Wednesday, November 11, 2026
  • About
  • Contact
  • Home
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

दुखद:  पंचायत चुनाव में हार से आहत युवक ने खाया जहर, इलाज के दौरान हुई मौत

August 1, 2025
in उत्तराखंड
“एक ही कमरे में तीन की मौत, चौथा अस्पताल में ज़िंदगी से जंग लड़ रहा – गैस सिलेंडर बना काल!”
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

 पंचायत चुनाव में हार से आहत युवक ने खाया जहर,                              इलाज के दौरान हुई मौत

पंतनगर। पंचायत चुनाव में समर्थन प्राप्त प्रत्याशियों की हार से आहत होकर एक युवक ने जहर खा लिया। अस्पताल ले जाने के बावजूद उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। युवक की असामयिक मौत से क्षेत्र में शोक की लहर है, वहीं परिजन गहरे सदमे में हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नया प्लॉट शांतिपुरी खमिया नंबर-चार निवासी ललित आर्या (32) पुत्र डिगर राम आर्या त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में ग्राम प्रधान पद की प्रत्याशी बबिता रौतेला और बीडीसी पद की प्रत्याशी दीप्ति पांडा के प्रचार में पूरे समर्पण से जुटा हुआ था। वह चुनाव प्रचार के दौरान घर-घर जाकर समर्थन जुटा रहा था।

बृहस्पतिवार को चुनाव परिणाम घोषित हुए, जिसमें दोनों प्रत्याशियों को हार का सामना करना पड़ा। इस परिणाम से ललित मानसिक रूप से काफी टूट गया। स्थानीय लोगों ने तंज कसते हुए उस पर आरोप लगाए कि उसने समर्थन किसी को दिया और वोट किसी और को। इन आरोपों और तानों से आहत होकर ललित घर से बिना बताए निकल गया।

दोपहर करीब 2:48 बजे ललित ने अपने मित्र अनिल कुमार को कॉल कर इमलीघाट, गौला नदी किनारे बुलाया। अनिल जब वहां पहुंचा तो देखा कि ललित रेत पर पड़ा हुआ था और उसे उल्टियां हो रही थीं। उसकी जेब से जहरीले पदार्थ का पैकेट भी बरामद हुआ। पूछने पर ललित ने बताया कि वह मानसिक रूप से टूट गया है, क्योंकि जिन प्रत्याशियों के लिए उसने मेहनत की, उनकी हार हुई और अब लोग उसे धोखेबाज कह रहे हैं।

अनिल ने तत्काल परिजनों को सूचना दी और दोस्तों की मदद से ललित को लेकर रुद्रपुर के कई निजी अस्पतालों में दौड़ा। आखिरकार बाठला अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इस घटना से परिवार में कोहराम मचा है और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। लोग चुनावी राजनीति में इस तरह की व्यक्तिगत हानि को लेकर दुख और चिंता जता रहे हैं।

You might also like

टिहरी बांध के लिए उजड़े, 40 साल बाद भी बेदखल जैसे हालात, अब चुनाव बहिष्कार

जयकारों के बीच बंद हुए केदारनाथ के कपाट, अब ऊखीमठ में होंगे बाबा के दर्शन

रोजगार नहीं दे सकते तो पद पर क्यों रहें?’ PCS अफसर ने 22 साल बाद छोड़ी नौकरी

Tags: A 32-year-old youth from Pantnagar died after consuming poisonelection lossemotional distressPanchayat Election 2025Pantnagar newspolitical pressurereportedly upset over the defeat of the candidates he supported in the Panchayat elections. Locals’ taunts added to his distress.tragic incidentUttarakhand newsyouth suicide
Previous Post

राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी की ऐतिहासिक जीत: पति बने ग्राम प्रधान, पत्नी बनी जिला पंचायत सदस्य — एक ही परिवार में दोहरी खुशियों की लहर

Next Post

Big breaking: उत्तराखंड जिला पंचायत आरक्षण सूची घोषित, देहरादून समेत कई सीटें महिला वर्ग के लिए आरक्षित

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

टिहरी बांध के लिए उजड़े, 40 साल बाद भी बेदखल जैसे हालात, अब चुनाव बहिष्कार
उत्तराखंड

टिहरी बांध के लिए उजड़े, 40 साल बाद भी बेदखल जैसे हालात, अब चुनाव बहिष्कार

by Seemaukb
November 11, 2026
जयकारों के बीच बंद हुए केदारनाथ के कपाट, अब ऊखीमठ में होंगे बाबा के दर्शन
उत्तराखंड

जयकारों के बीच बंद हुए केदारनाथ के कपाट, अब ऊखीमठ में होंगे बाबा के दर्शन

by Seemaukb
November 11, 2026
Next Post
Big breaking: उत्तराखंड जिला पंचायत आरक्षण सूची घोषित, देहरादून समेत कई सीटें महिला वर्ग के लिए आरक्षित

Big breaking: उत्तराखंड जिला पंचायत आरक्षण सूची घोषित, देहरादून समेत कई सीटें महिला वर्ग के लिए आरक्षित

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

वाहन चालक सावधान: फास्टैग नियमों में बड़ा बदलाव, टोल पार करने पर देना होगा दोगुना शुल्क

वाहन चालक सावधान: फास्टैग नियमों में बड़ा बदलाव, टोल पार करने पर देना होगा दोगुना शुल्क

February 20, 2025
वोटर लिस्ट पर बड़ा अपडेट! 5.47 लाख मतदाताओं को नोटिस, 15 सितंबर को आएगी फाइनल सूची

वोटर लिस्ट पर बड़ा अपडेट! 5.47 लाख मतदाताओं को नोटिस, 15 सितंबर को आएगी फाइनल सूची

August 17, 2026

Don't miss it

टिहरी बांध के लिए उजड़े, 40 साल बाद भी बेदखल जैसे हालात, अब चुनाव बहिष्कार
उत्तराखंड

टिहरी बांध के लिए उजड़े, 40 साल बाद भी बेदखल जैसे हालात, अब चुनाव बहिष्कार

November 11, 2026
जयकारों के बीच बंद हुए केदारनाथ के कपाट, अब ऊखीमठ में होंगे बाबा के दर्शन
उत्तराखंड

जयकारों के बीच बंद हुए केदारनाथ के कपाट, अब ऊखीमठ में होंगे बाबा के दर्शन

November 11, 2026
हरिद्वार में आधी रात मुठभेड़, गोतस्कर गिरफ्तार; साथी फरार
क्राइम

हरिद्वार में आधी रात मुठभेड़, गोतस्कर गिरफ्तार; साथी फरार

November 11, 2026
एक कमरे के बंटवारे पर खूनी खेल! देहरादून में मामा ने भांजे की ले ली जान
क्राइम

एक कमरे के बंटवारे पर खूनी खेल! देहरादून में मामा ने भांजे की ले ली जान

November 10, 2026
रोजगार नहीं दे सकते तो पद पर क्यों रहें?’ PCS अफसर ने 22 साल बाद छोड़ी नौकरी
उत्तराखंड

रोजगार नहीं दे सकते तो पद पर क्यों रहें?’ PCS अफसर ने 22 साल बाद छोड़ी नौकरी

November 10, 2026
जनरेटर रूम बना मौत का कमरा! देहरादून में दो इंजीनियरों की मौत, गैस से दम घुटने की आशंका
क्राइम

40 हजार के कर्ज ने ली कांस्टेबल की जान! लोन ऐप संचालकों की धमकी से टूट गया पुलिसकर्मी

November 10, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Uttarakhand Broadcast

Uttarakhand Broadcast एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ आपको उत्तराखंड, भारत और दुनिया भर की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, शिक्षा और स्थानीय अपडेट्स सबसे पहले और सटीक जानकारी के साथ मिलते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाना है।

Recent Posts

  • टिहरी बांध के लिए उजड़े, 40 साल बाद भी बेदखल जैसे हालात, अब चुनाव बहिष्कार
  • जयकारों के बीच बंद हुए केदारनाथ के कपाट, अब ऊखीमठ में होंगे बाबा के दर्शन
  • हरिद्वार में आधी रात मुठभेड़, गोतस्कर गिरफ्तार; साथी फरार

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.