Tuesday, October 6, 2026
  • About
  • Contact
  • Home
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

Breaking: देहरादून में बिल्डर की दबंगई पर डीएम का प्रहार, गुंडा एक्ट में 6 महीने के लिए जिला बदर

डीआरडीओ वैज्ञानिक से मारपीट, महिलाओं-बुजुर्गों से अभद्रता और बच्चों पर पिस्टल लहराने के आरोपों के बाद कार्रवाई

May 19, 2026
in क्राइम
Breaking: देहरादून में बिल्डर की दबंगई पर डीएम का प्रहार, गुंडा एक्ट में 6 महीने के लिए जिला बदर
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून।  देहरादून जिला प्रशासन ने कानून व्यवस्था और आमजन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए एटीएस कॉलोनी में दहशत और भय का माहौल पैदा करने वाले विवादित बिल्डर पुनीत अग्रवाल के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। जिला मजिस्ट्रेट सविन बंसल ने उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड गुंडा नियंत्रण अधिनियम-1970 की धारा 3(3) के तहत पुनीत अग्रवाल को “गुंडा” घोषित करते हुए 6 माह के लिए देहरादून जनपद से जिला बदर करने के आदेश जारी किए हैं।

मामले की शुरुआत एटीएस कॉलोनी निवासी और डीआरडीओ की वैज्ञानिक हेम शिखा समेत अन्य स्थानीय लोगों द्वारा 25 अप्रैल 2026 को जिलाधिकारी के समक्ष शिकायत दर्ज कराने से हुई। शिकायत में आरोप लगाया गया कि 13 अप्रैल 2026 को पुनीत अग्रवाल ने डीआरडीओ में तैनात वैज्ञानिक के परिवार पर हमला किया, जिसमें मारपीट के दौरान पीड़ित का कान का पर्दा फट गया। साथ ही महिलाओं, बुजुर्गों और कॉलोनीवासियों के साथ गाली-गलौच और अभद्र व्यवहार किए जाने की भी शिकायत की गई।

You might also like

व्हाट्सऐप चैट से खुला नशे का नेटवर्क, बहेड़ी से उत्तराखंड के पहाड़ तक फैली सप्लाई चेन के 6 आरोपी गिरफ्तार

बड़ी खबर : कार की टक्कर के बाद मचा बवाल, होमगार्ड की गर्दन पर धारदार हथियार से हमला; बचाव में कटा अंगूठा

बड़ी खबर : बहन की डांट से आहत 11वीं की छात्रा ने की आत्महत्या

मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी मसूरी से गोपनीय जांच कराई। जांच में सामने आया कि आरोपी का व्यवहार क्षेत्र में लगातार भय और असुरक्षा का वातावरण बना रहा था। थाना रायपुर में दर्ज एफआईआर, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और स्थानीय निवासियों की शिकायतों को भी न्यायालय ने गंभीरता से लिया।

डीआरडीओ के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं निदेशक मनोज कुमार ढाका ने भी प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की थी। सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने कहा कि आरोपी का व्यवहार समाज में भय और तनाव का कारण बन चुका है और समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो कोई बड़ी घटना हो सकती है।

हालांकि बचाव पक्ष ने इसे आपसी रंजिश और सिविल विवाद बताया, लेकिन उपलब्ध साक्ष्यों, शिकायतों, वायरल वीडियो और गोपनीय जांच रिपोर्ट के आधार पर जिलाधिकारी न्यायालय ने पुनीत अग्रवाल को आदतन आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति माना, जो लोगों को डराने-धमकाने और क्षेत्र में अशांति फैलाने का आदी है।

24 घंटे में जिला छोड़ने के निर्देश

जिलाधिकारी न्यायालय के आदेश के अनुसार पुनीत अग्रवाल अगले 6 माह तक बिना अनुमति देहरादून जनपद की सीमा में प्रवेश नहीं कर सकेगा। आदेश का उल्लंघन करने पर उसके खिलाफ कठोर कारावास और जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी। थाना रायपुर पुलिस को आरोपी को 24 घंटे के भीतर जनपद से बाहर भेजने के निर्देश दिए गए हैं।

पहले भी विवादों में रहा बिल्डर

बताया गया कि इससे पहले दीपावली के दौरान नाबालिग बच्चों पर पिस्टल लहराने और लाइसेंसी हथियार का प्रदर्शन करने के मामले में भी जिलाधिकारी ने स्वतः संज्ञान लेते हुए पुनीत अग्रवाल का शस्त्र लाइसेंस निलंबित कर हथियार जब्त कराया था।

आरोपी पर डीआरडीओ वैज्ञानिक से मारपीट, नशे की हालत में आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों से अभद्रता, बच्चों को धमकाने, वाहन से टक्कर मारने की कोशिश, जनरल बॉडी मीटिंग में धमकी देने, झूठे मुकदमों में फंसाने के प्रयास तथा भूमि कब्जे जैसे मामलों में कुल पांच एफआईआर दर्ज हैं।

इन धाराओं में दर्ज हैं मुकदमे

पुनीत अग्रवाल के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 351(2), 352, 74, 126(2), 324(4) और 447 के तहत मुकदमे दर्ज हैं। प्रशासन का कहना है कि आमजन, महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

जिला प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में कानून का भय बढ़ा है और स्थानीय लोगों में सुरक्षा का भरोसा मजबूत हुआ है।

Tags: (UTTARAKHAND LATEST NEWSATS Colony builder controversyATS Colony disputebuilder arrested newsbuilder intimidation caseDehradun Administration ActionDehradun builder goonda actDehradun crime newsdehradun newsDehradun police newsDM Savin Bansal actionDM strict actionDRDO scientist assault caseGoonda Act UttarakhandHindi news updatePunit Agrawal district banSahastradhara Road newsUttarakhand Breaking NewsUttarakhand headlinesviral builder video
Previous Post

पेट्रोल-डीजल को लेकर उत्तराखंड में मची अफरा-तफरी! कंपनियों ने जारी किया बड़ा बयान

Next Post

उत्तराखंड में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित, पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी का निधन

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

व्हाट्सऐप चैट से खुला नशे का नेटवर्क, बहेड़ी से उत्तराखंड के पहाड़ तक फैली सप्लाई चेन के 6 आरोपी गिरफ्तार
क्राइम

व्हाट्सऐप चैट से खुला नशे का नेटवर्क, बहेड़ी से उत्तराखंड के पहाड़ तक फैली सप्लाई चेन के 6 आरोपी गिरफ्तार

by Seemaukb
October 6, 2026
बड़ी खबर : कार की टक्कर के बाद मचा बवाल, होमगार्ड की गर्दन पर धारदार हथियार से हमला; बचाव में कटा अंगूठा
क्राइम

बड़ी खबर : कार की टक्कर के बाद मचा बवाल, होमगार्ड की गर्दन पर धारदार हथियार से हमला; बचाव में कटा अंगूठा

by Seemaukb
October 5, 2026
Next Post
उत्तराखंड में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित, पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी का निधन

उत्तराखंड में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित, पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी का निधन

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

इस सर्दी, लाएं बदलाव अपने अनुपयोगी गरम कपड़े जरूरतमंद लोगों को भेंट करें,जिलाधिकारी

डीएम ने अवैध अतिक्रमण को लेकर दिए सख्त निर्देश,इस दिन से चलेगा अतिक्रमण अभियान

January 14, 2024
फर्जी जन्म प्रमाण पत्र का खेल बेनकाब: हरिद्वार में धोखाधड़ी करने वालों पर FIR के आदेश

फर्जी जन्म प्रमाण पत्र का खेल बेनकाब: हरिद्वार में धोखाधड़ी करने वालों पर FIR के आदेश

March 14, 2026

Don't miss it

व्हाट्सऐप चैट से खुला नशे का नेटवर्क, बहेड़ी से उत्तराखंड के पहाड़ तक फैली सप्लाई चेन के 6 आरोपी गिरफ्तार
क्राइम

व्हाट्सऐप चैट से खुला नशे का नेटवर्क, बहेड़ी से उत्तराखंड के पहाड़ तक फैली सप्लाई चेन के 6 आरोपी गिरफ्तार

October 6, 2026
बड़ी खबर : नशे के खिलाफ गरजे राज्यपाल गुरमीत सिंह, बोले- युवा बचेंगे तभी बनेगा विकसित भारत
उत्तराखंड

बड़ी खबर : नशे के खिलाफ गरजे राज्यपाल गुरमीत सिंह, बोले- युवा बचेंगे तभी बनेगा विकसित भारत

October 5, 2026
पैसा सुरक्षित, ब्याज भी दमदार! ₹10 लाख की NSC पर 5 साल में करीब ₹4.49 लाख कमाई
मनी और निवेश

पैसा सुरक्षित, ब्याज भी दमदार! ₹10 लाख की NSC पर 5 साल में करीब ₹4.49 लाख कमाई

October 5, 2026
Form-6 पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, चुनाव आयोग के दावे पर उठे सवाल; SIR मामले में CEC को नोटिस
देश-दुनिया

Form-6 पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, चुनाव आयोग के दावे पर उठे सवाल; SIR मामले में CEC को नोटिस

October 5, 2026
अवैध कब्जे, टूटी सड़कें और गंदा पानी… समाधान दिवस में 126 शिकायतों पर प्रशासन ने कसा शिकंजा
उत्तराखंड

अवैध कब्जे, टूटी सड़कें और गंदा पानी… समाधान दिवस में 126 शिकायतों पर प्रशासन ने कसा शिकंजा

October 5, 2026
सावधान! देहरादून समेत उत्तराखंड के 5 जिलों में तेज बारिश, आंधी-तूफान और बिजली गिरने का येलो अलर्ट
मौसम

उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज: 11 अक्टूबर तक येलो अलर्ट, पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार

October 5, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Uttarakhand Broadcast

Uttarakhand Broadcast एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ आपको उत्तराखंड, भारत और दुनिया भर की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, शिक्षा और स्थानीय अपडेट्स सबसे पहले और सटीक जानकारी के साथ मिलते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाना है।

Recent Posts

  • व्हाट्सऐप चैट से खुला नशे का नेटवर्क, बहेड़ी से उत्तराखंड के पहाड़ तक फैली सप्लाई चेन के 6 आरोपी गिरफ्तार
  • बड़ी खबर : नशे के खिलाफ गरजे राज्यपाल गुरमीत सिंह, बोले- युवा बचेंगे तभी बनेगा विकसित भारत
  • पैसा सुरक्षित, ब्याज भी दमदार! ₹10 लाख की NSC पर 5 साल में करीब ₹4.49 लाख कमाई

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.