Saturday, June 27, 2026
  • About
  • Contact
  • Home
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

भव्य स्वरूप में आयोजित होगा श्री झंडा जी मेला। आयोजन समिति ने पूरी की तैयारियां

March 21, 2022
in Uncategorized
भव्य स्वरूप में आयोजित होगा श्री झंडा जी मेला। आयोजन समिति ने पूरी की तैयारियां
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। प्रेम, सद्भावना, भाईचारा, मानवता, श्रद्धा व आस्था का प्रतीक ऐतिहासिक श्री झण्डा जी मेला इस साल भव्य स्वरूप में आयोजित हो रहा है। देश विदेश से भारी संख्या में संगतें व श्रद्धालु श्री गुरु की नगरी देहरादून में पहुंच चुके हैं। गुरु की नगरी देहरादून गुरु की प्यारी संगतों से निहाल है। मंगलवार सुबह 7ः00 बजे पुराने श्री झण्डे जी को उतारने का कार्यक्रम शुरू होगा, दोपहर 2 बजे से 4 बजे के बीच श्री दरबार साहिब के सज्जादानशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज की अगुआई में श्री झण्डे जी का आरोहण किया जाएगा। 24 मार्च को ऐतिहासिक नगर परिक्रमा होगी। श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने मेले में शामिल होने वाली संगतों व श्रद्धालुओं से कोविड गाइडलाइन का अनुपालन करने की अपील की है। 

    काबिलेगौर है कि ऐतिहासिक श्री झण्डे जी मेले में शीश नवाने व श्री गुरु राम राय जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए देश विदेश से लाखों की संख्या मंे संगतें हर साल देहरादून पहुंचती हैं। संगतों को साल भर इस पावन बेला के साक्षी बनने का इंतजार रहता है। श्री दरबार साहिब, श्री झण्डा जी मेला आयोजन समिति की ओर से सोमवार देर शाम तक सभी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया। श्री झण्डा जी आरोहण स्थल पर सभी आवश्यक तैयारियों को पूरा किया गया। 

You might also like

सेवानिवृत्ति के दो माह बाद डॉ. अजीत मोहन जौहरी को यूएमसी में नई जिम्मेदारी, नियुक्ति प्रक्रिया पर उठे सवाल

अनुदेशक भर्ती में इंतजार खत्म, UKSSSC ने जारी किया अंतिम चयन परिणाम

पहले खर्च, अब मुनाफा! आधुनिक खेती से बेनी सिंह बने इलाके के प्रेरणास्रोत

देहरादून के संस्थापक हैं श्री गुरु राम राय जी महाराज

श्री झण्डे जी मेले का इतिहास देहरादून के अस्तित्व से जुड़ा है। श्री गुरु राम राय जी महाराज  का पर्दापण (देहरादून आगमन) यहां सन् 1676 में हुआ था। उन्होंने यहां की रमणीयता से मुग्ध होकर ऊंची-नीची पहाड़ी धरती पर जो डेरा बनाया, उसी के अपभ्रंश स्वरूप इस जगह का नाम डेरादीन से डेरादून और फिर देहरादून हो गया। उन्होंने इस धरती को अपनी कर्मस्थली बनाया। श्री गुरु महाराज जी ने श्री दरबार साहिब में लोक कल्याण के लिए एक विशाल झंडा देहरादून के मध्य स्थान में (बीच में) में लगाकर लोगों को इसी ध्वज से आशीर्वाद प्राप्त करने का संदेश दिया। इसी के साथ श्री झण्डा साहिब के दर्शन की परंपरा शुरू हो गई। श्री गुरु राम राय जी महाराज को देहरादून का संस्थापक कहा जाता है। श्री गुरु राम राय जी महाराज सिखों के सातवें गुरु श्री गुरु हर राय जी के ज्येष्ठ पुत्र थे। उनका जन्म होली के पांचवे दिन वर्ष 1646 को पंजाब के जिला होशियारपुर (अब रोपड़) के कीरतपुर में हुआ था। 

गुरु मंत्र पाकर धन्य-धन्य हुई संगत

श्री गुरु राम राय दरबार साहिब के सज्जादानशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने श्री झण्डा जी मेला की पूर्व संध्या पर सोमवार को संगतों को गुरुमंत्र दिया। गुरु मंत्र पाकर संगतंे धन्य-धन्य हो गई। संगतों ने गुरुमंत्र को आत्मसात करते हुए श्री झण्डा साहिब और श्री गुरु राम राय जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। श्री दरबार साहिब के सज्जादानशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने गुरु महिमा के महत्व को समझाया। श्री महाराज जी ने कहा कि जो व्यक्ति गुरु के बताए मार्ग पर चलता है, उसे पृथ्वी पर ही स्वर्ग की अनुभूति मिल जाती है। 

सामाजिक कुुरितियों से दूर रहने का दिया संदेश

श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने संगतों को संदेश दिया कि वे सामाजिक कुरितियों जैसे कन्या भ्रूण हत्या, नशा, दहेज प्रथा के खिलाफ मजबूत आवाज बनें व एक समृद्ध समाज के निर्माण में अपनी भूमिका सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि प्रर्यावरण प्रदूषण वातावरण के लिए बड़ी चिंता का विषय बन चुका है। पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए पौधारोपण करें व जल का सही उपयोग करें। 

 

मेले हमारी विरासत हमारी धरोहर

श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने अपने संदेश में कहा कि मेले हमारे देश की विरासत व धरोहर हैं। मेलों में देश विदेश के लोग एकसाथ एकजुट होकर अपनी कला, संस्कृति व संस्कारों का आदान प्रदान करते हैं। मेले हमें जोड़ने का कार्य करते हैं, आपसी सद्भाव व भाईचारे को बढ़ाने का काम करते हैं।

24 मार्च को नगर परिक्रमा, सुबह 7ः30 बजे शुरू होगी

श्री दरबार साहिब देहरादून के सज्जादानशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज की अगुआई में गुुरुवार 24 मार्च को ऐतिहासिक नगर परिक्रमा होगी। नगर परिक्रमा सुबह 7ः30 बजे प्रारम्भ होगी। नगर परिक्रमा में 25 हजार से अधिक संगतंे शामिल होंगी। श्री दरबार साहिब, श्री झण्डा जी मेला आयोजन समिति के व्यवस्थापक के.सी. जुयाल ने जानकारी दी कि परंपरानुसार श्री झण्डे जी आरोहण के तीसरे दिन नगर परिक्रमा का आयोजन किया जाता है। गुरुवार सुबह 7ः30 बजे श्री दरबार साहिब परिसर से नगर परिक्रमा आरंभ होगी, नगर परिक्रमा सहारनपुर चौक, कांवली रोड होते हुए श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल, बिंदाल पहुंचेगी। यहां संगत को चने, मुरमुरे व गुड़ का प्रसाद वितरित किया जाएगा। यहां से तिलक रोड, टैगोर-विला, घण्टाघर व घण्टाघर से पल्टन बाजार होते हुए लक्खीबाग पुलिस चौकी से रीठा मण्डी, श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल बॉम्बे बाग पहुंचेगी। इसके बाद ब्रहमलीन श्रीमहंत साहिबान के समाधि स्थल पर मत्था टेकेने के बाद सहारनपुर चौक होते हुए दोपहर 12ः00 बजे नगर परिक्रमा श्री दरबार साहिब पहुंचकर सम्पन्न होगी। 

पूरब की संगतों की विदाई

श्री झण्डा जी मेला के व्यवस्थापक के0सी0 जुयाल ने जानकारी दी कि श्री झण्डे जी मेले की परंपरा के अनुसार श्री झण्डे जी आरोहण से पूर्व सोमवार शाम के समय पूरब की संगत को पगड़ी, ताबीज़ व प्रसाद वितरित किया गया। इसके साथ ही पूरब की संगत की विधिवत विदाई की गई। 

श्री झण्डे जी पर सुबह 7 बजे से पूजा अर्चना

श्री झण्डा मेला प्रबन्ध समिति के व्यवस्थापक के0सी0 जुयाल ने बताया कि मंगलवार को श्री झण्डा जी को उतारने का कार्यक्रम सुबह 7 बजे से शुरू हो जाएगा। सुबह पुराने श्री झण्डे जी को उतारा जाएगा। संगतों द्वारा दूध, दही, घी, मक्खन, गंगाजल और पंचगव्यों से नए श्री झण्डे जी को स्नान कराया जाएगा। विधिवत वैदिक विधान से पूजा अर्चना के पश्चात् अरदास की जायेगी। दस बजे से श्री झण्डे जी (पवित्र घ्वजदण्ड) पर गिलाफ चढ़ाने का कार्य शुरू किया जाएगा। मंगलवार दोपहर 2 बजे से 4 बजे के बीच श्री झण्डे जी का विधिवत आरोहण किया जाएगा। 

एलईडी स्क्रीन पर मेले का सजीव प्रसारण

श्री दरबार साहिब मेला समिति ने श्री दरबार साहिब परिसर में एलईडी स्क्रीन की व्यवस्था की है। एलईडी स्क्रीन पर मेले का सजीव प्रसारण किया जाएगा। 

श्री दरबार साहिब में जैविक उत्पाद

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा जैविक खेती उत्पादों का स्टॉल लगाया गया है। 

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की मेडिकल टीम जुटी

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के डॉक्टरों की टीम मेला स्थल पर चिकित्सकीय परामर्श के लिए जुटी हुई है। श्री दरबार साहिब परिसर में रविवार सुबह से ही मेला अस्पताल शुरू हो चुका है। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी भूपेन्द्र रतूड़ी ने जानकारी दी कि श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की ओर से रोगियों को निःशुल्क दवाईयां भी दी जा रही हैं। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए अस्पताल की एम्बुलेंस 24 घण्टे उपलब्ध हैं। 

गुरु महिमा के रंग मंे रंगी संगत

श्री दरबार साहिब परिसर में सोमवार को दिन भर श्री गुरु राम राय जी महाराज व श्री महंत देवेन्द्र दास जी महाराज के जयकारे गूंजते रहे। गुरु महिमा के रंग में रंगी संगते दिन भर श्रद्धा व भक्ति भाव में डूबी रहीं। संगतों ने श्री गुरु राम राय जी महाराज जी के शबद का सिमरन किया व गुरु महिमा के महत्व को जाना। श्री गुरु राम राय जी महाराज व श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के जयकारों से श्री दरबार साहिब परिसर दिन भर गूंजता रहा। संगत ने ढोल की थाप पर गुरु महाराज जी के भजन गाए व जमकर नृत्य भी किया।

Previous Post

बिग ब्रेकिंग : धामी होंगे मुख्यमंत्री

Next Post

हाईकोर्ट न्यूज़: सुखाताल झील को लेकर राज्य सरकार को किया जवाब तलब

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

सेवानिवृत्ति के दो माह बाद डॉ. अजीत मोहन जौहरी को यूएमसी में नई जिम्मेदारी, नियुक्ति प्रक्रिया पर उठे सवाल
Uncategorized

सेवानिवृत्ति के दो माह बाद डॉ. अजीत मोहन जौहरी को यूएमसी में नई जिम्मेदारी, नियुक्ति प्रक्रिया पर उठे सवाल

by Seemaukb
June 4, 2026
अनुदेशक भर्ती में इंतजार खत्म, UKSSSC ने जारी किया अंतिम चयन परिणाम
Uncategorized

अनुदेशक भर्ती में इंतजार खत्म, UKSSSC ने जारी किया अंतिम चयन परिणाम

by Seemaukb
May 27, 2026
Next Post
हाईकोर्ट न्यूज़: सुखाताल झील को लेकर राज्य सरकार को किया जवाब तलब

हाईकोर्ट न्यूज़: सुखाताल झील को लेकर राज्य सरकार को किया जवाब तलब

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

क्राइम : भाई ने अपनी ही बहन का गला रेतकर की हत्या,आरोपी गिरफ्तार

क्राइम : भाई ने अपनी ही बहन का गला रेतकर की हत्या,आरोपी गिरफ्तार

September 10, 2024
बड़ी खबर : बाबा केदार मार्ग पर फिर खतरें में श्रद्धालु,मुख्यमंत्री से ट्वीटर पर मांग रहें मदद

बड़ी खबर : बाबा केदार मार्ग पर फिर खतरें में श्रद्धालु,मुख्यमंत्री से ट्वीटर पर मांग रहें मदद

August 1, 2024

Don't miss it

Gold-Silver Price : सोना हुआ सस्ता, खरीदारी का सुनहरा मौका! जानिए आज आपके शहर में क्या है गोल्ड-चांदी का भाव
देश-दुनिया

Gold-Silver Crash 2026: आखिर क्यों औंधे मुंह गिरे सोना-चांदी के दाम? जानिए पूरी वजह

June 27, 2026
देहरादून में चमत्कारी सर्जरी! महिला के पेट से निकला 15 किलो का विशाल ट्यूमर
हेल्थ

देहरादून में चमत्कारी सर्जरी! महिला के पेट से निकला 15 किलो का विशाल ट्यूमर

June 27, 2026
Ram Mandir Donation Theft: धीरेंद्र शास्त्री बोले- श्रद्धा से खिलवाड़ करने वालों का पूरा वंश भुगतेगा अंजाम
देश-दुनिया

Ram Mandir Donation Theft: धीरेंद्र शास्त्री बोले- श्रद्धा से खिलवाड़ करने वालों का पूरा वंश भुगतेगा अंजाम

June 27, 2026
उत्तराखंड में पर्यटकों का हंगामा! श्रीनगर गढ़वाल में ओवरटेकिंग विवाद के बाद मारपीट, 10 हिरासत में
क्राइम

उत्तराखंड में पर्यटकों का हंगामा! श्रीनगर गढ़वाल में ओवरटेकिंग विवाद के बाद मारपीट, 10 हिरासत में

June 27, 2026
बड़ी खबर: Uksssc ने जारी की अनुदेशक संवर्ग की औपबंधिक श्रेष्ठता सूची। इस दिन होगी चयनित अभ्यर्थियों के अभिलेखों की सन्निरीक्षा
उत्तराखंड

UKSSSC Exam Date 2026: UKSSSC ने बदला भर्ती परीक्षाओं का शेड्यूल, जानें नई परीक्षा तिथियां और महत्वपूर्ण अपडेट

June 26, 2026
लाल पुल बस हादसा: श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने पेश की मानवता की मिसाल, घायलों का किया निःशुल्क उपचार
हेल्थ

लाल पुल बस हादसा: श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने पेश की मानवता की मिसाल, घायलों का किया निःशुल्क उपचार

June 26, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Uttarakhand Broadcast

Uttarakhand Broadcast एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ आपको उत्तराखंड, भारत और दुनिया भर की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, शिक्षा और स्थानीय अपडेट्स सबसे पहले और सटीक जानकारी के साथ मिलते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाना है।

Recent Posts

  • Gold-Silver Crash 2026: आखिर क्यों औंधे मुंह गिरे सोना-चांदी के दाम? जानिए पूरी वजह
  • देहरादून में चमत्कारी सर्जरी! महिला के पेट से निकला 15 किलो का विशाल ट्यूमर
  • Ram Mandir Donation Theft: धीरेंद्र शास्त्री बोले- श्रद्धा से खिलवाड़ करने वालों का पूरा वंश भुगतेगा अंजाम

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
« May    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.