Wednesday, November 11, 2026
  • About
  • Contact
  • Home
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

IMD Cold Wave News: मौसम विभाग ने उत्‍तर भारत में शीतलहर का रेड अलर्ट किया जारी

December 24, 2022
in मौसम
IMD Cold Wave News:  मौसम विभाग ने उत्‍तर भारत में शीतलहर का रेड अलर्ट किया जारी
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

IMD Cold Wave News:  मौसम विभाग ने उत्‍तर भारत में शीतलहर का रेड अलर्ट किया जारी

Weather News Today, IMD Cold Wave Alert: 

You might also like

उत्तराखंड के 5 जिलों में बिगड़ेगा मौसम, बारिश-बर्फबारी के आसार; कोहरे का अलर्ट

बंगाल की खाड़ी में उठेगा चक्रवाती तूफान! आंध्र प्रदेश पर मंडराया खतरा

सात जिलों में मौसम का तांडव! आंधी-बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट, 40 की रफ्तार से दौड़ेंगी हवाएं

उत्‍तर भारत के अधिकांश इलाके शीतलहर की चपेट में हैं। मौसम विभाग ने दिल्‍ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब में सर्दी का ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है। 

दिल्‍ली के सफदरजंग शनिवार यानी आज सुबह न्‍यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्‍य से 2.6 डिग्री कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने उत्‍तर प्रदेश में बेहद घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 

साथ ही उत्तराखंड में और हिमाचल प्रदेश में कुछ जगहों पर घना कोहरा छाया रह सकता है। राजस्‍थान में अधिकांश जगहों के लिए ठंड और घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। पंजाब, उत्‍तरी राजस्‍थान, हरियाणा, दिल्‍ली, उत्‍तर प्रदेश और बिहार के कुछ हिस्‍सों में कोहरे की चादर छाई है। पढ़ें, मौसम से जुड़े प्रमुख अपडेट्स।

कड़ाके की सर्दी से जूझ रहा समूचा उत्‍तर भारत

दिल्‍ली, यूपी, बिहार के मैदानी इलाके हों या हिमाचल प्रदेश, उत्‍तराखंड की चोटियां… उत्‍तर भारत में अब कड़ाके की सर्दी पड़ने लगी है। सुबह-शाम घना कोहरा रहता है। दोपहर में कभी-कभी सूरज के दर्शन होते हैं। घने कोहरे की वजह से विजिबिलिटी भी खासी कम रह रही है। मौसम विभाग का अनुमान है कि ठंड का प्रकोप क्रिसमस के बाद और बढ़ेगा। साप्‍ताहिक पूर्वानुमान में, IMD ने दिल्‍ली समेत कई राज्‍यों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है।

दिल्‍ली में शीतलहर का रेड अलर्ट, कोहरा भी घना

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में शीतलहर पड़ रही है। IMD ने 24, 25 और 26 दिसंबर के लिए शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। घना कोहरा भी खूब हो रहा है। शनिवार सुबह 5.30 बजे दिल्‍ली के पालम में विजिबिलिटी 100 मीटर थी।

IMD ने शनिवार सुबह एक ट्वीट में कोहरे पर अपडेट दिया। मुख्‍य रूप से पंजाब, उत्‍तरी राजस्‍थान, हरियाणा और दिल्‍ली में कोहरे की परत देखी गई। उत्‍तर प्रदेश के कई इलाकों में घना कोहरा नहीं है। बिहार के कुछ हिस्‍सों में कोहरा छाया है।

दिल्‍ली स्थित IMD के रीजनल सेंटर ने अपने पूर्वानुमान में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है।

  • दिल्‍ली, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में 24 दिसंबर को शीतलहर और कोहरे का रेड अलर्ट है।
  • 25 दिसंबर के लिए शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया गया है। 26 और 27 दिसंबर को घने कोहरे का येलो अलर्ट है।
  • राजस्‍थान में अगले चार दिन शीतलहर का येलो अलर्ट है।
  • यूपी के अधिकांश इलाकों में 24 और 26 दिसंबर को घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है।
  • हिमाचल प्रदेश और उत्‍तराखंड के लिए 24 दिसंबर को ने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है
  • बाकी राज्‍यों से मौसम पर क्‍या अपडेट है?

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख भयानक शीतलहर की चपेट में हैं। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान साफ आसमान के साथ ठंडा, शुष्क मौसम रहने की उम्मीद है। उत्‍तराखंड में भी प्रशासन शीतलहर से बचाव की तैयारियों में जुट गया है। उत्‍तर प्रदेश में क्रिसमस से मौसम और खराब होने की आशंका है। बिहार में भी प्रचंड सर्दी का दौर शुरू हो गया है। राजस्‍थान के माउंट आबू में पारा 0 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है। 

 

Tags: IMD Cold Wave AlertIMD Cold Wave Newslatest weather news in Hinditoday's latest weather newsweather news Today
Previous Post

दुखद: सिक्किम में उत्तराखंड का लाल शहीद

Next Post

बड़ी खबर: उत्तराखंड आयुर्वेद यूनिवर्सिटी से आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारियों की संबद्धता समाप्त

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

उत्तराखंड के 5 जिलों में बिगड़ेगा मौसम, बारिश-बर्फबारी के आसार; कोहरे का अलर्ट
मौसम

उत्तराखंड के 5 जिलों में बिगड़ेगा मौसम, बारिश-बर्फबारी के आसार; कोहरे का अलर्ट

by Seemaukb
November 9, 2026
बंगाल की खाड़ी में उठेगा चक्रवाती तूफान! आंध्र प्रदेश पर मंडराया खतरा
मौसम

बंगाल की खाड़ी में उठेगा चक्रवाती तूफान! आंध्र प्रदेश पर मंडराया खतरा

by Seemaukb
October 31, 2026
Next Post
बड़ी खबर: उत्तराखंड आयुर्वेद यूनिवर्सिटी से आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारियों की संबद्धता समाप्त

बड़ी खबर: उत्तराखंड आयुर्वेद यूनिवर्सिटी से आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारियों की संबद्धता समाप्त

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

वायरल वीडियो : अवैध वसूली करते पुलिस जवान

वायरल वीडियो : अवैध वसूली करते पुलिस जवान

April 7, 2023
बड़ी खबर: स्कूल में प्रवेश दिलाने के नाम पर अभिभावकों को ठग रहे असामाजिक तत्व

बड़ी खबर: स्कूल में प्रवेश दिलाने के नाम पर अभिभावकों को ठग रहे असामाजिक तत्व

June 17, 2022

Don't miss it

धामी सरकार का बड़ा प्रशासनिक धमाका, IAS-PCS अधिकारियों के तबादले
उत्तराखंड

धामी सरकार का बड़ा प्रशासनिक धमाका, IAS-PCS अधिकारियों के तबादले

November 11, 2026
सफाई के मामले में काशीपुर-रुद्रपुर नंबर वन, स्वच्छ सर्वेक्षण में मिला सम्मान
उत्तराखंड

सफाई के मामले में काशीपुर-रुद्रपुर नंबर वन, स्वच्छ सर्वेक्षण में मिला सम्मान

November 11, 2026
कार बाजार में बड़ा उलटफेर! पेट्रोल पीछे, CNG-हाइब्रिड और EV आगे
टेक न्यूज़

कार बाजार में बड़ा उलटफेर! पेट्रोल पीछे, CNG-हाइब्रिड और EV आगे

November 11, 2026
धामी सरकार का कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, DA में 3% इजाफा; खाते में आएगा चार महीने का एरियर
देश-दुनिया

8वें वेतन आयोग से पहले रिटायर हुए तो भी मिलेगा फायदा? बढ़ी पेंशन और एरियर पर जानें नियम

November 11, 2026
दूध खरीदने वालों को झटका, 12 नवंबर से लागू होंगे नए रेट
देश-दुनिया

दूध खरीदने वालों को झटका, 12 नवंबर से लागू होंगे नए रेट

November 11, 2026
टिहरी बांध के लिए उजड़े, 40 साल बाद भी बेदखल जैसे हालात, अब चुनाव बहिष्कार
उत्तराखंड

टिहरी बांध के लिए उजड़े, 40 साल बाद भी बेदखल जैसे हालात, अब चुनाव बहिष्कार

November 11, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Uttarakhand Broadcast

Uttarakhand Broadcast एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ आपको उत्तराखंड, भारत और दुनिया भर की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, शिक्षा और स्थानीय अपडेट्स सबसे पहले और सटीक जानकारी के साथ मिलते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाना है।

Recent Posts

  • धामी सरकार का बड़ा प्रशासनिक धमाका, IAS-PCS अधिकारियों के तबादले
  • सफाई के मामले में काशीपुर-रुद्रपुर नंबर वन, स्वच्छ सर्वेक्षण में मिला सम्मान
  • कार बाजार में बड़ा उलटफेर! पेट्रोल पीछे, CNG-हाइब्रिड और EV आगे

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.