Thursday, November 12, 2026
  • About
  • Contact
  • Home
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

बड़ी खबर: कुख्यात गैंगस्टर के नाम पर वकील से मांगी पांच लाख की रंगदारी।ना देने पर दी धमकी

April 3, 2023
in क्राइम
बड़ी खबर: कुख्यात गैंगस्टर के नाम पर वकील से मांगी पांच लाख की रंगदारी।ना देने पर दी धमकी
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कुख्यात गैंगस्टर के नाम पर वकील से मांगी पांच लाख की रंगदारी।ना देने पर दी धमकी

देहरादून: बीते फरवरी माह में पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष के भाई से 50 लाख की रंगदारी मांगने के मामले में सुनील राठी और सुशील गुज्जर सहित छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था।कुख्यात गैंगस्टर सुनील राठी और कलीम के नाम पर अधिवक्ता से पांच लाख की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है।रकम न देने पर अंजाम भुगतने की भी धमकी दी गई। सिडकुल थाने में सुनील राठी और कलीम सहित छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एसएसपी अजय सिंह ने जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। जबकि पुलिस और एसओजी की तीन टीमें अलग-अलग बिंदुओं पर जांच कर रही हैं।कुख्यात गैंगस्टर सुनील राठी इन दिनों रोशनाबाद जेल में बंद है। मंगलौर निवासी गैंगस्टर अल्मोड़ा की जेल में है।

फरवरी माह में पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष के भाई से 50 लाख की रंगदारी मांगने के मामले में सुनील राठी और उसके गुर्गे सुशील गुज्जर सहित छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। सिडकुल पुलिस ने सुशील गुज्जर को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। जबकि पुलिस अभी अन्य आरोपियों की धर पकड़ में जुटी है। लेकिन अब फिर से सुनील राठी के साथ ही कलीम के नाम पर रंगदारी मांगने का मामला सामने आ गया।पुलिस के मुताबिक अधिवक्ता अभिषेक भारद्वाज पुत्र अनंत शंकर शर्मा निवासी सरदारों वाली हवेली अपर रोड नगर कोतवाली रोशनाबाद जिला एवं सत्र न्यायालय में प्रैक्टिस कर रहे हैं।

You might also like

हरिद्वार में आधी रात मुठभेड़, गोतस्कर गिरफ्तार; साथी फरार

एक कमरे के बंटवारे पर खूनी खेल! देहरादून में मामा ने भांजे की ले ली जान

40 हजार के कर्ज ने ली कांस्टेबल की जान! लोन ऐप संचालकों की धमकी से टूट गया पुलिसकर्मी

बीते 31 मार्च की दोपहर करीब दो बजे वह कोर्ट परिसर स्थित अपने चेंबर में बैठे थे। तभी मोबाइल फोन पर कॉल आई। कॉल करने वाले शख्स ने अपना नाम सागर बताते हुए कुख्यात गैंगस्टर सुनील राठी का नाम लिया और कलीम के खर्च के लिए पांच लाख रुपये मांगे।गैंगस्टर कोर्ट के बाहर बुलाया, जब अधिवक्ता वहां पहुंचा तो कोई नहीं मिला। दोबारा से फिर कॉल की और कोर्ट से जाने की बात कहते हुए बाद में मिलने के लिए कहा। साथ ही अपने साथी शुभम पंवार निवासी देहरादून, रजत सती, अभय शर्मा निवासी खड़खड़ी का नाम बताते हुए कहा कि सभी की पांच अप्रैल को गैंगस्टर कोर्ट में तारीख है। ये मामला सामने आते ही पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अलग-अलग टीमें पूरे मामले की जांच कर रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

रकम लेने के लिए भेजा क्यूआर कोड

फोन पर रंगदारी मांगने वाले सागर नाम के शख्स ने अपने साथियों के नाम बताने के बाद एक साथी का पेटीएम नंबर अधिवक्ता को वाट्सएप पर भेजा। नंबर पेटीएम पर न होने के बाद क्यूआर कोड भेजा। इसी पर रंगदारी की रकम भेजने के लिए कहा। पैसे न भेजने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।

पैसे क्यों मांगे हैं ये बता देंगे

अधिवक्ता ने रकम मांगने का कारण पूछा। जिस पर आरोपी सागर ने अपनी और कलीम के साथ ही अन्य साथियों की पांच अप्रैल को गैंगस्टर कोर्ट में तारीख होने की बात कही। उसी दिन सबसे मुलाकात करवाते हुए पैसे मांगने का कारण भी बताने देंगे यह कहते हुए फोन काट दिया।

राठी पर दर्ज हैं डेढ़ दर्जन से ज्यादा केस

कुख्यात सुनील राठी के रोशनाबाद जेल में शिफ्ट होने के बाद 50 लाख की रंगदारी का मामला फरवरी में दर्ज हुआ था जबकि दूसरा मामला अब दर्ज हुआ है। राठी के खिलाफ उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड में डेढ़ दर्जन से ज्यादा रंगदारी, हत्या, धमकी के मुकदमे दर्ज हैं। बीते अक्तूबर माह में ही राठी को तिहाड़ जेल से रोशनाबाद जेल में शिफ्ट किया गया था। वहीं इस मामले में आशंका जताई गई है कि गैंगस्टर के नाम का इस्तेमाल कर किसी और ने रंगदारी मांगी है।

लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर मांगी थी रंगदारी

पिछले महीने उत्तरी हरिद्वार निवासी कारोबारी के पुत्र से पंजाब जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंश बिश्नोई के नाम पर 20 लाख की रंगदारी मांगी गई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। इस मामले में पुलिस के हाथ अभी खाली हैं लेकिन अब दूसरे मामले ने पुलिस की चुनौती बढ़ा दी है।

 

Tags: Crime news in Uttarakhandlatest news crime in Uttarakhandtoday latest Uttarakhand news in HindiUttarakhand broadcast
Previous Post

शर्मनाक: पत्नी एक होटल में प्रेमी संग मिली।पति ने रंगे हाथ पकड़ा

Next Post

बड़ी खबर: राजीव भरतरी को वन मुखिया का चार्ज देने के लिए हाई कोर्ट ने सरकार को दिए निर्देश

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

हरिद्वार में आधी रात मुठभेड़, गोतस्कर गिरफ्तार; साथी फरार
क्राइम

हरिद्वार में आधी रात मुठभेड़, गोतस्कर गिरफ्तार; साथी फरार

by Seemaukb
November 11, 2026
एक कमरे के बंटवारे पर खूनी खेल! देहरादून में मामा ने भांजे की ले ली जान
क्राइम

एक कमरे के बंटवारे पर खूनी खेल! देहरादून में मामा ने भांजे की ले ली जान

by Seemaukb
November 10, 2026
Next Post
बड़ी खबर: राजीव भरतरी को वन मुखिया का चार्ज देने के लिए हाई कोर्ट ने सरकार को दिए निर्देश

बड़ी खबर: राजीव भरतरी को वन मुखिया का चार्ज देने के लिए हाई कोर्ट ने सरकार को दिए निर्देश

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

बड़ी खबर: ड्यूटी के दौरान नशे में धुत कांस्टेबल को एसएसपी ने किया निलंबित।

बड़ी खबर: ड्यूटी के दौरान नशे में धुत कांस्टेबल को एसएसपी ने किया निलंबित।

April 23, 2022
बड़ी खबर : नकली नोट चला रहा आरोपी को ISBT  चौकी पुलिस ने किया गिरफ्तार

बड़ी खबर : नकली नोट चला रहा आरोपी को ISBT चौकी पुलिस ने किया गिरफ्तार

May 13, 2024

Don't miss it

धामी सरकार का बड़ा प्रशासनिक धमाका, IAS-PCS अधिकारियों के तबादले
उत्तराखंड

धामी सरकार का बड़ा प्रशासनिक धमाका, IAS-PCS अधिकारियों के तबादले

November 11, 2026
सफाई के मामले में काशीपुर-रुद्रपुर नंबर वन, स्वच्छ सर्वेक्षण में मिला सम्मान
उत्तराखंड

सफाई के मामले में काशीपुर-रुद्रपुर नंबर वन, स्वच्छ सर्वेक्षण में मिला सम्मान

November 11, 2026
कार बाजार में बड़ा उलटफेर! पेट्रोल पीछे, CNG-हाइब्रिड और EV आगे
टेक न्यूज़

कार बाजार में बड़ा उलटफेर! पेट्रोल पीछे, CNG-हाइब्रिड और EV आगे

November 11, 2026
धामी सरकार का कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, DA में 3% इजाफा; खाते में आएगा चार महीने का एरियर
देश-दुनिया

8वें वेतन आयोग से पहले रिटायर हुए तो भी मिलेगा फायदा? बढ़ी पेंशन और एरियर पर जानें नियम

November 11, 2026
दूध खरीदने वालों को झटका, 12 नवंबर से लागू होंगे नए रेट
देश-दुनिया

दूध खरीदने वालों को झटका, 12 नवंबर से लागू होंगे नए रेट

November 11, 2026
टिहरी बांध के लिए उजड़े, 40 साल बाद भी बेदखल जैसे हालात, अब चुनाव बहिष्कार
उत्तराखंड

टिहरी बांध के लिए उजड़े, 40 साल बाद भी बेदखल जैसे हालात, अब चुनाव बहिष्कार

November 11, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Uttarakhand Broadcast

Uttarakhand Broadcast एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ आपको उत्तराखंड, भारत और दुनिया भर की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, शिक्षा और स्थानीय अपडेट्स सबसे पहले और सटीक जानकारी के साथ मिलते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाना है।

Recent Posts

  • धामी सरकार का बड़ा प्रशासनिक धमाका, IAS-PCS अधिकारियों के तबादले
  • सफाई के मामले में काशीपुर-रुद्रपुर नंबर वन, स्वच्छ सर्वेक्षण में मिला सम्मान
  • कार बाजार में बड़ा उलटफेर! पेट्रोल पीछे, CNG-हाइब्रिड और EV आगे

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.