Thursday, September 24, 2026
  • About
  • Contact
  • Home
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

ब्रेकिंग : उत्तराखंड के युवाओं के लिए रोजगार का नया रास्ता, 4 शहरों में खुलेंगे कौशल प्रशिक्षण केंद्र

September 24, 2026
in उत्तराखंड
ब्रेकिंग : उत्तराखंड के युवाओं के लिए रोजगार का नया रास्ता, 4 शहरों में खुलेंगे कौशल प्रशिक्षण केंद्र
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। उत्तराखंड के युवाओं को उद्योग की जरूरत के मुताबिक कौशल प्रशिक्षण देकर रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ने की दिशा में एक नई पहल शुरू हुई है। कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग और M3M Foundation के बीच महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए हैं। इस साझेदारी के तहत प्रदेश के युवाओं को आधुनिक तकनीकी ट्रेडों में प्रशिक्षण देने के साथ ही प्लेसमेंट और टिकाऊ आजीविका के अवसर उपलब्ध कराने पर जोर रहेगा।

देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग की ओर से निदेशक (प्रशिक्षण) संजय कुमार और M3M Foundation की ओर से मैनेजिंग ट्रस्टी एवं प्रेसिडेंट डॉ. ऐश्वर्य महाजन ने MoU पर हस्ताक्षर किए।

You might also like

ब्रेकिंग : 15,540 राजस्व वादों पर डीएम की नजर, अब लापरवाही पड़ी भारी तो तय होगी जिम्मेदारी

बड़ी खबर : फर्जी प्रमाणपत्र मामले में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, दो लेखपाल निलंबित

बेटियों की शादी में सहारा बना अनुदान, 89 लाभार्थियों को ₹44.50 लाख

चार शहरों में शुरू होंगे प्रशिक्षण केंद्र

MoU के शुरुआती चरण में देहरादून, हल्द्वानी, काशीपुर और पिथौरागढ़ में प्रशिक्षण केंद्र संचालित किए जाने की योजना है। परियोजना की जरूरत, स्थानीय परिस्थितियों और संभावित लाभार्थियों की उपलब्धता को देखते हुए अल्मोड़ा और बड़कोट को भी भविष्य में अतिरिक्त प्रशिक्षण केंद्रों के रूप में शामिल किया जा सकता है।

प्रत्येक प्रशिक्षण केंद्र पर स्थानीय उद्योगों की मांग और रोजगार की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए कम से कम दो पाठ्यक्रम संचालित किए जाने प्रस्तावित हैं।

EV से IoT और ऑटोमोबाइल तक प्रशिक्षण

इस पहल के तहत युवाओं को आधुनिक और रोजगारपरक तकनीकी ट्रेडों में प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रस्तावित पाठ्यक्रमों में जूनियर टेक्नीशियन-इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV), जूनियर टेक्नीशियन-ऑटो इलेक्ट्रिकल मेंटेनेंस, जूनियर टेक्नीशियन-ऑटोमोबाइल रिपेयर एंड मेंटेनेंस, जूनियर टेक्नीशियन-इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT) और जूनियर टेक्नीशियन-प्लंबिंग शामिल हैं।

पाठ्यक्रमों का चयन स्थानीय उद्योगों की मांग और युवाओं के लिए उपलब्ध रोजगार के अवसरों को ध्यान में रखते हुए किया जाएगा। इसका उद्देश्य युवाओं को बदलती तकनीकी और औद्योगिक जरूरतों के अनुरूप तैयार करना है।

प्रशिक्षण के साथ प्लेसमेंट पर भी फोकस

इस साझेदारी में केवल प्रशिक्षण तक सीमित रहने के बजाय युवाओं को रोजगार से जोड़ने पर विशेष जोर दिया जाएगा। इसके लिए उद्योगों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने, प्लेसमेंट के अवसर बढ़ाने और प्रशिक्षण पूरा करने के बाद युवाओं के रोजगार परिणामों की निगरानी करने की व्यवस्था पर काम किया जाएगा।

M3M Foundation की चेयरपर्सन एवं ट्रस्टी डॉ. पायल कनोडिया ने कहा कि उत्तराखंड के युवाओं को उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप कौशल प्रदान कर उन्हें रोजगार और आजीविका के अवसरों से जोड़ना इस साझेदारी का प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि यह सहयोग राज्य में कौशल विकास को अधिक उद्योग-केंद्रित, रोजगारपरक और परिणामोन्मुख बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

कार्यक्रम में उप निदेशक सेवायोजन चंद्रकांता, उप निदेशक (प्रशिक्षण) निरंजन खुगशाल, प्रधानाचार्य श्रेणी-1 राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान निरंजनपुर देहरादून दिनकर रौतेला, नोडल अधिकारी UKSDM विनीता बडोनी, M3M प्रतिनिधि अरविंद कुमार शर्मा समेत विभाग और प्रशिक्षण संस्थानों के अधिकारी एवं प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Tags: Automobile TrainingDehradun JobsEmployment UttarakhandEV TrainingHaldwani JobsIoT TrainingKashipur JobsM3M FoundationPithoragarh JobsPlumbing TrainingSkill Training UttarakhandUttarakhand JobsUttarakhand Skill Development
Previous Post

ब्रेकिंग : 15,540 राजस्व वादों पर डीएम की नजर, अब लापरवाही पड़ी भारी तो तय होगी जिम्मेदारी

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

बड़ी खबर : पढ़ाई छूटी तो प्रशासन बना सहारा, देहरादून में 112 ड्रॉपआउट छात्राओं की स्कूल में वापसी
उत्तराखंड

ब्रेकिंग : 15,540 राजस्व वादों पर डीएम की नजर, अब लापरवाही पड़ी भारी तो तय होगी जिम्मेदारी

by Seemaukb
September 24, 2026
बड़ी खबर : फर्जी प्रमाणपत्र मामले में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, दो लेखपाल निलंबित
उत्तराखंड

बड़ी खबर : फर्जी प्रमाणपत्र मामले में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, दो लेखपाल निलंबित

by Seemaukb
September 24, 2026

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

बड़ी खबर: डोईवाला में एरो सीटी बनाये जाने को लेकर डोईवाला में महा पंचायत का आयोजन

बड़ी खबर: डोईवाला में एरो सीटी बनाये जाने को लेकर डोईवाला में महा पंचायत का आयोजन

July 26, 2023
बड़ी खबर : मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण की टीम ने सीज किया व्यावसायिक परिसर

बड़ी खबर : मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण की टीम ने सीज किया व्यावसायिक परिसर

September 9, 2024

Don't miss it

ब्रेकिंग : उत्तराखंड के युवाओं के लिए रोजगार का नया रास्ता, 4 शहरों में खुलेंगे कौशल प्रशिक्षण केंद्र
उत्तराखंड

ब्रेकिंग : उत्तराखंड के युवाओं के लिए रोजगार का नया रास्ता, 4 शहरों में खुलेंगे कौशल प्रशिक्षण केंद्र

September 24, 2026
बड़ी खबर : पढ़ाई छूटी तो प्रशासन बना सहारा, देहरादून में 112 ड्रॉपआउट छात्राओं की स्कूल में वापसी
उत्तराखंड

ब्रेकिंग : 15,540 राजस्व वादों पर डीएम की नजर, अब लापरवाही पड़ी भारी तो तय होगी जिम्मेदारी

September 24, 2026
बड़ी खबर : फर्जी प्रमाणपत्र मामले में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, दो लेखपाल निलंबित
उत्तराखंड

बड़ी खबर : फर्जी प्रमाणपत्र मामले में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, दो लेखपाल निलंबित

September 24, 2026
नौकरी चाहिए तो तैयार रहें! 29 सितंबर को देहरादून में रोजगार मेला
नौकरी

नौकरी चाहिए तो तैयार रहें! 29 सितंबर को देहरादून में रोजगार मेला

September 24, 2026
बड़ी खबर : जर्जर मकानों पर प्रशासन की नजर, बिना जांच नहीं मिलेगा ‘गिरासू’ का दर्जा
उत्तराखंड

बेटियों की शादी में सहारा बना अनुदान, 89 लाभार्थियों को ₹44.50 लाख

September 23, 2026
जल जीवन मिशन पर डीएम सख्त, 23 अधूरी योजनाओं को जल्द पूरा करने का अल्टीमेटम
उत्तराखंड

आपदा के काम में लापरवाही नहीं चलेगी! डीएम ने गलत प्रस्तावों पर जताई नाराजगी, दिए सख्त निर्देश

September 23, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Uttarakhand Broadcast

Uttarakhand Broadcast एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ आपको उत्तराखंड, भारत और दुनिया भर की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, शिक्षा और स्थानीय अपडेट्स सबसे पहले और सटीक जानकारी के साथ मिलते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाना है।

Recent Posts

  • ब्रेकिंग : उत्तराखंड के युवाओं के लिए रोजगार का नया रास्ता, 4 शहरों में खुलेंगे कौशल प्रशिक्षण केंद्र
  • ब्रेकिंग : 15,540 राजस्व वादों पर डीएम की नजर, अब लापरवाही पड़ी भारी तो तय होगी जिम्मेदारी
  • बड़ी खबर : फर्जी प्रमाणपत्र मामले में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, दो लेखपाल निलंबित

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.