Sunday, September 13, 2026
  • About
  • Contact
  • Home
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

प्रधान सलाखों के पीछे, पैसे बाहर! ₹10.39 लाख की निकासी से मचा बवाल

February 27, 2026
in क्राइम
प्रधान सलाखों के पीछे, पैसे बाहर! ₹10.39 लाख की निकासी से मचा बवाल
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

किच्छा (उधम सिंह नगर)। उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले से पंचायत स्तर पर सरकारी धन के कथित दुरुपयोग का एक गंभीर मामला सामने आया है। किच्छा क्षेत्र के ग्राम दरऊ की ग्राम प्रधान नाज़िया बी के 13 दिसंबर से जेल में बंद होने के बावजूद उनके डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट (DSC) के जरिए ₹10 लाख 39 हजार रुपये सरकारी खाते से निकाले जाने का आरोप लगा है। मामले ने प्रशासनिक निगरानी और डिजिटल सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

पंचायत चुनाव के बाद शुरू हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार, जुलाई 2025 में हुए पंचायत चुनाव में ग्राम दरऊ से भाजपा नेता अब्दुल गफ्फार की पत्नी नाज़िया बी ने ग्राम प्रधान का चुनाव जीता था। आरोप है कि चुनाव के समय वे कोटद्वार में दर्ज तीन मुकदमों में वांछित थीं। बाद में 13 दिसंबर को पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, जहां से वे वर्तमान में पौड़ी जेल में निरुद्ध हैं।

You might also like

देहरादून में ED की दस्तक, चंदन सिंह जीना के घर से लाखों की नकदी और सोने के सिक्के बरामद

चमोली में सनसनी! मेला मैदान में रेलिंग से लटके मिले दो शव, इलाके में मचा हड़कंप

CCTV में कैद खौफनाक वारदात! दो लोगों ने युवक को डंडों से पीटा, मौके पर मौत

जेल में रहते हुए भी सक्रिय रही डिजिटल सिग्नेचर

किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ ने रुद्रपुर स्थित अपने आवास पर आयोजित प्रेस वार्ता में आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान के जेल में होने के बावजूद उनका डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट (DSC) न तो निलंबित किया गया और न ही फ्रीज किया गया।

विधायक के अनुसार, प्रधान द्वारा पहले जारी एक पत्र में पैर में फ्रैक्चर का हवाला देते हुए अपने पति अब्दुल गफ्फार को प्रतिनिधि नियुक्त किया गया था। आरोप है कि इसी आधार पर प्रधानपति ने विकासखंड के कुछ अधिकारियों के साथ कथित मिलीभगत कर सरकारी खाते से कुल ₹10.39 लाख की निकासी कर ली।

प्रशासन से तीन दिन में कार्रवाई की मांग

विधायक बेहड़ ने जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया से मामले की निष्पक्ष जांच कर तीन दिन के भीतर संबंधित अधिकारियों और प्रधानपति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि तय समय सीमा में कार्रवाई न होने पर वे डीएम कार्यालय के बाहर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठेंगे।

सीडीओ ने दिए जांच के आदेश

उधम सिंह नगर के मुख्य विकास अधिकारी देवेश शासनी ने कहा है कि मामले की जानकारी मिलते ही पंचायती राज अधिकारी को जांच के निर्देश दे दिए गए हैं। विस्तृत जांच के बाद साक्ष्यों सहित रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी और दोषी पाए जाने पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

हथियार तस्करी प्रकरण से भी जुड़ा नाम

गौरतलब है कि 20 फरवरी को बरेली पुलिस ने अवैध हथियार सप्लाई गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में किच्छा क्षेत्र के ग्राम दरऊ के प्रधानपति अब्दुल गफ्फार खान का नाम सामने आया था। इस मामले को लेकर भी विधायक तिलक राज बेहड़ ने निष्पक्ष जांच की मांग की थी।

डिजिटल सिस्टम पर उठे सवाल

यह मामला केवल पंचायत स्तर पर वित्तीय पारदर्शिता ही नहीं, बल्कि डिजिटल प्रमाणीकरण प्रणाली की निगरानी पर भी गंभीर प्रश्न खड़े करता है। यदि ग्राम प्रधान जेल में थीं, तो उनका डिजिटल हस्ताक्षर सक्रिय कैसे रहा? क्या यह प्रशासनिक लापरवाही थी या किसी स्तर पर मिलीभगत?

अब पूरे मामले में जिला प्रशासन की जांच रिपोर्ट का इंतजार है। यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो यह पंचायत स्तर पर सरकारी धन के दुरुपयोग का बड़ा उदाहरण बन सकता है।

Tags: Bareilly Arms CaseDevesh ShasniDigital Signature MisuseGram Pradhan CaseKichha NewsNitin Singh BhadauriaPanchayat Fund ScamTilak Raj BeharUdham Singh Nagar newsUttarakhand news
Previous Post

ब्रेकिंग : Uttarakhand High Court ने मो. उस्मान को नहीं दी राहत, 90 दिन में ट्रायल पूरा करने के सख्त निर्देश

Next Post

आस्था का सागर उमड़ा: अराईयांवाला में गूंजे श्री गुरु राम राय जी महाराज के जयकारे, 8 मार्च को देहरादून में होगा भव्य झण्डारोहण

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

देहरादून में ED की दस्तक, चंदन सिंह जीना के घर से लाखों की नकदी और सोने के सिक्के बरामद
क्राइम

देहरादून में ED की दस्तक, चंदन सिंह जीना के घर से लाखों की नकदी और सोने के सिक्के बरामद

by Seemaukb
September 11, 2026
चमोली में सनसनी! मेला मैदान में रेलिंग से लटके मिले दो शव, इलाके में मचा हड़कंप
क्राइम

चमोली में सनसनी! मेला मैदान में रेलिंग से लटके मिले दो शव, इलाके में मचा हड़कंप

by Seemaukb
September 8, 2026
Next Post
आस्था का सागर उमड़ा: अराईयांवाला में गूंजे श्री गुरु राम राय जी महाराज के जयकारे, 8 मार्च को देहरादून में होगा भव्य झण्डारोहण

आस्था का सागर उमड़ा: अराईयांवाला में गूंजे श्री गुरु राम राय जी महाराज के जयकारे, 8 मार्च को देहरादून में होगा भव्य झण्डारोहण

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

बड़ी खबर :कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल की अचानक बिगड़ी तबीयत,बैठक छोड़कर पहुंचे अस्पताल

बड़ी खबर :कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल की अचानक बिगड़ी तबीयत,बैठक छोड़कर पहुंचे अस्पताल

October 23, 2024
महिला जज की आपबीती,कहा जज रात को मिलने बुलाते थे घर,कोर्ट से मांगी इच्छा मृत्यु की अनुमति

महिला जज की आपबीती,कहा जज रात को मिलने बुलाते थे घर,कोर्ट से मांगी इच्छा मृत्यु की अनुमति

December 15, 2023

Don't miss it

एसजीआरआरयू में तंबाकू के खिलाफ गूंजी हुंकार, सैकड़ों युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प
उत्तराखंड

एसजीआरआरयू में तंबाकू के खिलाफ गूंजी हुंकार, सैकड़ों युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प

September 12, 2026
46 की दवा 250 में! दून अस्पताल में जनऔषधि केंद्र को लेकर डॉक्टर-फार्मासिस्ट आमने-सामने
हेल्थ

46 की दवा 250 में! दून अस्पताल में जनऔषधि केंद्र को लेकर डॉक्टर-फार्मासिस्ट आमने-सामने

September 12, 2026
नैनीताल में दो आरोपियों पर चला जिला प्रशासन का डंडा, 6 महीने के लिए जिला बदर
उत्तराखंड

नैनीताल में दो आरोपियों पर चला जिला प्रशासन का डंडा, 6 महीने के लिए जिला बदर

September 12, 2026
एक झटके में 45 अरब डॉलर बढ़ा भारत का खजाना, विदेशी मुद्रा भंडार ने बनाया नया रिकॉर्ड
देश-दुनिया

एक झटके में 45 अरब डॉलर बढ़ा भारत का खजाना, विदेशी मुद्रा भंडार ने बनाया नया रिकॉर्ड

September 12, 2026
बिग ब्रेकिंग : पूर्व OSD पर ED का शिकंजा, हरीश रावत ने छोड़े कांग्रेस के दो अहम पद
उत्तराखंड

बिग ब्रेकिंग : पूर्व OSD पर ED का शिकंजा, हरीश रावत ने छोड़े कांग्रेस के दो अहम पद

September 12, 2026
VC बंशीधर तिवारी का बुलडोजर एक्शन: देहरादून में 5 बीघा अवैध प्लॉटिंग जमींदोज, मचा हड़कंप
उत्तराखंड

अवैध प्लॉटिंग पर बंशीधर तिवारी सख्त, दो दिन में 200 बीघा पर एमडीडीए का वार

September 11, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Uttarakhand Broadcast

Uttarakhand Broadcast एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ आपको उत्तराखंड, भारत और दुनिया भर की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, शिक्षा और स्थानीय अपडेट्स सबसे पहले और सटीक जानकारी के साथ मिलते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाना है।

Recent Posts

  • एसजीआरआरयू में तंबाकू के खिलाफ गूंजी हुंकार, सैकड़ों युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प
  • 46 की दवा 250 में! दून अस्पताल में जनऔषधि केंद्र को लेकर डॉक्टर-फार्मासिस्ट आमने-सामने
  • नैनीताल में दो आरोपियों पर चला जिला प्रशासन का डंडा, 6 महीने के लिए जिला बदर

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.