Wednesday, May 13, 2026
  • About
  • Contact
  • Home
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

उतराखण्ड भाषा परिषद का प्रस्ताव पास। मालाबार हिल से शंखनाद एक कदम और बढ़ा

June 8, 2022
in उत्तराखंड
उतराखण्ड भाषा परिषद का प्रस्ताव पास। मालाबार हिल से शंखनाद एक कदम और बढ़ा
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून: मुंबई राजभवन मालाबार हिल के सभागार में उत्तराखंड की प्रतिनिधि भाषा का पहला सम्मेलन सम्पन्न हुआ। इस सम्मेलन के मुख्य अतिथि महाराष्ट्र के राज्यपाल महामहिम श्री भगत सिंह कोश्यारी (Bhagat Singh koshiyari) थे। जिनका स्वागत पुष्पगुच्छ और शॉल भेंट कर कार्यक्रम के मार्गदर्शक डॉ बिहारीलाल जलन्धरी व संयोजक श्री चामू सिंह राणा ने किया। सम्मेलन के अतिथि वक्ता देहरादून से डॉ आशा रावत, हल्द्वानी से श्री गणेश पाठक और डॉ हुकुम सिंह कुंवर, दिल्ली से श्री नीलांबर पाण्डेय को आमंत्रित किया गया था। जिन्हें श्री भगत सिंह कोश्यारी ने पुष्पगुच्छ व शॉल भेंट कर स्वागत किया।

You might also like

बड़ी खबर: रिश्वत मांगने के आरोप में ट्रांसपोर्ट इंस्पेक्टर को घंटों ऑफिस में रखा बंद। हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा

मौसम अपडेट: आज और कल भारी बारिश का अलर्ट, रहे सावधान

जनगणना में लापरवाही पड़ी भारी, 11 कर्मचारियों के खिलाफ FIR

सम्मेलन में श्री कोश्यारी जी (Bhagat Singh koshiyari) ने कहा कि भाषा बोलने से ही बचेगी। हम अपने परिवार व अपने आपस में अपनी बोली भाषा में बात नहीं करेंगे तो फिर अपनी भाषा कैसे बचा सकेंगे। उन्होंने उतराखण्ड की प्रतिनिधि भाषा के इस प्रयास की सराहना करते कहा कि गढ़वाली कुमाऊनी बहुत पौराणिक भाषाएं हैं इनका अपना इतिहास और साहित्य है। उनके स्वरूप को यथावत रखना भी आवश्यक है। उन्होंने हिंदी खड़ी बोली में बाईस बोली भाषाओं के शब्दों के एकीकृत करने में गढ़वाली कुमाऊनी को भी हिंदी खड़ी बोली की जननी माना है। 

कार्यक्रम के संयोजक श्री चामू सिंह राणा ने कहा कि उत्तराखंड राज्य की 2000 में स्थापना के बाद और गत बाईस वर्षों में उत्तराखंड सरकार ने राज्य की भाषाओं के लिए कुछ खास नहीं कर सकी। भाषाई विभिन्नताओं से और एक प्रतिनिधि भाषा की ओर सरकार का रुझान न होने से अभी तक न कोई अकादमी बना सके न भाषा परिषद ही बनी, अब माननीय कोश्यारी जी (Bhagat Singh koshiyari) के आशीर्वाद से उत्तराखंड की प्रतिनिधि भाषा के लिए नए सिरे से काम होगा। 

भाषा वैज्ञानिक डॉ बिहारीलाल जलन्धरी ने उत्तराखण्ड की चौदह भाषाओं का जिक्र करते हुए उनकी सभी उपबोलियों की जानकारी दी और कहा कि इन सभी के शब्दों को संकलित कर संरक्षण देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि भाषा आपसी संप्रेषण और विद्यालयों में पढ़ने पढ़ाने से ही बचेगी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की एक प्रतिनिधि भाषा गढ़वाल कुमाऊं की भाषाई टकराहट को दूर करेगी। जिसके माध्यम से सभी मध्य पहाड़ी भाषाओं को संरक्षण मिलेगा।

डॉ आशा रावत (asha Rawat) ने भाषा की वैज्ञानिक शब्दावली की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए अनेक उदाहरण दिए। उन्होंने उतराखण्ड की प्रतिनिधि भाषा के लिए कार्य करने पर जोर दिया।

श्री नीलांबर पाण्डेय (nilamber Pandey) ने हिंदी खड़ी बोली के आरम्भिक दौर में गुमानी पंत का उल्लेख किया। गुमानी पंत के चौपाइयों में कुमाऊनी, नेपाली, अवधी भोजपुरी के शब्दों का प्रयोग किया था उसी तरह उतराखण्ड की प्रतिनिधि भाषा के लिए प्रयोग किया जाना चाहिए। श्री गणेश पाठक (Ganesh Pathak) ने कहा कि उत्तराखंड की प्रतिनिधि भाषा के लिए संवैचारिक साहित्यकारों समाजसेवियों को आपस में मिलकर काम करना होगा। उन्होंने डॉ जलन्धरी की देशव्यापी जागरूकता अभियान की प्रशंसा की। उन्होंने विश्वास जताया कि इस विषय पर श्री कोश्यारी जी ही कार्यवाही आगे बढ़ा सकते हैं।

इस कार्यक्रम में डॉ राजेश्वर उनियाल (Rajeshwar uiyal) ने अपने स्वागत भाषण में इस सम्मेलन के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। सम्मेलन का मंच संचालक राज्यपाल के मीडिया सलाहकार श्री संजय बलोदी प्रखर ने किया।

कार्यक्रम के अंत में राजभवन के सभागार से एक प्रस्ताव पारित किया गया जिसे एक प्रतिनिधि मंडल उतराखण्ड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) को देंगे और उसकी प्रति श्री कोश्यारी जी को देंगे।

इस कार्यक्रम में जिन संगठनों के मुख्य पदाधिकारी शामिल हुए उनमें उत्तरांचल मित्र मंडल बसई से महेश नैलवाल, गढ़वाल भ्रात मंडल मुंबई से रमण कुकरेती, मनोज द्विवेदी, उतराखण्ड रायगढ़ जनकल्याण समिति से धनश्याम भट्ट, प्रवीण ठाकुर, गढकुमाऊं पर्वतीय समाज विरार से दिनेश अंथवाल, चंद परिवार फाउंडेशन से डी बी चंद और महेश रजबार, देवभूमि स्पोर्ट्स फ़ाउंडेशन से सुरेश चंद्र सिंह राणा, लक्ष्मण सिंह ठाकुर के अलावा बलबीर सिंह रावत, महावीर पैनूली,  रमेश गोदियाल, सी ए रणवीर सिंह नेगी , ओम प्रकाश बडोनी इत्यादि सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित हुए।

Tags: letest Uttrakhand news in Hinditoday's Uttarakhand latest news in HindiUttarakhad broadcast newsUttarakhad news Hindi samachar

Previous Post

बड़ी खबर: ब्यूरोक्रेसी में होगा बड़ा फेरबदल,लापरवाह अफसरों को मिल सकती है पनिशमेंट पोस्टिंग

Next Post

बड़ी खबर: मुख्यमंत्री पुस्कर धामी भाजपा के निष्ठावान कार्यकर्ताओं को देंगे दायित्व

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

बड़ी खबर: रिश्वत मांगने के आरोप में ट्रांसपोर्ट इंस्पेक्टर को घंटों ऑफिस में रखा बंद। हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा
उत्तराखंड

बड़ी खबर: रिश्वत मांगने के आरोप में ट्रांसपोर्ट इंस्पेक्टर को घंटों ऑफिस में रखा बंद। हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा

by Seemaukb
May 12, 2026
मौसम अपडेट: आज और कल भारी बारिश का अलर्ट, रहे सावधान
उत्तराखंड

मौसम अपडेट: आज और कल भारी बारिश का अलर्ट, रहे सावधान

by Seemaukb
May 12, 2026
Next Post
बड़ी खबर:  ब्यूरोक्रेसी में होगा बड़ा फेरबदल,लापरवाह अफसरों को मिल सकती है पनिशमेंट पोस्टिंग

बड़ी खबर: मुख्यमंत्री पुस्कर धामी भाजपा के निष्ठावान कार्यकर्ताओं को देंगे दायित्व

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

शर्मनाक: यहां पर ढाई साल की बच्ची से दुष्कर्म।मुकदमा दर्ज,आरोपी गिरफ्तार

शर्मनाक: यहां पर ढाई साल की बच्ची से दुष्कर्म।मुकदमा दर्ज,आरोपी गिरफ्तार

November 26, 2022
बड़ी खबर : बर्फबारी के चलते बदरीनाथ और मलारी हाईवे बंद,कालापानी में माइनस 30 डिग्री पहुंचा तापमान

बड़ी खबर : बर्फबारी के चलते बदरीनाथ और मलारी हाईवे बंद,कालापानी में माइनस 30 डिग्री पहुंचा तापमान

January 17, 2025

Don't miss it

बड़ी खबर: रिश्वत मांगने के आरोप में ट्रांसपोर्ट इंस्पेक्टर को घंटों ऑफिस में रखा बंद। हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा
उत्तराखंड

बड़ी खबर: रिश्वत मांगने के आरोप में ट्रांसपोर्ट इंस्पेक्टर को घंटों ऑफिस में रखा बंद। हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा

May 12, 2026
मौसम अपडेट: आज और कल भारी बारिश का अलर्ट, रहे सावधान
उत्तराखंड

मौसम अपडेट: आज और कल भारी बारिश का अलर्ट, रहे सावधान

May 12, 2026
शिशु के जन्म से पहले ही होगी हार्ट डिजीज की पहचान, इन्दिरेश अस्पताल में विशेषज्ञों का बड़ा दावा
हेल्थ

शिशु के जन्म से पहले ही होगी हार्ट डिजीज की पहचान, इन्दिरेश अस्पताल में विशेषज्ञों का बड़ा दावा

May 10, 2026
दून–पांवटा हाईवे बना मौत का रास्ता, 10 दिन में 8 हादसे — साइन बोर्ड न होने पर मैनेजर पर FIR
उत्तराखंड

जनगणना में लापरवाही पड़ी भारी, 11 कर्मचारियों के खिलाफ FIR

May 10, 2026
1995 के सर्टिफिकेट से नौकरी! मेडिकल जांच में खुली शिक्षा विभाग की बड़ी पोल
क्राइम

1995 के सर्टिफिकेट से नौकरी! मेडिकल जांच में खुली शिक्षा विभाग की बड़ी पोल

May 10, 2026
दून–पांवटा हाईवे बना मौत का रास्ता, 10 दिन में 8 हादसे — साइन बोर्ड न होने पर मैनेजर पर FIR
क्राइम

बड़ी खबर : देहरादून में जनगणना ड्यूटी से गायब 11 कर्मचारियों पर मुकदमा

May 10, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Uttarakhand Broadcast

Uttarakhand Broadcast एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ आपको उत्तराखंड, भारत और दुनिया भर की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, शिक्षा और स्थानीय अपडेट्स सबसे पहले और सटीक जानकारी के साथ मिलते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाना है।

Recent Posts

  • बड़ी खबर: रिश्वत मांगने के आरोप में ट्रांसपोर्ट इंस्पेक्टर को घंटों ऑफिस में रखा बंद। हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा
  • मौसम अपडेट: आज और कल भारी बारिश का अलर्ट, रहे सावधान
  • शिशु के जन्म से पहले ही होगी हार्ट डिजीज की पहचान, इन्दिरेश अस्पताल में विशेषज्ञों का बड़ा दावा

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Apr    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.