Sunday, July 19, 2026
  • About
  • Contact
  • Home
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

बिग ब्रेकिंग : टोल वसूली के खिलाफ राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी का हल्ला बोल, प्रशासन को 15 दिन का अल्टीमेटम

April 1, 2025
in उत्तराखंड
बिग ब्रेकिंग : टोल वसूली के खिलाफ राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी का हल्ला बोल, प्रशासन को 15 दिन का अल्टीमेटम
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

You might also like

ब्रेकिंग : इस जिले में कल सभी स्कूल रहेंगे बंद

मसूरी के ‘द कियाना’ होमस्टे में रहस्यमय मौत का राज! डीएम ने बैठाई मजिस्ट्रेटी जांच

हरेला पर्व पर CIMS & UIHMT ग्रुप ऑफ कॉलेजेज में पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

टोल प्लाजा की मनमानी पर भड़की राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी, प्रशासन को दी आंदोलन की चेतावनी

हरिद्वार। टोल प्लाजा की मनमानी और स्थानीय जनता से हो रही अवैध वसूली के खिलाफ राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी ने जनसुनवाई के दौरान जमकर विरोध प्रदर्शन किया। उप जिलाधिकारी अपर्णा ढौढ़ियाल की मध्यस्थता में हुई इस बैठक में राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय के अधिकारियों को कठघरे में खड़ा किया गया। पार्टी नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं निकला तो बड़ा जन आंदोलन छेड़ा जाएगा।

12 किलोमीटर के सफर के लिए 37 किलोमीटर का टोल वसूली पर भड़के सेमवाल

राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के अध्यक्ष शिवप्रसाद सेमवाल ने टोल वसूली को पूरी तरह अन्यायपूर्ण करार दिया। उन्होंने कहा कि गढ़वाल के पर्वतीय जिलों से आने वाले वाहनों से केवल 12 किलोमीटर की टोल रोड के लिए पूरे 37 किलोमीटर का शुल्क लिया जा रहा है, जो बीते चार वर्षों से जारी है। उन्होंने टोल टैक्स को तुरंत समाप्त करने की मांग की और चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो पार्टी उग्र आंदोलन करेगी।

प्रदेश अध्यक्ष सुलोचना ईष्टवाल ने दी 15 दिन का अल्टीमेटम

प्रदेश अध्यक्ष सुलोचना ईष्टवाल ने कहा कि यदि 15 दिन के भीतर इस समस्या का हल नहीं निकला तो फिर से व्यापक जन आंदोलन शुरू किया जाएगा। उन्होंने सरकार और प्रशासन को चेताते हुए कहा कि स्थानीय लोगों के साथ इस तरह का अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

लोकल यात्रियों और टैक्सी यूनियन के समर्थन में उतरी पार्टी

प्रांजल नौडियाल ने टैक्सी यूनियन और स्थानीय यात्रियों की समस्याओं को जोरदार तरीके से उठाया। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि बहादराबाद टोल प्लाजा पर स्थानीय वाहन चालकों को आधार कार्ड दिखाकर मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जाती है, ठीक वैसे ही लच्छीवाला टोल प्लाजा पर भी स्थानीय लोगों को टोल टैक्स से मुक्त किया जाना चाहिए।

नई गाड़ियों के पास जारी न होने पर संजय डोभाल ने जताया आक्रोश

राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय डोभाल ने नई गाड़ियों के पास न बनने पर कड़ा एतराज जताया। उन्होंने यह भी मांग रखी कि अगर कोई व्यक्ति दूसरे राज्य से सेकंड-हैंड गाड़ी खरीदता है, तो आधार कार्ड से मिलान करके उसे निशुल्क पास जारी किया जाए।

प्रशासन ने दिया समाधान निकालने का आश्वासन

बैठक में उप जिलाधिकारी अपर्णा ढौढ़ियाल ने बहादराबाद टोल प्लाजा की व्यवस्था का अध्ययन कर लच्छीवाला टोल प्लाजा के लिए भी समान समाधान निकालने का आश्वासन दिया। साथ ही, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे इस मामले पर जल्द निर्णय लें।

बैठक में ये पदाधिकारी रहे मौजूद

इस जनसुनवाई में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय डोभाल, प्रदेश अध्यक्ष सुलोचना ईष्टवाल, प्रांजल नौडियाल, सहसचिव राजेंद्र सिंह गुसाई, सुरेंद्र सिंह चौहान समेत कई वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल रहे।

अब देखना होगा कि प्रशासन और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण टोल प्लाजा की इस मनमानी पर क्या कार्रवाई करता है, या फिर जनता को आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा।

Tags: Highway Toll IssueLocal CommutersNational Highway Authorityprotestpublic hearingRegional PartyRoad Tax Disputetoll plazaToll Tax ExemptionUttarakhand news
Previous Post

बड़ी खबर: उत्तराखंड में बदले 15 स्थानों के नाम, सीएम धामी ने की घोषणा

Next Post

शिक्षा माफियाओं पर प्रशासन का कड़ा प्रहार: तीन बड़े पुस्तक विक्रेता सील, निजी स्कूलों पर भी गिरेगी गाज

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

ब्रेकिंग : इस जिले में कल सभी स्कूल रहेंगे बंद
उत्तराखंड

ब्रेकिंग : इस जिले में कल सभी स्कूल रहेंगे बंद

by Seemaukb
July 17, 2026
देहरादून के 465 दलित युवाओं की बदलेगी किस्मत! PMAJAY के तहत मिलेगा स्वरोजगार और स्किल ट्रेनिंग का लाभ
उत्तराखंड

मसूरी के ‘द कियाना’ होमस्टे में रहस्यमय मौत का राज! डीएम ने बैठाई मजिस्ट्रेटी जांच

by Seemaukb
July 17, 2026
Next Post
शिक्षा माफियाओं पर प्रशासन का कड़ा प्रहार: तीन बड़े पुस्तक विक्रेता सील, निजी स्कूलों पर भी गिरेगी गाज

शिक्षा माफियाओं पर प्रशासन का कड़ा प्रहार: तीन बड़े पुस्तक विक्रेता सील, निजी स्कूलों पर भी गिरेगी गाज

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

ग्रामीण आंगनबाड़ी केंद्रों का कायाकल्प, देहरादून में बच्चों को मिला स्मार्ट प्ले स्कूल मॉडल

ग्रामीण आंगनबाड़ी केंद्रों का कायाकल्प, देहरादून में बच्चों को मिला स्मार्ट प्ले स्कूल मॉडल

December 21, 2025
हादसा: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 32 वर्षीय युवक की मौत

हादसा: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 32 वर्षीय युवक की मौत

February 11, 2023

Don't miss it

अगले 8 घंटे बेहद भारी! 13 राज्यों में बारिश, आंधी और वज्रपात का रेड अलर्ट
मौसम

उत्तराखंड में मौसम का यू-टर्न! अगले 3 घंटे 13 जिलों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश का अलर्ट

July 18, 2026
ब्रेकिंग : इस जिले में कल सभी स्कूल रहेंगे बंद
उत्तराखंड

ब्रेकिंग : इस जिले में कल सभी स्कूल रहेंगे बंद

July 17, 2026
देहरादून के 465 दलित युवाओं की बदलेगी किस्मत! PMAJAY के तहत मिलेगा स्वरोजगार और स्किल ट्रेनिंग का लाभ
उत्तराखंड

मसूरी के ‘द कियाना’ होमस्टे में रहस्यमय मौत का राज! डीएम ने बैठाई मजिस्ट्रेटी जांच

July 17, 2026
नशा मुक्ति केंद्र बना मौत का अड्डा! रुड़की में मरीज की बेरहमी से हत्या, बाथरूम में मिला शव
हादसा

दर्दनाक हादसा: रुद्रप्रयाग में गहरी खाई में गिरा डंपर, दो लोगों की मौके पर मौत

July 17, 2026
RBI New Rule: वसूली गई प्रॉपर्टी पर RBI का बड़ा फैसला, अब बैंक नहीं कर सकेंगे यह काम
देश-दुनिया

RBI New Rule: वसूली गई प्रॉपर्टी पर RBI का बड़ा फैसला, अब बैंक नहीं कर सकेंगे यह काम

July 17, 2026
धोखे से शादी का आरोप! वन विभाग के SDO गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल
Uncategorized

धोखे से शादी का आरोप! वन विभाग के SDO गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

July 17, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Uttarakhand Broadcast

Uttarakhand Broadcast एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ आपको उत्तराखंड, भारत और दुनिया भर की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, शिक्षा और स्थानीय अपडेट्स सबसे पहले और सटीक जानकारी के साथ मिलते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाना है।

Recent Posts

  • उत्तराखंड में मौसम का यू-टर्न! अगले 3 घंटे 13 जिलों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश का अलर्ट
  • ब्रेकिंग : इस जिले में कल सभी स्कूल रहेंगे बंद
  • मसूरी के ‘द कियाना’ होमस्टे में रहस्यमय मौत का राज! डीएम ने बैठाई मजिस्ट्रेटी जांच

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
« Jun    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.