Tuesday, November 17, 2026
  • About
  • Contact
  • Home
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

देहरादून वोटर लिस्ट में बड़ा उलटफेर! 35,883 नाम जुड़े, 1,934 कटे

November 17, 2026
in उत्तराखंड
देहरादून वोटर लिस्ट में बड़ा उलटफेर! 35,883 नाम जुड़े, 1,934 कटे
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

You might also like

6.57 लाख बच्चों को पेट के कीड़ों से बचाने की तैयारी, 18 नवंबर से चलेगा दवा पिलाने का महाअभियान!

जौनसार में रहने से नहीं मिलेगा ST दर्जा! हाईकोर्ट के आदेश ने प्रमाणपत्र व्यवस्था पर उठाए बड़े सवाल

करोड़ों का बजट, डीसी बिल और अधूरे स्टेडियम! उत्तरकाशी में युवा कल्याण विभाग से जवाब तलब

देहरादून। जनपद देहरादून में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) के बाद ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी कर दी गई है। 12 नवंबर को प्रकाशित सूची में कुल 12,28,746 मतदाता दर्ज किए गए हैं। पुनरीक्षण अभियान के दौरान 35,883 नए मतदाताओं के नाम जोड़े गए, जबकि 1,934 नाम सूची से हटाए गए हैं। अब मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, संशोधन कराने या किसी नाम पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए 11 दिसंबर 2026 तक का समय दिया गया है।

मंगलवार को अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) जितेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की प्रगति साझा की गई और राजनीतिक दलों को ड्राफ्ट मतदाता सूची की सॉफ्ट एवं हार्ड कॉपी उपलब्ध कराई गई।

अपर जिलाधिकारी ने बताया कि 01 जनवरी 2027 की अर्हता तिथि के आधार पर पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में शामिल करने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। इसमें खासतौर पर उन युवाओं पर ध्यान दिया गया, जो पहली बार मतदान के पात्र होने जा रहे हैं। 04 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2026 तक चले अभियान के दौरान 16,316 पुरुष, 19,563 महिलाएं और 4 ट्रांसजेंडर मतदाताओं के नाम जोड़े गए। इस तरह कुल 35,883 नए मतदाता सूची में शामिल हुए।

वहीं, इसी प्रक्रिया के दौरान 961 पुरुष, 969 महिलाएं और 4 ट्रांसजेंडर सहित कुल 1,934 मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं।

आंकड़ों के मुताबिक, 03 अक्टूबर 2026 से पहले जनपद में कुल 11,94,797 मतदाता पंजीकृत थे। पुनरीक्षण के बाद जारी ड्राफ्ट सूची में 6,32,396 पुरुष, 5,96,300 महिलाएं और 50 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं। इस प्रकार जनपद में कुल मतदाताओं की संख्या बढ़कर 12,28,746 हो गई है। इसके अलावा जिले के सभी 10 विधानसभा क्षेत्रों में 9,263 सर्विस मतदाता भी पंजीकृत हैं। इनमें 8,776 पुरुष और 487 महिला मतदाता शामिल हैं।

11 दिसंबर तक दर्ज करा सकते हैं दावे-आपत्तियां

निर्वाचन विभाग के अनुसार, ड्राफ्ट मतदाता सूची पर 11 दिसंबर 2026 तक दावे और आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। इनका निस्तारण 28 दिसंबर 2026 तक किया जाएगा। इसके बाद 04 जनवरी 2027 को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। ऐसे में जिन पात्र नागरिकों के नाम अभी तक मतदाता सूची में शामिल नहीं हैं, उनके पास नाम जुड़वाने का अवसर है।

ईवीएम से मतदान का दिया जाएगा प्रशिक्षण

मतदाता जागरूकता बढ़ाने और मतदान प्रक्रिया की जानकारी देने के लिए जिले के सभी 10 विधानसभा क्षेत्रों में 123 ईवीएम मशीनें भेजी गई हैं। एफएलसी के बाद भेजी गई इन मशीनों के माध्यम से लोगों को ईवीएम से मतदान करने की व्यावहारिक जानकारी दी जाएगी। अपर जिलाधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपील की कि वे अपने क्षेत्रों में अधिक से अधिक लोगों को प्रशिक्षण कार्यक्रम से जोड़ें।

बैठक में सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी नरेन्द्र देवली सहित भाजपा के अरविंद जैन, सीपीआई (एम) के अनंत आकाश, बसपा के एसपी गौतम, केपी सिंह, सत्येन्द्र सिंह तथा आम आदमी पार्टी के कमल राणा और उपेन्द्र सिंह राणा उपस्थित रहे।

Tags: dehradun newsDehradun Voter List 2026Draft Electoral RollElection CommissionNew Voter RegistrationSSR 2026Uttarakhand newsUttarakhand Voter Listvoter list update
Previous Post

6.57 लाख बच्चों को पेट के कीड़ों से बचाने की तैयारी, 18 नवंबर से चलेगा दवा पिलाने का महाअभियान!

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

6.57 लाख बच्चों को पेट के कीड़ों से बचाने की तैयारी, 18 नवंबर से चलेगा दवा पिलाने का महाअभियान!
उत्तराखंड

6.57 लाख बच्चों को पेट के कीड़ों से बचाने की तैयारी, 18 नवंबर से चलेगा दवा पिलाने का महाअभियान!

by Seemaukb
November 17, 2026
जौनसार में रहने से नहीं मिलेगा ST दर्जा! हाईकोर्ट के आदेश ने प्रमाणपत्र व्यवस्था पर उठाए बड़े सवाल
उत्तराखंड

जौनसार में रहने से नहीं मिलेगा ST दर्जा! हाईकोर्ट के आदेश ने प्रमाणपत्र व्यवस्था पर उठाए बड़े सवाल

by Seemaukb
November 17, 2026

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

सीआईएमएस कॉलेज देहरादून में स्टूडेंट कैबिनेट का गठन, नर्सिंग व पैरामेडिकल के हेड बॉय-हेड गर्ल चुने गए

सीआईएमएस कॉलेज देहरादून में स्टूडेंट कैबिनेट का गठन, नर्सिंग व पैरामेडिकल के हेड बॉय-हेड गर्ल चुने गए

March 7, 2026
बड़ी खबर: सुसाइड नोट ने खोले कई राज, आर्थिक तंगी और देनदारी से थे परेशान,कोतवाल कैलाश नेगी लाइन हाजिर

बड़ी खबर: सुसाइड नोट ने खोले कई राज, आर्थिक तंगी और देनदारी से थे परेशान,कोतवाल कैलाश नेगी लाइन हाजिर

March 19, 2023

Don't miss it

देहरादून वोटर लिस्ट में बड़ा उलटफेर! 35,883 नाम जुड़े, 1,934 कटे
उत्तराखंड

देहरादून वोटर लिस्ट में बड़ा उलटफेर! 35,883 नाम जुड़े, 1,934 कटे

November 17, 2026
6.57 लाख बच्चों को पेट के कीड़ों से बचाने की तैयारी, 18 नवंबर से चलेगा दवा पिलाने का महाअभियान!
उत्तराखंड

6.57 लाख बच्चों को पेट के कीड़ों से बचाने की तैयारी, 18 नवंबर से चलेगा दवा पिलाने का महाअभियान!

November 17, 2026
जौनसार में रहने से नहीं मिलेगा ST दर्जा! हाईकोर्ट के आदेश ने प्रमाणपत्र व्यवस्था पर उठाए बड़े सवाल
उत्तराखंड

जौनसार में रहने से नहीं मिलेगा ST दर्जा! हाईकोर्ट के आदेश ने प्रमाणपत्र व्यवस्था पर उठाए बड़े सवाल

November 17, 2026
करोड़ों का बजट, डीसी बिल और अधूरे स्टेडियम! उत्तरकाशी में युवा कल्याण विभाग से जवाब तलब
उत्तराखंड

करोड़ों का बजट, डीसी बिल और अधूरे स्टेडियम! उत्तरकाशी में युवा कल्याण विभाग से जवाब तलब

November 17, 2026
हादसों पर लगाम की तैयारी, 500 मीटर सड़क पर बदलेगा ट्रैफिक का तरीका!
उत्तराखंड

हादसों पर लगाम की तैयारी, 500 मीटर सड़क पर बदलेगा ट्रैफिक का तरीका!

November 17, 2026
धामी सरकार का कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, DA में 3% इजाफा; खाते में आएगा चार महीने का एरियर
देश-दुनिया

नई सैलरी का इंतजार लंबा, क्या कर्मचारियों की जेब में आएगा लाखों का एरियर?

November 17, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Uttarakhand Broadcast

Uttarakhand Broadcast एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ आपको उत्तराखंड, भारत और दुनिया भर की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, शिक्षा और स्थानीय अपडेट्स सबसे पहले और सटीक जानकारी के साथ मिलते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाना है।

Recent Posts

  • देहरादून वोटर लिस्ट में बड़ा उलटफेर! 35,883 नाम जुड़े, 1,934 कटे
  • 6.57 लाख बच्चों को पेट के कीड़ों से बचाने की तैयारी, 18 नवंबर से चलेगा दवा पिलाने का महाअभियान!
  • जौनसार में रहने से नहीं मिलेगा ST दर्जा! हाईकोर्ट के आदेश ने प्रमाणपत्र व्यवस्था पर उठाए बड़े सवाल

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.