Monday, September 14, 2026
  • About
  • Contact
  • Home
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

बड़ी खबर : शादी के 8 महीने बाद सरकारी शिक्षिका की रहस्यमयी मौत, सचिवालय में तैनात पति पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज

July 30, 2026
in क्राइम
बड़ी खबर : शादी के 8 महीने बाद सरकारी शिक्षिका की रहस्यमयी मौत, सचिवालय में तैनात पति पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून : देहरादून में एक सरकारी शिक्षिका की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका के परिजनों ने उत्तराखंड सचिवालय में निजी सचिव के पद पर तैनात पति समेत ससुराल पक्ष के तीन लोगों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 80(2) (दहेज मृत्यु) के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

नवंबर 2025 में हुई थी शादी

जानकारी के अनुसार, पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर स्थित श्रीकोट निवासी स्वर्गीय सुमेर सिंह कंडारी की पुत्री सृष्टि कंडारी, जो पेशे से सरकारी शिक्षिका थीं, का विवाह नवंबर 2025 में देहरादून के हर्रावाला स्थित लक्ष्मण एन्क्लेव (दिल्ली फार्म) निवासी सौरभ खत्री से हुआ था। सौरभ खत्री उत्तराखंड सचिवालय में निजी सचिव (Private Secretary) के पद पर कार्यरत हैं।

You might also like

पहले तीन तलाक, फिर हलाला की शर्त! पत्नी के आरोप पर पति गिरफ्तार

देहरादून में ED की दस्तक, चंदन सिंह जीना के घर से लाखों की नकदी और सोने के सिक्के बरामद

चमोली में सनसनी! मेला मैदान में रेलिंग से लटके मिले दो शव, इलाके में मचा हड़कंप

शादी के बाद दहेज को लेकर प्रताड़ना का आरोप

मृतका की मां सीमा कंडारी ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि शादी के कुछ समय बाद से ही उनकी बेटी को दहेज और अन्य बातों को लेकर मानसिक, शारीरिक और सामाजिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। शिकायत के अनुसार पति सौरभ खत्री, सास परवीना देवी और ननद चारू लगातार सृष्टि को अपमानित करते थे।

ससुर की मौत के बाद बढ़ी प्रताड़ना

परिजनों का आरोप है कि शादी के लगभग तीन महीने बाद सृष्टि के ससुर का हार्ट अटैक से निधन हो गया। इसके बाद ससुराल पक्ष ने कथित तौर पर किसी पंडित की बात का हवाला देते हुए सृष्टि को “मनहूस” कहना शुरू कर दिया और परिवार में होने वाली हर अनहोनी के लिए उसे जिम्मेदार ठहराया। आरोप है कि इसके बाद उसके साथ मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न और बढ़ गया।

बेटी से संपर्क नहीं हुआ, फिर मिली मौत की सूचना

मृतका की मां का कहना है कि जब काफी समय तक बेटी से फोन पर संपर्क नहीं हो पाया तो उन्होंने एक परिचित को ससुराल भेजा। वहां से जानकारी मिली कि सृष्टि की तबीयत खराब होने पर उसे अस्पताल ले जाया गया है।

परिजन तत्काल देहरादून पहुंचे, जहां उन्हें पता चला कि 29 जुलाई को ही सृष्टि की मौत हो चुकी थी। परिवार का आरोप है कि ससुराल पक्ष ने घटना की सूचना उन्हें समय पर नहीं दी और पूछने पर व्यस्त होने का कारण बताया।

पति, सास और ननद के खिलाफ मुकदमा दर्ज

मृतका की मां सीमा कंडारी की शिकायत पर हर्रावाला चौकी, थाना डोईवाला पुलिस ने पति सौरभ खत्री, सास परवीना देवी और ननद चारू के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 80(2) (दहेज मृत्यु) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

सीओ वंदना वर्मा करेंगी जांच

मामले की संवेदनशीलता और मुख्य आरोपी के उत्तराखंड सचिवालय में निजी सचिव होने के कारण जांच पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) वंदना वर्मा को सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फॉरेंसिक साक्ष्य और अन्य उपलब्ध तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Tags: BNS 80(2)crime news Uttarakhanddehradun newsDoiwala PoliceDowry Death CaseGovernment Teacher DeathHarrawala NewsSaurabh KhatriSrishti KandariUttarakhand broadcastUttarakhand newsUttarakhand Secretariat
Previous Post

Silver Rate Today: धड़ाम हुई चांदी, 1 किलो पर ₹2.04 लाख की गिरावट,सोना हुआ महंगा

Next Post

20 घंटे तक बंद रही सितारगंज तहसील, आखिर क्यों झुकी व्यवस्था? दोनों आरोपी रिहा

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

पहले तीन तलाक, फिर हलाला की शर्त! पत्नी के आरोप पर पति गिरफ्तार
क्राइम

पहले तीन तलाक, फिर हलाला की शर्त! पत्नी के आरोप पर पति गिरफ्तार

by Seemaukb
September 14, 2026
देहरादून में ED की दस्तक, चंदन सिंह जीना के घर से लाखों की नकदी और सोने के सिक्के बरामद
क्राइम

देहरादून में ED की दस्तक, चंदन सिंह जीना के घर से लाखों की नकदी और सोने के सिक्के बरामद

by Seemaukb
September 11, 2026
Next Post
20 घंटे तक बंद रही सितारगंज तहसील, आखिर क्यों झुकी व्यवस्था? दोनों आरोपी रिहा

20 घंटे तक बंद रही सितारगंज तहसील, आखिर क्यों झुकी व्यवस्था? दोनों आरोपी रिहा

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

शर्मनाक: युवती ने बीच सड़क में खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई आग

शर्मनाक: युवती ने बीच सड़क में खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई आग

November 21, 2023
बड़ी खबर : दो कर्नल(सैनिक) राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी मे शामिल

बड़ी खबर : दो कर्नल(सैनिक) राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी मे शामिल

January 3, 2024

Don't miss it

1.5 करोड़ की इलेक्ट्रिक कार, 2.7 सेकंड में 100 की रफ्तार! भारत में Denza की एंट्री
टेक न्यूज़

1.5 करोड़ की इलेक्ट्रिक कार, 2.7 सेकंड में 100 की रफ्तार! भारत में Denza की एंट्री

September 14, 2026
सऊदी की ‘आसमान में दहाड़’, यमन में टोयोटा काफिले की एंट्री से मचा हड़कंप
देश-दुनिया

सऊदी की ‘आसमान में दहाड़’, यमन में टोयोटा काफिले की एंट्री से मचा हड़कंप

September 14, 2026
पहले तीन तलाक, फिर हलाला की शर्त! पत्नी के आरोप पर पति गिरफ्तार
क्राइम

पहले तीन तलाक, फिर हलाला की शर्त! पत्नी के आरोप पर पति गिरफ्तार

September 14, 2026
3.5 करोड़ की मोहब्बत पड़ी भारी! ब्रेकअप के बाद पैसे मांगने पहुंचे CEO, कोर्ट ने दिया झटका
देश-दुनिया

3.5 करोड़ की मोहब्बत पड़ी भारी! ब्रेकअप के बाद पैसे मांगने पहुंचे CEO, कोर्ट ने दिया झटका

September 14, 2026
बैंक खाताधारकों के लिए बड़ी खबर! RBI का नया ड्राफ्ट, संदिग्ध लेन-देन पर लग सकती है रोक
देश-दुनिया

बैंक खाताधारकों के लिए बड़ी खबर! RBI का नया ड्राफ्ट, संदिग्ध लेन-देन पर लग सकती है रोक

September 14, 2026
देहरादून में प्लास्टिक पर प्रशासन का डंडा! 1776 दुकानों की जांच, 550 के चालान और 1.96 लाख जुर्माना
उत्तराखंड

देहरादून में प्लास्टिक पर प्रशासन का डंडा! 1776 दुकानों की जांच, 550 के चालान और 1.96 लाख जुर्माना

September 13, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Uttarakhand Broadcast

Uttarakhand Broadcast एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ आपको उत्तराखंड, भारत और दुनिया भर की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, शिक्षा और स्थानीय अपडेट्स सबसे पहले और सटीक जानकारी के साथ मिलते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाना है।

Recent Posts

  • 1.5 करोड़ की इलेक्ट्रिक कार, 2.7 सेकंड में 100 की रफ्तार! भारत में Denza की एंट्री
  • सऊदी की ‘आसमान में दहाड़’, यमन में टोयोटा काफिले की एंट्री से मचा हड़कंप
  • पहले तीन तलाक, फिर हलाला की शर्त! पत्नी के आरोप पर पति गिरफ्तार

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.