Saturday, November 28, 2026
  • About
  • Contact
  • Home
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

SGRR विश्वविद्यालय में कुकिंग प्रतियोगिता और सूफी संगीत का संगम, 21 हजार रुपये का मिला पहला पुरस्कार

November 28, 2026
in उत्तराखंड
SGRR विश्वविद्यालय में कुकिंग प्रतियोगिता और सूफी संगीत का संगम, 21 हजार रुपये का मिला पहला पुरस्कार
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

You might also like

देहरादून में 33 जगहों पर मॉक ड्रिल, कहीं आग तो कहीं भूकंप-सड़क हादसे का अलर्ट, 8 घायलों का रेस्क्यू!

UKPSC का बड़ा ऐलान! 11 भर्ती परीक्षाओं की तारीखें तय, जानिए कब होगा कौन-सा एग्जाम

चंपावत दुष्कर्म मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, 20 साल की सजा रद्द कर आरोपी को किया बरी

देहरादून: श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (SGRR University) के पथरीबाग परिसर में शनिवार को क्यूलीनरी चैलेंज-2026 (कुकिंग प्रतियोगिता) और सूफी संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्कूल ऑफ हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म मैनेजमेंट की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के 11 कॉन्स्टीट्यूेंट कॉलेजों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी पाक कला, रचनात्मकता, नवाचार और टीमवर्क का प्रदर्शन किया। वहीं, शाम को साहिल हुसैन और फैजल हुसैन की सूफी प्रस्तुतियों ने परिसर को रूहानी संगीत से सराबोर कर दिया।

कुकिंग प्रतियोगिता में विजेताओं को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रथम स्थान हासिल करने वाली टीम को 21,000 रुपये, द्वितीय स्थान पर रहने वाली टीम को 11,000 रुपये और तीसरे स्थान पर आने वाली टीम को 5,100 रुपये का पुरस्कार प्रदान किया गया। इसके अलावा प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार भी दिए गए।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि शेफ दिवाकर बलोदी, शेफ मनवीर रमोला, शेफ सुनील कुमार लाल और विश्वविद्यालय की कुलसचिव डॉ. सोनिका कंडारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने लाइव कुकिंग, मल्टी-क्यूजीन, प्लेटिंग एवं प्रेजेंटेशन, इनोवेटिव रेसिपी और सस्टेनेबल एवं हेल्दी कुकिंग जैसी श्रेणियों में अपने हुनर का प्रदर्शन किया। आकर्षक प्रस्तुति के साथ तैयार किए गए व्यंजनों ने निर्णायकों का ध्यान खींचा।

प्रतियोगिता में विभिन्न प्रतिष्ठित हॉस्पिटैलिटी संस्थानों के अनुभवी और प्रोफेशनल शेफ निर्णायक मंडल में शामिल रहे। उन्होंने विद्यार्थियों के तैयार व्यंजनों का स्वाद, गुणवत्ता, प्रस्तुतीकरण, रचनात्मकता और नवीनता के आधार पर मूल्यांकन किया। कुकिंग प्रतियोगिता में स्कूल ऑफ फार्मेसी ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि कॉलेज ऑफ नर्सिंग दूसरे और स्कूल ऑफ एग्रीकल्चर तीसरे स्थान पर रहा।

होटल मैनेजमेंट के डीन डॉ. आशीष ध्यानी ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों को पाक कला के साथ-साथ उत्पाद बिक्री, उद्यमशीलता, स्थिरता और जीवन कौशल का व्यावहारिक प्रशिक्षण देना है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को अपने कौशल को पहचानने और हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री की जरूरतों को समझने का अवसर प्रदान करते हैं।

विश्वविद्यालय की कुलसचिव डॉ. सोनिका कंडारी ने कहा कि क्यूलीनरी चैलेंज विद्यार्थियों को प्रतिभा प्रदर्शन के साथ व्यावसायिक अनुभव प्रदान करने का महत्वपूर्ण मंच है। इससे विद्यार्थियों में टीम भावना, रचनात्मक सोच और हॉस्पिटैलिटी उद्योग के अनुरूप कौशल विकसित करने में मदद मिलती है।

कार्यक्रम का दूसरा आकर्षण सूफी संगीत रहा। साहिल हुसैन, फैजल हुसैन और उनकी टीम ने दमादम मस्त कलंदर, छाप तिलक, दाता हजवेरी, गौस पीर ने मेरे बख्त संवारे और नित खैर मंगा सौंण्या मैं तेरी दुआ ना कोई होर मंगदी जैसे सूफी कलाम प्रस्तुत किए। उनकी रूहानी आवाजों ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। विद्यार्थियों, शिक्षकों और उपस्थित अतिथियों ने सूफी संगीत की प्रस्तुतियों का भरपूर आनंद लिया।

कार्यक्रम में शेफ दिवाकर बलोदी (डायरेक्टर क्यूजीन एवं फूड एंड बेवरेज मैनेजर, आनंद इन द हिमालयाज), शेफ मनवीर रमोला (एक्जीक्यूटिव शेफ, अन्तारा सीनियर केयर, देहरादून), शेफ सुनील कुमार लाल (सीनियर फैकल्टी, स्कूल ऑफ हॉस्पिटैलिटी मैनेजमेंट, ग्राफिक एरा डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी), प्रोफेसर आरसी पांडे (सेवानिवृत्त प्रिंसिपल, राजकीय होटल मैनेजमेंट एवं कैटरिंग संस्थान) और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर विवेक असवाल (विक्की द होटलियर) सहित विश्वविद्यालय के विभिन्न संकायों के संकायाध्यक्ष, शिक्षक और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Tags: Cooking CompetitionCulinary Challenge 2026dehradun newsHotel ManagementSGRR UniversitySufi MusicUttarakhand newsश्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय
Previous Post

देहरादून में 33 जगहों पर मॉक ड्रिल, कहीं आग तो कहीं भूकंप-सड़क हादसे का अलर्ट, 8 घायलों का रेस्क्यू!

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

देहरादून में 33 जगहों पर मॉक ड्रिल, कहीं आग तो कहीं भूकंप-सड़क हादसे का अलर्ट, 8 घायलों का रेस्क्यू!
उत्तराखंड

देहरादून में 33 जगहों पर मॉक ड्रिल, कहीं आग तो कहीं भूकंप-सड़क हादसे का अलर्ट, 8 घायलों का रेस्क्यू!

by Seemaukb
November 28, 2026
UKPSC का बड़ा ऐलान! 11 भर्ती परीक्षाओं की तारीखें तय, जानिए कब होगा कौन-सा एग्जाम
उत्तराखंड

UKPSC का बड़ा ऐलान! 11 भर्ती परीक्षाओं की तारीखें तय, जानिए कब होगा कौन-सा एग्जाम

by Seemaukb
November 28, 2026

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

गांवों से स्टेडियम तक: उत्तराखंड प्रीमियर लीग में अब हर प्रतिभा को मिलेगा सुनहरा मौका

गांवों से स्टेडियम तक: उत्तराखंड प्रीमियर लीग में अब हर प्रतिभा को मिलेगा सुनहरा मौका

July 22, 2025
बड़ी खबर: यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर खाई में लटकी। मचा हड़कंप

बड़ी खबर: यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर खाई में लटकी। मचा हड़कंप

May 2, 2023

Don't miss it

SGRR विश्वविद्यालय में कुकिंग प्रतियोगिता और सूफी संगीत का संगम, 21 हजार रुपये का मिला पहला पुरस्कार
उत्तराखंड

SGRR विश्वविद्यालय में कुकिंग प्रतियोगिता और सूफी संगीत का संगम, 21 हजार रुपये का मिला पहला पुरस्कार

November 28, 2026
देहरादून में 33 जगहों पर मॉक ड्रिल, कहीं आग तो कहीं भूकंप-सड़क हादसे का अलर्ट, 8 घायलों का रेस्क्यू!
उत्तराखंड

देहरादून में 33 जगहों पर मॉक ड्रिल, कहीं आग तो कहीं भूकंप-सड़क हादसे का अलर्ट, 8 घायलों का रेस्क्यू!

November 28, 2026
UKPSC का बड़ा ऐलान! 11 भर्ती परीक्षाओं की तारीखें तय, जानिए कब होगा कौन-सा एग्जाम
उत्तराखंड

UKPSC का बड़ा ऐलान! 11 भर्ती परीक्षाओं की तारीखें तय, जानिए कब होगा कौन-सा एग्जाम

November 28, 2026
आठ साल तक काम कराया, फिर नौकरी से निकाला! हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य प्राधिकरण के निदेशक को किया तलब
उत्तराखंड

चंपावत दुष्कर्म मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, 20 साल की सजा रद्द कर आरोपी को किया बरी

November 28, 2026
मसूरी में सफाई कर्मी की मौत का रहस्य गहराया, दोस्त हिरासत में; पिकअप से टक्कर का शक
हादसा

दर्दनाक सड़क हादसा: खाई में गिरी कार, 7 लोगों की मौत, 4 घायल

November 28, 2026
जागेश्वर की 9 मूर्तियों पर घमासान! दिल्ली ले जाने की तैयारी, हरीश रावत ने दी खुली चेतावनी
उत्तराखंड

जागेश्वर की 9 मूर्तियों पर घमासान! दिल्ली ले जाने की तैयारी, हरीश रावत ने दी खुली चेतावनी

November 28, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Uttarakhand Broadcast

Uttarakhand Broadcast एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ आपको उत्तराखंड, भारत और दुनिया भर की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, शिक्षा और स्थानीय अपडेट्स सबसे पहले और सटीक जानकारी के साथ मिलते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाना है।

Recent Posts

  • SGRR विश्वविद्यालय में कुकिंग प्रतियोगिता और सूफी संगीत का संगम, 21 हजार रुपये का मिला पहला पुरस्कार
  • देहरादून में 33 जगहों पर मॉक ड्रिल, कहीं आग तो कहीं भूकंप-सड़क हादसे का अलर्ट, 8 घायलों का रेस्क्यू!
  • UKPSC का बड़ा ऐलान! 11 भर्ती परीक्षाओं की तारीखें तय, जानिए कब होगा कौन-सा एग्जाम

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.