Thursday, November 12, 2026
  • About
  • Contact
  • Home
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

मुकदमा खत्म कराने नहीं, जांच कराने आया हूं – DGP से मुलाकात के बाद बोले अरविंद पांडे

January 30, 2026
in उत्तराखंड
जमीन विवाद से सियासत तक: बीजेपी विधायक अरविंद पांडेय के परिजनों पर मुकदमा
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून।  गदरपुर से भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री अरविंद पांडे भूमि विवाद के एक मामले को लेकर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। शुक्रवार को उन्होंने पुलिस मुख्यालय देहरादून पहुंचकर उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक (DGP) दीपम सेठ से मुलाकात की। इस दौरान विधायक अरविंद पांडे ने अपने परिजनों पर लगे जमीन कब्जाने के आरोपों की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए दोनों पक्षों का नार्को टेस्ट और पॉलीग्राफ टेस्ट कराने की बात कही।

जांच से भागने नहीं, सच सामने लाने आए हैं : अरविंद पांडे

डीजीपी से मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत में अरविंद पांडे ने स्पष्ट किया कि वे इस मामले में किसी तरह का दबाव बनाने या मुकदमा खत्म कराने नहीं आए हैं। उन्होंने कहा कि यह मामला सच है या झूठ, इसका फैसला जांच से होना चाहिए।
अरविंद पांडे ने कहा कि यदि उनके परिवार का कोई सदस्य दोषी पाया जाता है, तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि जांच पूरी होने तक, मुकदमे के हिसाब से वे खुद को ‘भू-माफिया’ मानने के लिए भी तैयार हैं।

You might also like

धामी सरकार का बड़ा प्रशासनिक धमाका, IAS-PCS अधिकारियों के तबादले

सफाई के मामले में काशीपुर-रुद्रपुर नंबर वन, स्वच्छ सर्वेक्षण में मिला सम्मान

टिहरी बांध के लिए उजड़े, 40 साल बाद भी बेदखल जैसे हालात, अब चुनाव बहिष्कार

क्या है पूरा मामला

गौरतलब है कि 20 जनवरी को बाजपुर पुलिस ने जमीन हड़पने के आरोप में गदरपुर विधायक अरविंद पांडे के भाई देवानंद पांडे समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। यह शिकायत गांव बहादुरगंज निवासी संजय बंसल द्वारा दी गई थी।
शिकायतकर्ता का आरोप है कि उनकी मुंडिया पिस्तौर स्थित जमीन को फर्जी दस्तावेज और किरायानामे के जरिए हड़पने की कोशिश की गई। साथ ही उन्हें धमकी भी दी गई।

अवैध निर्माण को लेकर पहले भी जारी हो चुका है नोटिस

मामले में प्राधिकरण की ओर से 21 अगस्त 2025 को संबंधित पक्षों को नोटिस जारी किया गया था। नोटिस में उक्त भूमि पर किए गए निर्माण को अवैध बताते हुए उसे ध्वस्त करने के निर्देश दिए गए थे।
शिकायतकर्ता संजय बंसल का आरोप है कि मौके पर विधायक के भाई और अन्य लोगों ने उन्हें धमकाया और दस्तावेज फेंक दिए।

साजिश का आरोप, भाजपा की अंदरूनी राजनीति पर भी चर्चा

विधायक अरविंद पांडे ने इस पूरे मामले को उन्हें ‘भू-माफिया’ साबित करने की सोची-समझी साजिश करार दिया है। उन्होंने कहा कि वे जांच से भागने वाले नहीं हैं और चाहते हैं कि दूध का दूध और पानी का पानी हो।
राजनीतिक गलियारों में इस विवाद को भाजपा की अंदरूनी राजनीति से भी जोड़कर देखा जा रहा है। पूर्व में शिक्षा और खेल मंत्री रहे अरविंद पांडे धामी सरकार की दूसरी पारी में लगातार हाशिए पर नजर आए हैं।

केंद्रीय नेतृत्व तक पहुंचा मामला

हाल ही में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के उत्तराखंड दौरे के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेताओं का अरविंद पांडे के समर्थन में खड़ा होना भी चर्चा का विषय रहा। यह संकेत भी मिले कि मामला केंद्रीय नेतृत्व तक पहुंच चुका है, हालांकि बाद में कुछ नेताओं की दूरी ने राजनीतिक अटकलों को और हवा दी।

 

Previous Post

राशन नहीं, सिर्फ पर्ची! जांच खुलते ही महिला डीलर और अधिकारी में भिड़ंत

Next Post

बड़ी खबर : ग्रामीण महिलाओं को मिला विकास का टूलकिट, सरकार ने दिया आत्मनिर्भरता का भरोसा

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

धामी सरकार का बड़ा प्रशासनिक धमाका, IAS-PCS अधिकारियों के तबादले
उत्तराखंड

धामी सरकार का बड़ा प्रशासनिक धमाका, IAS-PCS अधिकारियों के तबादले

by Seemaukb
November 11, 2026
सफाई के मामले में काशीपुर-रुद्रपुर नंबर वन, स्वच्छ सर्वेक्षण में मिला सम्मान
उत्तराखंड

सफाई के मामले में काशीपुर-रुद्रपुर नंबर वन, स्वच्छ सर्वेक्षण में मिला सम्मान

by Seemaukb
November 11, 2026
Next Post
बड़ी खबर : ग्रामीण महिलाओं को मिला विकास का टूलकिट, सरकार ने दिया आत्मनिर्भरता का भरोसा

बड़ी खबर : ग्रामीण महिलाओं को मिला विकास का टूलकिट, सरकार ने दिया आत्मनिर्भरता का भरोसा

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

दुःखद :  यहां पर सांप के डसने से मासूम भाई-बहन की मौत

दुःखद : यहां पर सांप के डसने से मासूम भाई-बहन की मौत

June 28, 2024
ब्रेकिंग: आशारोड़ी में बने मस्जिद को राजाजी टाइगर रिज़र्व ने भेजा नोटिस।जल्द टूट सकती है मस्जिदे

ब्रेकिंग: आशारोड़ी में बने मस्जिद को राजाजी टाइगर रिज़र्व ने भेजा नोटिस।जल्द टूट सकती है मस्जिदे

May 11, 2023

Don't miss it

CRPF जवानों पर गोलियां बरसाकर भागे आतंकी, कुलगाम में CCTV से खुलेगा राज!
देश-दुनिया

CRPF जवानों पर गोलियां बरसाकर भागे आतंकी, कुलगाम में CCTV से खुलेगा राज!

November 12, 2026
धामी सरकार का बड़ा प्रशासनिक धमाका, IAS-PCS अधिकारियों के तबादले
उत्तराखंड

धामी सरकार का बड़ा प्रशासनिक धमाका, IAS-PCS अधिकारियों के तबादले

November 11, 2026
सफाई के मामले में काशीपुर-रुद्रपुर नंबर वन, स्वच्छ सर्वेक्षण में मिला सम्मान
उत्तराखंड

सफाई के मामले में काशीपुर-रुद्रपुर नंबर वन, स्वच्छ सर्वेक्षण में मिला सम्मान

November 11, 2026
कार बाजार में बड़ा उलटफेर! पेट्रोल पीछे, CNG-हाइब्रिड और EV आगे
टेक न्यूज़

कार बाजार में बड़ा उलटफेर! पेट्रोल पीछे, CNG-हाइब्रिड और EV आगे

November 11, 2026
धामी सरकार का कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, DA में 3% इजाफा; खाते में आएगा चार महीने का एरियर
देश-दुनिया

8वें वेतन आयोग से पहले रिटायर हुए तो भी मिलेगा फायदा? बढ़ी पेंशन और एरियर पर जानें नियम

November 11, 2026
दूध खरीदने वालों को झटका, 12 नवंबर से लागू होंगे नए रेट
देश-दुनिया

दूध खरीदने वालों को झटका, 12 नवंबर से लागू होंगे नए रेट

November 11, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Uttarakhand Broadcast

Uttarakhand Broadcast एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ आपको उत्तराखंड, भारत और दुनिया भर की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, शिक्षा और स्थानीय अपडेट्स सबसे पहले और सटीक जानकारी के साथ मिलते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाना है।

Recent Posts

  • CRPF जवानों पर गोलियां बरसाकर भागे आतंकी, कुलगाम में CCTV से खुलेगा राज!
  • धामी सरकार का बड़ा प्रशासनिक धमाका, IAS-PCS अधिकारियों के तबादले
  • सफाई के मामले में काशीपुर-रुद्रपुर नंबर वन, स्वच्छ सर्वेक्षण में मिला सम्मान

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.