Wednesday, May 13, 2026
  • About
  • Contact
  • Home
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन

June 21, 2023
in उत्तराखंड
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन

‘वसुधैव कुटुम्बकम के लिए योग‘ की थीम पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन 

You might also like

अंतरराष्ट्रीय नर्सेज दिवस पर रंगारंग आयोजन, श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में दिखी सांस्कृतिक विविधता की झलक

बड़ी खबर: रिश्वत मांगने के आरोप में ट्रांसपोर्ट इंस्पेक्टर को घंटों ऑफिस में रखा बंद। हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा

मौसम अपडेट: आज और कल भारी बारिश का अलर्ट, रहे सावधान

देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में बुधवार को 9वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस धूमधाम से मनाया गया। विद्यार्थियों के साथ-साथ शिक्षकों ने अंतर्राष्ट्रीय योग प्रोटोकाॅल का अभ्यास किया। योग विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न योगासनों के अभ्यास के साथ ही सभी को योग के विभिन्न लाभों से भी अवगत कराया गया। 

विश्वविद्यालय के कुलाधिपति महंत देवेंद्र दास जी महाराज ने छात्रों को प्रेषित शुभकामना संदेश में कहा कि योग सदियों से भारतीय संस्कृति का हिस्सा रहा है। इसको आरोग्य का प्रभावी साधन माना गया है। भारत की पहल पर आज योग को विश्व भर में महत्व दिया जा रहा है। प्राचीन काल से ही योग संपूर्ण उपचार की एक प्राचीन परंपरा है जो अच्छे स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद करता है। इसलिए हम सभी को योग को अपने जीवन में शामिल करना चाहिए।

योग दिवस 2023 की थीम ‘‘वसुधैव कुटुम्बकम के लिए योग‘‘ है। इस थीम से तात्पर्य धरती पर सभी लोगों के स्वास्थ्य के लिए योग की उपयोगिता से है। 

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. यशवीर दीवान ने कहा कि विश्वविद्यालय में नई शिक्षा नीति में योग से जुड़े विभिन्न पाठ्यक्रम तैयार किए जा रहे हैं। आज बहुत से लोग कई बीमारियों से परेशान हैं, उनके लिए योग बहुत ही फायदेमंद है। योग लोगों को एक स्वस्थ जीवनशैली, अच्छी आदतों को अपनाने तथा शरीर को नुकसान पहुंचाने वाली आदतों को छोड़ने में मदद करता है। इसलिए हमें योग को हमारे जीवन का एक जरूरी अंग बनाना चाहिए।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव डाॅ. अजय कुमार खंडूड़ी ने छात्रों को योग के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति के जीवन में स्वास्थ्य सबसे बड़ा धन होता है। योग के माध्यम से व्यक्ति अपने आपको स्वस्थ रख सकता है। योग से व्यक्ति कई प्रकार के शारीरिक बीमारियों से उभर सकता है। वर्तमान में बढ़ती बीमारियों से निपटने के लिए योग बहुत जरुरी है। आज डाईबिटीज जैसी कई बीमारियों के नियंत्रण में योग प्रभावी सिद्ध हुआ है। वर्तमान में योग के प्रति लोगों की रुचि बढ़ी है व योग अब अंतराष्ट्रीय स्तर पर विकसित हो चुका है। 

इस अवसर पर स्कूल आॅफ यौगिक साइंस एंड नेचुरोपैथी की डीन एवं योग विभाग की प्रोफेसर डॉ. सरस्वती काला ने कहा कि योग के अभ्यास से दिमाग और शरीर स्वस्थ रहता है। योग शरीर में आत्मविश्वास और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। उनका कहना था कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस , योग अभ्यास के लाभों के बारे में जागरूकता बढ़ाने और लोगों को एक स्वस्थ जीवन शैली जीने के लिए प्रेरित करने का प्रयास करता है। उन्होंने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए योग को अपनाने पर जोर दिया। 

छात्र कल्याण अधिष्ठाता डीन व योग विभाग के प्रोफेसर कंचन जोशी के नेतृत्व में छात्रों और शिक्षकों ने योगाभ्यास किया। उन्होंने योगासनों से होने वाले विभिन्न लाभों से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि योग का अभ्यास शरीर को रोगमुक्त रखता है। योग हमारे शरीर और मस्तिष्क की ऊर्जाओं को उचित दिशा देने वाला अभ्यास है। योगाभ्यास में योग विभाग के छात्रों के साथ ही एनसीसी कैडेटस ने भी सक्रिय प्रतिभाग किया। वहीं डाॅ. सविता पाटिल ने छात्रों को विभिन्न योगासनों के बारे में जानकारी प्रदान की।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में योग विज्ञान विभाग के शिक्षकों द्वारा विभिन्न योग शिविरों का भी आयोजन किया गया। इनमें डाॅ. अनिल थपलियाल द्वारा उत्तराखंड राज्य विज्ञान और प्रौद्योगिकी परिषद देहरादून, डाॅ. विजेंद्र सिंह द्वारा श्री गुरू राम राय पब्लिक स्कूल बालावाला, देहरादून तथा डाॅ. सुरेन्द्र प्रसाद रयाल द्वारा गढ़वाल मंडल विकास निगम ऋषिकेश में योगाभ्यास करवाया गया। 

इस अवसर पर विश्वविद्यालय समन्वयक डॉ. आरपी सिंह, मुख्य प्रोक्टर मनोज तिवारी, आईक्यूएसी निदेशक डाॅ. सुमन बिज, प्रो. कुमुद सकलानी, प्रो. अरुण कुमार, डीन रिसर्च लोकेश गंभीर,डाॅ. गीता रावत, डाॅ. प्रियंका बनकोटी के साथ ही संबंधित सभी स्कूलों के डीन, विभागाध्यक्ष, शिक्षकगण और सैकड़ों छात्र मौजूद रहे।

Previous Post

अजब-गजब: पति और बच्चों को छोड़ भागी महिला, हाई कोर्ट ने प्रेमी संग रहने की दी इजाजत

Next Post

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

अंतरराष्ट्रीय नर्सेज दिवस पर रंगारंग आयोजन, श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में दिखी सांस्कृतिक विविधता की झलक
उत्तराखंड

अंतरराष्ट्रीय नर्सेज दिवस पर रंगारंग आयोजन, श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में दिखी सांस्कृतिक विविधता की झलक

by Seemaukb
May 13, 2026
बड़ी खबर: रिश्वत मांगने के आरोप में ट्रांसपोर्ट इंस्पेक्टर को घंटों ऑफिस में रखा बंद। हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा
उत्तराखंड

बड़ी खबर: रिश्वत मांगने के आरोप में ट्रांसपोर्ट इंस्पेक्टर को घंटों ऑफिस में रखा बंद। हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा

by Seemaukb
May 12, 2026
Next Post
Weather update: उत्तराखंड में बदलते मौसम को को लेकर बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

बिग ब्रेकिंग : देहरादून वसूली केस में आशीष नेगी को मिली राहत, आशुतोष को अभी इंतज़ार

बिग ब्रेकिंग : देहरादून वसूली केस में आशीष नेगी को मिली राहत, आशुतोष को अभी इंतज़ार

April 8, 2025
Uttarakhand Weather Update: पहाड़ों में तेज तूफान का येलो अलर्ट जारी

Uttarakhand weather update: देहरादून समेत कई जिलों में बारिश-ओलावृष्टि, केदारनाथ में बर्फबारी, IMD अलर्ट जारी

April 8, 2026

Don't miss it

अंतरराष्ट्रीय नर्सेज दिवस पर रंगारंग आयोजन, श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में दिखी सांस्कृतिक विविधता की झलक
उत्तराखंड

अंतरराष्ट्रीय नर्सेज दिवस पर रंगारंग आयोजन, श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में दिखी सांस्कृतिक विविधता की झलक

May 13, 2026
बड़ी खबर: रिश्वत मांगने के आरोप में ट्रांसपोर्ट इंस्पेक्टर को घंटों ऑफिस में रखा बंद। हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा
उत्तराखंड

बड़ी खबर: रिश्वत मांगने के आरोप में ट्रांसपोर्ट इंस्पेक्टर को घंटों ऑफिस में रखा बंद। हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा

May 12, 2026
मौसम अपडेट: आज और कल भारी बारिश का अलर्ट, रहे सावधान
उत्तराखंड

मौसम अपडेट: आज और कल भारी बारिश का अलर्ट, रहे सावधान

May 12, 2026
शिशु के जन्म से पहले ही होगी हार्ट डिजीज की पहचान, इन्दिरेश अस्पताल में विशेषज्ञों का बड़ा दावा
हेल्थ

शिशु के जन्म से पहले ही होगी हार्ट डिजीज की पहचान, इन्दिरेश अस्पताल में विशेषज्ञों का बड़ा दावा

May 10, 2026
दून–पांवटा हाईवे बना मौत का रास्ता, 10 दिन में 8 हादसे — साइन बोर्ड न होने पर मैनेजर पर FIR
उत्तराखंड

जनगणना में लापरवाही पड़ी भारी, 11 कर्मचारियों के खिलाफ FIR

May 10, 2026
1995 के सर्टिफिकेट से नौकरी! मेडिकल जांच में खुली शिक्षा विभाग की बड़ी पोल
क्राइम

1995 के सर्टिफिकेट से नौकरी! मेडिकल जांच में खुली शिक्षा विभाग की बड़ी पोल

May 10, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Uttarakhand Broadcast

Uttarakhand Broadcast एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ आपको उत्तराखंड, भारत और दुनिया भर की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, शिक्षा और स्थानीय अपडेट्स सबसे पहले और सटीक जानकारी के साथ मिलते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाना है।

Recent Posts

  • अंतरराष्ट्रीय नर्सेज दिवस पर रंगारंग आयोजन, श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में दिखी सांस्कृतिक विविधता की झलक
  • बड़ी खबर: रिश्वत मांगने के आरोप में ट्रांसपोर्ट इंस्पेक्टर को घंटों ऑफिस में रखा बंद। हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा
  • मौसम अपडेट: आज और कल भारी बारिश का अलर्ट, रहे सावधान

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Apr    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.