

स्थानीय समुदायों के साथ संवाद और जनजागरूकता गतिविधियां

प्रवास के दौरान युवा प्रतिभागी गांवों में जनजागरूकता अभियान, सामुदायिक संवाद और विकासोन्मुख गतिविधियों में भाग लेंगे। इसके अलावा वे स्थानीय युवाओं और ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी चुनौतियों, आवश्यकताओं और विकास संबंधी मुद्दों को समझेंगे।

देहरादून में हुई शुरुआत, स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया

कार्यक्रम की शुरुआत 14 जून को देहरादून स्थित केनोपी होटल में प्रतिभागियों की रिपोर्टिंग के साथ हुई। इसके बाद आईटीबीपी अधिकारियों ने प्रतिभागियों को कार्यक्रम के उद्देश्यों, महत्व और सीमांत क्षेत्रों की संवेदनशीलता के बारे में जानकारी दी। साथ ही सुरक्षा, अनुशासन और आवश्यक सावधानियों से जुड़े दिशा-निर्देश भी साझा किए गए।

देहरादून शिविर में सभी प्रतिभागियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिसमें सभी स्वस्थ पाए गए।

उत्तरकाशी और चमोली के लिए रवाना हुए दल

15 जून को सुबह 7:30 बजे प्रतिभागियों का पहला दल उत्तरकाशी जनपद के लिए रवाना हुआ, जबकि दूसरा दल 10:30 बजे चमोली जनपद के लिए भेजा गया। प्रतिभागी 21 जून तक सीमांत गांवों में प्रवास करेंगे।

इस दौरान वे स्थानीय समुदायों की जीवनशैली, विकास की जरूरतों और सीमावर्ती क्षेत्रों की विशिष्ट परिस्थितियों का अध्ययन करेंगे तथा विभिन्न सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाएंगे।

युवाओं को राष्ट्र निर्माण के लिए किया प्रेरित

इस अवसर पर माय भारत देहरादून की उप निदेशक मोनिका नांदल और आईटीबीपी के डिप्टी कमांडेंट उज्जवल भी मौजूद रहे। दोनों अधिकारियों ने प्रतिभागियों से संवाद करते हुए सीमांत क्षेत्रों के महत्व, राष्ट्रीय एकता और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला तथा कार्यक्रम में सफल सहभागिता के लिए शुभकामनाएं दीं।

राष्ट्रीय एकता और सीमांत विकास को मिलेगा बल

‘विकसित भारत वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम’ न केवल सीमांत क्षेत्रों के विकास को नई दिशा देगा, बल्कि देश के विभिन्न राज्यों के युवाओं को एक-दूसरे की संस्कृति, परंपराओं और जीवन मूल्यों को समझने का अवसर भी प्रदान करेगा। इससे राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता और सीमावर्ती क्षेत्रों के प्रति जागरूकता को भी मजबूती मिलेगी।

Tags: Border Villages UttarakhandChamoli newsDeveloped India Vibrant VillageITBP UttarakhandMy Bharat ProgramMy Bharat Youth Program.Uttarakhand Border Area Developmentuttarkashi newsVibrant Village Programme UttarakhandYouth Exchange Program India
Previous Post

खुलासा : छोटा भाई ही निकला बड़ा भाई का कातिल, हत्या के बाद हाईवे जाम कर पुलिस को गुमराह करने की रची साजिश

Next Post

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के ब्रेस्ट सर्जन का कमाल, दुर्लभ ट्यूमर निकालकर बचाई महिला की जान

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

पेपर लीक से मनी लॉन्ड्रिंग तक: ED ने हाकम सिंह रावत की ₹63.30 लाख की संपत्ति की कुर्क
उत्तराखंड

पेपर लीक से मनी लॉन्ड्रिंग तक: ED ने हाकम सिंह रावत की ₹63.30 लाख की संपत्ति की कुर्क

by Seemaukb
August 1, 2026
राजस्व वसूली में ढिलाई अब पड़ेगी भारी! डीएम डॉ. आशीष चौहान ने विभागों को दी सख्त चेतावनी
उत्तराखंड

राजस्व वसूली में ढिलाई अब पड़ेगी भारी! डीएम डॉ. आशीष चौहान ने विभागों को दी सख्त चेतावनी

by Seemaukb
August 1, 2026
Next Post
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के ब्रेस्ट सर्जन का कमाल, दुर्लभ ट्यूमर निकालकर बचाई महिला की जान

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के ब्रेस्ट सर्जन का कमाल, दुर्लभ ट्यूमर निकालकर बचाई महिला की जान

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

ब्रेकिंग: दोबारा होगी पटवारी/लेखपाल की परीक्षा, पढ़िए संपूर्ण जानकारी, आरोपी अधिकारी भी निलंबित

बड़ी खबर: UKPSC ने कनिष्ठ सहायक परीक्षा को लेकर जारी किया बड़ा अपडेट

February 26, 2023
बड़ी खबर : वन विभाग के तुगलगी फरमानों  पर मुखर हुए सेमवाल

बड़ी खबर : वन विभाग के तुगलगी फरमानों पर मुखर हुए सेमवाल

May 22, 2024

Don't miss it

पेपर लीक से मनी लॉन्ड्रिंग तक: ED ने हाकम सिंह रावत की ₹63.30 लाख की संपत्ति की कुर्क
उत्तराखंड

पेपर लीक से मनी लॉन्ड्रिंग तक: ED ने हाकम सिंह रावत की ₹63.30 लाख की संपत्ति की कुर्क

August 1, 2026
राजस्व वसूली में ढिलाई अब पड़ेगी भारी! डीएम डॉ. आशीष चौहान ने विभागों को दी सख्त चेतावनी
उत्तराखंड

राजस्व वसूली में ढिलाई अब पड़ेगी भारी! डीएम डॉ. आशीष चौहान ने विभागों को दी सख्त चेतावनी

August 1, 2026
दहेज की बलि बनी सृष्टि? देहरादून पुलिस ने पति और ननद को किया गिरफ्तार
क्राइम

दहेज की बलि बनी सृष्टि? देहरादून पुलिस ने पति और ननद को किया गिरफ्तार

August 1, 2026
Petrol Diesel Price Today: 1 अगस्त को जारी हुए नए रेट, जानिए आपके शहर में कितना महंगा या सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल
देश-दुनिया

Petrol Diesel Price Today: 1 अगस्त को जारी हुए नए रेट, जानिए आपके शहर में कितना महंगा या सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल

August 1, 2026
दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से 4 कांवड़ियों की मौत, रेस्क्यू टीम भी नहीं बचा सकी जान
हादसा

दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से 4 कांवड़ियों की मौत, रेस्क्यू टीम भी नहीं बचा सकी जान

August 1, 2026
देहरादून में HIV पर बड़ा एक्शन! हाई रिस्क इलाकों की होगी GIS मैपिंग, डीएम ने दिए सख्त निर्देश
उत्तराखंड

जिला अस्पताल के घटते राजस्व पर डीएम सख्त, जांच के आदेश; लावारिस मरीजों को लेकर भी बड़ा फैसला

July 31, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Uttarakhand Broadcast

Uttarakhand Broadcast एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ आपको उत्तराखंड, भारत और दुनिया भर की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, शिक्षा और स्थानीय अपडेट्स सबसे पहले और सटीक जानकारी के साथ मिलते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाना है।

Recent Posts

  • पेपर लीक से मनी लॉन्ड्रिंग तक: ED ने हाकम सिंह रावत की ₹63.30 लाख की संपत्ति की कुर्क
  • राजस्व वसूली में ढिलाई अब पड़ेगी भारी! डीएम डॉ. आशीष चौहान ने विभागों को दी सख्त चेतावनी
  • दहेज की बलि बनी सृष्टि? देहरादून पुलिस ने पति और ननद को किया गिरफ्तार

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.