Saturday, February 7, 2026
  • About
  • Term & Condition
  • Privacy Policy
  • Contact
  • Home
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • मार्केट
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • वेल्थ
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • मार्केट
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • वेल्थ
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

अल्मोड़ा की दुर्दशा पर पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष का प्रशासन पर हमला

September 28, 2025
in उत्तराखंड
अल्मोड़ा की दुर्दशा पर पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष का प्रशासन पर हमला
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अल्मोड़ा की दुर्दशा पर पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष का प्रशासन पर हमला

नगर निगम, पुलिस और शासन पर लापरवाही व जनता से धोखे के आरोप

अल्मोड़ा।
व्यापार मंडल के पूर्व जिला अध्यक्ष हरेंद्र वर्मा ने नगर की बदहाल व्यवस्था, प्रशासनिक सुस्ती और जनसमस्याओं की अनदेखी पर कड़ी नाराज़गी जताई है। प्रेस बयान जारी करते हुए उन्होंने नगर निगम, पुलिस और शासन को जनता के प्रति गैरजिम्मेदार ठहराया और कई गंभीर मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।

You might also like

बाल अधिकारों की पाठशाला: रायपुर के स्कूलों में डीएम सविन बंसल के निर्देश पर जागरूकता अभियान

वैक्सीनेशन के नाम पर फर्जीवाड़ा! एक नंबर–कई नाम, लाखों का खेल उजागर

नाबालिग गर्भवती मामला: ‘लव जिहाद’ के आरोप पर कोतवाली घेराव, बाजार बंद

क्वारब–कैंची मार्ग: वैकल्पिक समाधान न होने पर सवाल

वर्मा ने कहा कि कैंची से क्वारब तक वैकल्पिक व्यवस्था न होने से जनता लगातार तकलीफ झेल रही है।

“सवा साल से अधिक समय गुजर गया, लेकिन न तो वैकल्पिक सड़क बनी और न कोई ठोस इंतज़ाम। यह मोदी सरकार और नितिन गडकरी जी के दावों का खंडन करता है। सड़क एवं परिवहन राज्य मंत्री सिर्फ धनराशि गिनाते हैं, जबकि जनता को स्थायी समाधान चाहिए।”

उन्होंने पूछा कि आखिर कब तक जनता वैकल्पिक मार्ग पर यातायात शुरू होने का इंतजार करती रहेगी।

ऑनलाइन चालान व्यवस्था पर आपत्ति

पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि क्वारब से तनावपूर्ण सफर के बाद घर लौटते ही मोबाइल पर चालान आना जनता के साथ अन्याय है।

“यदि पुलिस को सिर्फ लक्ष्य पूरा करना है तो क्या क्वारब या रानीखेत की ओर से आने वाले वाहन ही आसानी का शिकार हैं?”

नंदादेवी मेले में प्रशासन की नाकामी

नंदादेवी मेले को लेकर वर्मा ने कहा कि पुलिस और प्रशासन निष्क्रिय रहे।

“बाहरी व्यापारी दुकान लगा गए लेकिन जिला प्रशासन और तीनों विभाग ऐसे रहे जैसे उन्हें जानकारी तक न हो। यहां तक कि रामलीला के दौरान भी बाजार में पुलिस मौजूद नहीं रही।”

थाने के सामने गेट बंद करने की घटना पर नाराज़गी

उन्होंने बताया कि 22, 25 और 26 तारीख को थाने के सामने स्थित गेट अचानक बंद कर दिया गया।

“कहा गया कि चाबी मेयर के पास है। जब गेट लंबे समय से खुला था और लोग उसी पर निर्भर थे, तो अचानक ऐसे कदम जनता के साथ ज़्यादती हैं। मेयर को गेट बंद करने के बजाय रामलीला और दुर्गा पूजा के समय यातायात नियंत्रण और पुलिस व्यवस्था करनी चाहिए थी।”

नगर निगम की कार्यशैली पर सवाल

नगर की अव्यवस्था को लेकर वर्मा ने कहा कि नगर निगम की स्थिति समझ से परे है।

  • आवारा पशुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है।
  • मेयर और आयुक्त ने पार्षदों से एक हफ्ते में बंदर पकड़ने का वादा किया था, लेकिन दो हफ्ते बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।
  • नालों की दुर्दशा और सफाई व्यवस्था जस की तस है।

“ट्रिपल इंजन की सरकार अब साइकिल बन गई”

वर्मा ने सरकार पर तंज कसते हुए कहा—

“ट्रिपल इंजन की सरकार अब साइकिल बनकर रह गई है। नाले लीक हो रहे हैं, मेयर, पार्षद और अधिकारी सब देखकर चले जाते हैं लेकिन कार्रवाई शून्य है। इच्छा शक्ति की कमी ने शहर के विकास को रोक रखा है।”

नागरिकों से आह्वान

अंत में उन्होंने अल्मोड़ा वासियों से अपील की—

“जब आप अपना प्रतिनिधि चुनते हैं तो उससे सवाल भी करें। यदि काम न हो रहे हों तो विरोध करें। सही को सही और गलत को गलत कहने का साहस रखना होगा, वरना हमारा शहर विकास की दौड़ में बहुत पीछे रह जाएगा।”

Tags: अल्मोड़ा की दुर्दशाअल्मोड़ा नगर निगमअल्मोड़ा समाचारक्वारब कैंची मार्गनंदादेवी मेलाहरेंद्र वर्मा

Previous Post

पुरुष उत्तराखंड प्रीमियर लीग 2025: नैनीताल टाइगर्स की दहाड़, ऋषिकेश फाल्कन्स की बल्लेबाजी बिखरी

Next Post

कुनाल चंदेल के अर्धशतक से हरिद्वार एल्मास की दूसरी बड़ी जीत

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

बाल अधिकारों की पाठशाला: रायपुर के स्कूलों में डीएम सविन बंसल के निर्देश पर जागरूकता अभियान
उत्तराखंड

बाल अधिकारों की पाठशाला: रायपुर के स्कूलों में डीएम सविन बंसल के निर्देश पर जागरूकता अभियान

by Seemaukb
February 6, 2026
वैक्सीनेशन के नाम पर फर्जीवाड़ा! एक नंबर–कई नाम, लाखों का खेल उजागर
उत्तराखंड

वैक्सीनेशन के नाम पर फर्जीवाड़ा! एक नंबर–कई नाम, लाखों का खेल उजागर

by Seemaukb
February 6, 2026
Next Post
कुनाल चंदेल ने जड़ा यूपीएल 2025 का पहला शतक, हरिद्वार ने पिथोरागढ़ को 80 रनों से हराया

कुनाल चंदेल के अर्धशतक से हरिद्वार एल्मास की दूसरी बड़ी जीत

Discussion about this post

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • नौकरी
  • मार्केट
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • वेल्थ
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

बड़ी खबर: गरीब के घर का गजब  मूल्यांकन ,सात हजार मिले घर बनाने को,आखिर कहां गई प्रधानमत्री आवास योजना

बड़ी खबर: गरीब के घर का गजब मूल्यांकन ,सात हजार मिले घर बनाने को,आखिर कहां गई प्रधानमत्री आवास योजना

April 22, 2022
बड़ी खबर: पहाड़ों में वन्य जीवों के आतंक से कब मिलेगा निजात

बड़ी खबर: पहाड़ों में वन्य जीवों के आतंक से कब मिलेगा निजात

July 29, 2022

Don't miss it

बाल अधिकारों की पाठशाला: रायपुर के स्कूलों में डीएम सविन बंसल के निर्देश पर जागरूकता अभियान
उत्तराखंड

बाल अधिकारों की पाठशाला: रायपुर के स्कूलों में डीएम सविन बंसल के निर्देश पर जागरूकता अभियान

February 6, 2026
मच्छी बाजार हत्याकांड के बाद फिर खून से लाल देहरादून, युवती पर चापड़ से हमला
क्राइम

मच्छी बाजार हत्याकांड के बाद फिर खून से लाल देहरादून, युवती पर चापड़ से हमला

February 6, 2026
वैक्सीनेशन के नाम पर फर्जीवाड़ा! एक नंबर–कई नाम, लाखों का खेल उजागर
उत्तराखंड

वैक्सीनेशन के नाम पर फर्जीवाड़ा! एक नंबर–कई नाम, लाखों का खेल उजागर

February 6, 2026
देहरादून में स्वास्थ्य की महा-सेवा: 10 फरवरी को इन्दिरेश अस्पताल में फ्री एमआरआई से ऑपरेशन तक सब कुछ निःशुल्क
हेल्थ

देहरादून में स्वास्थ्य की महा-सेवा: 10 फरवरी को इन्दिरेश अस्पताल में फ्री एमआरआई से ऑपरेशन तक सब कुछ निःशुल्क

February 6, 2026
नाबालिग गर्भवती मामला: ‘लव जिहाद’ के आरोप पर कोतवाली घेराव, बाजार बंद
उत्तराखंड

नाबालिग गर्भवती मामला: ‘लव जिहाद’ के आरोप पर कोतवाली घेराव, बाजार बंद

February 5, 2026
नशा मुक्त युवा, विकसित भारत का भविष्य: देहरादून के CNI गर्ल्स इंटर कॉलेज में हुआ युवा संवाद कार्यक्रम
उत्तराखंड

नशा मुक्त युवा, विकसित भारत का भविष्य: देहरादून के CNI गर्ल्स इंटर कॉलेज में हुआ युवा संवाद कार्यक्रम

February 5, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Recent Posts

  • बाल अधिकारों की पाठशाला: रायपुर के स्कूलों में डीएम सविन बंसल के निर्देश पर जागरूकता अभियान
  • मच्छी बाजार हत्याकांड के बाद फिर खून से लाल देहरादून, युवती पर चापड़ से हमला
  • वैक्सीनेशन के नाम पर फर्जीवाड़ा! एक नंबर–कई नाम, लाखों का खेल उजागर

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • नौकरी
  • मार्केट
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • वेल्थ
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
« Jan    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.